Connect with us

राजनांदगांव

कोरोना व टीबी रोग के संक्रमण की कड़ी तोड़ने के लिए आश्वासन अभियान शुरू, महापौर और सीएमएचओ ने हरी झंडी दिखाकर की शुरुआत

Published

on

राजनांदगांव। कोरोना व टीबी रोग के संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी प्रयासों के क्रम में जिले में आश्वासन अभियान की शुरुआत की गई है। आश्वासन अभियान के अंतर्गत 100 दिन 100 जिलों में कोविड एवं टीबी के संक्रमण की कड़ी तोड़ने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की शुरुआत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में राजनांदगांव महापौर हेमा देशमुख और सीएमएचओ डॉ. मिथिलेश चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर की।
आश्वासन अभियान के तहत पिरामल स्वास्थ्य संस्था द्वारा राजनांदगांव जिले के 5 आदिवासी बाहुल्य विकासखंड क्षेत्र डोंगरगढ़, अंबागढ़ चौकी, छुरिया, मोहला और मानपुर में प्रचार प्रसार वाहनों के माध्यम से कोविड के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि लोगों में विशेषकर कोविड वैक्सीन के प्रति गलत धारणाओं, भ्रांतियों एवं झिझक को दूर किया जा सके तथा आमजन को कोविड अनुकूल व्यवहार को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इसी तरह गांव स्तर पर सक्रिय खोज अभियान के माध्यम से लक्षणों के आधार पर टीबी के संभावित मरीजों की बलगम की जांच करवाई जाएगी। रोग की पुष्टि होने की स्थिति में सरकार द्वारा निर्धारित टीबी रोग का निःशुल्क उपचार प्रदान किया जाएगा, ताकि टीबी जैसे संक्रामक रोग को फैलने से रोका जा सके।
कार्यक्रम अवसर पर राज्य अधिकारी फैजल रजा ने बताया, आश्वासन अभियान का एक प्रेरक पहलू यह है कि लोगों को जांच के लिए शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि उनके घरों से ही जांच के लिए खंखार परीक्षण के लिए परिवहन किया जाएगा। सामुदायिक से सहभगिता के पहलू को दृष्टिगत रखते हुए अभियान के दौरान ग्राम पंचायत के सदस्यों, प्रभावशाली लोगों व परंपरागत वैद्यों की भी सहायता ली जाएगी, ताकि गांव को टीबी मुक्त किया जा सके। यूएसएड द्वारा वित्तपोषित परियोजना को पिरामल स्वास्थ्य संस्था द्वारा जिले में संबंधित बिभाग की सहायता से क्रियान्वित किया जाएगा।
पिरामल स्वास्थ्य के राज्य प्रतिनिधि पवन कुमार दुबे ने कहा, यह अभियान 100 दिन तक 100 जिलों में चलाया जाएगा जिससे 3 लाख लोगों के बीच जागरूकता लाने का प्रयास किया जाएगा। यह अभियान राजनांदगांव जिले के जनजातीय बाहुल्य 5 विकासखंडों में चलाया जाएगा। आश्वासन अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में महापौर हेमा देशमुख ने हरसंभव सहयोग देने की बात कही है। वहीं सीएमएचओ डॉ. मिथिलेश चौधरी ने कहा, वर्तमान वातावरण में कोविड एवं टीबी के संक्रमण की कड़ी को तोड़ना बेहद आवश्यक है। जिले के क्षेत्रों में भी आप सभी लोग समुदाय में अभियान के दौरान कोरोना अनुरूप व्यवहार का पालन कराएं। आशा है कि जन स्वास्थ्य की दिशा में आश्वासन अभियान के माध्यम से भी लोगों को बड़ी राहत प्रदान की जा सकेगी।
अभियान के शुभारंभ अवसर पर पिरामल स्वास्थ्य के राज्य प्रतिनिधि पवन कुमार दुबे, हेमंत कुमार वर्मा (आकांक्षी जिला प्रतिनिधि), अबसारूल हक (जिला टीबी समन्यवयक), राजेश शुक्ला (जिला ट्रायबल समन्वयक), डा. बीएल तुलावी (डीआईओ), गिरीश कुर्रे (डीपीएम), अनामिका विश्वास (यूपीएम), प्रेरणा सहगल, भूषण साहू (डीपीसी) व विकास राठौर (एनसीडी) के साथ कम्युनिटी मोबिलाइजर और पैरामेडिक्स मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

युगांतर पब्लिक स्कूल ने फिर दिखाया दम, सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल में अंडर-19 टीम बनी चैंपियन

Published

on

राजनांदगांव। पिछले वर्षों की विजेता युगांतर पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव की अंडर-19 बालक बास्केटबॉल टीम ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में टीम ने श्री श्री अकादमी, सिलीगुड़ी को 49-18 अंकों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
सर्वज्ञ राव बास्केटबॉल अकादमी के खिलाड़ियों से सुसज्जित युगांतर की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया। मर्टर फाइनल में मेजबान बुरनपुर रिवरसाइड स्कूल को 44-6 अंकों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके बाद ज्ञान विकास इंग्लिश मीडियम स्कूल को हराकर फाइनल का टिकट कटाया और खिताबी मुकाबले में सिलीगुड़ी की टीम को एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी।
विद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन नायर ने बताया कि युगांतर पब्लिक स्कूल की टीम लगातार क्लस्टर और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है। खिलाड़ियों की मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन से विद्यालय ने एक बार फिर स्वर्ण पदक जीतकर राजनांदगांव का गौरव बढ़ाया।
विजेता टीम में कप्तान शुभम सिंह, हिमांशु सिंह, कालवा सर्वज्ञा राव, रूहान, कालवा अथर्व राव, अथर्व प्रताप सिंह, चिराग चंदेल, धर्मवीर सिंह, सुजल प्रजापत, वी. यशवंत, ज्ञानेश्वर वी. और युवान सारड़ा शामिल रहे। टीम को अंतरराष्ट्रीय कोच कालवा राजेश्वर राव तथा सहायक कोच नवनीत द्विवेदी ने प्रशिक्षण दिया।

Continue Reading

राजनांदगांव

उद्योगों को कलेक्टर का अल्टीमेटम : एक माह में अपनाएं सोलर ऊर्जा, सीएसआर से गांवों के विकास में दें योगदान

Published

on

राजनांदगांव। जिले में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर जितेंद्र यादव ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने सभी उद्योगों को एक माह के भीतर सोलर ऊर्जा अपनाने की दिशा में ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएसआर के तहत स्थानीय समुदायों के हित में अधिक से अधिक कार्य करने की अपील की।

बैठक में कलेक्टर ने उद्योग प्रतिनिधियों से उनकी बिजली खपत और ऊर्जा जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को देखते हुए उद्योगों को स्थानीय स्तर पर सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन बढ़ाना चाहिए। इससे ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी और संचालन लागत में भी कमी आएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोलर संयंत्र लगाने में तकनीकी या प्रशासनिक परेशानी आने पर जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा।

कलेक्टर ने कहा कि उद्योग अपने परिसरों, कर्मचारियों के आवासीय क्षेत्रों और अन्य भवनों में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाएं तथा वर्चुअल नेट मीटरिंग जैसी सुविधाओं का भी लाभ लें। जिन उद्योगों में पहले से सोलर संयंत्र स्थापित हैं, वे अन्य उद्योगों को भी हरित ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करें।

बैठक में सीएसआर गतिविधियों पर भी जोर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि उद्योगों के सबसे बड़े हितधारक आसपास के ग्रामीण और स्थानीय नागरिक हैं। इसलिए सीएसआर के तहत ऐसे कार्य किए जाएं, जिनका सीधा लाभ स्थानीय समुदाय को मिले और उद्योगों व समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो।

उद्योग प्रतिनिधियों ने बैठक में अपने संस्थानों में संचालित सोलर परियोजनाओं, ऊर्जा उत्पादन की वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। कई उद्योगों ने सोलर क्षमता विस्तार और रूफटॉप सोलर परियोजनाओं पर कार्य शुरू करने की बात कही, जबकि कुछ ने सर्वेक्षण पूरा होने के बाद जल्द काम शुरू करने की जानकारी दी।

बैठक में अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, सहायक श्रमायुक्त समीर मिश्रा सहित जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Continue Reading

राजनांदगांव

स्कूलों में यातायात जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की दी जानकारी

Published

on

राजनांदगांव। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न विद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात के नियमों की जानकारी देने के साथ उनका पालन करने का संकल्प भी दिलाया गया।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में यातायात शाखा की टीम ने रॉयल किड्स कॉन्वेंट स्कूल, बाल भारती पब्लिक स्कूल, गुरु नानक स्कूल, पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्कूल, वेसलियन स्कूल, वाइडनियर स्कूल तथा जेएमजे स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

यातायात अधिकारी सहायक उप निरीक्षक कुंज लाल साहू, शरद मसीह, प्रधान आरक्षक खम्हन सिन्हा तथा आरक्षक सोमेश सिंह, रविकांत देवांगन और संदीप कुर्रे ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी।

इसके अलावा विद्यार्थियों को सड़क पार करते समय ज़ेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने, यातायात संकेतों और सिग्नलों का पालन करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Continue Reading

Trending