Connect with us

राजनांदगांव

सिंघोला वाले महाकाल की 1 मार्च को निकलेगी भव्य पगड़ी शोभायात्रा*

Published

on

*सिंघोला वाले महाकाल की 1 मार्च को निकलेगी भव्य पगड़ी शोभायात्रा*

*श्री चंद्रमौलेश्वर महाकाल जी पालकी में सवार होकर करेंगे शहर भ्रमण*

* नंदई चौक से निकलकर सिंघोला स्थित चंद्रमौलेश्वर महाकाल में होगा समापन

राजनांदगांव (शहर) राजनांदगाँव राजेश्वर श्री महाकाल मंदिर समिति सिंघोला और श्री महाकाल सेना के तत्वावधान में श्री चंद्रमौलेश्वर महाकाल जी की पालकी, रथ, झांकी, धुमाल के साथ भव्य पगड़ी शोभायात्रा नंदई कुँआ चौक से नगर भ्रमण करेगी

जिसमें शहर के सभी महाकाल भक्त, धर्म प्रेमी आमंत्रित रहंगे

 

उक्ताशय की जानकारी देते हुए मंदिर समिति के प्रमुख पवन डागा और महाकाल सेना के दीपक भारती ने संयुक्त रूप से बताया कि, आयोजन का यह शानदार दूसरा वर्ष है। पगड़ी शोभायात्रा दोपहर 02:30 बजे नंदई चौक से प्रारंभ होगी जिसका समापन श्री राजेश्वर महाकाल मंदिर सिंघोला में होगा। उक्त शोभायात्रा घोड़ी, धुमाल, डीजे, रथ और झाँकी के साथ निकलेगी। शोभायात्रा में श्री चंद्रमौलेश्वर महाकाल जी की पालकी और स्वरूप आकर्षण का मुख्य केंद्र होगी। उज्जैन में निकाले जाने वाली महाकाल जी की पगड़ी शोभायात्रा की तर्ज़ पर यह शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के दौरान बस स्टैंड स्थित काली माता मँदिर में शिव शक्ति मिलन और लक्ष्मीनारायण मँदिर में हरि हर मिलन की आभा देखती ही बनेगी। उक्त शोभायात्रा में सँस्कारधानी नगरी के सभी संगठन, सर्व समाज, बुद्धजीवी वर्ग, जनप्रतिनिधि, सनातनधर्मी, धर्मप्रेमी और गणमान्य नागरिक बड़ी सँख्या में शामिल रहेंगे।

 

पूर्ण रूप से महाकाल के भक्ति में मग्न होकर आयोजन समिति ने सँस्कारधानी नगरी के समस्त नागरिकों से शोभायात्रा में अधिक से अधिक सँख्या में भाग लेकर आयोजन सफल बनाने की अपील की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राज्य स्तरीय शालेय हॉकी में गुरुनानक स्कूल का जलवा, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन

Published

on

राजनांदगांव। जशपुर में 26 से 29 जुलाई तक आयोजित 26वीं राज्यस्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल, राजनांदगांव के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों के दमदार खेल की बदौलत दुर्ग संभाग ने हॉकी स्पर्धा में ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता में प्रदेश के दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर और सरगुजा संभागों की टीमों ने हिस्सा लिया। हॉकी के अंडर-15 बालक, अंडर-17 बालक और अंडर-17 बालिका वर्ग में दुर्ग संभाग की टीम ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए सभी मुकाबले 8 से 10 गोल के बड़े अंतर से जीतकर तीनों वर्गों का खिताब अपने नाम किया।
इस सफलता में गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल के अनुराज श्रीवास्तव, योगेश द्विवेदी, अशोक मेहरा, अभिनव मिश्रा और महिमा यादव की अहम भूमिका रही। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासित और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीमों पर अपना दबदबा बनाए रखा।
टीम की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रभास बघेल, गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर जरनैल सिंह भाटिया, जिला खेल अधिकारी देवेंद्र ठाकुर, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, सचिव शिवनारायण धकेता, भूषण साव, नीलमचंद जैन सहित खेल एवं शिक्षा जगत से जुड़े पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Continue Reading

राजनांदगांव

जिला कांग्रेस में चार संगठनात्मक नियुक्तियां : चुम्मन व प्रकाश बने प्रवक्ता, अमित को सोशल मीडिया की कमान

Published

on

राजनांदगांव। संगठन को और अधिक सशक्त, गतिशील एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी में चार महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन नियुक्तियों पर अपनी मुहर लगा दी है।
इसके तहत चुम्मन साहू एवं प्रकाश शर्मा को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सोशल मीडिया नेटवर्क को मजबूत करने के लिए अमित अग्रवाल को सोशल मीडिया प्रभारी तथा सागर ताम्रकार को सोशल मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा और संगठनात्मक गतिविधियों को मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन तक मजबूती से पहुंचाने के लिए जिला अध्यक्ष विपिन यादव ने प्रदेश नेतृत्व को अनुशंसा भेजी थी, जिसे स्वीकृति मिल गई है।
जिला कांग्रेस कमेटी अनीस खान, प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी इन नई नियुक्तियों से जिला कांग्रेस की मीडिया एवं सोशल मीडिया टीम को नई ऊर्जा और गति मिलेगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनहित के मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाएंगे।
अनीस खान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे और संगठन को धरातल पर और अधिक सक्रिय व सुदृढ़ बनाने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

राजनांदगांव

कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्राचार्यों एवं शिक्षकों को किया सम्मानित

Published

on

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के प्राचार्यों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं के चयन के लिए नियमित रूप से ऑनलाइन मार्गदर्शन प्रदान करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय डोंगरगांव एवं हायर सेकेंडरी स्कूल पारागांवखुर्द के प्राचार्यों तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में युवाओं के चयन में विशेष प्रयास भूमिका निभाने वाले शिक्षक थंगेश्वर साहू एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम विद्यालय राजनांदगांव के व्याख्याता लेखा साहू को सम्मानित किया। शिक्षक थंगेश्वर साहू के विशेष प्रयासों से 3 युवाओं का अग्निवीर तथा व्याख्याता लेखा साहू के विशेष प्रयासों से 3 बच्चों का नीट में चयन हुआ है। इसके साथ ही ऑनलाईन कक्षाओं में अपनी सेवाएं देने वाले व्याख्याता सोहन निषाद को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Continue Reading

Trending