Connect with us

छत्तीसगढ़

अंर्तजिला नकबजनी घटनाओ का पर्दापाश, गुण्डरदेही पुलिस को मिली बडी सफलता, अंर्तराज्यीय मोटर सायकल व सोने चांदी के चोर गिरोह के 03 सदस्य गिरफ्तार

Published

on

छ.ग. के बालोद सहित दुर्ग, धमतरी , बेमेतरा,राजनांदगांव के अलग अलग सुने घर एवं ज्वेलर्स दुकान से चोरी किये विभिन्नि प्रकार के सोने चांदी के जेवरात बरामद
आरोपियो से कुल चांदी के आभूषण 12.500 किलोग्राम कीमती लगभग 10 लाख एवं सोने का आभूषण 57 ग्राम किमती लगभग 3,25,000 रूपये बरामद
चोरी के कुछ आभूषण को बैंक में गिरवी रखा गया है जिसे बरामद किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक बालोद श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमति प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री एस.एस. मौर्य के पर्यवेक्षण में चोरी के प्रकरण के आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है मामले का विवरण इस प्रकार है की थाना गुण्डरदेही क्षेत्र का माह सितम्बर व अक्टूबर वर्ष 2021 में ग्राम भाठागांव बी निवासी गणेश्वर निर्मलकर व ग्राम पसौद निवासी भोला राम साहू ने थाना गुण्डरदेही में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके घर में दिन दहाडे सुने मकान का अज्ञात चोर द्वारा ताला तोडकर घर में रखे 89,000 रूपये कीमती के सोने एवं चांदी के आभूषण तथा नगदी 20,000 रूपये को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 248/21 एवं 280/21 धारा 454,380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था विवेचना दौरान लगातार अज्ञात चोरो की पता तलाश की जा रही थी। जेल में भी मुखबीर लगाये गये थे इसी दौरान सूचना मिली की बालोद जेल से छुटे अरूण साहू द्वारा अपने अन्य साथियो के साथ गुण्डरदेही क्षेत्र एवं अन्य जगहो पर चोरी की घटनो को अंजाम दे रहे है जिनकी लगातार गतिविधियो पर निगाह रखी जा रही थी तभी अरूण साहू को गुण्डरदेही क्षेत्र में दिखे जाने पर गुण्डरदेही पुलिस द्वारा पकडा गया और थाना लाकर पूछताछ करने पर अपने साथी मनोज कुर्रे के साथ गुण्डकरदेही क्षेत्र के ग्राम भाठागांव ,पसौद एवं बेमेतरा जिला के परपोडी के ज्वेलर्स कपडा दुकान में ताला तोडकर सोने चांदी व नगदी चोरी करना स्वीकार किया गवाहो के समक्ष पूछताछ कर अरूण साहू के निशानदेही पर उसके किराये के मकान ग्राम जामगांव एम व उसके साथी जागेश्वर साहू, मनोज कुर्रे के कब्जे से चोरी ‍किये गये कुल चांदी के आभूषण 12.500 किलोग्राम कीमती लगभग 10 लाख एवं सोने का आभूषण 57 ग्राम किमती लगभग 3,25000 रूपये बरामद किया गया एवं विधिवत ‍गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायिक रिमाण्ड माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
चोरी के प्रकरण में अज्ञात आरोपियों कि गिरफ्तारी एवं सोने चांदी के जेवरात की बरामदगी में निरीक्षक भानु प्रताप साव, नवीन कुमार बोरकर, सउनि अरविंद साहू, प्र0आर0 भुनेश्वूर मरकाम, आरक्षक योगेश सिन्हा, दमन वर्मा, राहुल मनहरे, किशोर साहू का विशेष भूमिका रही है।

नाम आरोपीगण्—–
1. अरूण कुमार साहू पिता स्व. श्याम लाल साहू उम्र 34 वर्ष साकिन पुलिस चौकी जेवरा सिरसा के पीछे हाल जामगांव एम थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग
2. मनोज उर्फ गोलू कुर्रे पिता सोनू कुर्रे उम्र 34 वर्ष साकिन राम सागरपारा उरला थाना भिलाई 03 जिला दुर्ग
3. जागेश्वर साहू पिता मेहत्तर साहू उम्र 25 वर्ष साकिन उरला थाना भिलाई 03 जिला दुर्ग

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

बिरसा मुंडा जयंती पर युवाओं को मिला समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश

Published

on

रायपुर। महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मंगलवार को ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन फाउंडेशन द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं और आदिवासी समाज से भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपनाकर समाज व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के निदेशक डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू ने की। शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं, युवा एवं विभिन्न आदिवासी समुदायों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

डॉ. साहू ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने जीवन में शोषण और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करते हुए आदिवासी समाज को नई दिशा दी। उन्होंने कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका जीवन साहस, आत्मसम्मान और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

उन्होंने युवाओं से शिक्षा, संगठन और आत्मविश्वास के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और यदि वह सही दिशा में आगे बढ़े तो समाज में व्यापक परिवर्तन संभव है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज में जागरूकता फैलाने, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनके नेतृत्व में चला जनआंदोलन आज भी सामाजिक न्याय और स्वाभिमान की प्रेरणा देता है।

इस दौरान संस्था के सदस्यों ने आदिवासी समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार, युवाओं के कौशल विकास और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। संस्था ने भविष्य में भी भगवान बिरसा मुंडा के विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता अभियान और संगोष्ठियों के आयोजन की घोषणा की।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करने की शपथ ली। साथ ही उनके विचारों और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

पहाड़ी गांवों में टूटी माहवारी पर चुप्पी, ‘आओ सहेली चुप्पी तोड़ें’ अभियान से जगी नई उम्मीद

Published

on

मोहला/मानपुर। वनांचल और पहाड़ी क्षेत्रों में आज भी माहवारी (पीरियड्स) को लेकर समाज में एक अजीब सी झिझक और चुप्पी देखने को मिलती है। इसी रूढ़िवादिता और चुप्पी को तोड़ने के लिए विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर मानपुर विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्रामों में एक अनूठी और सराहनीय पहल की गई। जन कल्याण सामाजिक संस्थान एवं प्रोजेक्ट बाला के संयुक्त तत्वावधान में आओ सहेली चुप्पी तोड़ें अभियान के अंतर्गत ग्राम बुकमरका, कामखेड़ा, कोराचा एवं चावरगांव में विशेष जागरूकता, संवाद और सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान समाज में एक सकारात्मक संदेश देते हुए पहली बार पीरियड्स से गुजर रहीं किशोरी बालिकाओं का सम्मान किया गया, जिससे उनके भीतर एक नया आत्मविश्वास जागा।
पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्र में बसे ग्राम बुकमरका में इतिहास में पहली बार ऐसा नजारा देखने को मिला, जहां माहवारी जैसे संवेदनशील विषय पर खुलकर बात करने के लिए महिलाएं, पुरुष और किशोरी बालिकाएं एक साथ शामिल हुईं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माहवारी को लेकर समाज में व्याप्त शर्म, भ्रांतियों और वर्जनाओं को खत्म कर स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करना था।
संवाद के दौरान ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों ने अपनी जमीनी समस्याओं को खुलकर साझा किया। उन्होंने बताया कि गांवों में सेनेटरी पैड की उपलब्धता न होने के कारण मजबूरी में वे पुराने कपड़ों का इस्तेमाल करती थीं। पैड खरीदने के लिए उन्हें 10 से 12 किलोमीटर दूर तक का सफर तय करना पड़ता था, जिससे स्वास्थ्य संबंधी कई बीमारियां और असुविधाएं होती थीं।
ग्रामीण महिलाओं की इस बड़ी समस्या का समाधान करते हुए संस्था द्वारा कार्यक्रम में 120 किशोरी बालिकाओं को रीयूजेबल सेनेटरी पैड मुफ्त वितरित किए गए। पहली बार पर्यावरण के अनुकूल और बार-बार उपयोग में आने वाले पैड पाकर बालिकाओं के चेहरों पर खुशी और सुरक्षा का भाव साफ नजर आया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा माहवारी स्वच्छता, संक्रमण से बचाव और इन रीयूजेबल पैडों के सुरक्षित उपयोग व रख-रखाव की विस्तृत जानकारी दी गई।
वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि माहवारी कोई बीमारी या शर्म की बात नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के जीवन की एक बेहद सामान्य और प्राकृतिक प्रक्रिया है। इसके प्रति पूरे समाज को अपनी सोच बदलने की जरूरत है।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में गांवों के पटेल, मितानिन दीदी, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्य, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और जन कल्याण सामाजिक संस्थान के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे ग्रामीण अंचलों में माहवारी स्वच्छता को लेकर अलख जगाते रहेंगे और किशोरियों को स्वास्थ्य संसाधन उपलब्ध कराने में लगातार सहयोग करेंगे। यह आयोजन केवल एक दिवसीय कार्यक्रम न बनकर पहाड़ी गांवों की महिलाओं के लिए सम्मान और सशक्तिकरण की एक नई सुबह साबित हुआ।

Continue Reading

कोंडागांव

खेती को आधुनिक तकनीक से जोड़ें, सालभर मिलेगी आय : विवेक ठाकुर

Published

on

रायपुर/कोंडागांव। कृषि क्षेत्र में किसानों की आय को दोगुना करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अब पारंपरिक ढर्रे से बाहर निकलना होगा। किसानों को आधुनिक तकनीक, बहुफसली खेती और बाजार आधारित उत्पादन प्रणाली को अपनाना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। यह बात राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम के प्रतिनिधि विवेक ठाकुर ने किसानों से किसान उत्पादक संगठनों (FPO) और किसान उत्पादक कंपनियों से जुड़कर सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान करते हुए कही।

श्री ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रदेश का एक बड़ा हिस्सा छोटे और सीमांत किसानों का है। अकेले खेती करने के कारण इन किसानों को उन्नत बीज, खाद, उर्वरक, सिंचाई के साधन और सबसे बढ़कर उपज का उचित मूल्य (विपणन) पाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यदि यही किसान एफपीओ या किसान उत्पादक कंपनी के रूप में संगठित होकर काम करें, तो उन्हें सरकारी योजनाओं, वैज्ञानिक प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता और बड़े बाजारों तक पहुंच आसानी से मिल सकती है। इससे न सिर्फ खेती की लागत घटेगी, बल्कि उत्पादन और मुनाफे में भी बड़ी वृद्धि होगी।

सांसद प्रतिनिधि ने फसल विविधीकरण पर जोर देते हुए कहा कि किसानों को केवल एक ही फसल (धान) पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। धान के साथ-साथ दलहन, तिलहन, सब्जी, फल, मक्का और छत्तीसगढ़ के पारंपरिक मिलेट्स जैसे कोदो-कुटकी व अन्य नकदी फसलों की खेती की जानी चाहिए। बहुफसली खेती से जहां एक ओर भूमि की उर्वरा शक्ति सुरक्षित रहती है, वहीं दूसरी ओर किसानों को साल के बार Belonging महीने आय के स्रोत मिलते रहते हैं। उन्होंने प्राकृतिक और जैविक खेती को अपनाने की भी वकालत की।

विवेक ठाकुर ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ FPO के माध्यम से अधिक प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारा जा सकता है।

उन्होंने बताया कि किसान उत्पादक कंपनियां किसानों को सीधे बाजार से जोड़ने, उनके उत्पादों की ब्रांडिंग करने और बिचौलियों से मुक्त कर बेहतर मूल्य दिलाने में सेतु का काम कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि आधारित उद्योग, प्रसंस्करण इकाइयां (प्रोसेसिंग यूनिट) और वैल्यू एडिशन (मूल्य संवर्धन) गतिविधियों को बढ़ावा देने की सख्त जरूरत है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार पैदा होगा। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं को भी कृषि आधारित स्टार्टअप और उद्यमों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

श्री ठाकुर ने अंत में अपील की कि यदि छत्तीसगढ़ के किसान संगठित होकर आधुनिक कृषि मॉडल को अपनाते हैं, तो आने वाले समय में हमारा प्रदेश कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में देश के भीतर एक नई और अनूठी पहचान स्थापित करेगा।

Continue Reading

Trending