राजनांदगांव
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा डायल-112 की ली गई समीक्षा मीटिंग
🔹 सराहनीय कार्य करने वाले 09 पुलिस कर्मचारी एवं चालकों को प्रमाण-पत्र प्रदाय किया गया।
🔹 पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी के दौरान नशे का सेवन न करने हेतु दिये कडे़ निर्देश।
🔹 समय सीमा मे इवेंट पर करे कार्यवाही ।
🔹 महिला बच्चो एवं बुजुर्गो के इवेंट को अतिसंवेदनशीलता से लेने हेतु दिये निर्देश।
🔹 अनुशासनहीनता बर्दाश्त नही किया जावेगा।
🔹 ईआरव्ही मे तैनात कर्मचारियो को रिस्पांस टाईम में सुधार करने के संबध में दिशा निर्देश दिया गया।
🔹 संदिग्ध परिस्थितियो मे महिलाओं को आपातकालिन सेवा देने के साथ उन्हे सुरक्षित स्थान पहुॅचाने हेतु दिये निर्देश।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगॉव संतोष सिंह के निर्देशन में जिला नोडल अधिकारी डायल-112 अति0 पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र ठाकुर के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज दिनांक 11.02.2022 को जिला राजनांदगॉव के 19 थाना मे संचालित डायल-112 ईआरव्ही मे तैनात पुलिस कर्मचारी व चालको का मीटिंग लिया जाकर निर्देशित किया गया कि सभी अपने निर्धारित स्थान पर ही रहेंगे, इवेंट हेतु काल आने पर तत्काल रवाना होने एवं समय सीमा के भीतर उपस्थित होकर पिड़ितों को सहायता मुहैया कराने तथा जब कोई इवेंट न हो तब पुरे टाईम वाहन में ही बैठे न रह कर अपने आसपास में हो रही गतिविधिवियों पर नजर रखेंगे साथ ही यदि कोई गंभीर घटना होता है तो उसकी सूचना संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल देने एवं साफसुधरी वेशभुषा में रहने, लोगो से अच्छा व्यवहार बनाये रखने एवं महिला, बुजुर्ग व बच्चो से संबंधित इवेंट प्राप्त होने हर संभंव आपातकालिन सहायता पहुॅचाने, ईआरव्ही मे तैनात सभी कर्मचारियो को प्राथमिक उपचार के संबंध मे जानकारी रखने तथा इस संबंध मे प्रशिक्षण प्राप्त करने, आम जनता द्वारा फर्जी कॉल करने पर फर्जी काल करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने एवं ईआरव्ही मे तैनात कर्मचारियां द्वारा डयूटी के दौरान किसी प्रकार का नशा आदि सेवन नही करने के निर्देश दिये गये साथ ही जब किसी पिड़ित का सहायता हेतु काल आता है तब उससे शालिनता पूर्वक बात करने हेतु दिशा निर्देश दिये गये।
उक्त मीटिंग मे प्रशिक्षु आई.पी.एस. मयंक सिंह गुर्जर, डीपीसीआर प्रभारी निरीक्षक कृष्णाचंद मोहले, आर0 1656 चन्द्र शेखर सिंह, एबीपी के डिस्ट्रीक मैनेजर शत्रुहन साहू ,टीपीएल के डिस्ट्रीक मैनेजर नरेन्द्र चन्द्रवांशी , उपस्थित रहे।
खेल
युगांतर पब्लिक स्कूल ने फिर दिखाया दम, सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल में अंडर-19 टीम बनी चैंपियन
राजनांदगांव। पिछले वर्षों की विजेता युगांतर पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव की अंडर-19 बालक बास्केटबॉल टीम ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में टीम ने श्री श्री अकादमी, सिलीगुड़ी को 49-18 अंकों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
सर्वज्ञ राव बास्केटबॉल अकादमी के खिलाड़ियों से सुसज्जित युगांतर की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया। मर्टर फाइनल में मेजबान बुरनपुर रिवरसाइड स्कूल को 44-6 अंकों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके बाद ज्ञान विकास इंग्लिश मीडियम स्कूल को हराकर फाइनल का टिकट कटाया और खिताबी मुकाबले में सिलीगुड़ी की टीम को एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी।
विद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन नायर ने बताया कि युगांतर पब्लिक स्कूल की टीम लगातार क्लस्टर और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है। खिलाड़ियों की मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन से विद्यालय ने एक बार फिर स्वर्ण पदक जीतकर राजनांदगांव का गौरव बढ़ाया।
विजेता टीम में कप्तान शुभम सिंह, हिमांशु सिंह, कालवा सर्वज्ञा राव, रूहान, कालवा अथर्व राव, अथर्व प्रताप सिंह, चिराग चंदेल, धर्मवीर सिंह, सुजल प्रजापत, वी. यशवंत, ज्ञानेश्वर वी. और युवान सारड़ा शामिल रहे। टीम को अंतरराष्ट्रीय कोच कालवा राजेश्वर राव तथा सहायक कोच नवनीत द्विवेदी ने प्रशिक्षण दिया।
राजनांदगांव
उद्योगों को कलेक्टर का अल्टीमेटम : एक माह में अपनाएं सोलर ऊर्जा, सीएसआर से गांवों के विकास में दें योगदान
राजनांदगांव। जिले में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर जितेंद्र यादव ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने सभी उद्योगों को एक माह के भीतर सोलर ऊर्जा अपनाने की दिशा में ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएसआर के तहत स्थानीय समुदायों के हित में अधिक से अधिक कार्य करने की अपील की।
बैठक में कलेक्टर ने उद्योग प्रतिनिधियों से उनकी बिजली खपत और ऊर्जा जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को देखते हुए उद्योगों को स्थानीय स्तर पर सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन बढ़ाना चाहिए। इससे ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी और संचालन लागत में भी कमी आएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोलर संयंत्र लगाने में तकनीकी या प्रशासनिक परेशानी आने पर जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा।
कलेक्टर ने कहा कि उद्योग अपने परिसरों, कर्मचारियों के आवासीय क्षेत्रों और अन्य भवनों में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाएं तथा वर्चुअल नेट मीटरिंग जैसी सुविधाओं का भी लाभ लें। जिन उद्योगों में पहले से सोलर संयंत्र स्थापित हैं, वे अन्य उद्योगों को भी हरित ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करें।
बैठक में सीएसआर गतिविधियों पर भी जोर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि उद्योगों के सबसे बड़े हितधारक आसपास के ग्रामीण और स्थानीय नागरिक हैं। इसलिए सीएसआर के तहत ऐसे कार्य किए जाएं, जिनका सीधा लाभ स्थानीय समुदाय को मिले और उद्योगों व समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो।
उद्योग प्रतिनिधियों ने बैठक में अपने संस्थानों में संचालित सोलर परियोजनाओं, ऊर्जा उत्पादन की वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। कई उद्योगों ने सोलर क्षमता विस्तार और रूफटॉप सोलर परियोजनाओं पर कार्य शुरू करने की बात कही, जबकि कुछ ने सर्वेक्षण पूरा होने के बाद जल्द काम शुरू करने की जानकारी दी।
बैठक में अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, सहायक श्रमायुक्त समीर मिश्रा सहित जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
राजनांदगांव
स्कूलों में यातायात जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की दी जानकारी
राजनांदगांव। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न विद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात के नियमों की जानकारी देने के साथ उनका पालन करने का संकल्प भी दिलाया गया।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में यातायात शाखा की टीम ने रॉयल किड्स कॉन्वेंट स्कूल, बाल भारती पब्लिक स्कूल, गुरु नानक स्कूल, पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्कूल, वेसलियन स्कूल, वाइडनियर स्कूल तथा जेएमजे स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
यातायात अधिकारी सहायक उप निरीक्षक कुंज लाल साहू, शरद मसीह, प्रधान आरक्षक खम्हन सिन्हा तथा आरक्षक सोमेश सिंह, रविकांत देवांगन और संदीप कुर्रे ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी।
इसके अलावा विद्यार्थियों को सड़क पार करते समय ज़ेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने, यातायात संकेतों और सिग्नलों का पालन करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
