Connect with us

राजनांदगांव

सरकार की लाचरता से शराबखोरी और अय्याशी का अड्डा बना मनगटा : रूपेश दुबे

Published

on

राजनांदगांव। छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने कहा कि आए दिन मनगटा क्षेत्र में अवैध कारोबार के समाचार से पूरा क्षेत्र कलंकित हो गया है और अब यह इलाका शराबखोरी अय्याशी और देह व्यापार का केंद्र बिंदु बन गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन जिला होने के बाद भी ठोस कार्यवाही नहीं होने के कारण इन अवैध कारोबारियों के लगातार अनैतिक कार्य सामने आ रहे है। कार्यवाही दिखावे मात्र के होने के कारण यहाँ के अवैध कृत्यों में संलिप्त कारोबारियों के सामने प्रशासन बौना साबित हो गया है।
प्रवक्ता दुबे ने यह भी कहा कि अब अवैध निर्माण जिन रिसॉर्ट के डायवर्शन नहीं है, जिन रिसॉर्ट में अनैतिक आपत्तिजनक सामग्री मिले है, जहां शराबखोरी हो रही है, जो अय्याशी अघोषित देह व्यापार का केंद्र बना कर सभ्यता संस्कृति से खिलवाड़ कर रहे है, उन्हें जमीदोज करना ही सीधा व सरल उपाय है, क्योंकि अवैध प्लाटिंग या कब्जा से ज्यादा खतरनाक ये अवैध व्यापारियों के रिसॉर्ट है, क्योंकि इनके दुष्कृत्य से इस क्षेत्र की संस्कृति सभ्यता का क्षरन और अनैतिक वातावरण बन गया है। 150 से अधिक रिसॉर्ट में मात्र 15 से 20 को नोटिस जवाब की औपचारिकता से कुछ नहीं होगा, बल्कि सजग कलेक्टर से इस क्षेत्र के रिसॉर्ट का डायवर्शन ना कर अवैध निर्मित रिसॉर्ट को जमींदोज करने की मांग की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

केंद्र की मोदी सरकार धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है : कुलबीर सिंह छाबड़ा

Published

on

राजनांदगांव। कांग्रेस नेता कुलबीर सिंह छाबड़ा ने नीट-यूजी की पुनर्परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के कारण छात्रों को दोबारा परीक्षा देनी पड़ रही है, जिससे उनकी मेहनत और समय प्रभावित हुआ है।
श्री छाबड़ा ने नीट-यूजी की परीक्षा पर केन्द्र सरकार द्वारा जारी किए गए गाईड लाइन पर कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार युवाओं की मेहनत पर पानी फेरते हुए गड़बड़ियां कर नीट की परीक्षा रद्द करवा दिया, अब जब दोबारा हो रही परीक्षा पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहंुचाते हुए खिलवाड़ किया गया। अर्धसैनिक बल और पूरी मिलेट्री बल लगाकर यह परीक्षा आयोजित की गई। हिन्दूवाद की बात कहने वाली भाजपा सरकार नए गाईड लाइन में परीक्षा केंद्रों पर मौली (धार्मिक धागा) और चेन जैसी वस्तुएं उतरवाने के नियम लोगों की आस्था से जुड़े प्रतीकों का अनादर करते हैं। हाथों में श्रद्धा और धार्मिक मान्यताओं के तहत पहनी जाने वाली मौली धागा को उतरवाना और तोड़कर फेंकना अनुचित है। यह नीट की परीक्षा षड्यंत्र के तहत किया जा रहा है। परीक्षा के दौरान लागू की गई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अर्धसैनिक बलों व मिलेट्री बलों की मौजूदगी में परीक्षा आयोजित किए जाने से अनावश्यक भय का माहौल बना है। वहीं देश के बाहर दूसरे 15 शहरों से जो परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं उसमें मोदी सरकार कुछ भी कर सकती है कुल मिलाकर विदेशों में आयोजित परीक्षा केंद्रों की प्रक्रिया पर भी संदेह के दायरे में आता है। केंद्र सरकार युवाओं के रोजगार, शिक्षा और विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। यह पूरी परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए इसकी आलोचना की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

Continue Reading

राजनांदगांव

अघोर आश्रम के अनुयायियों ने मोतीपुर मुक्तिधाम में चलाया स्वच्छता अभियान

Published

on

राजनांदगांव। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति सामाजिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से शक्तिधाम अघोर शोध एवं जनकल्याण आश्रम, बाबूटोला द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा का शंखनाद किया गया है। इसके तहत आश्रम के अनुयायियों ने इस रविवार को मोतीपुर स्थित मुक्तिधाम परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया। आश्रम के गुरुदेव हरीश यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में सेवाभावी सदस्यों ने श्रमदान कर पूरे परिसर की सूरत बदल दी।
समिति ने इस अभियान को केवल एक दिन तक सीमित न रखकर एक दूरगामी कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत प्रत्येक रविवार को शहर के अलग-अलग वार्डों के मुक्तिधामों को चिन्हित कर वहां विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा। मोतीपुर मुक्तिधाम में अभियान के दौरान न केवल झाड़ियों और कचरे को साफ किया गया, बल्कि नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का आह्वान भी किया गया।
गुरुदेव हरीश यादव ने कहा कि समाज की सक्रिय सहभागिता से ही स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के बड़े लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है। हर नागरिक को इस जिम्मेदारी को समझना होगा।
आश्रम द्वारा शुरू की गई इस अनूठी और अनुकरणीय पहल की पूरे शहर में जमकर सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि मुक्तिधाम जैसे संवेदनशील स्थानों पर इस तरह का अभियान चलाना समाज को एक नई दिशा देगा।

Continue Reading

राजनांदगांव

अपराधियों पर कसा शिकंजा : राजनांदगांव पुलिस की देर रात बड़ी कॉम्बिंग गश्त, गुंडे-बदमाशों की सघन जांच

Published

on

राजनांदगांव। शहर में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से राजनांदगांव पुलिस ने देर रात एक बड़ा अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के कड़े निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में जिलेभर में रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त की गई। इस विशेष अभियान के तहत 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमों ने एक साथ संवेदनशील इलाकों और अपराधियों के ठिकानों पर दबिश देकर हड़कंप मचा दिया।

चार विशेष टीमों ने संभाली कमान, होटलों और रिसोर्ट में चेकिंग
रात के सन्नाटे में कानून व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अलग-अलग चार विशेष टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने थाना कोतवाली, बसंतपुर, चौकी चिखली सहित थाना सोमनी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मनगटा रिसोर्ट और विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर व्यापक सर्चिंग व सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान इलाके के पुराने गुंडा-बदमाशों, निगरानीशुदा अपराधियों, आदतन अपराधियों तथा संदिग्ध घूम रहे व्यक्तियों की सघन जांच की गई। होटल और रिसोर्ट के कमरों व एंट्री रजिस्टरों को भी खंगाला गया।

सड़क पर उतरे आला अधिकारी, संदिग्धों से पूछताछ
इस बड़े कॉम्बिंग गश्त अभियान का नेतृत्व खुद फील्ड पर उतरकर नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन, नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज और डीएसपी एम्ब्रोस कुजूर ने किया। उनके साथ जिले के समस्त थाना प्रभारी और भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा। गश्त के दौरान सड़क पर बेवजह घूमने वाले संदिग्धों को रोककर उनसे पूछताछ की गई और उनके पहचान दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।

निरंतर जारी रहेगा अभियान : पुलिस की अपील
राजनांदगांव पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर पूरी तरह से रोक लगाने तथा आम जनता के मन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने के लिए इस प्रकार के औचक कॉम्बिंग गश्त और चेकिंग अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य अपराधियों के मन में कानून का खौफ पैदा करना और आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास को बढ़ाना है।

Continue Reading

Trending