Connect with us

राजनांदगांव

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को COP OF THE MONTH पुरस्कार से किया पुरस्कृत

Published

on

राजनांदगांव//पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह द्वारा जिले में पुलिस अधिकारियों द्वारा सराहनीय कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने हेतु उत्कृष्ठ कार्य करने वाले आरक्षक से निरीक्षक पद के अधिकारियों को COP OF THE MONTH के रूप में चयनित कर प्रत्येक माह उन्हें प्रमाण-पत्र एवं नगद पुरस्कार देने की शुरूआत जनवरी माह में की गई थी। इसका उद्देश्य यह है कि इस पुरस्कार में चयनित पुलिस के अधिकारियों को दिया गया नगद इनाम उनके सेवा अभिलेख में दर्ज होगा, उनका फोटो, उनके उत्कृष्ठ कार्य का संक्षिप्त विवरण, नाम, पद, पदस्थापना इस प्रमाण-पत्र में अंकित होगा जिसकी प्रति पुलिस अधीक्षक कार्यालय के साथ-साथ रक्षित केन्द्र एवं समस्त थाना/चौकी/कैम्प के सूचना पटल पर चस्पा की जायेगी जिसे देख कर जिले के अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में अपने कर्तव्य को अच्छे से निभाने, तत्परता से कार्य करने व सराहनीय कार्य करने हेतु प्रेरणा मिलेगी और प्रमाण-पत्र पुलिस अधीक्षक के हाथों से मिलने पर उनका उत्सावर्धन होगा। सूचना पटल पर चस्पा प्रमाण-पत्र को देख कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रक्षित केन्द्र एवं थानों में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु प्रेरणा मिलेगी और पुलिस के जवान स्पर्धा की भावना से अच्छे कार्य करने हेतु अग्रसर होंगे और यह पुलिसिंग के स्तर को उंचा उठाने में सहायक होगा। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा *माह फरवरी* में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले आरक्षक से निरीक्षक पद के अधिकारियों को *COP OF THE MONTH* के रूप चयनित किया है जो इस प्रकार है –

*(1)* उप निरीक्षक भोलासिंह राजपूत, थाना बसंतपुर द्वारा निजात कार्यक्रम के तहत आरोपी पुखराज वर्मा के घर मय स्टाफ रेड कार्यवाही कर आरोपी से 370 किलो गांजा जप्त करने, चाकूबाजी की घटनाओं में त्वरित कार्यवाही करने एवं थाना बसंतपुर के अप.क्र. 102/2022, धारा 380, 411 भादवि. में चोरी का माल खरीदने वाले दो व्यापारियों से सोना रिकवरी कर सराहनीय कार्य करने के फलस्वरूप उत्साहवर्धन हेतु COP OF THE MONTH के रूप में चयनित किया गया है

 

*(2)* थाना कोतवाली के अप.क्र. 80/2022, धारा 457, 380 भादवि. में संजू मोबाईल शॉप में चोरी करने वाले आरोपियों की हरियाणा से धरपकड़ और चोरी गए माल की रिकवरी करने में सराहनीय कार्य करने के फलस्वरूप उप निरीक्षक चेतन चंद्राकर, प्रभारी चौकी सुरगी को COP OF THE MONTH के रूप में चयनित किया गया है।

 

*(3)* जिले के विभिन्न अपराधों में तकनीकी साक्ष्य विश्लेषण कर आरोपियों की पतासाजी करने एवं मीडिया एवं सोशल मीडिया में पुलिस की उपलब्धि एवं कार्यों को प्रतिदिन उपलब्ध कराने हेतु सराहनीय कार्य करने के फलस्वरूप उत्साहवर्धन हेतु सउनि द्वारिका प्रसाद लाउत्रे, प्रभारी सायबर सेल को COP OF THE MONTH के रूप में चयनित किय गया है।

 

*(4)* थाना मोहला के गुम इंसान क्र. 16/2020, 35/2021, 03/2022 में गुमइंसान की दस्तयाबी एवं अपराध क्र. 12/2022 धारा 457, 380 भादवि. में अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी एवं चोरी की मशरूका 22 नग एण्ड्राईड मोबाईल जप्त करने व अपराध क्र. 24/2022 धारा 363, 366, 376 (2)(प)(छ) भादवि. पाक्सो एक्ट 4, 6, 9 (2) (ढ) की अपहृता की बरामदगी एवं फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सराहनीय कार्य करने के फलस्वरूप प्र.आर. 1624 गौतम सिंह भूआर्य, थाना मोहला को COP OF THE MONTH के रूप में चयनित किया गया।

 

*(5)* थाना डोंगरगांव के अपराध क्र. 54/2022 धारा 379 भादवि. में आरोपी को पकड़ने एवं 11 मोटरसायकल अलग अलग जगह से जप्त करने में सराहनीय कार्य करने के फलस्वरूप उत्साहवर्धन हेतु प्र.आर. 764 मोहन चंदेल, थाना डोंगरगांव को COP OF THE MONTH चयनित किया गया है।

 

*(6)* नक्सल कैम्प निर्माण एवं नये कैम्पो में आवासीय व्यवस्था बनाने में सराहनीय कार्य करने के फलस्वरूप उत्साहवर्धन हेतु आर. 1030 विष्णु भेड़िया, रक्षित केन्द्र राजनांदगांव को COP OF THE MONTH चयनित किया गया है।

 

*(7)* नव आरक्षकों के प्रशिक्षण हेतु सराहनीय कार्य करने के फलस्वरूप उत्साहवर्धन हेतु आर. 1201 घनश्याम एक्का, रक्षित केन्द्र राजनांदगांव को COP OF THE MONTH चयनित किया गया है।

 

माह फरवरी में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सभी 07 अधिकारियों/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपने करकमलों से COP OF THE MONTH का प्रमाण-पत्र प्रदाय किया गया तथा इन्हें नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री संजय महादेवा एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

सुशासन तिहार : राजनांदगांव जिले में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन की अनगिनत यादों के साथ मिलीं करोड़ों के विकास कार्यों की सौगातें

Published

on

राजनांदगांव। जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने तथा स्थानीय स्तर पर आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आयोजित ‘सुशासन तिहार’ राजनांदगांव जिलेवासियों के लिए खुशियों की नई बहार लेकर आया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा आम जनता के हित में शुरू की गई इस अनूठी पहल का असर गांव से लेकर शहर तक एक उत्सव के रूप में देखने को मिला। भीषण ग्रीष्म ऋतु के बावजूद बड़ी संख्या में जनमानस ने इन जनसमस्या निवारण शिविरों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ।

जिले में कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में कुल 59 शिविरों का सफल आयोजन किया गया, जिसमें जिला प्रशासन ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए जनशिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया। इस तिहार के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने खुद विभिन्न शिविरों में पहुंचकर आम जनता के सुख-दुख को जाना।

मोतीपुर स्कूल शिविर में मुख्यमंत्री ने दीं बड़ी सौगातें, बनेगा 200 करोड़ का नया बाईपास
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह नगर पालिक निगम राजनांदगांव के मोतीपुर स्कूल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गईं:

नवीन बाईपास: राजनांदगांव-खैरागढ़ राजमार्ग पर गठुला होते हुए 200 करोड़ रुपये की लागत से नया बाईपास बनेगा।

सड़कों का चौड़ीकरण: टेड़ेसरा-घुमका-बाकल मार्ग (35 किमी) के लिए 75 करोड़ रुपये तथा धनगांव-इंदामरा-बांकल मार्ग के लिए 30 करोड़ रुपये स्वीकृत।

शहरी एवं ग्रामीण विकास: नगर निगम के वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 और 8 के विकास कार्यों के लिए प्रत्येक वार्ड को 25-25 लाख रुपये की राशि। इसके अलावा, डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी मंदिर के पास 15 कमरों का सर्किट हाउस और जनपद पंचायत राजनांदगांव के नए भवन हेतु 1 करोड़ रुपये की घोषणा की गई।

खेल व महिला सशक्तिकरण: हॉकी प्रशिक्षण के लिए नए खेल मैदान की स्थापना की जाएगी और जिले की महिला स्व-सहायता समूहों को पुनः रेडी टू ईट निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

मुड़पार और खुटेरी में करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मुड़पार शिविर में 4 करोड़ 50 लाख 59 हजार रुपये की लागत के 115 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया तथा मुड़पार से खरखरा नदी तक 2 किलोमीटर सड़क निर्माण की घोषणा की।

इसके साथ ही, उन्होंने ग्राम पंचायत खुटेरी में सीसी रोड निर्माण के लिए 15 लाख रुपये और पूर्व माध्यमिक शाला मैदान समतलीकरण हेतु 5 लाख रुपये स्वीकृत किए। क्षेत्र के किसानों के लिए चांदो नहर शिवनाथ डायवर्सन लाइनिंग कार्य 114 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है, जिससे 34 ग्राम पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा, सोमनी से खुटेरी तक 68 करोड़ रुपये की लागत से सर्विस लेन का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा।

डिलापहरी में 242 करोड़ की लमती फीडर परियोजना स्वीकृत
ग्राम डिलापहरी में आयोजित शिविर में डॉ. रमन सिंह ने 3 करोड़ 77 लाख 36 हजार रुपये की लागत के 89 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने यहाँ उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण और स्कूलों में शौचालय निर्माण के लिए डीएमएफ (DMF) मद से 1 करोड़ 50 लाख रुपये की घोषणा की।

सिंचाई और बिजली में सुधार: क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए 63 केवी के ट्रांसफार्मर को बढ़ाकर 100 केवी करने की घोषणा की गई। सबसे बड़ी सौगात के रूप में 242.77 करोड़ रुपये की ‘लमती फीडर लघु जलाशय एवं नहर परियोजना’ को स्वीकृति दी गई, जिससे सुकुलदैहान, बम्हनी, धनगांव, गातापार और डिलापहरी सहित 36 गांवों की 1840 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान
सुशासन तिहार के इन शिविरों में जिला प्रशासन की सक्रियता से आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निराकरण किया गया। राजस्व मामलों जैसे नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के प्रकरणों का त्वरित निपटारा हुआ। शिविर में पहुंचे नागरिकों को किसान किताब, लर्निंग लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी बुनियादी सुविधाओं का लाभ तुरंत मिला। किसानों को उन्नत बीज और आधुनिक कृषि उपकरण बांटे गए, जबकि महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल के माध्यम से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता फैलाई गई। इन शिविरों से जनता का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और सुदृढ़ हुआ है।

Continue Reading

अपराध

48 पौवा देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई

Published

on

राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने मोहारा बायपास रोड पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 48 पौवा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3,840 रुपए कीमत की शराब जब्त कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को मोहारा बायपास रोड के पास दबिश दी।

शराब बेचते हुए पकड़ा गया आरोपी
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने अटल आवास पेंड्री निवासी 27 वर्षीय रोहित कुमार मंडावी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 48 पौवा देशी प्लेन शेरा शराब बरामद हुई।

पुलिस ने कुल 8.640 बल्क लीटर शराब, जिसकी कीमत 3,840 रुपए बताई गई है, जब्त कर ली। आरोपी के खिलाफ थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 276/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज किया गया।

जेल भेजा गया आरोपी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब बिक्री और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इनकी रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, प्रधान आरक्षक सीमा जैन, आरक्षक राजेश्वर बंदेश्वर, कुश बघेल एवं रूपेंद्र वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

कार में 4 किलो गांजा लेकर जा रहे 3 युवक गिरफ्तार, 7.66 लाख का माल जब्त

Published

on

राजनांदगांव। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमनी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलो गांजा के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, नकदी और परिवहन में प्रयुक्त कार सहित कुल 7 लाख 66 हजार 500 रुपए का माल जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में ठाकुरटोला टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान दुर्ग से राजनांदगांव की ओर आ रही कार क्रमांक सीजी 08 बीई 0156 को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार तीन युवकों से पूछताछ करने पर उनकी पहचान फैजल अंसारी (24), नील गिडवानी (24) और अतुल गोस्वामी (26) निवासी राजनांदगांव के रूप में हुई।

कार की तलाशी में मिला गांजा
पुलिस ने कार की जांच की तो उसमें रखे चार पैकेटों से कुल 4 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा 12 हजार 500 रुपए नकद भी मिले। बरामद गांजे की कीमत 54 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने गांजा, नकदी और करीब 7 लाख रुपए कीमत की कार जब्त कर ली।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। बाद में तीनों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।

टीम की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप पटेल, उप निरीक्षक बलदाऊ चंद्राकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक संजीत जायसवाल, पूनम साहू, प्रधान आरक्षक डुलेश्वर साहू समेत थाना सोमनी और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

Trending