Connect with us

राजनांदगांव

जलसंकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, महिलाओं ने सड़क पर फोड़ी मटकी

Published

on

राजनांदगांव। नगर निगम राजनांदगांव में पानी की आपूर्ति की समस्‍याओं को लेकर शहर जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष जितेंद्र मुदलियार के निर्देश पर उत्‍तर ब्‍लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चेतन भानुशाली के नेतृत्‍व में वार्ड 01, नवागांव में पानी टंकी के सामने वार्डवासियों के साथ मटका फोड़ प्रदर्शन किया गया। वार्ड पार्षद, पदाधिकारियों और वार्डवासियों ने निगम प्रशासन और भाजपा के खिलाफ जमकर आक्रोश व्‍यक्‍त किया। महिलाओं ने सड़क पर मटके पटके और निगम को इसके लिए जिम्‍मेदार बताया। प्रदर्शनकारी मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय, स्‍थानीय विधायक डा रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे ओर महापौर मधुसूदन यादव की तस्‍वीरों के पोस्‍टर हाथ में लिए प्रदर्शन कर रहे थे।

उत्‍तर ब्‍लाक कांग्रेस कमेटी अध्‍यक्ष चेतन भानुशाली ने कहा कि भाजपा के नेता किस ट्रिपल इंजन सरकार में तरक्‍की का दावा करते हैं। यह वह इंजन है जो आगे नहीं पीछे की और दौड़ रहा है। देश से लेकर निकाय तक आम आदमी मुलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। निगम में पेयजल आपूर्ति की समस्‍या बनी हुई है। इसमें सुधार के काई उपाय नहीं हो रहे हैं। अलबत्‍ता, करोड़ों के काट अटके हुए हैं और महिलाओं को सड़कों पर आकर मटके फोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

वार्ड 01, नवागांव पार्षद राजा तिवारी ने कहा कि मैं लगातार निगम के सामने क्षेत्र में जल समस्‍या का मुद्दा उठाता आ रहा हूं। बार बार उन्‍हें ध्‍यान दिलाया जाता है कि वार्डवासियों को निजी बोर और दूसरे विकल्‍पों पर निर्भर होना पड़ रहा है। पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लेकिन अब तक निगम के पास इसके लिए कोई कार्ययोजना नहीं है। महापौर मधुसूदन यादव निरीक्षण में निर्देश देते दिखाई देते हैं लेकिन क्‍या उस पर कोई अमल होता है। हमारे वार्ड की समस्‍याएं कई बार सामने रखी गई हैं लेकिन हासिल कुछ नहीं है।

प्रदर्शनकारी रविवार की सुबह चिलचिलाती धूप में 11 बजे नवागांव स्थित पानी टंकी के सामने जुटे। बड़ी संख्‍या में वार्ड की महिलाएं सिर पर खाली मटके लेकर आई थीं। यहां ट्रिपल इंजन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। पानी के संकट को लेकर वार्डवासियों ने भी अपनी भड़ास निकाली। मुख्‍यमंत्री, स्‍थानीय विधायक, सांसद और महापौर के खिलाफ नारे लगे। जिसके बाद सड़क पर ही मटका फोड़कर अपना गुस्‍सा जाहिर किया।

इस दौरान कमलजीत सिंह पिंटू, अशोक पंजवानी, विनय झा, शरद खंडेलवाल, ललित मरकाम, सुरेन्द्र देवांगन, समीर द्विवेदी, अमर झा, गोलू महानन्द, राजेश रंगारी, पूर्णिमा नागदेवे, गोलू नायक, केशव पटेल, सुरेन्द्र गजभिये, विशु आजमानी, संदीप सोनी, अभिमन्यू मिश्रा, शिवम गढ़पायले, हिमालय बंधे, निश्‍चय बुराडे, राहुल चौबे, सोनू साहू, रीना पटेल, ललिता साहू, नितिन मेश्राम, विनोद, नंदकुमार साहू, दानिश कुरैशी, शेख आसिफ, निर्मल द्विवेदी, रेहान मिर्जा, अमीर खान, सिद्धार्थ सोनी, नीलेश ठावरे, राहुल बंधे, राहुल चौबे सहित बड़ी संख्‍या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व वार्डवासी मौजूद थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

राजनांदगांव

जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा

Published

on

डोंगरगढ़। जवाहर नवोदय विद्यालय, डोंगरगढ़ में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, सम्मान और आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा का स्मरण करते हुए गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। वहीं विद्यालय में अगस्त और सितंबर में आयोजित होने वाली क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ताइमंडो प्रतियोगिताओं की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं गुरुजनों के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यार्थियों ने गुरु वंदना, प्रेरक भाषण और कविता-पाठ के माध्यम से गुरु के महत्व को रेखांकित किया।
विद्यालय के प्राचार्य एसके सिंह ने कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, चरित्र और जीवन मूल्यों का निर्माण कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा भी प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों का सम्मान करने, अनुशासित जीवन अपनाने और ज्ञानार्जन के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
उप प्राचार्य एसके मंडल ने गुरु पूर्णिमा के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए महर्षि वेदव्यास के योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सत्य, परिश्रम, विनम्रता और संस्कारों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि 5-6 अगस्त तथा 1 से 5 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ताइमंडो प्रतियोगिताओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों को आवश्यक प्रशिक्षण और सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Continue Reading

खेल

राज्य स्तरीय शालेय हॉकी में गुरुनानक स्कूल का जलवा, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन

Published

on

राजनांदगांव। जशपुर में 26 से 29 जुलाई तक आयोजित 26वीं राज्यस्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल, राजनांदगांव के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों के दमदार खेल की बदौलत दुर्ग संभाग ने हॉकी स्पर्धा में ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता में प्रदेश के दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर और सरगुजा संभागों की टीमों ने हिस्सा लिया। हॉकी के अंडर-15 बालक, अंडर-17 बालक और अंडर-17 बालिका वर्ग में दुर्ग संभाग की टीम ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए सभी मुकाबले 8 से 10 गोल के बड़े अंतर से जीतकर तीनों वर्गों का खिताब अपने नाम किया।
इस सफलता में गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल के अनुराज श्रीवास्तव, योगेश द्विवेदी, अशोक मेहरा, अभिनव मिश्रा और महिमा यादव की अहम भूमिका रही। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासित और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीमों पर अपना दबदबा बनाए रखा।
टीम की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रभास बघेल, गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर जरनैल सिंह भाटिया, जिला खेल अधिकारी देवेंद्र ठाकुर, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, सचिव शिवनारायण धकेता, भूषण साव, नीलमचंद जैन सहित खेल एवं शिक्षा जगत से जुड़े पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Continue Reading

Trending