राजनांदगांव
घुमका की जीत 2028 की जीत का संकेत, अभी से जुट जाएं कांग्रेस कार्यकर्ता : भूपेश बघेल
राजनांदगांव। घुमका नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव एवं विधायक हर्षिता स्वामी बघेल के नेतृत्व में नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष फूलमती वर्मा तथा विजयी पार्षदगणों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके भिलाई निवास पर सौजन्य भेंट की।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घुमका नगर पंचायत चुनाव में मिली शानदार जीत पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, समस्त कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा विजयी जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने सभी विजयी जनप्रतिनिधियों को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी तथा उनके सफल जनसेवी कार्यकाल के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल एवं अन्य कांग्रेस नेताओं ने उन्हें घुमका नगर पंचायत चुनाव की परिस्थितियों, संगठनात्मक प्रयासों तथा चुनावी रणनीति की विस्तृत जानकारी दी। उपस्थित नेताओं ने घुमका की जीत को कांग्रेस की एकजुटता, सामूहिक नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम बताया।
भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। संगठन का एक-एक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है और उसकी मेहनत तथा प्रतिबद्धता ही कांग्रेस को जनता के बीच मजबूत बनाती है। उन्होंने कहा कि जब संगठन एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरता है तो जीत निश्चित होती है और घुमका की जीत इसका ताजा उदाहरण है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2028 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनना प्रदेश के विकास, किसानों, युवाओं, महिलाओं तथा आम जनता के हित में आवश्यक है। इसके लिए सभी कांग्रेसजनों को अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करना चाहिए। साथ ही कांग्रेसजनों के आग्रह पर उन्होंने आगामी घुमका नगर पंचायत शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष फूलमती वर्मा, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, पूर्व विधायक भुवनेश्वर बघेल, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक नवाज खान, जिला कांग्रेस महामंत्री राहुल तिवारी, पंकज बांधव, गौरव शर्मा, पुष्पा वर्मा, कुमार नाथ बघेल, विष्णु लोधी, रामचंद वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी अमित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राजनांदगांव
विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
राजनांदगांव
जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
डोंगरगढ़। जवाहर नवोदय विद्यालय, डोंगरगढ़ में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, सम्मान और आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा का स्मरण करते हुए गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। वहीं विद्यालय में अगस्त और सितंबर में आयोजित होने वाली क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ताइमंडो प्रतियोगिताओं की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं गुरुजनों के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यार्थियों ने गुरु वंदना, प्रेरक भाषण और कविता-पाठ के माध्यम से गुरु के महत्व को रेखांकित किया।
विद्यालय के प्राचार्य एसके सिंह ने कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, चरित्र और जीवन मूल्यों का निर्माण कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा भी प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों का सम्मान करने, अनुशासित जीवन अपनाने और ज्ञानार्जन के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
उप प्राचार्य एसके मंडल ने गुरु पूर्णिमा के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए महर्षि वेदव्यास के योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सत्य, परिश्रम, विनम्रता और संस्कारों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि 5-6 अगस्त तथा 1 से 5 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ताइमंडो प्रतियोगिताओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों को आवश्यक प्रशिक्षण और सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
खेल
राज्य स्तरीय शालेय हॉकी में गुरुनानक स्कूल का जलवा, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन
राजनांदगांव। जशपुर में 26 से 29 जुलाई तक आयोजित 26वीं राज्यस्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल, राजनांदगांव के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों के दमदार खेल की बदौलत दुर्ग संभाग ने हॉकी स्पर्धा में ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता में प्रदेश के दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर और सरगुजा संभागों की टीमों ने हिस्सा लिया। हॉकी के अंडर-15 बालक, अंडर-17 बालक और अंडर-17 बालिका वर्ग में दुर्ग संभाग की टीम ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए सभी मुकाबले 8 से 10 गोल के बड़े अंतर से जीतकर तीनों वर्गों का खिताब अपने नाम किया।
इस सफलता में गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल के अनुराज श्रीवास्तव, योगेश द्विवेदी, अशोक मेहरा, अभिनव मिश्रा और महिमा यादव की अहम भूमिका रही। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासित और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीमों पर अपना दबदबा बनाए रखा।
टीम की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रभास बघेल, गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर जरनैल सिंह भाटिया, जिला खेल अधिकारी देवेंद्र ठाकुर, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, सचिव शिवनारायण धकेता, भूषण साव, नीलमचंद जैन सहित खेल एवं शिक्षा जगत से जुड़े पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
