राजनांदगांव
ग्राम भेडीकला के खेत में जुआ खेल रहे जुआरियों के खिलाफ की गयी कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक जिला राजनांदगांव संतोष सिंह के निर्देशन व अति0 पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के निर्देशन एवं सीएसपी गौरव राय व निरीक्षक अलेक्जेंडर किरो थाना प्रभारी कोतवाली राजनांदगांव के मार्ग दर्शन में चलाये जा रहे अभियान के तहत चौकी प्रभारी चिखली शक्ति सिंह के नेतृत्व में अवैध जुआ खेलने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है, अवैध जुआ के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत ग्राम भेडीकला के खेत में जुआ खेल रहे जुआरियान 1. वेंक्टेश मेहत्तर पिता चिन्ना मेहत्तर उम्र 48 साल निवासी स्टेशनपारा 16 खोली पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव, 02. रौनित मेश्राम पिता स्व0 धरमदास मेश्राम उम्र 28 साल निवासी शंकरपुर वार्ड न0 10 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव, 03. रोहन यादव पिता सरजू यादव उम्र 22 साल निवासी चिखली वार्ड न0 05 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव, 04. दिनेश यादव पिता भुवन उम्र 21 साल निवासी चिखली वार्ड न0 05 ओपी चिखली राजनांदगांव, को 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते पकडा गया, अन्य जुआरियान पुलिस को देखकर भाग गये, पकडे गये जुआरियान के पास एवं फड से नगदी रकम 5060 रूपयें एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर, आरोपीगण के विरूद्ध धारा सदर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया, एवं आरोपीगण को प्रतिबंधित करने पृथक से धारा 151/107,116(3) जा0फौ0 के तहत कार्यवाही कर माननीय तहसील न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया। उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी शक्ति सिंह, प्र0आर0 727 सुनील कुमार वर्मा, आर0 1439 गिरजाशंकर देवांगन, आर0 1224 राजकुमार बंजारा, आर0 1164 कपिल टण्डन का सराहनीय योगदान रहा है।
आरोपी :- 1. वेंक्टेश मेहत्तर पिता चिन्ना मेहत्तर उम्र 48 साल निवासी स्टेशनपारा 16 खोली पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव, 02. रौनित मेश्राम पिता स्व0 धरमदास मेश्राम उम्र 28 साल निवासी शंकरपुर वार्ड न0 10 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव, 03. रोहन यादव पिता सरजू यादव उम्र 22 साल निवासी चिखली वार्ड न0 05 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव, 04. दिनेश यादव पिता भुवन उम्र 21 साल निवासी चिखली वार्ड न0 05 ओपी चिखली राजनांदगांव
जप्ती :- नगदी रकम 5060 रूपयें एवं 52 पत्ती ताश।
खेल
राज्य स्तरीय शालेय हॉकी में गुरुनानक स्कूल का जलवा, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन
राजनांदगांव। जशपुर में 26 से 29 जुलाई तक आयोजित 26वीं राज्यस्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल, राजनांदगांव के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों के दमदार खेल की बदौलत दुर्ग संभाग ने हॉकी स्पर्धा में ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता में प्रदेश के दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर और सरगुजा संभागों की टीमों ने हिस्सा लिया। हॉकी के अंडर-15 बालक, अंडर-17 बालक और अंडर-17 बालिका वर्ग में दुर्ग संभाग की टीम ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए सभी मुकाबले 8 से 10 गोल के बड़े अंतर से जीतकर तीनों वर्गों का खिताब अपने नाम किया।
इस सफलता में गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल के अनुराज श्रीवास्तव, योगेश द्विवेदी, अशोक मेहरा, अभिनव मिश्रा और महिमा यादव की अहम भूमिका रही। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासित और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीमों पर अपना दबदबा बनाए रखा।
टीम की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रभास बघेल, गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर जरनैल सिंह भाटिया, जिला खेल अधिकारी देवेंद्र ठाकुर, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, सचिव शिवनारायण धकेता, भूषण साव, नीलमचंद जैन सहित खेल एवं शिक्षा जगत से जुड़े पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
राजनांदगांव
जिला कांग्रेस में चार संगठनात्मक नियुक्तियां : चुम्मन व प्रकाश बने प्रवक्ता, अमित को सोशल मीडिया की कमान
राजनांदगांव। संगठन को और अधिक सशक्त, गतिशील एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी में चार महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन नियुक्तियों पर अपनी मुहर लगा दी है।
इसके तहत चुम्मन साहू एवं प्रकाश शर्मा को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सोशल मीडिया नेटवर्क को मजबूत करने के लिए अमित अग्रवाल को सोशल मीडिया प्रभारी तथा सागर ताम्रकार को सोशल मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा और संगठनात्मक गतिविधियों को मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन तक मजबूती से पहुंचाने के लिए जिला अध्यक्ष विपिन यादव ने प्रदेश नेतृत्व को अनुशंसा भेजी थी, जिसे स्वीकृति मिल गई है।
जिला कांग्रेस कमेटी अनीस खान, प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी इन नई नियुक्तियों से जिला कांग्रेस की मीडिया एवं सोशल मीडिया टीम को नई ऊर्जा और गति मिलेगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनहित के मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाएंगे।
अनीस खान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे और संगठन को धरातल पर और अधिक सक्रिय व सुदृढ़ बनाने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।
राजनांदगांव
कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्राचार्यों एवं शिक्षकों को किया सम्मानित
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के प्राचार्यों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं के चयन के लिए नियमित रूप से ऑनलाइन मार्गदर्शन प्रदान करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय डोंगरगांव एवं हायर सेकेंडरी स्कूल पारागांवखुर्द के प्राचार्यों तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में युवाओं के चयन में विशेष प्रयास भूमिका निभाने वाले शिक्षक थंगेश्वर साहू एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम विद्यालय राजनांदगांव के व्याख्याता लेखा साहू को सम्मानित किया। शिक्षक थंगेश्वर साहू के विशेष प्रयासों से 3 युवाओं का अग्निवीर तथा व्याख्याता लेखा साहू के विशेष प्रयासों से 3 बच्चों का नीट में चयन हुआ है। इसके साथ ही ऑनलाईन कक्षाओं में अपनी सेवाएं देने वाले व्याख्याता सोहन निषाद को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
