Connect with us

राजनांदगांव

नगर निगम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य आयोजन, 1 हजार महिलाओं का हुआ सम्मान

Published

on

*नगर निगम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य आयोजन, 1 हजार महिलाओं का हुआ सम्मान*

*गरिमामय आयोजन में आंगन बाडी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन, आरोग्य समिति के सदस्य स्वच्छता दीदीयो का सम्मान करने* *का मिला सौभाग्य- अनिला भेड़िया*

 

राजनांदगांव 12 मार्च। भगवान ने सृष्टि की रचना रचने के लिये नारी की उत्पत्ति की, क्योकि नारी ही जम्नदात्री है। महिलाएं दिनभर खुश रहकर काम करे, क्योकि दिन की शुरूवात महिलाओं के द्वारा होती है। महिलाएं प्रातः पहले उठकर घर के काम काज में लग जाती है। महिलाएं खुश रहकर काम करेंगी तो समाज और देश खुश रहेगा। उक्त उदगार छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा आडिटोरियमं में आयोजित महिला सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के आसंदी से दिये। उन्होंने इस गरिमामय आयोजन के लिये महापौर सहित निगम परिवार को बधाई देते हुये कहा कि हमारे प्रदेश की महिला हर क्षेत्र मेें लोहा लेने को तैयार है। चाहे वह खेती का क्षेत्र हो, चाहे नौकरी में हो, चाहे सेना मेें देश की रक्षा करने का हो। हर क्षेत्र में कार्य कर महिला सफलता प्राप्त कर रही है, पर कई परिवार अभी भी रूढ़ीवादी विचार से जुडे है। उनकी सोच को बदलना है, यह कार्य महिला ही कर सकती है। अपने बेटी बेटे को अच्छा संस्कार दे, ताकि परिवार उन्नति कर सके। समाज की बुराई को महिला ही समाप्त कर सकती है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल जी महिलाओं को स्वावलंबन बनाने की दिशा में कार्य कर रहे है, इसका उदाहरण गौठान योजना हैै, जहॉ महिलाये गोबर के खाद से लेकर लकड़ी, दिया, धुपबत्ती आदि बना रहे है, जिसका विक्रय प्रदेश एवं देश में हो रहा है एवं आप सबके सहयोग से हमारे प्रदेश का नाम देश के साथ साथ विदेश में भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम एक दूसरे का साथ दे, सब आपस में सहयोग की भावना से कार्य करे, तभी समाज एवं देश आगे बढ़ेगा।

नगर निगम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज 12 मार्च को आडिटोरियम में आयोजित महिला सम्मान समारोह में आंगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानीन, आरोग्य समिति के सदस्य एवं स्वच्छता दीदीयों सहित 1 हजार महिलाओं का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता राज्य सभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा ने की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में छ.ग. बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम, छ.ग. अंत्यावसायी वित्त विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री नीता लोधी, महिला आयोग की सदस्य डॉ. अनिता रावटे एवं लोक गायिका श्रीमती कविता वासनिक उपस्थित थी।

कार्यक्रम का प्रारंभ मॉ सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यार्पणकर, दीप प्रज्जवलित कर राज्य गीत के साथ किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख, अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता, आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रभारी सदस्या श्रीमती बैनाबाई टुरहाटे सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यों, पार्षदों, नामांकित पार्षदों ने खुमरी पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेट कर किया।

कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन में राज्य सभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा ने अच्छे आयोजन एवं महिलाओे के सम्मान के लिये बधाई देते हुये कहा कि हर महिला अपना अधिकार व कर्तव्य समझे और परिवार व समाज में अच्छा कार्य करें। क्योकि आज भी पारिवारिक विवाद की समस्या बहुत आ रही है, ये चिंता के विषय है। हम अपने परिवार में अच्छे संस्कार दे, बच्चों को अच्छी शिक्षा दे, बेटियों को पढ़ाने के साथ साथ संस्कारी भी बनाये। ताकि परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित न हो। जब महिलाएं सस्कारित होगी, स्वावलंबन बनेगी तभी महिला दिवस की सार्थकता है।

बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेजकंुवर नेताम ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करने पर मैं महापौर सहित निगम परिवार को धन्यवाद देती हूॅ। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे महापौर एवं पार्षदों से जुडकर कार्यकरे, तभी शहर का विकास होगा। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओें को गौठान के माध्यम से आत्म निर्भर बना रहे है। महिलाएं अपने अधिकार का उपयोग कर घर एवं समाज को आगे बढ़ाने के लिये कार्य करे, तभी समाज में उन्नति होगी। उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक जुट होकर हम सब महिलाओं को आगे बढ़ना है। मुख्यंत्री माननीय भूपेश बघेल जी महिलाओं के उथान के लिये कार्य कर रहेे है, गौठान का हमारा माडल देश में लागू हो रहा है, जहॉ कार्यकर महिला स्व सहायता समूह स्वावलंबी बन रही है। इसी प्रकार कार्य कर महिलाएं प्रदेश व देश का नाम रोशन करे।

महिला आयोग की सदस्य डॉ. अनिता रावटे ने कहा कि महिला अपनी शक्ति को पहचाने वे अपनी सोच को बदले हम ये नहीं कर सकते, हमें ये नहीं सोचना है, बल्कि हम सब कर सकते है, ये सोचना है। आज भी महिलाओं के लिये ये धारणा है कि महिला, महिला की दुश्मन होती है, हमे इस धारणा को खत्म करना है और एक दूसरे के साथ मिलकर कार्य करना है। तभी महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। लोक गायिका श्रीमती कविता वासनिक ने भी महिला दिवस पर महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुये अच्छे आयोजन के लिये महापौर एवं पार्षदों को बधाई दी।

अपने स्वागत उद्बोधन में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने सभी अतिथियों सहित उपस्थितजनों एवं महिलाओं का स्वागत करते हुये कहा कि आप सबके सहयोग से सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। महिला दिवस का मतलब महिलाओं को सुदृढ़ करना, अपने अधिकारों को जानना, उनकों स्वावलंबन बनाना है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आदि काल से सशक्त है। हमारे देश में महारानी लक्ष्मीबाई, सरोजनी नायडू, इंदिरागांधी, प्रतिमा पाटिल, मीरा कुमार, कल्पना चावड़ा, सुनिता विलियम, सुरेखा यादव जैसी अनेक महान महिलाओं ने जन्म लिया जिन्होंने देश का नाम रोशन किया है। हमे अपने आप को पहचानने की जरूरत है। हमारी सरकार महिलाओं के उत्थान के लिये कार्य कर रही है।

सम्मान समारोह में नगर निगम सीमाक्षेत्र के 1 हजार महिलाओं जिनमें आगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन, आरोग्य समिति के सदस्य एवं स्वच्छता दीदीयों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान की कडी में समाजिक महिला संगठनों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर महिल एवं विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मतानित किया गया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने एवं संचालन सुश्री हिमानी वासनिक ने किया। इस अवसर पर जिलाधीश श्री तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह सहित छ.ग. खादी ग्रामोद्योग के सदस्य श्री श्रीकिशन खंडलवाल,छ.ग. अल्प संख्यक आयोजक के सदस्य श्री हफीज खान, छ.ग पर्यटन मण्डल के सदस्य श्री निखील द्विवेदी, राजगामी संपदा के सदस्य श्री रमेश खण्डेलवाल, पूर्व महापौर श्री सुदेश देशमुख, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री कुतबुददीन सोलंकी, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष श्री रमेश डाकलिया सहित पार्षदगण, नामांकित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु, महिला समूह एवं नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

सुशासन तिहार : राजनांदगांव जिले में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन की अनगिनत यादों के साथ मिलीं करोड़ों के विकास कार्यों की सौगातें

Published

on

राजनांदगांव। जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने तथा स्थानीय स्तर पर आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आयोजित ‘सुशासन तिहार’ राजनांदगांव जिलेवासियों के लिए खुशियों की नई बहार लेकर आया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा आम जनता के हित में शुरू की गई इस अनूठी पहल का असर गांव से लेकर शहर तक एक उत्सव के रूप में देखने को मिला। भीषण ग्रीष्म ऋतु के बावजूद बड़ी संख्या में जनमानस ने इन जनसमस्या निवारण शिविरों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ।

जिले में कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में कुल 59 शिविरों का सफल आयोजन किया गया, जिसमें जिला प्रशासन ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए जनशिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया। इस तिहार के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने खुद विभिन्न शिविरों में पहुंचकर आम जनता के सुख-दुख को जाना।

मोतीपुर स्कूल शिविर में मुख्यमंत्री ने दीं बड़ी सौगातें, बनेगा 200 करोड़ का नया बाईपास
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह नगर पालिक निगम राजनांदगांव के मोतीपुर स्कूल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गईं:

नवीन बाईपास: राजनांदगांव-खैरागढ़ राजमार्ग पर गठुला होते हुए 200 करोड़ रुपये की लागत से नया बाईपास बनेगा।

सड़कों का चौड़ीकरण: टेड़ेसरा-घुमका-बाकल मार्ग (35 किमी) के लिए 75 करोड़ रुपये तथा धनगांव-इंदामरा-बांकल मार्ग के लिए 30 करोड़ रुपये स्वीकृत।

शहरी एवं ग्रामीण विकास: नगर निगम के वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 और 8 के विकास कार्यों के लिए प्रत्येक वार्ड को 25-25 लाख रुपये की राशि। इसके अलावा, डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी मंदिर के पास 15 कमरों का सर्किट हाउस और जनपद पंचायत राजनांदगांव के नए भवन हेतु 1 करोड़ रुपये की घोषणा की गई।

खेल व महिला सशक्तिकरण: हॉकी प्रशिक्षण के लिए नए खेल मैदान की स्थापना की जाएगी और जिले की महिला स्व-सहायता समूहों को पुनः रेडी टू ईट निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

मुड़पार और खुटेरी में करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मुड़पार शिविर में 4 करोड़ 50 लाख 59 हजार रुपये की लागत के 115 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया तथा मुड़पार से खरखरा नदी तक 2 किलोमीटर सड़क निर्माण की घोषणा की।

इसके साथ ही, उन्होंने ग्राम पंचायत खुटेरी में सीसी रोड निर्माण के लिए 15 लाख रुपये और पूर्व माध्यमिक शाला मैदान समतलीकरण हेतु 5 लाख रुपये स्वीकृत किए। क्षेत्र के किसानों के लिए चांदो नहर शिवनाथ डायवर्सन लाइनिंग कार्य 114 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है, जिससे 34 ग्राम पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा, सोमनी से खुटेरी तक 68 करोड़ रुपये की लागत से सर्विस लेन का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा।

डिलापहरी में 242 करोड़ की लमती फीडर परियोजना स्वीकृत
ग्राम डिलापहरी में आयोजित शिविर में डॉ. रमन सिंह ने 3 करोड़ 77 लाख 36 हजार रुपये की लागत के 89 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने यहाँ उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण और स्कूलों में शौचालय निर्माण के लिए डीएमएफ (DMF) मद से 1 करोड़ 50 लाख रुपये की घोषणा की।

सिंचाई और बिजली में सुधार: क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए 63 केवी के ट्रांसफार्मर को बढ़ाकर 100 केवी करने की घोषणा की गई। सबसे बड़ी सौगात के रूप में 242.77 करोड़ रुपये की ‘लमती फीडर लघु जलाशय एवं नहर परियोजना’ को स्वीकृति दी गई, जिससे सुकुलदैहान, बम्हनी, धनगांव, गातापार और डिलापहरी सहित 36 गांवों की 1840 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान
सुशासन तिहार के इन शिविरों में जिला प्रशासन की सक्रियता से आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निराकरण किया गया। राजस्व मामलों जैसे नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के प्रकरणों का त्वरित निपटारा हुआ। शिविर में पहुंचे नागरिकों को किसान किताब, लर्निंग लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी बुनियादी सुविधाओं का लाभ तुरंत मिला। किसानों को उन्नत बीज और आधुनिक कृषि उपकरण बांटे गए, जबकि महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल के माध्यम से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता फैलाई गई। इन शिविरों से जनता का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और सुदृढ़ हुआ है।

Continue Reading

अपराध

48 पौवा देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई

Published

on

राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने मोहारा बायपास रोड पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 48 पौवा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3,840 रुपए कीमत की शराब जब्त कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को मोहारा बायपास रोड के पास दबिश दी।

शराब बेचते हुए पकड़ा गया आरोपी
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने अटल आवास पेंड्री निवासी 27 वर्षीय रोहित कुमार मंडावी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 48 पौवा देशी प्लेन शेरा शराब बरामद हुई।

पुलिस ने कुल 8.640 बल्क लीटर शराब, जिसकी कीमत 3,840 रुपए बताई गई है, जब्त कर ली। आरोपी के खिलाफ थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 276/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज किया गया।

जेल भेजा गया आरोपी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब बिक्री और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इनकी रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, प्रधान आरक्षक सीमा जैन, आरक्षक राजेश्वर बंदेश्वर, कुश बघेल एवं रूपेंद्र वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

कार में 4 किलो गांजा लेकर जा रहे 3 युवक गिरफ्तार, 7.66 लाख का माल जब्त

Published

on

राजनांदगांव। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमनी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलो गांजा के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, नकदी और परिवहन में प्रयुक्त कार सहित कुल 7 लाख 66 हजार 500 रुपए का माल जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में ठाकुरटोला टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान दुर्ग से राजनांदगांव की ओर आ रही कार क्रमांक सीजी 08 बीई 0156 को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार तीन युवकों से पूछताछ करने पर उनकी पहचान फैजल अंसारी (24), नील गिडवानी (24) और अतुल गोस्वामी (26) निवासी राजनांदगांव के रूप में हुई।

कार की तलाशी में मिला गांजा
पुलिस ने कार की जांच की तो उसमें रखे चार पैकेटों से कुल 4 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा 12 हजार 500 रुपए नकद भी मिले। बरामद गांजे की कीमत 54 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने गांजा, नकदी और करीब 7 लाख रुपए कीमत की कार जब्त कर ली।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। बाद में तीनों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।

टीम की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप पटेल, उप निरीक्षक बलदाऊ चंद्राकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक संजीत जायसवाल, पूनम साहू, प्रधान आरक्षक डुलेश्वर साहू समेत थाना सोमनी और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

Trending