Connect with us

अपराध

ओवरटेक को लेकर विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। ओवरटेक करने की बात को लेकर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को बोरतलाव पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, चाकू और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार डोंगरगढ़ के टिकरापारा निवासी रामलाल चंद्रवंशी ने थाना बोरतलाव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भतीजा ओमप्रकाश चंद्रवंशी अपने साथियों के साथ महाराष्ट्र के दर्रेकसा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था। इसी दौरान बोरतलाव फॉरेस्ट बैरियर के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने ओवरटेक करने की बात पर विवाद शुरू कर दिया।

बताया गया कि आरोपियों ने पीछा करते हुए लाल कटिंग रोड स्थित एक फार्म हाउस के पास ओमप्रकाश और उसके साथियों की बाइक रुकवाई तथा गाली-गलौज के बाद ओमप्रकाश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक के पेट के बाएं हिस्से में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही बेहोश हो गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं एसडीओपी केशरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम बागरेकसा में दबिश देकर छिन्दीजोब निवासी निरज कुमार परते (21) और करन कुमार चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल, एक धारदार चाकू और दो मोबाइल फोन जब्त किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले के खुलासे में थाना बोरतलाव के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपराध

7 माह की गर्भावस्था से खुला दुष्कर्म का मामला, दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। डोंगरगांव थाना पुलिस ने दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी कमल नारायण साहू (24) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब युवती के पेट में सूजन आने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और जांच में उसके सात माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

पुलिस के अनुसार परिजनों की शिकायत पर 24 जुलाई को थाना डोंगरगांव में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(के) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में तत्काल जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान सामने आया कि पीड़िता बोलने में असमर्थ है। ऐसे में उसका बयान सीआरसी सेंटर के सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ (दुभाषिया) की मदद से दर्ज कराया गया। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी कमल नारायण साहू, निवासी ग्राम तुमडीलेवा, थाना डोंगरगांव की पहचान कर उसे उसके घर से हिरासत में लिया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, उपनिरीक्षक देवकुमार रावटे और प्रधान आरक्षक संदीप देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश के 3 आरोपी गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। जिले में दोपहिया वाहनों की चोरी करने वाले गिरोहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना राजनांदगांव और लालबाग पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। शातिर आरोपी गाड़ियों को चोरी करने के बाद पहचान छिपाने के लिए उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इस्तेमाल कर रहे थे।

ढाबे के पास घेराबंदी कर दबोचा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पेंड्री निवासी शुभम यादव ने 8 जुलाई 2026 को शेरे पंजाब ढाबा के पास से अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक (सीजी 08 एआर 1062) चोरी होने की रिपोर्ट थाना लालबाग में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 287/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी कीर्तन राठौर और सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में साइबर सेल और लालबाग पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने पेंड्री हाईवे स्थित देवांगन ढाबा के पास घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा।

यह हैं गिरफ्तार आरोपी
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बाइक चोरी करना स्वीकार किया। पकड़े गए आरोपियों में:

पंकज मंडिया (19 वर्ष) निवासी सांवरीटोला, थाना रावणवाड़ी, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र)

प्रतीक गयगये (23 वर्ष) निवासी सांवरीटोला, थाना रावणवाड़ी, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र)

कमलेश नखाते (26 वर्ष) निवासी ग्राम लाडसा, थाना लांजी, जिला बालाघाट (मध्य प्रदेश) शामिल हैं।

रायपुर और महाराष्ट्र से भी की थी चोरी
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने राजनांदगांव के अलावा रायपुर शहर के अलग-अलग स्थानों से 4 मोटरसाइकिलें और महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के थाना आमगांव क्षेत्र से 1 मोटरसाइकिल चोरी की थी। आरोपियों के पास से कुल 6 बाइक बरामद की गई हैं। जांच में यह बात भी सामने आई कि आरोपी चोरी का वाहन होने की जानकारी होने के बाद भी फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे। इसके चलते मामले में बीएनएस की अतिरिक्त धाराएं 336(3), 238, 317(2), 3(5) जोड़ी गईं। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Continue Reading

अपराध

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म : 8 माह की गर्भवती हुई तो मुकरा, रिपोर्ट के 3 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। शादी का प्रलोभन देकर युवती से लगातार दुष्कर्म करने और 8 माह की गर्भवती होने पर शादी से इंकार करने वाले आरोपी को बागनदी पुलिस ने महज 3 घंटे के भीतर धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण
जानकारी के अनुसार 23 जुलाई 2026 को पीड़िता अपने परिजनों के साथ बागनदी थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि ग्राम सड़क चिरचारी निवासी खुमेंद्र कुमार श्याम उर्फ कुणाल श्याम (21 वर्ष) ने उसे शादी का झांसा दिया और लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। इसके चलते वह 8 माह की गर्भवती हो गई। इसके बाद जब उसने शादी करने को कहा तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 21/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया।

एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने की तुरंत घेराबंदी
महिला संबंधी अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी कीर्तन राठौर और एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरीनंदन नायक के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तुरंत दबिश देकर एफआईआर दर्ज होने के 3 घंटे के अंदर आरोपी खुमेंद्र कुमार को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

इस टीम ने की कार्रवाई
त्वरित कार्रवाई में बागनदी थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, उप निरीक्षक देवादास भारती, आरक्षक अनिल टोण्डे एवं आरक्षक टाकेश्वर पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

Trending