Connect with us

राजनांदगांव

बीएनसी मिल बंद होने के लिए रमन सरकार जिम्मेदार- हेमा देशमुख

Published

on

राजनांदगांव, 04 फरवरी।  शहर की महापौर एवं प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने भाजपाइयों द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन और पुतला दहन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा नेताओं को पहले यह जान लेना चाहिए कि बीएनसी मिल बंद होने के दौरान केन्द्र में अटल बिहारी बाजपेयी की भाजपा सरकार थी। उन्हीं के कार्यकाल में ही बीएनसी मिल को बंद कराई गई और जब छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की भाजपा सरकार काबिज हुई, तब बीएनसी मिल के कल पुर्जों के साथ-साथ करोड़ों की कीमती जमीन को भी नीलाम कर दिया गया।
कांग्रेस नेत्री श्रीमती देशमुख ने कहा कि दरअसल यह भाजपा नेताओं का संस्कार ही है कि वे गलती तो खुद करते हैं, लेकिन दोष हमेशा दूसरों को देेते हैं। बीएनसी मिल जो अब पूर्णत: अपना अस्तित्व खो चुकी है, जिसके जिम्मेदार तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह हैं और केन्द्र में अभी भी भाजपा की सरकार है, इसलिए भाजपाइयों को चाहिए कि वे अपनी नाकामियों को छुपाने का कुत्सित प्रयास छोडक़र मोदी सरकार से राजनांदगांव में बीएनसी मिल की तरह कोई नया उद्योग-धंधा खोलने की मांग करने की हिम्मत दिखाएं, ताकि जनता को भी पता चल सके कि भाजपाई सचमुच गरीब, बेरोजगारों के कितने हितैषी हैं?
▶️ *भाजपा शासन में मिल के कल-पुर्जे और जमीन भी नीलाम हो गई*
श्रीमती देशमुख ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ में जब स्व. अजीत जोगी की कांग्रेस सरकार थी, तब केन्द्र में अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में डॉ. रमन सिंह केन्द्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री थे। उस दौरान बीएनसी मिल का करोड़ों रूपयों का बिजली बिल बकाया था, जिसे माफ करने के लिए श्री जोगी ने केन्द्र की अटल सरकार से गुहार लगाई थी। जोगी जी ने स्पष्ट रूप से कहा था कि बीएनसी मिल राजनांदगांव जिले की शान और पूरे छत्तीसगढ़ की पहचान है, इसलिए यदि केन्द्र की सरकार मिल का बिजली बिल माफ कर देती है तो हम मिल को कर्ज लेकर चलायेंगे, ताकि राजनांदगांव जिले की शान बराकरार रहे और मिल में काम करने वाले परिवार बेरोजगार न हों। किंतु तत्कालीन केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री रहे डॉ. रमन सिंह के कानों में जूं तक नहीं रेंगी और मिल को चालू रखने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। आखिरकार बीएनसी मिल बंद हो गई और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. रमन सिंह ने बीएनसी मिल के कल पुर्जों के साथ-साथ मिल की करोड़ों की कीमती जमीन को भी नीलाम कर दिया। इस तरह भाजपा सरकार के राज में ही बीएनसी मिल का अंत हो गया। उसके बाद भी भाजपाइयों द्वारा मिल को लेकर राजनीति और बयानबाजी उनके दोहरे चरित्र को दर्शाता है।
▶️ *मिल को शुरू कराने डॉ. रमन सिंह और सांसद संतोष पांडेय आगे आएं*
श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि वर्तमान में केंद्र में मोदी की सरकार है और राजनांदगांव लोकसभा में भाजपा से संतोष पांडेय सांसद हैं और राजनांदगांव विधानसभा भी भाजपा के पास है। कुछ दिनों पूर्व पुरानी मिलों को चालू करने मोदी सरकार द्वारा 13000.00 करोड़ रुपए खर्च किये जाने का प्रस्ताव रखा गया है, ऐसे समय में जब राजनांदगांव वासियों को रोजगार की जरूरत है, इसलिए सांसद संतोष पांडेय और वर्तमान विधायक डॉ. रमन सिंह को आगे आकर पहल करनी चाहिए। बीएनसी मिल केन्द्र सरकार महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि अब बीएनसी मिल बंद होकर मैदान का रूप ले लिया है। न वहां मशीनें हैं, न वहां कबाड़ है और भाजपा के लोग मिल को शुरू कराने के लिए नौटंकी कर रहे हैं, ताकि लोगों को भ्रमित किया जा सके। केंद्र में भाजपा सरकार होने के बाद भी कोई सकारात्मक पहल करने की बजाय केवल बोल रहे हैं। बंगाल नागपुर कॉटन मिल, जिसे बीएनसी मिल कहा जाता था, वह नेशनल टैक्सटाइल कॉरपोरेशन के अंतर्गत आता है, जो केंद्र के कपड़ा मंत्रालय के अधीन है। ऐसे में भाजपा के नेता केंद्र से गुहार लगाकर बीएनसी मिल शुरू कराने की बजाय विपक्ष के नेता राहुल गांधी से बीएनसी मिल शुरू कराने की गुहार लगा रहे हैं।
▶️ *छत्तीसगढ़ में विरोध के लिए भाजपा के पास कोई मुद्दा ही नहीं*
उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि राज्य के अंदर में भाजपा को भूपेश सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दे विरोध के लिए मिल नहीं रहे हैं। यही कारण है कि जनता को गुमराह करने बीएनसी मिल चालू करने का ठिकरा राहुल गांधी पर फोड़ रहे है। उन्होंने कहा कि यह अलग बात है कि भाजपा नेता केंद्र में सरकार रहते हुए भी बीएनसी मिल चालू कराने में नकारा साबित हो रहे हैं, जो इनके माथे पर कलंक जैसा है, क्योंकि केंद्र की सरकार की स्टेयरिंग भाजपा संभाल रही है और बीएनसी मिल चालू कराने की गुहार विपक्ष में खड़े कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से लगा रहे हैं। इसी तरह से भाजपा काम करती रही तो केंद्र तो दूर की कौड़ी है, राज्य में इन को फिर से मुंह की खानी पड़ेगी।
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सांसद संतोष पांडेय और विधायक डॉ. रमन सिंह बीएनसी मिल को पुन: शुरू कराने ठोस पहल पहल करें या राजनांदगांव में बीएनसी मिल की तरह कोई नया बड़ा उद्योग खुलवाएं, नहीं तो जिले में जब-जब सांसद संतोष पांडेय, माननीय विधायक डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव के दौरे पर आयेंगे, तब-तब उनका घेराव किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

युगांतर पब्लिक स्कूल ने फिर दिखाया दम, सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल में अंडर-19 टीम बनी चैंपियन

Published

on

राजनांदगांव। पिछले वर्षों की विजेता युगांतर पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव की अंडर-19 बालक बास्केटबॉल टीम ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में टीम ने श्री श्री अकादमी, सिलीगुड़ी को 49-18 अंकों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
सर्वज्ञ राव बास्केटबॉल अकादमी के खिलाड़ियों से सुसज्जित युगांतर की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया। मर्टर फाइनल में मेजबान बुरनपुर रिवरसाइड स्कूल को 44-6 अंकों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके बाद ज्ञान विकास इंग्लिश मीडियम स्कूल को हराकर फाइनल का टिकट कटाया और खिताबी मुकाबले में सिलीगुड़ी की टीम को एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी।
विद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन नायर ने बताया कि युगांतर पब्लिक स्कूल की टीम लगातार क्लस्टर और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है। खिलाड़ियों की मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन से विद्यालय ने एक बार फिर स्वर्ण पदक जीतकर राजनांदगांव का गौरव बढ़ाया।
विजेता टीम में कप्तान शुभम सिंह, हिमांशु सिंह, कालवा सर्वज्ञा राव, रूहान, कालवा अथर्व राव, अथर्व प्रताप सिंह, चिराग चंदेल, धर्मवीर सिंह, सुजल प्रजापत, वी. यशवंत, ज्ञानेश्वर वी. और युवान सारड़ा शामिल रहे। टीम को अंतरराष्ट्रीय कोच कालवा राजेश्वर राव तथा सहायक कोच नवनीत द्विवेदी ने प्रशिक्षण दिया।

Continue Reading

राजनांदगांव

उद्योगों को कलेक्टर का अल्टीमेटम : एक माह में अपनाएं सोलर ऊर्जा, सीएसआर से गांवों के विकास में दें योगदान

Published

on

राजनांदगांव। जिले में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर जितेंद्र यादव ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने सभी उद्योगों को एक माह के भीतर सोलर ऊर्जा अपनाने की दिशा में ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएसआर के तहत स्थानीय समुदायों के हित में अधिक से अधिक कार्य करने की अपील की।

बैठक में कलेक्टर ने उद्योग प्रतिनिधियों से उनकी बिजली खपत और ऊर्जा जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को देखते हुए उद्योगों को स्थानीय स्तर पर सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन बढ़ाना चाहिए। इससे ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी और संचालन लागत में भी कमी आएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोलर संयंत्र लगाने में तकनीकी या प्रशासनिक परेशानी आने पर जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा।

कलेक्टर ने कहा कि उद्योग अपने परिसरों, कर्मचारियों के आवासीय क्षेत्रों और अन्य भवनों में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाएं तथा वर्चुअल नेट मीटरिंग जैसी सुविधाओं का भी लाभ लें। जिन उद्योगों में पहले से सोलर संयंत्र स्थापित हैं, वे अन्य उद्योगों को भी हरित ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करें।

बैठक में सीएसआर गतिविधियों पर भी जोर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि उद्योगों के सबसे बड़े हितधारक आसपास के ग्रामीण और स्थानीय नागरिक हैं। इसलिए सीएसआर के तहत ऐसे कार्य किए जाएं, जिनका सीधा लाभ स्थानीय समुदाय को मिले और उद्योगों व समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो।

उद्योग प्रतिनिधियों ने बैठक में अपने संस्थानों में संचालित सोलर परियोजनाओं, ऊर्जा उत्पादन की वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। कई उद्योगों ने सोलर क्षमता विस्तार और रूफटॉप सोलर परियोजनाओं पर कार्य शुरू करने की बात कही, जबकि कुछ ने सर्वेक्षण पूरा होने के बाद जल्द काम शुरू करने की जानकारी दी।

बैठक में अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, सहायक श्रमायुक्त समीर मिश्रा सहित जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Continue Reading

राजनांदगांव

स्कूलों में यातायात जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की दी जानकारी

Published

on

राजनांदगांव। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न विद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात के नियमों की जानकारी देने के साथ उनका पालन करने का संकल्प भी दिलाया गया।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में यातायात शाखा की टीम ने रॉयल किड्स कॉन्वेंट स्कूल, बाल भारती पब्लिक स्कूल, गुरु नानक स्कूल, पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्कूल, वेसलियन स्कूल, वाइडनियर स्कूल तथा जेएमजे स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

यातायात अधिकारी सहायक उप निरीक्षक कुंज लाल साहू, शरद मसीह, प्रधान आरक्षक खम्हन सिन्हा तथा आरक्षक सोमेश सिंह, रविकांत देवांगन और संदीप कुर्रे ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी।

इसके अलावा विद्यार्थियों को सड़क पार करते समय ज़ेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने, यातायात संकेतों और सिग्नलों का पालन करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Continue Reading

Trending