Connect with us

राजनांदगांव

श्याम प्रभु का तीन दिवसीय फागुन महोत्सव 13 से 15 मार्च

Published

on

श्याम प्रभु का तीन दिवसीय फागुन महोत्सव 13 से 15 मार्च तक

सुप्रसिद्ध श्याम सेवको एवम श्याम दिवानियो की सुमधुर वाणी से गूंजेगी

उदयाचल प्रांगण बनेगा खाटूधाम

अलौकिक दरबार सजेगा, अखंड ज्योत में आहुति दे सकेंगे भक्त 0 इत्र, केशर, गुलाब जल एवम फूलों की होली खेली जाएगी*

 

राजनंदगांव । खाटूवाले श्याम प्रभु के महत्वपूर्ण उत्सवों में फागुन महोत्सव का विशेष स्थान है। फागुन शुक्ल द्वादशी को अतुलित बलशाली तीन बाणधारी युवक बर्बरीक ने महाभारत के युद्ध के समय भगवान कृष्ण को अपने शीश का दान देकर उनसे श्याम नाम प्राप्त किया था, श्याम प्रभु कलयुग में हारे के सहारे के नाम से पूजे जाते है। राजस्थान के खाटु धाम में फागुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारम्भ होने वाले उत्सव का मुख्य आकर्षण फागुन शुक्ल एकादशी तक भजन कीर्तन तथा द्वादशी को भंडारा प्रसादी के साथ पूर्ण होता है। इस दौरान होने वाले फागुन महोत्सव में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु भक्त अपने अपने नगर ग्रामो से धर्म ध्वजा (निशान) लेकर अपनी श्रद्धा भक्ति के अनुरूप खाटु धाम से 17 किलोमीटर दूर रींगस ग्राम से भजन सत्संग करते हाथों में निशान लिए पैदल चलकर श्याम प्रभु के दरबार पहुंचकर निशान चढ़ाते है। रींगस से खाटु धाम तक पैदल चलने वाले यात्रियों की सेवा में अनेक श्रद्धालु भक्तो द्वारा पूरे मार्ग में कारपेट बिछाया जाता है तथा पैदल यात्रियों के लिए खान-पान, मिष्ठान, शीतल जल सहित मेवा पकवान की व्यवस्था की जाती है। पूरे ग्यारह दिनों तक देश के विख्यात श्याम भक्त भजन गायको द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाती है। इन ग्यारह दिनों में देश भर के लगभग पचास लाख श्रद्धालु खाटूधाम पहुंचकर अपनी मनोकामना पूर्ण करते है। इसी फागुन माह के शुक्ल पक्ष में देश के कोने कोने में स्थापित श्याम मंदिरों एवम अन्य नगर ग्रामों में निवासरत श्याम प्रेमी अपने शहर नगर में भजन सत्संग के माध्यम से फागुन महोत्सव का आयोजन करते है। संस्कारधानी नगरी में भी पिछले 18 वर्षों से श्री श्याम परिवार मित्र मंडल द्वारा निशान यात्रा निकाली जा रही है तथा 26 वर्षो से तीन दिवसीय श्याम महोत्सव के अंतर्गत सुमधुर भजन- सत्संग के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

 

श्री श्याम परिवार मित्र मंडल के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस वर्ष फागुन महोत्सव के अवसर पर 3 मार्च को निशान लेकर 95 श्रद्धालु माता – बहने एवम बंधु निशान लेकर खाटु श्याम जी को समर्पित करके श्री वृंदावन धाम की यात्रा कर 8 मार्च को वापस लौटे है। संस्कारधानी नगरी में फागुन शुक्ल दशमी से द्वादशी तक दिनांक 13 से 15 मार्च तक तीन दिवसीय फागुन महोत्सव के अंतर्गत भव्य भजन संध्या के साथ ही श्री श्याम ज्योति अखण्ड पाठ एवम भंडारा प्रसादी आयोजित है।

 

श्री श्याम परिवार मित्र मंडल के अनुसार खाटू धाम (उदयाचल प्रांगण में आयोजित फागुन महोत्सव के प्रथम दिवस 13 मार्च रविवार को रात्रि 7 बजे से अबोहर (पंजाब) के सुप्रसिद्ध श्याम सेवक मयंक अग्रवाल एवम कोलकाता की श्याम दीवानी स्वाति अग्रवाल अपने सुमधुर वाणी से भजन रूपी अमृत गंगा प्रवाहित करेगी। द्वितीय दिवस 14 मार्च को कोटा (राजस्थान) के श्याम सेवक अनुराग मित्तल एवम बैंगलोर की श्याम दीवानी प्रियंका गुप्ता के द्वारा श्याम प्रभु एवम फागुन के रंग रंगीले भजनों की फुहार से भक्तो को नृत्य करने बाध्य करेंगे। महोत्सव के तीनो दिन अलग अलग स्वरूप में श्याम प्रभु का अद्भुत श्रृंगार किया जायेगा। तीनो दिवस छप्पनभोग का प्रसाद लगाया जाएगा, दोनो दिन भजन के दौरान इत्र, केशर, गुलाब जल एवम फूलों की होली खेली जायेगी, रात्रि में जलपान प्रसादी व्यवस्था रहेगी। प्रतिदिन के श्रृंगार, छप्पनभोग, प्रसादी के यजमान बनाए गए है, 15 मार्च की महाप्रसादी के लिए सौ से अधिक भक्तो ने सवामनी प्रसादी के लिए सहयोग प्रदान किया है। भजन प्रारंभ होने के पूर्व श्याम प्रभु के भव्य दरबार के समक्ष अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाएगी, जिसमे प्रत्येक भक्त माता – बहने एवम बंधु आहुति दे सकेंगे। महोत्सव के तृतीय दिवस 15 मार्च को सुबह 8 बजे से श्री श्याम महिला मंडल एवम श्याम भक्तो द्वारा श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ किया जावेगा, पाठ पूर्ण होने पर दोपहर 12:30 बजे महाआरती के पश्चात भंडारा प्रसादी होगी। आयोजन समिति ने अंचल के धर्मप्रेमी भक्त माता – बहनों एवम बंधुओं से तीनो दिवस के महोत्सव में सपरिवार पधारकर अमृत गंगा मे स्नान कर धर्म लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है। उपरोक्त बातों को प्रेस क्लब भवन में पत्रकार वार्ता आयोजित कर बताया गया जिसमे श्याम परिवार मित्र मंडल के अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल , सचिव कृष्णा लोहिया, उपाध्यक्ष दिव्यांश अग्रवाल, अशोक लोहिया, राजेंद्र मोहोबिया, अरुण खण्डेलवाल आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

सुशासन तिहार : राजनांदगांव जिले में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन की अनगिनत यादों के साथ मिलीं करोड़ों के विकास कार्यों की सौगातें

Published

on

राजनांदगांव। जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने तथा स्थानीय स्तर पर आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आयोजित ‘सुशासन तिहार’ राजनांदगांव जिलेवासियों के लिए खुशियों की नई बहार लेकर आया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा आम जनता के हित में शुरू की गई इस अनूठी पहल का असर गांव से लेकर शहर तक एक उत्सव के रूप में देखने को मिला। भीषण ग्रीष्म ऋतु के बावजूद बड़ी संख्या में जनमानस ने इन जनसमस्या निवारण शिविरों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ।

जिले में कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में कुल 59 शिविरों का सफल आयोजन किया गया, जिसमें जिला प्रशासन ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए जनशिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया। इस तिहार के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने खुद विभिन्न शिविरों में पहुंचकर आम जनता के सुख-दुख को जाना।

मोतीपुर स्कूल शिविर में मुख्यमंत्री ने दीं बड़ी सौगातें, बनेगा 200 करोड़ का नया बाईपास
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह नगर पालिक निगम राजनांदगांव के मोतीपुर स्कूल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गईं:

नवीन बाईपास: राजनांदगांव-खैरागढ़ राजमार्ग पर गठुला होते हुए 200 करोड़ रुपये की लागत से नया बाईपास बनेगा।

सड़कों का चौड़ीकरण: टेड़ेसरा-घुमका-बाकल मार्ग (35 किमी) के लिए 75 करोड़ रुपये तथा धनगांव-इंदामरा-बांकल मार्ग के लिए 30 करोड़ रुपये स्वीकृत।

शहरी एवं ग्रामीण विकास: नगर निगम के वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 और 8 के विकास कार्यों के लिए प्रत्येक वार्ड को 25-25 लाख रुपये की राशि। इसके अलावा, डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी मंदिर के पास 15 कमरों का सर्किट हाउस और जनपद पंचायत राजनांदगांव के नए भवन हेतु 1 करोड़ रुपये की घोषणा की गई।

खेल व महिला सशक्तिकरण: हॉकी प्रशिक्षण के लिए नए खेल मैदान की स्थापना की जाएगी और जिले की महिला स्व-सहायता समूहों को पुनः रेडी टू ईट निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

मुड़पार और खुटेरी में करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मुड़पार शिविर में 4 करोड़ 50 लाख 59 हजार रुपये की लागत के 115 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया तथा मुड़पार से खरखरा नदी तक 2 किलोमीटर सड़क निर्माण की घोषणा की।

इसके साथ ही, उन्होंने ग्राम पंचायत खुटेरी में सीसी रोड निर्माण के लिए 15 लाख रुपये और पूर्व माध्यमिक शाला मैदान समतलीकरण हेतु 5 लाख रुपये स्वीकृत किए। क्षेत्र के किसानों के लिए चांदो नहर शिवनाथ डायवर्सन लाइनिंग कार्य 114 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है, जिससे 34 ग्राम पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा, सोमनी से खुटेरी तक 68 करोड़ रुपये की लागत से सर्विस लेन का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा।

डिलापहरी में 242 करोड़ की लमती फीडर परियोजना स्वीकृत
ग्राम डिलापहरी में आयोजित शिविर में डॉ. रमन सिंह ने 3 करोड़ 77 लाख 36 हजार रुपये की लागत के 89 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने यहाँ उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण और स्कूलों में शौचालय निर्माण के लिए डीएमएफ (DMF) मद से 1 करोड़ 50 लाख रुपये की घोषणा की।

सिंचाई और बिजली में सुधार: क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए 63 केवी के ट्रांसफार्मर को बढ़ाकर 100 केवी करने की घोषणा की गई। सबसे बड़ी सौगात के रूप में 242.77 करोड़ रुपये की ‘लमती फीडर लघु जलाशय एवं नहर परियोजना’ को स्वीकृति दी गई, जिससे सुकुलदैहान, बम्हनी, धनगांव, गातापार और डिलापहरी सहित 36 गांवों की 1840 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान
सुशासन तिहार के इन शिविरों में जिला प्रशासन की सक्रियता से आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निराकरण किया गया। राजस्व मामलों जैसे नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के प्रकरणों का त्वरित निपटारा हुआ। शिविर में पहुंचे नागरिकों को किसान किताब, लर्निंग लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी बुनियादी सुविधाओं का लाभ तुरंत मिला। किसानों को उन्नत बीज और आधुनिक कृषि उपकरण बांटे गए, जबकि महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल के माध्यम से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता फैलाई गई। इन शिविरों से जनता का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और सुदृढ़ हुआ है।

Continue Reading

अपराध

48 पौवा देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई

Published

on

राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने मोहारा बायपास रोड पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 48 पौवा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3,840 रुपए कीमत की शराब जब्त कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को मोहारा बायपास रोड के पास दबिश दी।

शराब बेचते हुए पकड़ा गया आरोपी
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने अटल आवास पेंड्री निवासी 27 वर्षीय रोहित कुमार मंडावी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 48 पौवा देशी प्लेन शेरा शराब बरामद हुई।

पुलिस ने कुल 8.640 बल्क लीटर शराब, जिसकी कीमत 3,840 रुपए बताई गई है, जब्त कर ली। आरोपी के खिलाफ थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 276/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज किया गया।

जेल भेजा गया आरोपी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब बिक्री और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इनकी रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, प्रधान आरक्षक सीमा जैन, आरक्षक राजेश्वर बंदेश्वर, कुश बघेल एवं रूपेंद्र वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

कार में 4 किलो गांजा लेकर जा रहे 3 युवक गिरफ्तार, 7.66 लाख का माल जब्त

Published

on

राजनांदगांव। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमनी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलो गांजा के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, नकदी और परिवहन में प्रयुक्त कार सहित कुल 7 लाख 66 हजार 500 रुपए का माल जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में ठाकुरटोला टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान दुर्ग से राजनांदगांव की ओर आ रही कार क्रमांक सीजी 08 बीई 0156 को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार तीन युवकों से पूछताछ करने पर उनकी पहचान फैजल अंसारी (24), नील गिडवानी (24) और अतुल गोस्वामी (26) निवासी राजनांदगांव के रूप में हुई।

कार की तलाशी में मिला गांजा
पुलिस ने कार की जांच की तो उसमें रखे चार पैकेटों से कुल 4 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा 12 हजार 500 रुपए नकद भी मिले। बरामद गांजे की कीमत 54 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने गांजा, नकदी और करीब 7 लाख रुपए कीमत की कार जब्त कर ली।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। बाद में तीनों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।

टीम की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप पटेल, उप निरीक्षक बलदाऊ चंद्राकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक संजीत जायसवाल, पूनम साहू, प्रधान आरक्षक डुलेश्वर साहू समेत थाना सोमनी और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

Trending