Connect with us

राजनांदगांव

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव द्वारा किया गया COP OF THE MONTH पुरस्कार की शुरूआत

Published

on

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह द्वारा जिले में पुलिस के कार्यो में कसावट लाने हेतु अच्छे कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कार एवं लापरवाही व गलत कार्य करने वाले जवानों को सजा देकर पुलिसिंग के स्तर को उंचा उठाने हेतु कार्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले आरक्षक से निरीक्षक पद के अधिकारियों को COP OF THE MONTH के रूप में चयनित कर प्रत्येक माह उन्हें प्रमाण-पत्र एवं नगद पुरस्कार देने की शुरूआत की गई है। इसका उद्देश्य यह है कि इस पुरस्कार में चयनित पुलिस के अधिकारियों को दिया गया नगद इनाम उनके सेवा अभिलेख में दर्ज होगा, उनका फोटो, उनके उत्कृष्ठ कार्य का संक्षिप्त विवरण, नाम, पद, पदस्थापना इस प्रमाण-पत्र में अंकित होगा जिसकी प्रति पुलिस अधीक्षक कार्यालय के साथ-साथ समस्त थाना एवं पुलिस चौकी में चस्पा की जायेगी जिसे देख कर जिले के अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में अपने कर्तव्य को अच्छे से निभाने, तत्परता से कार्य करने व सराहनीय कार्य करने हेतु प्रेरणा मिलेगी और प्रमाण-पत्र पुलिस अधीक्षक के हाथों से मिलने पर उनका उत्सावर्धन होगा।

इसी तारतम्य में माह जनवरी 2022 में उत्कृष्ठ कार्य करने के फलस्वरूप दिनांक 07.02.2022 को COP OF THE MONTH के शुरूआत में 05 अधिकारियों को चयनित किया गया है – 1- निरीक्षक शिवप्रसाद चंद्रा, थाना प्रभारी डोंगरगढ़, 2- सउनि संतोष सिंह, प्रभारी पी.सी.आर./चीता स्कवाड, 3- आरक्षक 1000 मनीष मानिकपुरी, सायबर सेल, 4- आर.चालक 1592 भूषण लाल चंद्रवंशी, थाना छुईखदान, 5- आर. 1631 रवेंद्र नेताम, थाना छुईखदान को पुरस्कृत किया गया।

निरीक्षक शिवप्रसाद चंद्रा, थाना प्रभारी डोंगरगढ़ को अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब के विरूद्ध 01 माह में 30 प्रकरण दर्ज कर प्रभावी कार्यवाही करने के फलस्वरूप उत्साहवर्धन हेतु COP OF THE MONTH एवं नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया।

सउनि संतोष सिंह, प्रभारी पी.सी.आर./चीता स्कवाड को शराब कोचियों की धरपकड़ कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के फलस्वरूप उत्साहवर्धन हेतु COP OF THE MONTH चयनित कर नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया।

आर. 1000 मनीष मानिकपुरी, सायबर सेल को दिनांक 18.01.2022 को ओ.पी. चिचोला क्षेत्र से 05 बच्चियां जिनमें से 03 नाबालिग एवं 02 बालिग बच्चीयां घर से बिना बताये कहीं चले जाने की रिपोर्ट पर चौकी चिचोला में गुम इंसान कायम किया गया। उक्त बच्चियों की पतासाजी के दौरान सायबर सेल के आरक्षक मनीष मानिकपुरी द्वारा आरपीएफ प्रभारी क्राईम नागपुर एवं आरपीएफ प्रभारी ग्वालियर से समन्वय स्थापित कर ग्वालियर में ट्रेन पहुंचते ही बालिकाओं की खोजबीन कर पांचों बालिकाओं को सकुशल ग्वालियर में उतरवाया गया। तत्पश्चात पुलिस स्टाफ द्वारा उक्त बच्चियों को सकुशल वापस लाया गया। अतः आरपीएफ के अधिकारियों से सतत संपर्क बनाकर उक्त बच्चियों की बरामदगी हेतु सराहनीय कार्य करने के फलस्वरूप उत्साहवर्धन हेतु COP OF THE MONTH चयनित कर नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया। ।

आर.चालक 1592 भूषण लाल चंद्रवंशी, थाना छुईखदान को थाना छुईखदान के अपराध क्र. 31/2022 धारा 302, 201, 397 भादवि. में अज्ञात आरोपी की पता तलाश के दौरान आरक्षक भूषण लाल चंद्रवंशी की सूचना पर आरोपी डोमन धुर्वे पिता श्यामलाल धुर्वे, उम्र 36 साल साकिन मैन्हर थाना छुईखदान तक पहुंचा जा सका, जिससे लूट एवं हत्या के आरोपी को 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई । अतः कर्तव्य का निर्वहन अत्यंत ही लगन एवं मेहनत से करने के फलस्वरूप उत्साहवर्धन हेतु उन्हें COP OF THE MONTH एवं नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया।

आर. 1631 रवेंद्र नेताम, थाना छुईखदान को अपराध क्र. 31/2022 धारा 302, 201, 397 भादवि. में अज्ञात आरोपी की पता तलाश के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि संदेही डोमन धुर्वे पिता श्यामलाल धुर्वे, उम्र 36 साल साकिन मैन्हर थाना छुईखदान के धन संबंधी व्यवहार में अचानक परिवर्तन देखा गया है । संदेह के आधार पर आरोपी को पूछताछ हेतु थाने लाने पर आर. 1631 रवेंद्र नेताम द्वारा गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया तथा आरोपी से लूट का सामान नगद 2,71,000/-रू. तथा सोने, चांदी के जेवरात कुल 4,50,000/-रू. जप्त किया गया । जिससे लूट एवं हत्या के अज्ञात आरोपी को 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई । अतः कर्तव्य का निर्वहन अत्यंत ही लगन एवं मेहनत से करने के फलस्वरूप उत्साहवर्धन हेतु COP OF THE MONTH एवं नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया।

इसी प्रकार प्रति माह COP OF THE MONTH के माध्यम से उत्कृष्ठ कार्य करने वाले आरक्षक से निरीक्षक तक के पुलिस अधिकारियों को उत्साहवर्ध हेतु पुरस्कृत किया जाता रहेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

युगांतर पब्लिक स्कूल ने फिर दिखाया दम, सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल में अंडर-19 टीम बनी चैंपियन

Published

on

राजनांदगांव। पिछले वर्षों की विजेता युगांतर पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव की अंडर-19 बालक बास्केटबॉल टीम ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में टीम ने श्री श्री अकादमी, सिलीगुड़ी को 49-18 अंकों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
सर्वज्ञ राव बास्केटबॉल अकादमी के खिलाड़ियों से सुसज्जित युगांतर की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया। मर्टर फाइनल में मेजबान बुरनपुर रिवरसाइड स्कूल को 44-6 अंकों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके बाद ज्ञान विकास इंग्लिश मीडियम स्कूल को हराकर फाइनल का टिकट कटाया और खिताबी मुकाबले में सिलीगुड़ी की टीम को एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी।
विद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन नायर ने बताया कि युगांतर पब्लिक स्कूल की टीम लगातार क्लस्टर और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है। खिलाड़ियों की मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन से विद्यालय ने एक बार फिर स्वर्ण पदक जीतकर राजनांदगांव का गौरव बढ़ाया।
विजेता टीम में कप्तान शुभम सिंह, हिमांशु सिंह, कालवा सर्वज्ञा राव, रूहान, कालवा अथर्व राव, अथर्व प्रताप सिंह, चिराग चंदेल, धर्मवीर सिंह, सुजल प्रजापत, वी. यशवंत, ज्ञानेश्वर वी. और युवान सारड़ा शामिल रहे। टीम को अंतरराष्ट्रीय कोच कालवा राजेश्वर राव तथा सहायक कोच नवनीत द्विवेदी ने प्रशिक्षण दिया।

Continue Reading

राजनांदगांव

उद्योगों को कलेक्टर का अल्टीमेटम : एक माह में अपनाएं सोलर ऊर्जा, सीएसआर से गांवों के विकास में दें योगदान

Published

on

राजनांदगांव। जिले में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर जितेंद्र यादव ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने सभी उद्योगों को एक माह के भीतर सोलर ऊर्जा अपनाने की दिशा में ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएसआर के तहत स्थानीय समुदायों के हित में अधिक से अधिक कार्य करने की अपील की।

बैठक में कलेक्टर ने उद्योग प्रतिनिधियों से उनकी बिजली खपत और ऊर्जा जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को देखते हुए उद्योगों को स्थानीय स्तर पर सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन बढ़ाना चाहिए। इससे ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी और संचालन लागत में भी कमी आएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोलर संयंत्र लगाने में तकनीकी या प्रशासनिक परेशानी आने पर जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा।

कलेक्टर ने कहा कि उद्योग अपने परिसरों, कर्मचारियों के आवासीय क्षेत्रों और अन्य भवनों में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाएं तथा वर्चुअल नेट मीटरिंग जैसी सुविधाओं का भी लाभ लें। जिन उद्योगों में पहले से सोलर संयंत्र स्थापित हैं, वे अन्य उद्योगों को भी हरित ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करें।

बैठक में सीएसआर गतिविधियों पर भी जोर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि उद्योगों के सबसे बड़े हितधारक आसपास के ग्रामीण और स्थानीय नागरिक हैं। इसलिए सीएसआर के तहत ऐसे कार्य किए जाएं, जिनका सीधा लाभ स्थानीय समुदाय को मिले और उद्योगों व समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो।

उद्योग प्रतिनिधियों ने बैठक में अपने संस्थानों में संचालित सोलर परियोजनाओं, ऊर्जा उत्पादन की वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। कई उद्योगों ने सोलर क्षमता विस्तार और रूफटॉप सोलर परियोजनाओं पर कार्य शुरू करने की बात कही, जबकि कुछ ने सर्वेक्षण पूरा होने के बाद जल्द काम शुरू करने की जानकारी दी।

बैठक में अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, सहायक श्रमायुक्त समीर मिश्रा सहित जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Continue Reading

राजनांदगांव

स्कूलों में यातायात जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की दी जानकारी

Published

on

राजनांदगांव। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न विद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात के नियमों की जानकारी देने के साथ उनका पालन करने का संकल्प भी दिलाया गया।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में यातायात शाखा की टीम ने रॉयल किड्स कॉन्वेंट स्कूल, बाल भारती पब्लिक स्कूल, गुरु नानक स्कूल, पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्कूल, वेसलियन स्कूल, वाइडनियर स्कूल तथा जेएमजे स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

यातायात अधिकारी सहायक उप निरीक्षक कुंज लाल साहू, शरद मसीह, प्रधान आरक्षक खम्हन सिन्हा तथा आरक्षक सोमेश सिंह, रविकांत देवांगन और संदीप कुर्रे ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी।

इसके अलावा विद्यार्थियों को सड़क पार करते समय ज़ेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने, यातायात संकेतों और सिग्नलों का पालन करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Continue Reading

Trending