Connect with us

राजनांदगांव

जिले के सभी विकासखंडों के गौठान में गौठान महिला मंडई मेला का हुआ आयोजन

Published

on

*जिले के सभी विकासखंडों के गौठान में गौठान जिले के सभी विकासखंडों के गौठान में गौठान महिला मंडई मेला का हुआ आयोजन*महिला मंडई मेला का हुआ आयोजन*

 

*- बैंकों द्वारा स्वसहायता समूह की महिलाओं को उपलब्ध कराया गया विभिन्न मशीन*

 

*- महिला स्वसहायता समूह को स्वरोजगार के लिए बैंकों से उपलब्ध कराया गया ऋण*

 

*- महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया पुरस्कृत*

 

राजनांदगांव 08 मार्च 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश एवं सीईओ जिला पंचायत श्री लोकेश चंद्राकर के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को जिले के सभी विकासखण्ड के गौठान में गौठान महिला मड़ई मेला का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत गठित महिला स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों एवं सामग्री की प्रर्दशनी सह विक्रय स्टॉल लगाया गया। इस मेला में महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य विभाग द्वारा भी अपनी योजनाओं से संबंधित गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाई गई। मेला में विशेष रूप से महिला स्वसहायता समूहों को प्रोत्साहन एवं आजीविका संवर्धन के लिए डोंगरगांव विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सोनेसरार में भारतीय स्टेट बैंक राजनांदगांव द्वारा एकता महिला स्वसहायता समूह को मसाला एवं पैकेजिंग मशीन, बैंक ऑॅफ बड़ौदा राजनांदगांव द्वारा खैरागढ़ विकासखण्ड के ग्राम फत्तेपुर की मिनी माता महिला स्वसहायता समूह को पैकेजिंग मशीन, पंजाब नेशनल बैंक राजनांदगांव द्वारा अंबागढ़ चौकी विकासखण्ड के ग्राम पेन्दलकुही की आदर्श मां बम्लेश्वरी महिला स्वसहायता समूह को मसाला ग्राइन्डर मशीन, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया राजनांदगांव द्वारा राजनांदगांव विकासखण्ड के ग्राम सोमनी की महिला स्वसहायता समूह को मसाला ग्राइन्डर मशीन उपलब्ध कराया गया। इसी क्रम में ग्राम सोनेसरार के संकुल भवन में लीड बैंक बैंक आफ बड़ौदा और आरसेटी प्रशिक्षण केन्द्र बरगा राजनांदगांव के सहयोग से 50 महिलाओं का दो दिवसीय इंटरप्राईज डेव्हलपमेंट प्रोग्राम सह वित्तीय साक्षरता ट्रेनिंग का भी आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीण बैंक शाखा सिंघोला द्वारा स्वसहायता समूह की महिलाओं को क्रेडिट लोन भी वितरित किया गया। साथ ही स्वसहायता समूह की महिलाओं को अंत्यव्यावसायी ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बिहान अंतर्गत महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में लीड बैंक प्रबंधक श्री अजय त्रिपाठी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा

Published

on

डोंगरगढ़। जवाहर नवोदय विद्यालय, डोंगरगढ़ में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, सम्मान और आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा का स्मरण करते हुए गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। वहीं विद्यालय में अगस्त और सितंबर में आयोजित होने वाली क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ताइमंडो प्रतियोगिताओं की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं गुरुजनों के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यार्थियों ने गुरु वंदना, प्रेरक भाषण और कविता-पाठ के माध्यम से गुरु के महत्व को रेखांकित किया।
विद्यालय के प्राचार्य एसके सिंह ने कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, चरित्र और जीवन मूल्यों का निर्माण कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा भी प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों का सम्मान करने, अनुशासित जीवन अपनाने और ज्ञानार्जन के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
उप प्राचार्य एसके मंडल ने गुरु पूर्णिमा के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए महर्षि वेदव्यास के योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सत्य, परिश्रम, विनम्रता और संस्कारों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि 5-6 अगस्त तथा 1 से 5 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ताइमंडो प्रतियोगिताओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों को आवश्यक प्रशिक्षण और सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Continue Reading

खेल

राज्य स्तरीय शालेय हॉकी में गुरुनानक स्कूल का जलवा, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन

Published

on

राजनांदगांव। जशपुर में 26 से 29 जुलाई तक आयोजित 26वीं राज्यस्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल, राजनांदगांव के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों के दमदार खेल की बदौलत दुर्ग संभाग ने हॉकी स्पर्धा में ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता में प्रदेश के दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर और सरगुजा संभागों की टीमों ने हिस्सा लिया। हॉकी के अंडर-15 बालक, अंडर-17 बालक और अंडर-17 बालिका वर्ग में दुर्ग संभाग की टीम ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए सभी मुकाबले 8 से 10 गोल के बड़े अंतर से जीतकर तीनों वर्गों का खिताब अपने नाम किया।
इस सफलता में गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल के अनुराज श्रीवास्तव, योगेश द्विवेदी, अशोक मेहरा, अभिनव मिश्रा और महिमा यादव की अहम भूमिका रही। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासित और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीमों पर अपना दबदबा बनाए रखा।
टीम की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रभास बघेल, गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर जरनैल सिंह भाटिया, जिला खेल अधिकारी देवेंद्र ठाकुर, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, सचिव शिवनारायण धकेता, भूषण साव, नीलमचंद जैन सहित खेल एवं शिक्षा जगत से जुड़े पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Continue Reading

राजनांदगांव

जिला कांग्रेस में चार संगठनात्मक नियुक्तियां : चुम्मन व प्रकाश बने प्रवक्ता, अमित को सोशल मीडिया की कमान

Published

on

राजनांदगांव। संगठन को और अधिक सशक्त, गतिशील एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी में चार महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन नियुक्तियों पर अपनी मुहर लगा दी है।
इसके तहत चुम्मन साहू एवं प्रकाश शर्मा को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सोशल मीडिया नेटवर्क को मजबूत करने के लिए अमित अग्रवाल को सोशल मीडिया प्रभारी तथा सागर ताम्रकार को सोशल मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा और संगठनात्मक गतिविधियों को मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन तक मजबूती से पहुंचाने के लिए जिला अध्यक्ष विपिन यादव ने प्रदेश नेतृत्व को अनुशंसा भेजी थी, जिसे स्वीकृति मिल गई है।
जिला कांग्रेस कमेटी अनीस खान, प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी इन नई नियुक्तियों से जिला कांग्रेस की मीडिया एवं सोशल मीडिया टीम को नई ऊर्जा और गति मिलेगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनहित के मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाएंगे।
अनीस खान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे और संगठन को धरातल पर और अधिक सक्रिय व सुदृढ़ बनाने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending