Connect with us

राजनांदगांव

दो माह से वेतन नहीं, नाराज सफाईकर्मियों ने वेतन जारी करने की मांग की

Published

on

राजनांदगांव। नगर पालिका निगम क्षेत्र में कार्य करने वाले सफाईकर्मियों ने पिछले 2 माह का वेतन अटके होने पर अपनी नाराजगी जताते हुए, दोनों ही महीनों का वेतन जारी करने की मांग आज नगर पालिका निगम के आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी से की है।
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय नायक (गोलू) सहित सफाई कर्मचारियों ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए बताया कि, सामने होली का भी पर्व है। ऐसे में आर्थिक तंगी के चलते होली कैसे मनाएंगे। इतना ही नहीं, सफाईकर्मियों के बच्चों की स्कूल और ट्यूशन फीस भी जमा नही हुई है। आगे उनकी वार्षिक परीक्षा भी है। ऐसे में बच्चों का भविष्य भी तबाह हो रहा है। दो माह से वेतन रुक जाने से आर्थिक तंगी की दोहरी मार सफाईकर्मियों को झेलनी पड़ रही है। सफाईकर्मियों ने होली पर्व के पूर्व 10 मार्च के पहले दोनों महीने के वेतन जारी करने की मांग आयुक्त से की है। ताकि वे बच्चों की फीस भी जमा कर पाएं और होली का पर्व भी मना सकें। सफाईकर्मियों ने आवेदन पत्र के माध्यम से इस बात पर भी नाराजगी जताई है कि, उन्हें नियमित तौर पर प्रतिमाह वेतन नही मिलता। वेतन विसंगतियों को दूर करते हुए प्रत्येक महीने के 1 तारीख से 10 तारीख के बीच वेतन जारी करने भी मांग उन्होंने की है। ऐसा न करने पर उग्र आंदोलन की भी सफाईकर्मियों ने चेतावनी दी है।
इस अवसर पर श्री नायक के साथ चांदनी बघेल, फग्गू डोंगरे, कुंती बघेल, गीता बघेल, चंदा सोनी, सुनील सोनी, ममता सोनी, सुलोचना रंन्सुरे, सीमा बघेल सहित बड़ी संख्या सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिले में 6576 बालिकाओं को लगाया गया एचपीवी टीका

Published

on

राजनांदगांव। जिले में किशोरी बालिकाओं को खतरनाक बीमारी सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक जिले की 6576 बालिकाओं को एचपीवी का सुरक्षा कवच दिया जा चुका है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले में 14 से 15 वर्ष तक की आयु वर्ग की किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए नि:शुल्क टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित और चिकित्सकीय रूप से प्रमाणित है। जिले में अब तक हुए टीकाकरण के दौरान बालिकाओं में इसका कोई भी साइड इफेक्ट (दुष्प्रभाव) देखने को नहीं मिला है।

छूटी हुई 4001 बालिकाओं को लगेगा टीका
सीएमएचओ डॉ. नवरतन ने बताया कि जिले में लक्ष्य के अनुसार अभी भी 4001 किशोरी बालिकाएं एचपीवी टीकाकरण से छूटी हुई हैं, जिन्हें कवर करने के लिए स्वास्थ्य अमला लगातार प्रयासरत है। इसके लिए जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप-स्वास्थ्य केंद्रों में नि:शुल्क टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

“सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक गंभीर कैंसर है, जिससे समय पर एचपीवी टीका लगवाकर पूरी तरह बचा जा सकता है। मैं जिले के सभी पात्र किशोरी बालिकाओं के माता-पिता से अपील करता हूं कि वे अपनी बेटियों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर यह सुरक्षा टीका अवश्य लगवाएं।”
— डॉ. नेतराम नवरतन, सीएमएचओ (राजनांदगांव)

स्वास्थ्य केंद्रों में नि:शुल्क व्यवस्था
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की सभी पात्र बालिकाओं को यह टीका उप-स्वास्थ्य केंद्र स्तर से लेकर जिला चिकित्सालय बसंतपुर तक नि:शुल्क लगाया जा रहा है। अभिभावक अपनी सुविधा अनुसार किसी भी नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में जाकर बालिकाओं का पंजीयन व टीकाकरण करवा सकते हैं।

Continue Reading

राजनांदगांव

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जिला चिकित्सालय में संगोष्ठी, बीमारी के लक्षण और बचाव की दी जानकारी

Published

on

राजनांदगांव। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला चिकित्सालय बसंतपुर में जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हेपेटाइटिस के लक्षण, उपचार और बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए समय पर जांच और टीकाकरण कराने पर जोर दिया।

संगोष्ठी में एमडी मेडिसिन डॉ. खुमान सिंह मंडावी ने हेपेटाइटिस के उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं जिला नोडल अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी ने बताया कि हेपेटाइटिस-बी के प्रमुख लक्षणों में बुखार, त्वचा पर चकत्ते, भूख कम लगना, थकान, अवसाद, गठिया और जोड़ों में दर्द शामिल हैं। जबकि हेपेटाइटिस-सी में थकान, अनिद्रा, पैरों में सूजन, त्वचा में खुजली और गहरे रंग का पेशाब जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

विशेषज्ञों ने बताया कि संक्रमित रक्त के संपर्क से बचना, व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुएं साझा नहीं करना, घाव को सुरक्षित ढंककर रखना, संक्रमित इंजेक्शन का उपयोग नहीं करना, सुरक्षित यौन व्यवहार अपनाना तथा संक्रमित गर्भवती महिला के नवजात का जन्म के 24 घंटे के भीतर टीकाकरण कराना बीमारी से बचाव के प्रभावी उपाय हैं।

विश्व हेपेटाइटिस दिवस के तहत शासकीय मेडिकल कॉलेज सहित जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां हेपेटाइटिस जांच, टीकाकरण और काउंसलिंग के माध्यम से लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र प्रसाद, एमडी मेडिसिन डॉ. खुमान सिंह मंडावी, जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी, पैथोलॉजिस्ट डॉ. अनुजा भार्गव, अविन चौधरी, जिला माइक्रोबायोलॉजिस्ट वंदना कोसरिया, अखिलेश नारायण सिंह, हेमंत कुमार साहू, मनीष निमजे सहित जिला चिकित्सालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

खेल

कॉमनवेल्थ रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के घर पहुंचे महापौर, परिवार को दी बधाई

Published

on

राजनांदगांव। कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर जिले, प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाने वाली युवा खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव के निवास पर महापौर एवं पूर्व सांसद मधुसूदन यादव पहुंचे। उन्होंने ज्ञानेश्वरी के माता-पिता दुर्गा यादव और दीपक यादव से मुलाकात कर उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी तथा परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि ज्ञानेश्वरी की सफलता पूरे राजनांदगांव और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के दम पर ज्ञानेश्वरी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में वह भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रचेंगी।

परिवार से चर्चा के दौरान महापौर ने कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए समाज और जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे हर कदम पर उनका साथ दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि ज्ञानेश्वरी के खेल जीवन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए भविष्य में भी हरसंभव सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

ज्ञानेश्वरी के माता-पिता ने महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा परिवार के अभिभावक की तरह सहयोग और प्रोत्साहन दिया है। इस पर महापौर ने कहा कि ज्ञानेश्वरी उनके लिए केवल खिलाड़ी नहीं, बल्कि परिवार की सदस्य के समान हैं और वे आगे भी हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहेंगे।

इस दौरान महापौर ने वीडियो कॉल के माध्यम से ज्ञानेश्वरी यादव से बातचीत कर रजत पदक जीतने पर बधाई दी और आगामी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ निरंतर अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी वीडियो कॉल पर ज्ञानेश्वरी के माता-पिता से चर्चा कर खिलाड़ी को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष सुमित भाटिया, प्रदेश युवा मोर्चा मंत्री मोनू बहादुर, पार्षद सेवक उइके, पार्षद डूरेण साहू, जिला खेल संघ अध्यक्ष विवेक मोनू भंडारी, युवा मोर्चा महामंत्री ऋभय रीत यादव, मोहम्मद अयाज, निखिल सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने ज्ञानेश्वरी यादव की उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

Trending