Connect with us

राजनांदगांव

आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की वर्चुअल बैठक, विभागवार समीक्षा कर राजस्व वसूली मे तेजी लाने व बड़े बकायादारों का नल विच्छेदन करने के दिये निर्देश

Published

on

राजनांदगांव 11 फरवरी। नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने आज अपने कक्ष से वीडियों कान्फेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों व कर्मचारियों की टाईम लिमिट (समय सीमा) की बैठक लेकर विभागवार समीक्षा कर कलेक्टर टी.एल. जनदर्शन, मुख्यमंत्री जनदर्शन के अलावा शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन समय सीमा में करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने वित्तीय वर्ष समाप्ति को ध्यान में रखते हुये राजस्व वसूली में तेजी लाने जोर दिये।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने सस्ती दवा योजना के संबध्ंा में जानकारी लेते हुये धनवंतरी मेडिकल स्टोर में दवा बिक्री बढ़ाने के साथ साथ दवाई खरीदी एवं दवाई की उपलब्धता पर नियमित निगरानी कर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश प्रभारी अधिकारी को दिये। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन समय पर दुकान खुलने तथा बंद होने की भी जानकारी लेवे। इसके अलावा जिले के अन्य धनवंतरी मेडिकल स्टोर के संबंध में भी संबंधित अधिकारी से जानकारी लेना सुनिश्चित करने कहा। गो धन न्याय योजना के संबंध में उन्हांेने कहा कि शासन की जन कल्याणकारी योजना है जिसमें समस्त विभाग जुडे हुये है, राजनांदगांव नगर निगम भी योजना के क्रियान्वयन में अच्छा कार्य करते हुये गोबर खरीदी एवं गोबर से खाद बनाने के अलावा लकड़ी, दीये, धूप बत्ती, मच्छर धूप बत्ती बनाने का कार्य कर रही है। उक्त कार्य में तेजी लाना है, उत्पादन के अनुसार बिक्री में तेजी लाना है। खाद के अलावा धूप बत्ती, मच्छर धूप बत्ती की भी बिक्री अमेजान के माध्यम से करना है। उन्होंने विभागीय प्रमुखों से खाद विक्रय बढ़ाने के लिये राय शुमारी किये, विभागीय प्रमुखों ने कहा कि खाद विक्रय में बढ़े विक्रताओं को जोडना है। इसके अलावा स्वच्छता दीदीयों को भी इसमें शामिल करना है। उन्होंने शहरी क्षेत्र के नर्सरी से सम्पर्क कर खाद विक्रय करने कहा।

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत चल रहे चारों मोबाईल मेडिकल यूनिट के बारे में जानकारी लेते हुये आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि प्रतिदिन वार्डो में नियमित संचालन करे। डाक्टर समय पर उपस्थित हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये। लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं वेक्सीनेशन के लिये जागरूक करे। वेक्सीन का दूसरा व तीसरा डोज के लिये लोगांे को प्रेरित करे। आम जनता को किसी प्रकार की स्वास्थ्य परीक्षण में परेशानी न हो। इसका भी ध्यान रखा जाये।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने निर्माण कार्यो की समीक्षा में कहा कि वार्डो में चल रहे योजना या अन्य काम की प्रतिदिन मानिटरिंग करे एवं समय सीमा में कार्य पूर्ण कराये। कार्यादेश उपरांत कार्य प्रारंभ नहीं करने व समय सीमा में कार्य नहीं करने वाले संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करे। निर्माण कार्यो की उपयोगिता प्रमाण पत्र समय सीमा में भेजना सुनिश्चित करे। अवैध प्लाटिंग को चिन्हांकित कर नोटिस जारी कर एवं कार्यवाही करे। भवन अनुज्ञा के प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करे। देवे। प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर हितग्राहियों को किस्त की राशि उपलब्ध कराये। हितग्राहियों को भुगतान के लिये शासन को राशि हेतु डिमांड भेजे। ए.एच.पी. के तहत बने आवासों में नियमानुसार व्यवस्थापन कर आबंटन की प्रक्रिया करे।

जल विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु के पूर्व मरम्मत संबंधी सभी आवश्यक समानों की उपलब्धता सुनिश्चित करे, टांकियों की सफाई कराये। अमृत मिशन के कार्य के संबंध में कहा कि टंकी के शेष कार्य समय सीमा में पूर्ण किया जाये, इंटर कनेक्शन, पाईप लाईन विस्तार, के कार्य में तेजी लावे। पाईप लाईन विस्तार के लिये खोदे गये गड्ढे को तुरंत फिलींग करे। टैंकर मुक्त नगर के लिये कार्यवाही करे, ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने राजस्व की समीक्षा में कम राजस्व वसूली पर कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है, जिसे ध्यान में रखते हुये वसूली में तेजी लावे। शिविर के अलावा घर घर जाकर वसूली करना सुनिश्चित करे। बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर अंतिम नोटिस देवे व नल विछेदन की कार्यवाही करे, कर नहीं पटाने पर बकायादारों का नाम प्रकाशित करावे। दुकानों का बकाया किराया वसूले, दुकानों के नीलामी की प्रक्रिया कर नीलामी कराये, ताकि राजस्व वसूली में वृद्धि हो सके, शतप्रतिशत वसूली का लक्ष्य तैयार कर कार्य करे। सफाई व्यवस्था के संबंध में कहा कि प्रतिदिन साफ सफाई करना सुनिश्चित करे। मुक्कडों को हटाया जाये, कचरा न रहे इसका विशेष ध्यान रखे। सर्वजनिक शौचालयों की नियमित रूप से सफाई करे। निर्धारित समय तक कार्य नहीं करने वाले व अनुपस्थित सफाई कर्मीयों पर कड़ी कार्यवाही करे। अगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुये सफाई व्यवस्था दुरूस्त करे।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि शासन के आदेशानुसार प्रतिदिन प्रातः 10 बजे कार्यालय में समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित होवे, अनुपस्थिति पर कार्यवाही की जावेंगी। अपने कार्ये की जवाबदारी समझ कार्यो का समय सीमा में निराकरण करे, शासन की योजना का क्रियान्वयन एवं जनता से जूडे मूलभूत सुविधा बिजली, पानी सफाई संबधित कार्यो का समय सीमा में निराकरण करे। बैठक में सभी विभागीय प्रमुख अपने अपने विभाग से वर्युवल जुडकर जानकारी दिये।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

प्रयास आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों ने लगाया फूड स्टॉल, व्यवहारिक शिक्षा व कौशल का दिया परिचय

Published

on

राजनांदगांव। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और व्यवहारिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष फूड स्टॉल का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने न केवल स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए, बल्कि सामग्री प्रबंधन से लेकर ग्राहकों के साथ संवाद तक की पूरी जिम्मेदारी खुद संभाली।

छात्रों ने तैयार किए कई लजीज व्यंजन
फूड स्टॉल में विद्यार्थियों द्वारा अपनी पाक कला का प्रदर्शन करते हुए नींबू पानी, फिंगर चिप्स, स्वीट डिश, स्वीट कॉर्न, सूप, भेल, आलू गोलगप्पा और करोंदा चाट सहित कई प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए थे। स्टॉल के संचालन के दौरान सामग्री का प्रबंधन, लागत का हिसाब-किताब और आए हुए अतिथियों से संवाद स्थापित करने का पूरा प्रबंधन विद्यार्थियों ने स्वयं किया।

व्यवहारिक ज्ञान और नेतृत्व क्षमता बढ़ाना उद्देश्य
विद्यालय प्रशासन के अनुसार विद्यार्थियों में जीवनोपयोगी कौशल, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क, आत्मविश्वास, बेहतर संचार कौशल और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए समय-समय पर इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

अधिकारियों व अभिभावकों ने बढ़ाया उत्साह
आयोजित फूड स्टॉल में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर व्यंजनों का स्वाद चखा और विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

Continue Reading

अपराध

गिरवी रखी जमीन छल से अपने नाम कराने वाले दो सहोदर भाई गिरफ्तार, फर्जीवाड़ा कर वसूल रहे थे 6% ब्याज

Published

on

राजनांदगांव। गिरवी रखी जमीन को सुनियोजित तरीके से अपने नाम रजिस्ट्री कराने, झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर भारी-भरकम ब्याज वसूलने और धोखाधड़ी करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में संलिप्त दो सगे भाइयों (कोठारी बंधुओं) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पैसों की जरूरत पर रखी थी जमीन गिरवी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पार्टीकला निवासी पीड़ित रोहित कुमार साहू (46 वर्ष) ने 26 जुलाई को थाने में आवेदन सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि 25 नवंबर 2021 को उनके पिता आनंद राम साहू को पैसों की आवश्यकता थी, जिस पर उन्होंने अपनी 40 डिसमिल जमीन (खसरा नंबर 138/6) को कामठी लाइन निवासी निर्मल कोठारी के पास गिरवी रखा था।

निर्मल कोठारी ने 2 प्रतिशत ब्याज दर पर 5,11,000 रुपये दिए थे। सिक्योरिटी के तौर पर पीड़ित, उसके पिता और भाई से ब्लैंक चेक व कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए गए थे।

छल-कपट से अपने नाम कराई रजिस्ट्री, फिर वसूला 6% ब्याज
शिकायत के मुताबिक, निर्मल कोठारी ने छलपूर्वक गिरवी रखी जमीन की अपने नाम रजिस्ट्री करवा ली। इसके बाद पीड़ित परिवार को जान से मारने और मरवाने की धमकी देकर 6 प्रतिशत की दर से ब्याज वसूलना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, कोरे कागजों का दुरुपयोग कर अपने भाई नलिन कोठारी के जरिए फर्जी किरायानामा तैयार कराया और सिक्योरिटी चेक बाउंस कराकर अदालत में झूठा केस दर्ज करा दिया।

पैसे लौटाने के बाद भी नहीं लौटाई पूरी जमीन
पीड़ित ने बताया कि मूल रकम चुकाने के बावजूद जमीन वापस करने के नाम पर आरोपियों ने बैंक से 20 लाख रुपये का फाइनेंस करवाकर रकम ऐंठ ली। इसके बाद भी केवल 12 डिसमिल जमीन वापस की गई, जबकि शेष 28 डिसमिल जमीन अपने पास रख ली और उसे लौटाने के एवज में और रुपयों की मांग की जाने लगी।

पुलिस ने दर्ज की धाराएं और की गिरफ्तारी
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी निर्मलचंद कोठारी (58 वर्ष) एवं नलिन कोठारी (54 वर्ष) के खिलाफ अपराध क्रमांक 398/26, धारा 386, 420, 34 भादवि तथा छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज किया।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन व अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन तथा कोतवाली थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जुर्म स्वीकार करने पर पुलिस ने 26 जुलाई को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र शाह, उप निरीक्षक रतन सिंह नेताम, सुमेंद्र कुमार खरे, आरक्षक प्रियांश, लीलेंद्र और थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

शांति भंग करने की आशंका पर दो असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Published

on

राजनांदगांव। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिटी कोतवाली पुलिस ने दो असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। दोनों पर सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर शांति भंग करने की आशंका के चलते बीएनएसएस की धाराओं के तहत कार्रवाई कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार 26 जुलाई को सूचना मिली थी कि शंकरपुर उड़िया मोहल्ला निवासी किशन सोनी (40) गंज चौक में तथा राहुल नगर लखोली निवासी भीमा मंडावी (28) आम लोगों से विवाद और झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे उत्तेजित होकर विवाद करने लगे और समझाइश के बावजूद नहीं माने।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका पर दोनों को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया। इसके बाद उनके विरुद्ध धारा 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। किशन सोनी के विरुद्ध चिखली पुलिस चौकी में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज है, जबकि भीमा मंडावी के खिलाफ बसंतपुर थाना में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक रतन सिंह नेताम एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

Trending