Connect with us

राजनांदगांव

अन्तर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश

Published

on

 

* अन्तर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश।*

* कोतवाली राजनांदगांव पुलिस ने किया खुलासा।*

* कर्नाटक एवं मुंबई से आकर घटना को देते थे अंजाम।*

* आरोपीगण से 35 ग्राम सोना बरामद।*

* 03 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में अनेक राज्यों में ठगी के कई मामलों में थे शामिल।*

 

दिनांक 20.03.2022 को प्रार्थी केसर सिंह बग्गा पिता सरदारी सिंह बग्गा उम्र 75 साल निवासी बग्गा बार के बाजु राजनांदगांव ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आयल का दूकान चलाता है उसी दिनांक को पत्नि कुलदीप कौर बग्गा के साथ दूकान में बैठा था इसी बीच कोई अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 45 साल आया और आयॅल का डिब्बा खरीदकर दो हजार का नोट दिया जिसमें से तीन सौ रूपये काट कर बाकि रकम वापस कर दिया पैसा लेते समय उसने हाथ में पहने सोने का कड़ा 20 ग्राम को निकाला तथा पत्नि के पहने हुये चुड़ी को निकलवा कर दूकान के गल्ला में रखकर बोला कि इससे बरकत आयेगी और पीने के लिये पानी मांगने पर गल्ला छोडकर पानी लेने गया इसी बीच अज्ञात व्यक्ति भाग गया। गल्ला खोलकर देखने पर दोनों सोने का कड़ा नही मिला। जिसकी कीमत लगभग 85 हजार रूपये को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर धारा 380 भा0द0वि0 कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय राजनादगांव श्री संतोष सिंह के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव गौरव राय के मार्ग दर्शन व नेतृत्तव में तत्काल थाना केतवाली पुलिस व सायबर सेल हरकत में आया और पीड़िता के घर के आस पास के कैमरा चेक करने पर दो सद्विग्ध व्यक्ति दिखे तथा उनके भागने की दिशा पर पीछा करने का प्रयास किया विवेचना के दौरान सूचना मिली कि उक्त तीनों सद्विग्ध व्यक्ति कार का उपयोग किये थे तथा रायपुर की ओर भागे है कि सूचना की तस्दीक हेतु सायबर सेल की टीम रायपुर की ओर रवाना किये इसी बीच विश्वस्त सुत्रों से जानकारी मिली कि आरोपीगण सरायपाली के आसपास दिखे है। उन तीनों सद्विग्धां को लोकेशन के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा गया घेराबंदी करने में थाना प्रभारी पदमपुर ओडिसा पुलिस द्वारा भी सहयोग किया गया जिससे आरोपियों को धरदबोचा गया तत्पश्चात पुलिस अभिरक्षा में लाकर पूछताछ करने पर वे अपना नाम (1) शेख गुलाम अब्बास पिता शेख शौकत अली उम्र 49 साल निवासी रूम नं0 05 मुल्ला अब्दुल खालिद चाल एल0बी0एस0 मार्ग घाटकोपर मुबंई 400086 (2) अय्युब अली हुसैन पिता पप्ली हुसैन उम्र 32 साल चिदरी रोड हुसैनी कालोनी बिदर कर्नाटक व (3) नुर पासा पिता महबूब शाह उम्र 59 साल निवासी ख्वाजा कालोनी दरगाह ब्रेंच थाना गुलबर्गा कर्नाटक का होना बताये।

इनके द्वारा होली के एक दिन पहले मुबंई से घटना करने के इरादे से पुरी जाने के लिये कार नं0 के0ए0 11 एम 8896 में तीनो निकले जो राजनांदगांव में उक्त बुजुर्ग व्यक्ति दूकान में बैठे देखने पर घटना कारित कर भाग गये थे इनसे पूछताछ करने पर शेख गुलाम ने बताया कि इसके पहले भी उनके द्वारा गोवा, पणजी में 10 लाख की ठगी किये थे सागंली महाराष्ट्र में 13 तोला सोना तथा धमतरी में भी घटना करना बताये, गोवा में करीबन 12 से 13 प्रकरण है। शेख गुलाम अब्बास का इसके पहले भी केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र व कर्नाटक में कई प्रकरण पंजीबद्व है, इसी प्रकार से आरोपीगण भोले भाले इसांनो के साथ ठगी करते है। आरोपी शेख गुलाम व अय्युब हुसैन दोनो रिस्तेदार है तथा अय्युब हुसैन शेख गुलाम का चाचा ससुर है।

उन तीनो आरोपियों से पूछताछ करने पर शेख गुलाम से सोने का 01 कड़ा व अय्युब हुसैन से सोने का 01 कंगन तथा नूर पासा से कार क्रंमाक के0ए0-11-एम0-8896 जप्त किया गया है। आरोपीगणो को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर पेश किया जाता है।

इस कार्यवाही में प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक एलेकजेन्डर किरो के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस तथा प्रभारी सायबर सेल सउनि द्वारिका प्रसाद लाउत्रे व उनकी सायबर सेल टीम तथा थाना प्रभारी पदमपुर राजेन्द्र कुमार ओडिसा पुलिस की भूमिका सराहनीय रही।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

सुशासन तिहार : राजनांदगांव जिले में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन की अनगिनत यादों के साथ मिलीं करोड़ों के विकास कार्यों की सौगातें

Published

on

राजनांदगांव। जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने तथा स्थानीय स्तर पर आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आयोजित ‘सुशासन तिहार’ राजनांदगांव जिलेवासियों के लिए खुशियों की नई बहार लेकर आया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा आम जनता के हित में शुरू की गई इस अनूठी पहल का असर गांव से लेकर शहर तक एक उत्सव के रूप में देखने को मिला। भीषण ग्रीष्म ऋतु के बावजूद बड़ी संख्या में जनमानस ने इन जनसमस्या निवारण शिविरों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ।

जिले में कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में कुल 59 शिविरों का सफल आयोजन किया गया, जिसमें जिला प्रशासन ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए जनशिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया। इस तिहार के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने खुद विभिन्न शिविरों में पहुंचकर आम जनता के सुख-दुख को जाना।

मोतीपुर स्कूल शिविर में मुख्यमंत्री ने दीं बड़ी सौगातें, बनेगा 200 करोड़ का नया बाईपास
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह नगर पालिक निगम राजनांदगांव के मोतीपुर स्कूल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गईं:

नवीन बाईपास: राजनांदगांव-खैरागढ़ राजमार्ग पर गठुला होते हुए 200 करोड़ रुपये की लागत से नया बाईपास बनेगा।

सड़कों का चौड़ीकरण: टेड़ेसरा-घुमका-बाकल मार्ग (35 किमी) के लिए 75 करोड़ रुपये तथा धनगांव-इंदामरा-बांकल मार्ग के लिए 30 करोड़ रुपये स्वीकृत।

शहरी एवं ग्रामीण विकास: नगर निगम के वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 और 8 के विकास कार्यों के लिए प्रत्येक वार्ड को 25-25 लाख रुपये की राशि। इसके अलावा, डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी मंदिर के पास 15 कमरों का सर्किट हाउस और जनपद पंचायत राजनांदगांव के नए भवन हेतु 1 करोड़ रुपये की घोषणा की गई।

खेल व महिला सशक्तिकरण: हॉकी प्रशिक्षण के लिए नए खेल मैदान की स्थापना की जाएगी और जिले की महिला स्व-सहायता समूहों को पुनः रेडी टू ईट निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

मुड़पार और खुटेरी में करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मुड़पार शिविर में 4 करोड़ 50 लाख 59 हजार रुपये की लागत के 115 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया तथा मुड़पार से खरखरा नदी तक 2 किलोमीटर सड़क निर्माण की घोषणा की।

इसके साथ ही, उन्होंने ग्राम पंचायत खुटेरी में सीसी रोड निर्माण के लिए 15 लाख रुपये और पूर्व माध्यमिक शाला मैदान समतलीकरण हेतु 5 लाख रुपये स्वीकृत किए। क्षेत्र के किसानों के लिए चांदो नहर शिवनाथ डायवर्सन लाइनिंग कार्य 114 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है, जिससे 34 ग्राम पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा, सोमनी से खुटेरी तक 68 करोड़ रुपये की लागत से सर्विस लेन का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा।

डिलापहरी में 242 करोड़ की लमती फीडर परियोजना स्वीकृत
ग्राम डिलापहरी में आयोजित शिविर में डॉ. रमन सिंह ने 3 करोड़ 77 लाख 36 हजार रुपये की लागत के 89 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने यहाँ उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण और स्कूलों में शौचालय निर्माण के लिए डीएमएफ (DMF) मद से 1 करोड़ 50 लाख रुपये की घोषणा की।

सिंचाई और बिजली में सुधार: क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए 63 केवी के ट्रांसफार्मर को बढ़ाकर 100 केवी करने की घोषणा की गई। सबसे बड़ी सौगात के रूप में 242.77 करोड़ रुपये की ‘लमती फीडर लघु जलाशय एवं नहर परियोजना’ को स्वीकृति दी गई, जिससे सुकुलदैहान, बम्हनी, धनगांव, गातापार और डिलापहरी सहित 36 गांवों की 1840 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान
सुशासन तिहार के इन शिविरों में जिला प्रशासन की सक्रियता से आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निराकरण किया गया। राजस्व मामलों जैसे नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के प्रकरणों का त्वरित निपटारा हुआ। शिविर में पहुंचे नागरिकों को किसान किताब, लर्निंग लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी बुनियादी सुविधाओं का लाभ तुरंत मिला। किसानों को उन्नत बीज और आधुनिक कृषि उपकरण बांटे गए, जबकि महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल के माध्यम से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता फैलाई गई। इन शिविरों से जनता का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और सुदृढ़ हुआ है।

Continue Reading

अपराध

48 पौवा देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई

Published

on

राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने मोहारा बायपास रोड पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 48 पौवा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3,840 रुपए कीमत की शराब जब्त कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को मोहारा बायपास रोड के पास दबिश दी।

शराब बेचते हुए पकड़ा गया आरोपी
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने अटल आवास पेंड्री निवासी 27 वर्षीय रोहित कुमार मंडावी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 48 पौवा देशी प्लेन शेरा शराब बरामद हुई।

पुलिस ने कुल 8.640 बल्क लीटर शराब, जिसकी कीमत 3,840 रुपए बताई गई है, जब्त कर ली। आरोपी के खिलाफ थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 276/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज किया गया।

जेल भेजा गया आरोपी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब बिक्री और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इनकी रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, प्रधान आरक्षक सीमा जैन, आरक्षक राजेश्वर बंदेश्वर, कुश बघेल एवं रूपेंद्र वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

राजनांदगांव

कार में 4 किलो गांजा लेकर जा रहे 3 युवक गिरफ्तार, 7.66 लाख का माल जब्त

Published

on

राजनांदगांव। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमनी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलो गांजा के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, नकदी और परिवहन में प्रयुक्त कार सहित कुल 7 लाख 66 हजार 500 रुपए का माल जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में ठाकुरटोला टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान दुर्ग से राजनांदगांव की ओर आ रही कार क्रमांक सीजी 08 बीई 0156 को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार तीन युवकों से पूछताछ करने पर उनकी पहचान फैजल अंसारी (24), नील गिडवानी (24) और अतुल गोस्वामी (26) निवासी राजनांदगांव के रूप में हुई।

कार की तलाशी में मिला गांजा
पुलिस ने कार की जांच की तो उसमें रखे चार पैकेटों से कुल 4 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा 12 हजार 500 रुपए नकद भी मिले। बरामद गांजे की कीमत 54 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने गांजा, नकदी और करीब 7 लाख रुपए कीमत की कार जब्त कर ली।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। बाद में तीनों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।

टीम की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप पटेल, उप निरीक्षक बलदाऊ चंद्राकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक संजीत जायसवाल, पूनम साहू, प्रधान आरक्षक डुलेश्वर साहू समेत थाना सोमनी और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

Trending