Connect with us

राजनांदगांव

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा क्राईम मीटिंग में लंबित मामलों कि की गई समीक्षा

Published

on

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा क्राईम मीटिंग में लंबित मामलों कि की गई समीक्षा

🔹 अपराध रोकने एवं असामाजिक गतिविधियों व अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर अंकुश लगाने दिए सख्त निर्देश।

🔹 नशीले पदार्थ गांजा, ड्रग्स/नारकोटिक्स के मामलों पर अभियान चलाकर कार्यवाही करने एवं इन्टेन्सिव पब्लिक एवेरनेश प्रोग्राम चलाकर जागरूकता फैलाने का दिया आदेश।

🔹 चाकूबाजों व गुण्डा बदमाशों का हिस्ट्रीशीट खोलने एवं ज्यादा से ज्यादा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारियों को दिया सख्त निर्देश।

🔹 महिला, बच्चों एवं बुजुर्गों से संबंधी शिकायत व रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करने एवं लापरवाही नहीं बरतने की दी हिदायत।

🔹 अभियान चलाकर स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने को कहा गया।

🔹 नक्सल ऑपरेशन तेज कर नक्सल गतिविधियों पर लगाया जायेगा अंकशु।

 

दिनांक 29.01.2022 को पुलिस अधिक्षक कार्यालय राजनांदगांव के सभागार में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा राजपत्रित अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारियों का क्राईम मीटिंग लिया गया, जिसमें लंबित अपराधों, लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा खनिज, रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देश जारी किया गया है इसी परिपेक्ष्य में सभी थाना/चौकी प्रभारी को अपने अपने थाना क्षेत्रों में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। आपराधिक मामलों में फरार आरोपियों की धरपकड़ तेज करने, स्थायी वारंटीयों को जेल भेजने हेतु हिदायत दी गई साथ ही चाकूबाजों, गुण्डा बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हिस्ट्रीशीट गुण्डा रजिस्टर में नाम दर्ज कर निगाह रखने हेतु निर्देशित किया गया। महिला, बच्चों एवं बुजुर्गो पर होने वाले अपराधों में विशेष रूचि लेकर त्वरित कार्यवाही करने को कहा गया। समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में निजात कार्यक्रम के तहत नारकोटिक्स व ड्रग्स के खिलाफ इन्टेन्सिव पब्लिक एवेरनेश प्रोग्राम चलाकर जागरूकता फैलाने व नशे के आदी लोगों की काउंसिलिग/उपचार- हेतु शासन-प्रशासन न्यायपालिका एवं समाज के सभी लोगों को एकजुट करने एवं नशीले पदार्थ गांजा, ड्रग्स/नारकोटिक्स के मामलों पर कानूनी कार्यवाही करने तथा कोटपा एक्ट पर भी कार्यवाही करने के दिये आदेश। राजनांदगांव के ज्यादातर थाने नक्सल प्रभावित होने के करण नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु योजनाबद्ध तरीके से सर्चिंग अभियान चलाने पर जोर दिया गया। पुलिस विभाग अनुशासित विभाग है इसकी मर्यादा का पालन करते हुए सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण ड्यूटी करें लापरवाही पूर्वक ड्यूटी करने वालों को विभागीय सजा एवं अच्छे कार्य करने करने वालों को पुरस्कृत करने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई हिदायत।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

पुतला उठाने का अधिकार भाजपा कार्यकर्ता को किसने दिया? : विपिन यादव

Published

on

राजनांदगांव। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने पूर्व सांसद एवं महापौर मधुसूदन यादव तथा भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा पूरे मामले में जनता का ध्यान असली मुद्दे से भटकाने का प्रयास कर रही है। छुरिया में कांग्रेस का कार्यक्रम पूर्व घोषित था तथा इसकी विधिवत सूचना प्रशासन को दी गई थी। छात्रों के हित, नीट परीक्षा में अनियमितताओं एवं शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित शांतिपूर्ण कार्यक्रम के दौरान भाजपा के एक कार्यकर्ता द्वारा कांग्रेस के वाहन में रखा पुतला उठाकर ले जाने का प्रयास किया गया, जिससे अनावश्यक विवाद की स्थिति निर्मित हुई।
विपिन यादव ने कहा कि भाजपा पहले यह बताए कि दूसरे दल के कार्यक्रम में घुसकर उसका पुतला उठाने का अधिकार उसके कार्यकर्ता को किसने दिया? आश्चर्य की बात है कि भाजपा आज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग कर रही है, जबकि सबसे पहले भाजपा के जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं को उस भाजपा कार्यकर्ता के विरुद्ध संगठनात्मक अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए, जिसने कांग्रेस के पूर्व घोषित कार्यक्रम में हस्तक्षेप कर पूरे विवाद को जन्म दिया। यही स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा और राजनीतिक मर्यादा है।
उन्होंने कहा कि महापौर मधुसूदन यादव पुतले के स्वामित्व और कीमत की बात कर रहे हैं, जबकि मूल प्रश्न यह है कि दूसरे दल के कार्यक्रम में हस्तक्षेप कर विवाद पैदा करने की अनुमति किसने दी? यदि कल कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता भाजपा के कार्यक्रम में घुसकर उनका पुतला या अन्य सामग्री उठा ले जाए, तो क्या भाजपा उसे भी उचित ठहराएगी?
विपिन यादव ने कहा कि पूर्व महिला विधायक श्रीमती छन्नी साहू को सार्वजनिक रूप से जूते-चप्पल दिखाना क्या भाजपा की संस्कृति है या भारतीय संस्कृति? क्या यही भाजपा का नारी सम्मान है? यदि भाजपा वास्तव में महिलाओं के सम्मान की पक्षधर है तो उसे इस शर्मनाक कृत्य की खुले मंच से निंदा करनी चाहिए। भाजपा के नेताओं को यह भी बताना चाहिए कि क्या स्वतंत्र भारत के इतिहास में कांग्रेस के किसी कार्यकर्ता ने कभी भाजपा या किसी अन्य दल के पूर्व घोषित कार्यक्रम में घुसकर इस प्रकार का विवाद खड़ा किया है? यदि नहीं, तो छुरिया की घटना की शुरुआत किसने की, इसका उत्तर भी भाजपा को देना चाहिए।
जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राहुल तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक लड़ाई जनता के बीच लड़ी जाती है, दूसरे दल के कार्यक्रम में अराजकता फैलाकर नहीं। कांग्रेस किसी भी निष्पक्ष जांच से नहीं डरती, लेकिन भाजपा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग करने के बजाय पहले अपने उस कार्यकर्ता पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करें, जिसने पूरे विवाद को जन्म दिया, यदि भाजपा वास्तव में संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और स्वस्थ राजनीतिक परंपराओं में विश्वास करती है, तो उसे दोषी कार्यकर्ता के विरुद्ध कार्रवाई कर सार्वजनिक रूप से यह संदेश देना चाहिए कि किसी भी राजनीतिक दल के लोकतांत्रिक कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करना स्वीकार्य नहीं है।

Continue Reading

अपराध

7 माह की गर्भावस्था से खुला दुष्कर्म का मामला, दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। डोंगरगांव थाना पुलिस ने दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी कमल नारायण साहू (24) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब युवती के पेट में सूजन आने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और जांच में उसके सात माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

पुलिस के अनुसार परिजनों की शिकायत पर 24 जुलाई को थाना डोंगरगांव में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(के) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में तत्काल जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान सामने आया कि पीड़िता बोलने में असमर्थ है। ऐसे में उसका बयान सीआरसी सेंटर के सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ (दुभाषिया) की मदद से दर्ज कराया गया। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी कमल नारायण साहू, निवासी ग्राम तुमडीलेवा, थाना डोंगरगांव की पहचान कर उसे उसके घर से हिरासत में लिया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, उपनिरीक्षक देवकुमार रावटे और प्रधान आरक्षक संदीप देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

570 से ज्यादा सरकारी सेवाएं अब एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर, सेवा सेतु व्यवस्था को बनाएगा ज्यादा जवाबदेह : कलेक्टर

Published

on

राजनांदगांव। जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी की ओर से शनिवार को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आधार, सेवा सेतु और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के संचालकों ने भाग लिया। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने कहा कि शासन की सेवाओं को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और आम लोगों तक आसान तरीके से पहुंचाने के लिए सेवा सेतु महत्वपूर्ण पहल है।

कलेक्टर ने बताया कि सेवा सेतु के माध्यम से आय, जाति, निवास, विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और राजस्व समेत 570 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई गई हैं। इससे नागरिकों को समयबद्ध और सरल सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि सभी संचालक जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारी और समन्वय के साथ कार्य करें।

उन्होंने सीएससी संचालकों को निर्देश दिए कि केंद्रों पर आवश्यकतानुसार कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था करें और विभिन्न सेवाओं के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची प्रदर्शित करें। इससे कार्यों में एकरूपता आएगी, आवेदन निरस्त होने की संभावना कम होगी और लोगों का विश्वास बढ़ेगा। एसडीएम और तहसीलदारों को भी लंबित एवं निरस्त प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।

कार्यशाला में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का भी उल्लेख करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीएससी संचालकों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि भ्रामक जानकारी फैलाने या लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर (आधार) प्रभात सिंह ने दस्तावेजों के सही सत्यापन और समय पर अपलोडिंग पर जोर दिया। जिला ई-डिस्ट्रिक्ट प्रबंधक सौरभ मिश्रा ने बताया कि पहले सीमित सेवाएं उपलब्ध थीं, लेकिन अब विभिन्न विभागों को जोड़कर 570 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से तीनों जिलों में प्राप्त आवेदनों और सेवाओं की प्रगति की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम में यूआईडीएआई हैदराबाद के खुर्शीद आलम, सीएससी राज्य प्रमुख जयनारायण पटेल, सीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज हरदेव, अपर कलेक्टर सी.एल. मारकंडेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आधार, सेवा सेतु और सीएससी संचालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Continue Reading

Trending