अपराध
ससुर पर चाकू से हमला करने वाला दामाद गिरफ्तार, भेजा गया जेल
राजनांदगांव। घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी से मारपीट कर रहे दामाद को समझाने पहुंचे ससुर पर हमला करना युवक को महंगा पड़ गया। सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त सब्जी काटने का चाकू जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 1 जून की रात अपनी बेटी और नाती के लिए खाना लेकर उनके घर गया था। वहां पहुंचने पर उसने देखा कि उसका दामाद दुर्गेश पटेल पत्नी अंशिका पटेल से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर रहा है। जब उसने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके साथ भी अभद्रता की और जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार वस्तु से सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
पीड़ित ने यह भी बताया कि आरोपी पूर्व में भी नशे की हालत में कई बार मारपीट कर चुका है। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लखोली बैगापारा अटल आवास निवासी आरोपी दुर्गेश पटेल (31) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त सब्जी काटने का चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट का मामला दर्ज हो चुका है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी उपेंद्र शाह, उप निरीक्षक राधेश्याम जूर्री, आरक्षक शंकर सिंह मरकाम एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अपराध
7 माह की गर्भावस्था से खुला दुष्कर्म का मामला, दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव। डोंगरगांव थाना पुलिस ने दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी कमल नारायण साहू (24) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब युवती के पेट में सूजन आने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और जांच में उसके सात माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।
पुलिस के अनुसार परिजनों की शिकायत पर 24 जुलाई को थाना डोंगरगांव में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(के) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में तत्काल जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान सामने आया कि पीड़िता बोलने में असमर्थ है। ऐसे में उसका बयान सीआरसी सेंटर के सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ (दुभाषिया) की मदद से दर्ज कराया गया। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी कमल नारायण साहू, निवासी ग्राम तुमडीलेवा, थाना डोंगरगांव की पहचान कर उसे उसके घर से हिरासत में लिया।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, उपनिरीक्षक देवकुमार रावटे और प्रधान आरक्षक संदीप देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अपराध
अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश के 3 आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव। जिले में दोपहिया वाहनों की चोरी करने वाले गिरोहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना राजनांदगांव और लालबाग पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। शातिर आरोपी गाड़ियों को चोरी करने के बाद पहचान छिपाने के लिए उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इस्तेमाल कर रहे थे।
ढाबे के पास घेराबंदी कर दबोचा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पेंड्री निवासी शुभम यादव ने 8 जुलाई 2026 को शेरे पंजाब ढाबा के पास से अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक (सीजी 08 एआर 1062) चोरी होने की रिपोर्ट थाना लालबाग में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 287/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी कीर्तन राठौर और सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में साइबर सेल और लालबाग पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने पेंड्री हाईवे स्थित देवांगन ढाबा के पास घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा।
यह हैं गिरफ्तार आरोपी
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बाइक चोरी करना स्वीकार किया। पकड़े गए आरोपियों में:
पंकज मंडिया (19 वर्ष) निवासी सांवरीटोला, थाना रावणवाड़ी, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र)
प्रतीक गयगये (23 वर्ष) निवासी सांवरीटोला, थाना रावणवाड़ी, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र)
कमलेश नखाते (26 वर्ष) निवासी ग्राम लाडसा, थाना लांजी, जिला बालाघाट (मध्य प्रदेश) शामिल हैं।
रायपुर और महाराष्ट्र से भी की थी चोरी
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने राजनांदगांव के अलावा रायपुर शहर के अलग-अलग स्थानों से 4 मोटरसाइकिलें और महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के थाना आमगांव क्षेत्र से 1 मोटरसाइकिल चोरी की थी। आरोपियों के पास से कुल 6 बाइक बरामद की गई हैं। जांच में यह बात भी सामने आई कि आरोपी चोरी का वाहन होने की जानकारी होने के बाद भी फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे। इसके चलते मामले में बीएनएस की अतिरिक्त धाराएं 336(3), 238, 317(2), 3(5) जोड़ी गईं। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
अपराध
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म : 8 माह की गर्भवती हुई तो मुकरा, रिपोर्ट के 3 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव। शादी का प्रलोभन देकर युवती से लगातार दुष्कर्म करने और 8 माह की गर्भवती होने पर शादी से इंकार करने वाले आरोपी को बागनदी पुलिस ने महज 3 घंटे के भीतर धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण
जानकारी के अनुसार 23 जुलाई 2026 को पीड़िता अपने परिजनों के साथ बागनदी थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि ग्राम सड़क चिरचारी निवासी खुमेंद्र कुमार श्याम उर्फ कुणाल श्याम (21 वर्ष) ने उसे शादी का झांसा दिया और लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। इसके चलते वह 8 माह की गर्भवती हो गई। इसके बाद जब उसने शादी करने को कहा तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 21/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया।
एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने की तुरंत घेराबंदी
महिला संबंधी अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी कीर्तन राठौर और एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरीनंदन नायक के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तुरंत दबिश देकर एफआईआर दर्ज होने के 3 घंटे के अंदर आरोपी खुमेंद्र कुमार को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
इस टीम ने की कार्रवाई
त्वरित कार्रवाई में बागनदी थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, उप निरीक्षक देवादास भारती, आरक्षक अनिल टोण्डे एवं आरक्षक टाकेश्वर पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
