राजनांदगांव
श्री रामलला के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में बनी रहे सुख-समृद्धि एवं खुशहाली : डॉ. रमन सिंह
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आयोजित श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना एवं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के यात्रियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए। तीर्थयात्रा से वापस आए दर्शनार्थियों एवं श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उल्लास एवं आनंद रहा और जय श्रीराम के जयकारे की मंगल ध्वनि से परिसर गूॅँज उठा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज का दिन सौभाग्य का दिन है। अयोध्या धाम से श्री रामलला के दर्शन कर आए दर्शनार्थी जिन पैरों से चलकर वापस आए है, उन्हें छूने और धोने का अवसर एवं आशीर्वाद मिला है। भगवान श्रीराम का आशीष एवं पुण्य हम सभी को मिले। श्री रामलला का आशीर्वाद छत्तीसगढ़ पर बना रहे और सुख-समृद्धि एवं खुशहाली आए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम को छत्तीसगढ़ का भांचा कहते है। अयोध्या धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है। जिले के लगभग 1000 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम की यात्रा कर वापस आए हैं। उन्होंने स्मरण करते हुए बताया कि पहले मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों को तीर्थयात्रा का लाभ दिया जाता था। जिससे बुजुर्गों को तीर्थाटन का लाभ मिला। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है। वर्षों के बाद यह परिकल्पना साकार हुई है और भव्य एवं शानदार मंदिर का निर्माण हुआ है। उन्होंने सभी रामायण मंडली की समितियों को स्वेच्छानुदान से 3000 रूपए प्रदान करने की घोषणा की। सभी तीर्थयात्रियों को श्री रामलला की फोटोफ्रेम उपहार में दी जाएगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ धर्म एवं आध्यात्म से जुड़ा हुआ प्रदेश है। यहां धर्म, स्वभाव, चिंतन एवं सोच, कबीर से जुड़ी हुई है। छत्तीसगढ़ में शांति, समृद्धि, प्रेम एवं सौहार्द्र, भगवान राम का आशीर्वाद है। रामजन्म भूमि अयोध्या मंदिर निर्माण के हम सभी साक्षी रहे हंै। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के तहत सभी श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों को छाता, कंबल एवं अन्य व्यवस्था कर उनकी यात्रा एवं आवागमन का अच्छा प्रबंध किया है और इस योजना अंतर्गत आगे भी दर्शनार्थी लाभान्वित होंगे।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने बताया कि श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना अंतर्गत राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से 5950 श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम की यात्रा कराई गई है। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, छत्तीसगढ़ शासन आईआरसीटीसी एवं जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन राजनांदगांव द्वारा दुर्ग एवं बस्तर संभाग के यात्री एक दिन पहले राजनांदगांव पहुंचते है। उनके ठहरने, स्वास्थ्य, भोजन की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जाती है। नगर पालिक निगम, समाज कल्याण विभाग सभी की समन्वित सहभागिता रही है।
इस दौरान अयोध्या धाम एवं काशी विश्वनाथ का दर्शन कर लौटे हुए सभी श्रद्धालुओं ने अपनी सुखद यात्रा के अनुभव साझा किए। श्री रामगोपाल गौराहा ने बताया कि अयोध्या धाम की उनकी यात्रा अविस्मरणीय रही। श्री रामलला के दर्शन करने से आनंद की अनुभूति हुई। सरकार द्वारा ट्रेन में नाश्ते एवं भोजन की बहुत अच्छी व्यवस्था थी। श्री हरिहारनों एवं श्रीमती ललिता वैष्णव ने श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक इस योजना का लाभ मिले। इस दौरान श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना अंतर्गत उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। राम-सिया-राम… एवं राम से चल के राम को आए… की समधुर गीतों से परिसर गूंज उठा। सभी अयोध्या धाम से वापस आए तीर्थयात्रियों को रामचरितमानस, शॉल-श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान महापौर मधुसूदन यादव, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेशदत्त शर्मा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष सचिन बघेल, राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू, कोमल सिंह राजपूत, खूबचंद पारख, रमेश पटेल, संतोष अग्रवाल, शिव वर्मा, राजेश श्यामकर, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू, उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरड़वार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, हितग्राही एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
अपराध
7 माह की गर्भावस्था से खुला दुष्कर्म का मामला, दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव। डोंगरगांव थाना पुलिस ने दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी कमल नारायण साहू (24) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब युवती के पेट में सूजन आने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और जांच में उसके सात माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।
पुलिस के अनुसार परिजनों की शिकायत पर 24 जुलाई को थाना डोंगरगांव में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(के) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में तत्काल जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान सामने आया कि पीड़िता बोलने में असमर्थ है। ऐसे में उसका बयान सीआरसी सेंटर के सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ (दुभाषिया) की मदद से दर्ज कराया गया। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी कमल नारायण साहू, निवासी ग्राम तुमडीलेवा, थाना डोंगरगांव की पहचान कर उसे उसके घर से हिरासत में लिया।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, उपनिरीक्षक देवकुमार रावटे और प्रधान आरक्षक संदीप देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राजनांदगांव
570 से ज्यादा सरकारी सेवाएं अब एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर, सेवा सेतु व्यवस्था को बनाएगा ज्यादा जवाबदेह : कलेक्टर
राजनांदगांव। जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी की ओर से शनिवार को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आधार, सेवा सेतु और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के संचालकों ने भाग लिया। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने कहा कि शासन की सेवाओं को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और आम लोगों तक आसान तरीके से पहुंचाने के लिए सेवा सेतु महत्वपूर्ण पहल है।
कलेक्टर ने बताया कि सेवा सेतु के माध्यम से आय, जाति, निवास, विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और राजस्व समेत 570 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई गई हैं। इससे नागरिकों को समयबद्ध और सरल सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि सभी संचालक जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारी और समन्वय के साथ कार्य करें।
उन्होंने सीएससी संचालकों को निर्देश दिए कि केंद्रों पर आवश्यकतानुसार कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था करें और विभिन्न सेवाओं के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची प्रदर्शित करें। इससे कार्यों में एकरूपता आएगी, आवेदन निरस्त होने की संभावना कम होगी और लोगों का विश्वास बढ़ेगा। एसडीएम और तहसीलदारों को भी लंबित एवं निरस्त प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।
कार्यशाला में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का भी उल्लेख करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीएससी संचालकों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि भ्रामक जानकारी फैलाने या लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर (आधार) प्रभात सिंह ने दस्तावेजों के सही सत्यापन और समय पर अपलोडिंग पर जोर दिया। जिला ई-डिस्ट्रिक्ट प्रबंधक सौरभ मिश्रा ने बताया कि पहले सीमित सेवाएं उपलब्ध थीं, लेकिन अब विभिन्न विभागों को जोड़कर 570 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से तीनों जिलों में प्राप्त आवेदनों और सेवाओं की प्रगति की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में यूआईडीएआई हैदराबाद के खुर्शीद आलम, सीएससी राज्य प्रमुख जयनारायण पटेल, सीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज हरदेव, अपर कलेक्टर सी.एल. मारकंडेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आधार, सेवा सेतु और सीएससी संचालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
राजनांदगांव
गंज चौक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण
राजनांदगांव। नगर निगम की आय बढ़ाने और पुराने व्यावसायिक परिसरों को पुनर्जीवित करने की पहल के तहत गंज चौक स्थित निगम स्वामित्व वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार कार्य का शनिवार को महापौर मधुसूदन यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को मरम्मत कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
महापौर ने निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम, निगम अध्यक्ष टोपेंद्र सिंह पारस वर्मा, पार्षद मनोहर यादव और पूर्व पार्षद विजय राय के साथ कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यह व्यवसायिक परिसर जर्जर स्थिति में था, जिसे फिर से उपयोगी बनाने के लिए व्यापक जीर्णोद्धार कराया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि कॉम्प्लेक्स की सफाई के बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके तहत प्लास्टर, पुट्टी, पेंट, रेलिंग, सीढ़ियां और विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही परिसर के बाहर नाली और पुलिया निर्माण के अलावा पेवर ब्लॉक भी लगाए जाएंगे, ताकि परिसर का बेहतर उपयोग हो सके।
महापौर यादव ने अधिकारियों और ठेकेदार से कहा कि कार्य में अतिरिक्त श्रमिक लगाकर निर्माण की गति बढ़ाई जाए तथा प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जीर्णोद्धार पूरा होने के बाद दुकानों की नीलामी की जाएगी, जिससे नगर निगम की आय में वृद्धि होगी।
निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने भी तकनीकी अमले को निर्देशित किया कि मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आने पाए और तय समय-सीमा में कॉम्प्लेक्स का जीर्णोद्धार पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता दीपक खांडे सहित तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
