Connect with us

राजनांदगांव

आयुक्त ने ली निगम टीएल की वर्चुअल बैठक, किये विभागवार समीक्षा

Published

on

राजनांदगांव। नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने अपने कक्ष से वीडियों कान्फेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों व कर्मचारियों की टाईम लिमिट (समय सीमा) की बैठक लेकर गत सप्ताह के टीएल की प्रगति की जानकारी लिये एवं कलेक्टर टीएल जनदर्शन, मुख्यमंत्री जनदर्शन के अलावा शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन समय सीमा में करने तथा नागरिकों की समस्या का निराकरण प्राथमिकता से करन के निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने वित्तीय वर्ष समाप्ति को ध्यान में रखते हुये राजस्व वसूली में गति लाने और भवन अनुज्ञा के प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने निर्देशित किये।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने सस्ती दवा योजना के प्रगति के संबंध में जानकारी लेते हुये धनवंतरी मेडिकल स्टोर में दवा बिक्री में तेजी लाने, लोगों में प्रचार-प्रसार करने, नियमित निगरानी कर दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश प्रभारी अधिकारी को दिये। गो-धन न्याय योजना के संबंध में उन्होंने कहा कि खाद का विक्रय अमेजान के माध्यम से बढ़ाने धूप बत्ती, मच्छर धूप बत्ती की बिक्री अमेजान के माध्यम से करने एवं अमेजान पर फीडबैग व हमर मयारू राजनांदगांव को टैग करने को कहा। प्रधानमंत्री आवास के संबंध में उन्होंने कहा कि आवास निर्माण की सतत मानिटरिंग करें तथा प्रत्येक सप्ताह प्रगति से अवगत कराये। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत चल रहे चारों मोबाईल मेडिकल यूनिट को प्रतिदिन वार्डो में संचालन करे तथा दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित करे।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने निर्माण कार्यो की समीक्षा में कहा कि सभी स्वीकृत कार्य समय पर प्रारंभ करे एवं उसकी नियमित रूप से मानिटरिंग करे तथा प्रगतिरत कार्यो को 31 मार्च तक पूर्ण करावें, ताकि उसकी उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजा जा सके। भवन अनुज्ञा के प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करे। दस्तावेज पूर्ण होने पर ही आर्किटेक्ट साईड में अपलोड करे, बेवजह नागरिकों को परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये। साथ ही शासन मापदण्डों के अनुरूप भवन अनुज्ञा के प्रकरणों का निराकरण करे।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने राजस्व की समीक्षा में कहा कि राजस्व वसूली में विशेष ध्यान दिया जाये, वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर शत प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करे। दुकानों का अनुबंध एवं किराया निर्धारण समय पर करे, दुकानों की नीलामी की प्रक्रिया करे, नल विच्छेदन करे व बड़े बकायादारों पर कड़ाई बरते। उन्होंने कहा कि सभी को स्वच्छता पर फोकस करना है और सफाई व्यवस्था में सुधार कर फीडबैक लेना है। अमृत मिशन के कार्य में तेजी लावे, ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व्यवस्था में व्यवधान न हो इसके लिये तैयारी रखे। सभी अधिकारी कर्मचारी निर्धारित समय प्रातः 10 बजे कार्यालय पहंुच अपने अपने कार्यो का समय-सीमा में संपादन करे। बैठक में सभी विभागीय प्रमुख अपने अपने विभाग से वर्युवल जुडकर जानकारी दिये।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

सुशासन तिहार : राजनांदगांव जिले में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन की अनगिनत यादों के साथ मिलीं करोड़ों के विकास कार्यों की सौगातें

Published

on

राजनांदगांव। जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने तथा स्थानीय स्तर पर आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आयोजित ‘सुशासन तिहार’ राजनांदगांव जिलेवासियों के लिए खुशियों की नई बहार लेकर आया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा आम जनता के हित में शुरू की गई इस अनूठी पहल का असर गांव से लेकर शहर तक एक उत्सव के रूप में देखने को मिला। भीषण ग्रीष्म ऋतु के बावजूद बड़ी संख्या में जनमानस ने इन जनसमस्या निवारण शिविरों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ।

जिले में कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में कुल 59 शिविरों का सफल आयोजन किया गया, जिसमें जिला प्रशासन ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए जनशिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया। इस तिहार के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने खुद विभिन्न शिविरों में पहुंचकर आम जनता के सुख-दुख को जाना।

मोतीपुर स्कूल शिविर में मुख्यमंत्री ने दीं बड़ी सौगातें, बनेगा 200 करोड़ का नया बाईपास
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह नगर पालिक निगम राजनांदगांव के मोतीपुर स्कूल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गईं:

नवीन बाईपास: राजनांदगांव-खैरागढ़ राजमार्ग पर गठुला होते हुए 200 करोड़ रुपये की लागत से नया बाईपास बनेगा।

सड़कों का चौड़ीकरण: टेड़ेसरा-घुमका-बाकल मार्ग (35 किमी) के लिए 75 करोड़ रुपये तथा धनगांव-इंदामरा-बांकल मार्ग के लिए 30 करोड़ रुपये स्वीकृत।

शहरी एवं ग्रामीण विकास: नगर निगम के वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 और 8 के विकास कार्यों के लिए प्रत्येक वार्ड को 25-25 लाख रुपये की राशि। इसके अलावा, डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी मंदिर के पास 15 कमरों का सर्किट हाउस और जनपद पंचायत राजनांदगांव के नए भवन हेतु 1 करोड़ रुपये की घोषणा की गई।

खेल व महिला सशक्तिकरण: हॉकी प्रशिक्षण के लिए नए खेल मैदान की स्थापना की जाएगी और जिले की महिला स्व-सहायता समूहों को पुनः रेडी टू ईट निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

मुड़पार और खुटेरी में करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मुड़पार शिविर में 4 करोड़ 50 लाख 59 हजार रुपये की लागत के 115 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया तथा मुड़पार से खरखरा नदी तक 2 किलोमीटर सड़क निर्माण की घोषणा की।

इसके साथ ही, उन्होंने ग्राम पंचायत खुटेरी में सीसी रोड निर्माण के लिए 15 लाख रुपये और पूर्व माध्यमिक शाला मैदान समतलीकरण हेतु 5 लाख रुपये स्वीकृत किए। क्षेत्र के किसानों के लिए चांदो नहर शिवनाथ डायवर्सन लाइनिंग कार्य 114 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है, जिससे 34 ग्राम पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा, सोमनी से खुटेरी तक 68 करोड़ रुपये की लागत से सर्विस लेन का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा।

डिलापहरी में 242 करोड़ की लमती फीडर परियोजना स्वीकृत
ग्राम डिलापहरी में आयोजित शिविर में डॉ. रमन सिंह ने 3 करोड़ 77 लाख 36 हजार रुपये की लागत के 89 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने यहाँ उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण और स्कूलों में शौचालय निर्माण के लिए डीएमएफ (DMF) मद से 1 करोड़ 50 लाख रुपये की घोषणा की।

सिंचाई और बिजली में सुधार: क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए 63 केवी के ट्रांसफार्मर को बढ़ाकर 100 केवी करने की घोषणा की गई। सबसे बड़ी सौगात के रूप में 242.77 करोड़ रुपये की ‘लमती फीडर लघु जलाशय एवं नहर परियोजना’ को स्वीकृति दी गई, जिससे सुकुलदैहान, बम्हनी, धनगांव, गातापार और डिलापहरी सहित 36 गांवों की 1840 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान
सुशासन तिहार के इन शिविरों में जिला प्रशासन की सक्रियता से आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निराकरण किया गया। राजस्व मामलों जैसे नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के प्रकरणों का त्वरित निपटारा हुआ। शिविर में पहुंचे नागरिकों को किसान किताब, लर्निंग लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी बुनियादी सुविधाओं का लाभ तुरंत मिला। किसानों को उन्नत बीज और आधुनिक कृषि उपकरण बांटे गए, जबकि महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल के माध्यम से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता फैलाई गई। इन शिविरों से जनता का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और सुदृढ़ हुआ है।

Continue Reading

अपराध

48 पौवा देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई

Published

on

राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने मोहारा बायपास रोड पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 48 पौवा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3,840 रुपए कीमत की शराब जब्त कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को मोहारा बायपास रोड के पास दबिश दी।

शराब बेचते हुए पकड़ा गया आरोपी
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने अटल आवास पेंड्री निवासी 27 वर्षीय रोहित कुमार मंडावी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 48 पौवा देशी प्लेन शेरा शराब बरामद हुई।

पुलिस ने कुल 8.640 बल्क लीटर शराब, जिसकी कीमत 3,840 रुपए बताई गई है, जब्त कर ली। आरोपी के खिलाफ थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 276/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज किया गया।

जेल भेजा गया आरोपी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब बिक्री और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इनकी रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, प्रधान आरक्षक सीमा जैन, आरक्षक राजेश्वर बंदेश्वर, कुश बघेल एवं रूपेंद्र वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

कार में 4 किलो गांजा लेकर जा रहे 3 युवक गिरफ्तार, 7.66 लाख का माल जब्त

Published

on

राजनांदगांव। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमनी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलो गांजा के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, नकदी और परिवहन में प्रयुक्त कार सहित कुल 7 लाख 66 हजार 500 रुपए का माल जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में ठाकुरटोला टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान दुर्ग से राजनांदगांव की ओर आ रही कार क्रमांक सीजी 08 बीई 0156 को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार तीन युवकों से पूछताछ करने पर उनकी पहचान फैजल अंसारी (24), नील गिडवानी (24) और अतुल गोस्वामी (26) निवासी राजनांदगांव के रूप में हुई।

कार की तलाशी में मिला गांजा
पुलिस ने कार की जांच की तो उसमें रखे चार पैकेटों से कुल 4 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा 12 हजार 500 रुपए नकद भी मिले। बरामद गांजे की कीमत 54 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने गांजा, नकदी और करीब 7 लाख रुपए कीमत की कार जब्त कर ली।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। बाद में तीनों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।

टीम की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप पटेल, उप निरीक्षक बलदाऊ चंद्राकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक संजीत जायसवाल, पूनम साहू, प्रधान आरक्षक डुलेश्वर साहू समेत थाना सोमनी और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

Trending