Connect with us

राजनांदगांव

राम मंदिर चढ़ावा मामले की सीबीआई जांच की मांग, विश्व हिंदू रक्षा संगठन ने केंद्र सरकार से की कार्रवाई की अपील

Published

on

राजनांदगांव। अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर अब छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है। विश्व हिंदू रक्षा संगठन ने इस पूरे मामले में केंद्र सरकार से उच्च स्तरीय सीबीआई जांच कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि इस घटना से देश-दुनिया के करोड़ों हिंदुओं की आस्था को गहरी ठेस पहुंची है।
विश्व हिंदू रक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक सोनी ने एक बयान जारी कर कहा कि वर्तमान में इस मामले की जो जांच चल रही है, वह बेहद शुरुआती और छोटे स्तर की है। इस महाघोटाले और चोरी के पीछे एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है, जिसका पर्दाफाश होना बेहद जरूरी है।
दीपक सोनी ने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि राम मंदिर पूरे विश्व के सनातनी हिंदुओं की अगाध श्रद्धा का केंद्र है। वहां के चढ़ावे में हेरफेर या चोरी की बात सामने आना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र सरकार को इस मामले को पूरी गंभीरता से अपने संज्ञान में लेना चाहिए।
संगठन ने मांग की है कि सीबीआई जांच के जरिए इस बात का पता लगाया जाए कि इस पूरे घटनाक्रम में कौन-कौन लोग संलिप्त हैं। दीपक सोनी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि इस मामले में शामिल हर छोटे-बड़े दोषी पर केंद्र सरकार ऐसी कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे, जो एक मिसाल बने। ताकि भविष्य में देश के किसी भी अन्य मंदिर में इस तरह की दुस्साहसपूर्ण घटना दोबारा न हो सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस : सीएम विष्णुदेव साय ने संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के होनहार खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित

Published

on

राजनांदगांव। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के गरिमामयी अवसर पर आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देश और राज्य का नाम रोशन करने वाले नेशनल खिलाड़ियों और कोचों को सम्मानित किया। इस भव्य कार्यक्रम में राजनांदगांव के प्रतिष्ठित संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विद्यालय की खेल विधा को नई ऊंचाइयां देने वाली कोच को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल की कोच सुश्री विद्या सिंह को खेल के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए मुख्यमंत्री के हाथों विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। इसके साथ ही विद्यालय की होनहार छात्रा कुमारी वंदिता रावटे कक्षा 11वीं और छात्र सौरभ पोंडी कक्षा 10वीं को खेल में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र और स्पोर्ट्स किट प्रदान की गई।
इस उच्च स्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप और ओलंपिक संघ के डॉ. विक्रम सिंह सिसोदिया विशेष रूप से मंच पर उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कोच सुश्री विद्या सिंह के मार्गदर्शन और खिलाड़ियों के हुनर की खुलकर सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस ऐतिहासिक दोहरी सफलता पर संस्था के प्रबंधकगण अतुल देशलहरा, आदित्य अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों और कोच को अपनी शुभकामनाएं दीं।
प्राचार्या श्रीमती रेखा तिवारी ने बधाई देते हुए कहा, विद्यालय के इन होनहारों और हमारी कोच ने राज्य स्तर पर स्कूल का मान बढ़ाया है। खेल भावना और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है, और हमारे बच्चों ने इसे साबित कर दिखाया है।
खिलाड़ियों और कोच की इस बड़ी उपलब्धि पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों और स्टाफ ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरे खेल दल को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Continue Reading

राजनांदगांव

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र, भूपेंद्र दंपती को मिली बड़ी राहत

Published

on

राजनांदगांव। डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। जिले के निवासी भूपेंद्र कुमार उमरे और उनकी पत्नी ललिता उमरे को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र मिल गया, जिससे उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में आसानी हो गई।

भूपेंद्र कुमार उमरे ने बताया कि उन्होंने 26 मई 2026 को सेवा सेतु पोर्टल के जरिए ऑनलाइन विवाह पंजीकरण के लिए आवेदन किया था। निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन का परीक्षण किया गया और 15 जून को उनका ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि पहले उनके पास केवल ऑफलाइन विवाह प्रमाण पत्र था, जबकि कई सरकारी योजनाओं और अन्य जरूरी कार्यों के लिए ऑनलाइन प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती थी। इसके अभाव में उन्हें कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता था और योजनाओं का लाभ लेने में भी दिक्कत आती थी।

सेवा सेतु पोर्टल की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन किया। पूरी प्रक्रिया सरल और पारदर्शी रही तथा बिना कार्यालयों के चक्कर लगाए निर्धारित समय में प्रमाण पत्र मिल गया। इससे समय और धन दोनों की बचत हुई।

भूपेंद्र कुमार उमरे और उनकी पत्नी ललिता उमरे ने सेवा सेतु पोर्टल की सुविधा की सराहना करते हुए कहा कि यह डिजिटल व्यवस्था आम नागरिकों के लिए बेहद लाभकारी है। उन्होंने अन्य लोगों से भी विभिन्न शासकीय सेवाओं के लिए सेवा सेतु पोर्टल का उपयोग करने की अपील की और इस जनहितकारी पहल के लिए शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

अपराध

विवाहिता की न्यूड फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त आईफोन जब्त

Published

on

राजनांदगांव। सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को बदनाम और प्रताड़ित करने वाले तत्वों के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली पुलिस ने एक विवाहिता की न्यूड (अश्लील) फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने और उसके पति को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कीमती आईफोन (एप्पल मोबाइल) भी जब्त किया गया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इंस्टाग्राम पर पति और रिश्तेदारों को भेजी तस्वीरें
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 26 जून 2026 को थाना सिटी कोतवाली आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि गौरी नगर निवासी शेख अरबाज नामक युवक ने 15 मई 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी न्यूड तस्वीरें उसके पति और अन्य परिचितों को भेजकर वायरल कर दीं। जब पीड़िता के पति ने इस घिनौनी हरकत का विरोध किया और आरोपी को समझाने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

शिकातय के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 323/2026, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78, 351(3) और आईटी एक्ट की धारा 67(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, जुर्म कबूला
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश, एएसपी कीर्तन राठौर एवं सीएसपी अलेक्जेण्डर किरों के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी की तकनीकी लोकेशन और मुखबिरों की सूचना पर घेराबंदी कर आज, 2 जुलाई 2026 को आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की प्रोफाइल

नाम: शेख अरबाज (22 वर्ष), पिता शेख ईशाक।

निवासी: गौरी नगर, महादेव नगर (वार्ड नंबर 14), ओ.पी. चिखली, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव।

न्यायालय ने भेजा जेल
पुलिस ने आरोपी शेख अरबाज के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया है। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में रहे शामिल:
साइबर अपराध और महिला सुरक्षा से जुड़े इस मामले को सुलझाने में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह, सहायक उपनिरीक्षक (सउनि) नंदनी ठाकुर और थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

Trending