Connect with us

राजनांदगांव

यूक्रेन में फंसी छत्तीसगढ़ की बेटी आयशा जॉर्ज जनसेवक आफताब आलम ने राष्ट्रपति जी के सचिव से सम्पर्क साधा और लगाईं मदद की गुहार…

Published

on

यूक्रेन में फंसी छत्तीसगढ़ की बेटी आयशा जॉर्ज जनसेवक आफताब आलम ने राष्ट्रपति जी के सचिव से सम्पर्क साधा और लगाईं मदद की गुहार…

रूस और यूक्रेन के बीच यूरोप में युद्ध छिड़ा हुआ है ऐसे में मेडिकल से संबंधित यूक्रेन में पढ़ाई करने गई। छत्तीसगढ़ जिला राजनांदगांव मानपुर की 19 वर्षीय बेटी आयशा जॉर्ज फंसी। और अपने माता-पिता से सम्पर्क कर कहा कि हम बहुत ही परेशान स्थिति में हैं। और हम यहां किसी से मदद के लिए कह भी नहीं सकतें हैं। यहां किसी को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा तो कोई चाकलेट खाकर ही गुजारा कर रहा है। छत्तीसगढ़ मानपुर की बेटी आयशा जॉर्ज की यह बात सुनकर माता-पिता बेचैन होने लगें। और कहा बेटी तुम चिंता मत करो बस हिम्मत रखो। हम कुछ करतें हैं। यह खबर बिल्कुल तेजी से फैलती चली गई। और बेटी को बचाने और वापस लाने के लिए जो जैसा कह रहे बेटी के माता-पिता उसके पास जाकर बिलक रहे तो कहीं हांथ जोड़ रहे। लेकिन किसी ने साथ नहीं दिया। फिर माता-पिता ने मानपुर के सीईओ डी डी मांडले से संपर्क किया और अपनी बेटी की पूरी जानकारी देकर मदद के लिए कहा। सीईओ डी डी मांडले ने कहां आप हमे अपनी बेटी की पूरी जानकारी व्हाट्सएप पर भेजें। हम प्रयास करते हैं जैसे ही सीईओ डी डी मांडले के पास पूरी जानकारी आई उन्होंने अपने जिले के कलेक्टर व एसपी को सूचित किया और साथ ही छत्तीसगढ़ भिलाई 3 निवासी जनसेवक आफताब आलम को भी इस बात की पूरी जानकारी दी। और कहां कि आप इनकी बेटी को वापस लाने में मदद करें। आज छत्तीसगढ़ भिलाई 3 निवासी जनसेवक आफताब आलम का नाम पूरे भारत देश के लिए यह कोई नया नाम नहीं है। यह खुद ही समय-समय पर भारत के विभिन्न राज्यों में सामाजिक स्तर पर असहाय व जरूरतमंद परेशान व्यक्ति की पूरे निस्वार्थ भाव से मदद करते आ रहें है। और भारत के सभी राज्यों के उच्च अधिकारियों के सम्पर्क में रहने वाले जनसेवक आफताब आलम अपने कार्यों से हमेशा सबका दिल जीत लिया करतें हैं। और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। जैसे ही मानपुर सीईओ डी डी मांडले ने जनसेवक आफताब आलम को यूक्रेन में फंसी छत्तीसगढ़ जिला राजनांदगांव मानपुर की 19 वर्षीय बेटी आयशा जॉर्ज के बारे में बताया। ठीक उसी वक्त जनसेवक आफताब आलम ने छत्तीसगढ़ मानपुर की बेटी आयशा जॉर्ज के माता-पिता से सम्पर्क कर अपने स्तर पर विभिन्न जानकारियां ली और बेटी का व्हाट्सएप नंबर मांगा और सीधे ही बेटी आयशा जॉर्ज से व्हाट्सएप पर जनसेवक आफताब आलम ने अपना परिचय देकर बात शुरू किया। और बेटी आयशा जॉर्ज का हाल जाना और कहा कि आपको बिल्कुल भी परेशान होने और घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए कुछ रास्ता निकालते हैं कहां। और ठीक उसी वक्त छत्तीसगढ़ भिलाई 3 निवासी जनसेवक आफताब आलम ने बिना देर किए राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में भारत के राष्ट्रपति जी के सचिव से फोन लगाकर बात की। और छत्तीसगढ़ जिला राजनांदगांव मानपुर की 19 वर्षीय बेटी आयशा जॉर्ज की पूरी जानकारी दी। और कहां कि अभी यह बहुत ही परेशान हालत में हैं। इस बेटी की मदद करने वाला वहां कोई भी नहीं है। इस बात को जैसे ही राष्ट्रपति जी के सचिव ने सुनी तो जनसेवक आफताब आलम को कहां आप हमे इस 19 वर्षीय बेटी आयशा जॉर्ज की जानकारी व्हाट्सएप पर भेजें। और जनसेवक आफताब आलम ने तुरंत ही राष्ट्रपति जी के सचिव को पूरी जानकारी व्हाट्सएप पर भेज दी। राष्ट्रपति जी के सचिव ने इस विषय को गम्भीरता से लेते हुए सिर्फ 1 घंटे के अन्दर ही फॉरेंसिक मिनिस्ट्री एक्सटर्नल अफेयर्स और इंडियन एम्बेसी को सूचित किया और तत्काल कार्यवाही के लिए भी कहां। और ठीक थोड़ी देर बाद ही जनसेवक आफताब आलम को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली से फोन आया और बोलें कि आपके द्वारा दी गई जानकारी को राष्ट्रपति जी के सचिव सर ने आगे भेज दिए हैं। अब आप बिल्कुल निश्चिंत रहें। और बस कुछ घंटों में ही यूक्रेन में फंसी छत्तीसगढ़ मानपुर की बेटी आयशा जॉर्ज ने जनसेवक आफताब आलम को व्हाट्सएप पर मैसेज करके जानकारी दिया और कहां इंडियन एम्बेसी वाले हमसे सम्पर्क किए और हमारी पूरी जानकारी भी लिए छत्तीसगढ की बेटी आयशा जॉर्ज ने इंडियन एम्बेसी से कहां कि उसके कालेज के 7 विद्यार्थी भी साथ में हैं जो भारत के विभिन्न राज्यों के है पूरी जानकारी लेकर इंडियन एम्बेसी कुछ 8 विद्यार्थियों के लिए 2 कार भेजी है। और पूरे सुरक्षित तरीके से पोलैंड की सीमाओं तक लाया गया। और छत्तीसगढ मानपुर की बेटी आयशा जॉर्ज ने अपने 7 मित्रों के साथ सेल्फी लेकर व्हाट्सएप पर फोटो भी भेजा और कहां इस वक्त हम सभी विद्यार्थियों को भारत लाने की तैयारी चल रही है। छत्तीसगढ़ मानपुर की बेटी आयशा जॉर्ज ने जैसे ही जनसेवक आफताब आलम को इस बात की जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से दी। तो तुरंत ही छत्तीसगढ़ मानपुर की बेटी आयशा जॉर्ज के माता-पिता और मानपुर सीईओ डी डी मांडले को फोन करके कहां कि मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आपकी बेटी बिल्कुल सुरक्षित और इंडियन एम्बेसी के सम्पर्क में हैं। अब उन्हें भारत देश लाने की तैयारी चल रही है। यह सुनकर बेटी के माता-पिता और सीईओ खुश हो गए और जनसेवक आफताब आलम को दिल से दुआ देते हुए कहा। जनसेवक तो हमने बहुत देखा हैं आजतक। पर आप जैसा एक सच्चा जनसेवक जो कि निस्वार्थ भाव से कार्य करतें हैं। ऐसा जनसेवक आज पहली बार देखा और कहां हमें आप पर गर्व है। आप हमेशा ऐसे ही सामाज में सभी लोगों की मदद करतें रहें। देशहित व जनहित के कार्यों में जनसेवक आफताब आलम ने पहले भी कई विभिन्न क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। जिस वक्त पूरा विश्व कोरोना जैसे खतरनाक बीमारी से जूझ रहा था उस वक्त जनसेवक आफताब आलम ने छत्तीसगढ़ सहित कई अन्य राज्यों में घर से बेघर लोगों को उनके घर तक पहुंचाने में मदद की और छत्तीसगढ़ में कोरोनाकाल के वक्त जितने भी व्यक्ति कोरोना पाज़िटिव बीमारियों से जूझ रहे थे। उनमें से कई व्यक्ति को प्लाज्मा दिलवाने में मदद की। एंबुलेंस एवं आक्सीजन सिलेंडर दिलवाया और हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के लिए बेड की भी व्यवस्था की और जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण कर मदद किया। इससे पहले जनसेवक आफताब आलम को 2016 में राष्ट्रपति पुरस्कार एवं प्रदेश के विभिन्न स्तरों में सम्मान प्राप्त कर चुके हैं और दो बार गिनिस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड व दो बार गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं एक बार एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी शामिल हों चुके हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

सुशासन तिहार : राजनांदगांव जिले में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन की अनगिनत यादों के साथ मिलीं करोड़ों के विकास कार्यों की सौगातें

Published

on

राजनांदगांव। जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने तथा स्थानीय स्तर पर आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आयोजित ‘सुशासन तिहार’ राजनांदगांव जिलेवासियों के लिए खुशियों की नई बहार लेकर आया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा आम जनता के हित में शुरू की गई इस अनूठी पहल का असर गांव से लेकर शहर तक एक उत्सव के रूप में देखने को मिला। भीषण ग्रीष्म ऋतु के बावजूद बड़ी संख्या में जनमानस ने इन जनसमस्या निवारण शिविरों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ।

जिले में कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में कुल 59 शिविरों का सफल आयोजन किया गया, जिसमें जिला प्रशासन ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए जनशिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया। इस तिहार के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने खुद विभिन्न शिविरों में पहुंचकर आम जनता के सुख-दुख को जाना।

मोतीपुर स्कूल शिविर में मुख्यमंत्री ने दीं बड़ी सौगातें, बनेगा 200 करोड़ का नया बाईपास
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह नगर पालिक निगम राजनांदगांव के मोतीपुर स्कूल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गईं:

नवीन बाईपास: राजनांदगांव-खैरागढ़ राजमार्ग पर गठुला होते हुए 200 करोड़ रुपये की लागत से नया बाईपास बनेगा।

सड़कों का चौड़ीकरण: टेड़ेसरा-घुमका-बाकल मार्ग (35 किमी) के लिए 75 करोड़ रुपये तथा धनगांव-इंदामरा-बांकल मार्ग के लिए 30 करोड़ रुपये स्वीकृत।

शहरी एवं ग्रामीण विकास: नगर निगम के वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 और 8 के विकास कार्यों के लिए प्रत्येक वार्ड को 25-25 लाख रुपये की राशि। इसके अलावा, डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी मंदिर के पास 15 कमरों का सर्किट हाउस और जनपद पंचायत राजनांदगांव के नए भवन हेतु 1 करोड़ रुपये की घोषणा की गई।

खेल व महिला सशक्तिकरण: हॉकी प्रशिक्षण के लिए नए खेल मैदान की स्थापना की जाएगी और जिले की महिला स्व-सहायता समूहों को पुनः रेडी टू ईट निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

मुड़पार और खुटेरी में करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मुड़पार शिविर में 4 करोड़ 50 लाख 59 हजार रुपये की लागत के 115 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया तथा मुड़पार से खरखरा नदी तक 2 किलोमीटर सड़क निर्माण की घोषणा की।

इसके साथ ही, उन्होंने ग्राम पंचायत खुटेरी में सीसी रोड निर्माण के लिए 15 लाख रुपये और पूर्व माध्यमिक शाला मैदान समतलीकरण हेतु 5 लाख रुपये स्वीकृत किए। क्षेत्र के किसानों के लिए चांदो नहर शिवनाथ डायवर्सन लाइनिंग कार्य 114 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है, जिससे 34 ग्राम पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा, सोमनी से खुटेरी तक 68 करोड़ रुपये की लागत से सर्विस लेन का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा।

डिलापहरी में 242 करोड़ की लमती फीडर परियोजना स्वीकृत
ग्राम डिलापहरी में आयोजित शिविर में डॉ. रमन सिंह ने 3 करोड़ 77 लाख 36 हजार रुपये की लागत के 89 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने यहाँ उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण और स्कूलों में शौचालय निर्माण के लिए डीएमएफ (DMF) मद से 1 करोड़ 50 लाख रुपये की घोषणा की।

सिंचाई और बिजली में सुधार: क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए 63 केवी के ट्रांसफार्मर को बढ़ाकर 100 केवी करने की घोषणा की गई। सबसे बड़ी सौगात के रूप में 242.77 करोड़ रुपये की ‘लमती फीडर लघु जलाशय एवं नहर परियोजना’ को स्वीकृति दी गई, जिससे सुकुलदैहान, बम्हनी, धनगांव, गातापार और डिलापहरी सहित 36 गांवों की 1840 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान
सुशासन तिहार के इन शिविरों में जिला प्रशासन की सक्रियता से आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निराकरण किया गया। राजस्व मामलों जैसे नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के प्रकरणों का त्वरित निपटारा हुआ। शिविर में पहुंचे नागरिकों को किसान किताब, लर्निंग लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी बुनियादी सुविधाओं का लाभ तुरंत मिला। किसानों को उन्नत बीज और आधुनिक कृषि उपकरण बांटे गए, जबकि महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल के माध्यम से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता फैलाई गई। इन शिविरों से जनता का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और सुदृढ़ हुआ है।

Continue Reading

अपराध

48 पौवा देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई

Published

on

राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने मोहारा बायपास रोड पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 48 पौवा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3,840 रुपए कीमत की शराब जब्त कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को मोहारा बायपास रोड के पास दबिश दी।

शराब बेचते हुए पकड़ा गया आरोपी
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने अटल आवास पेंड्री निवासी 27 वर्षीय रोहित कुमार मंडावी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 48 पौवा देशी प्लेन शेरा शराब बरामद हुई।

पुलिस ने कुल 8.640 बल्क लीटर शराब, जिसकी कीमत 3,840 रुपए बताई गई है, जब्त कर ली। आरोपी के खिलाफ थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 276/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज किया गया।

जेल भेजा गया आरोपी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब बिक्री और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इनकी रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, प्रधान आरक्षक सीमा जैन, आरक्षक राजेश्वर बंदेश्वर, कुश बघेल एवं रूपेंद्र वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

कार में 4 किलो गांजा लेकर जा रहे 3 युवक गिरफ्तार, 7.66 लाख का माल जब्त

Published

on

राजनांदगांव। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमनी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलो गांजा के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, नकदी और परिवहन में प्रयुक्त कार सहित कुल 7 लाख 66 हजार 500 रुपए का माल जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में ठाकुरटोला टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान दुर्ग से राजनांदगांव की ओर आ रही कार क्रमांक सीजी 08 बीई 0156 को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार तीन युवकों से पूछताछ करने पर उनकी पहचान फैजल अंसारी (24), नील गिडवानी (24) और अतुल गोस्वामी (26) निवासी राजनांदगांव के रूप में हुई।

कार की तलाशी में मिला गांजा
पुलिस ने कार की जांच की तो उसमें रखे चार पैकेटों से कुल 4 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा 12 हजार 500 रुपए नकद भी मिले। बरामद गांजे की कीमत 54 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने गांजा, नकदी और करीब 7 लाख रुपए कीमत की कार जब्त कर ली।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। बाद में तीनों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।

टीम की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप पटेल, उप निरीक्षक बलदाऊ चंद्राकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक संजीत जायसवाल, पूनम साहू, प्रधान आरक्षक डुलेश्वर साहू समेत थाना सोमनी और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

Trending