Connect with us

राजनांदगांव

सुदूर वनांचल क्षेत्र के 680 बच्चों को मिला नया जीवन, सघन सुपोषण अभियान से कुपोषित बच्चों के वजन में हुई वृद्धि

Published

on

राजनांदगांव। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र मोहला-मानपुर एवं छुईखदान के गंभीर कुपोषित बच्चों तथा एनीमिक गर्भवती महिलाओं को सुपोषित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले बच्चों और गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच करते हुए विशेष देखभाल की गई। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषण दूर करने के लिए व्यापक कार्य किए गए।
जिले में सघन सुपोषण अभियान के अंतर्गत बच्चों को दो बार गर्म भोजन व माताओं को गर्म भोजन और सूखा राशन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला खनिज कोष (डीएमएफ) से राशि स्वीकृत की गई।
इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश ने बतायाः सुपोषण के लिए कार्ययोजना बनाकर लक्षित बच्चों व गर्भवती महिलाओं के लिए कार्य किया गया। इसके तहत बच्चों को कम से कम चार बार अतिरिक्त आहार की उपलब्धता, 15 दिन से 1 माह में अनिवार्य स्वास्थ्य जांच, पालक व समुदाय की सहभागिता और सतत मॉनिटरिंग का लक्ष्य रखा गया। इन तथ्यों को ध्यान में रखकर छह माह के लिए मोहला, मानपुर व छुईखदान के गंभीर कुपोषित बच्चों व एनीमिक गर्भवती महिलाओं को लक्षित कर सघन कार्यक्रम की शुरूआत की गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों को दो बार नाश्ता व दो बार गर्म भोजन घर पहुंचा कर दिया गया, जिसकी निगरानी उच्च अधिकारियों द्वारा की गई। साथ ही पोर्टल बनाकर प्रगति की एन्ट्री की गई। प्रत्येक बच्चे की जांच स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर कराई गई। स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए एम्स की भी मदद ली गई। इसके लिए पर्यवेक्षकों द्वारा सतत समन्वय स्थापित कर स्वास्थ्य टीम से जांच कराई गई। साथ ही दवाई, टॉनिक, कृमिनाशक दवाए विटामिन-ए, जिंक सिरप आदि बच्चों को उपलब्ध कराया गया। बच्चों के साथ एनीमिक गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्त पौष्टिक आहार की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। गर्भवती महिलाओं को 1 बार नाश्ता व 1 बार गर्म भोजन के लिए सूखा राशन घर पर उपलब्ध कराया गया। सुपोषण अभियान का ही परिणाम रहा कि मानपुर-मोहला, छुईखदान अंतर्गत लक्षित कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार आया और वे सामान्य व मध्यम श्रेणी में आए। अभियान के पश्चात कुल 680 बच्चों के वजन में वृद्धि दर्ज की गई है।

कोरोनाकाल के दौरान भी हुए बेहतर प्रयास
कोरोना संक्रमन काल में भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा पालकों, परिवार के सदस्यों, ग्रामीणजनों और समुदाय को कुपोषण के प्रति जागरूक किया गया। स्थानीय रूप से उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थो, व्यंजनों आदि के विषय में जागरूकता के लिए सतत कार्य किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हितग्राहियों के घरों व आंगनबाड़ियों में पोषण वाटिका लगाई गई, जिससे हरी सब्जियां, साग व पौष्टिक फल स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें। पंचायतों द्वारा बच्चों को दूध, फल, गुड़, चना, मूंगफली आदि उपलब्ध कराए गए। जागरूकता के लिए विभिन्न आयोजन किए गए तथा कई व्यक्तियों को कार्यक्रम से जोड़ा गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भोजन और नाश्ता बनाकर बच्चों को खिलाया। उनके द्वारा रेडी-टू-ईट फूड के विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर खिलाए गए। साथ ही माताओं को बनाने की विधि भी बताई गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सादे भोजन को पौष्टिक बनाने की जानकारी दी गई।

…और सुधर गई आदत
खड़गांव निवासी लाभार्थी गौरी निषाद ने बताया : कुपोषण को दूर करने के लिए सघन सुपोषण अभियान वास्तव में प्रभावी है। इससे बच्चों में खाने की आदत आई है और वे समय से भोजन ग्रहण करने लगे हैं। भोजन को पौष्टिक व बच्चे की रुचि के अनुसार बनाया जाता है जिसमें हरी सब्जी, दाल, अंडा तथा अन्य मांसाहार भी शामिल किए जाते हैं, ताकि बच्चे तंदरुस्त रहें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

सुशासन तिहार : राजनांदगांव जिले में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन की अनगिनत यादों के साथ मिलीं करोड़ों के विकास कार्यों की सौगातें

Published

on

राजनांदगांव। जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने तथा स्थानीय स्तर पर आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आयोजित ‘सुशासन तिहार’ राजनांदगांव जिलेवासियों के लिए खुशियों की नई बहार लेकर आया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा आम जनता के हित में शुरू की गई इस अनूठी पहल का असर गांव से लेकर शहर तक एक उत्सव के रूप में देखने को मिला। भीषण ग्रीष्म ऋतु के बावजूद बड़ी संख्या में जनमानस ने इन जनसमस्या निवारण शिविरों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ।

जिले में कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में कुल 59 शिविरों का सफल आयोजन किया गया, जिसमें जिला प्रशासन ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए जनशिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया। इस तिहार के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने खुद विभिन्न शिविरों में पहुंचकर आम जनता के सुख-दुख को जाना।

मोतीपुर स्कूल शिविर में मुख्यमंत्री ने दीं बड़ी सौगातें, बनेगा 200 करोड़ का नया बाईपास
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह नगर पालिक निगम राजनांदगांव के मोतीपुर स्कूल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गईं:

नवीन बाईपास: राजनांदगांव-खैरागढ़ राजमार्ग पर गठुला होते हुए 200 करोड़ रुपये की लागत से नया बाईपास बनेगा।

सड़कों का चौड़ीकरण: टेड़ेसरा-घुमका-बाकल मार्ग (35 किमी) के लिए 75 करोड़ रुपये तथा धनगांव-इंदामरा-बांकल मार्ग के लिए 30 करोड़ रुपये स्वीकृत।

शहरी एवं ग्रामीण विकास: नगर निगम के वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 और 8 के विकास कार्यों के लिए प्रत्येक वार्ड को 25-25 लाख रुपये की राशि। इसके अलावा, डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी मंदिर के पास 15 कमरों का सर्किट हाउस और जनपद पंचायत राजनांदगांव के नए भवन हेतु 1 करोड़ रुपये की घोषणा की गई।

खेल व महिला सशक्तिकरण: हॉकी प्रशिक्षण के लिए नए खेल मैदान की स्थापना की जाएगी और जिले की महिला स्व-सहायता समूहों को पुनः रेडी टू ईट निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

मुड़पार और खुटेरी में करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मुड़पार शिविर में 4 करोड़ 50 लाख 59 हजार रुपये की लागत के 115 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया तथा मुड़पार से खरखरा नदी तक 2 किलोमीटर सड़क निर्माण की घोषणा की।

इसके साथ ही, उन्होंने ग्राम पंचायत खुटेरी में सीसी रोड निर्माण के लिए 15 लाख रुपये और पूर्व माध्यमिक शाला मैदान समतलीकरण हेतु 5 लाख रुपये स्वीकृत किए। क्षेत्र के किसानों के लिए चांदो नहर शिवनाथ डायवर्सन लाइनिंग कार्य 114 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है, जिससे 34 ग्राम पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा, सोमनी से खुटेरी तक 68 करोड़ रुपये की लागत से सर्विस लेन का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा।

डिलापहरी में 242 करोड़ की लमती फीडर परियोजना स्वीकृत
ग्राम डिलापहरी में आयोजित शिविर में डॉ. रमन सिंह ने 3 करोड़ 77 लाख 36 हजार रुपये की लागत के 89 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने यहाँ उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण और स्कूलों में शौचालय निर्माण के लिए डीएमएफ (DMF) मद से 1 करोड़ 50 लाख रुपये की घोषणा की।

सिंचाई और बिजली में सुधार: क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए 63 केवी के ट्रांसफार्मर को बढ़ाकर 100 केवी करने की घोषणा की गई। सबसे बड़ी सौगात के रूप में 242.77 करोड़ रुपये की ‘लमती फीडर लघु जलाशय एवं नहर परियोजना’ को स्वीकृति दी गई, जिससे सुकुलदैहान, बम्हनी, धनगांव, गातापार और डिलापहरी सहित 36 गांवों की 1840 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान
सुशासन तिहार के इन शिविरों में जिला प्रशासन की सक्रियता से आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निराकरण किया गया। राजस्व मामलों जैसे नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के प्रकरणों का त्वरित निपटारा हुआ। शिविर में पहुंचे नागरिकों को किसान किताब, लर्निंग लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी बुनियादी सुविधाओं का लाभ तुरंत मिला। किसानों को उन्नत बीज और आधुनिक कृषि उपकरण बांटे गए, जबकि महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल के माध्यम से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता फैलाई गई। इन शिविरों से जनता का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और सुदृढ़ हुआ है।

Continue Reading

अपराध

48 पौवा देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई

Published

on

राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने मोहारा बायपास रोड पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 48 पौवा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3,840 रुपए कीमत की शराब जब्त कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को मोहारा बायपास रोड के पास दबिश दी।

शराब बेचते हुए पकड़ा गया आरोपी
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने अटल आवास पेंड्री निवासी 27 वर्षीय रोहित कुमार मंडावी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 48 पौवा देशी प्लेन शेरा शराब बरामद हुई।

पुलिस ने कुल 8.640 बल्क लीटर शराब, जिसकी कीमत 3,840 रुपए बताई गई है, जब्त कर ली। आरोपी के खिलाफ थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 276/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज किया गया।

जेल भेजा गया आरोपी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब बिक्री और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इनकी रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, प्रधान आरक्षक सीमा जैन, आरक्षक राजेश्वर बंदेश्वर, कुश बघेल एवं रूपेंद्र वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

कार में 4 किलो गांजा लेकर जा रहे 3 युवक गिरफ्तार, 7.66 लाख का माल जब्त

Published

on

राजनांदगांव। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमनी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलो गांजा के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, नकदी और परिवहन में प्रयुक्त कार सहित कुल 7 लाख 66 हजार 500 रुपए का माल जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में ठाकुरटोला टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान दुर्ग से राजनांदगांव की ओर आ रही कार क्रमांक सीजी 08 बीई 0156 को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार तीन युवकों से पूछताछ करने पर उनकी पहचान फैजल अंसारी (24), नील गिडवानी (24) और अतुल गोस्वामी (26) निवासी राजनांदगांव के रूप में हुई।

कार की तलाशी में मिला गांजा
पुलिस ने कार की जांच की तो उसमें रखे चार पैकेटों से कुल 4 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा 12 हजार 500 रुपए नकद भी मिले। बरामद गांजे की कीमत 54 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने गांजा, नकदी और करीब 7 लाख रुपए कीमत की कार जब्त कर ली।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। बाद में तीनों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।

टीम की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप पटेल, उप निरीक्षक बलदाऊ चंद्राकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक संजीत जायसवाल, पूनम साहू, प्रधान आरक्षक डुलेश्वर साहू समेत थाना सोमनी और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

Trending