Connect with us

राजनांदगांव

खैरागढ़ में होने वाले उपचुनाव के प्रत्याशी यशोदा वर्मा के नामांकन भरने के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी 23 मार्च 2022 को राजनांदगांव पहुंचे

Published

on

खैरागढ़ में होने वाले उपचुनाव के प्रत्याशी यशोदा वर्मा के नामांकन भरने के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी 23 मार्च 2022 को राजनांदगांव पहुंचे उनके साथ छत्तीसगढ़ माइनिंग डेवलपमेंट कारपोरेशन के अध्यक्ष माननीय गिरीश देवांगन जी भी सम्मिलित हुए तथा जिला कलेक्ट्रेट के सामने अपनी कुछ उचित मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं वन विभाग के कर्मचारियों ने गिरीश देवांगन जी को देखकर मुख्यमंत्री जी के नाम से अपनी मांग पत्र उन्हें सौंपा l नामांकन के पश्चात भोजन एवं कार्यकर्ताओं से चुनावी परिचर्चा के लिए मुख्यमंत्री जी राज इंपिरियल होटल गए जहां श्री गिरीश देवांगन जी द्वारा मानवता की मिसाल पेश की गई मुख्यमंत्री के काफिले से दूर दोपहर की धूप में प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत जी से मिलने एक विकलांग अपनी समस्या बताने हेतु खड़ा था जिस पर माननीय देवांगन जी की नजर उन पर पड़ी और वे स्वयं उनके पास जाकर उनकी समस्या को सुनने के पश्चात उन्हें आश्वासन दिया की हमारे कांग्रेस की सरकार गरीब मजदूर और कमजोर लोगों की सरकार है सरकार स्वयं आपके पास आकर आपकी समस्या सुनेगी यह कह कर काफिले में मौजूद राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री को उनके पास बुला कर उनकी समस्या से अवगत कराया तथा उनका निवेदन पत्र स्वीकार किए l और जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया l

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

राजनांदगांव बना सौर ऊर्जा में देश का अग्रणी जिला, रूफटॉप सोलर कनेक्शन में रिकॉर्ड उपलब्धि

Published

on

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत राजनांदगांव जिले ने सौर ऊर्जा क्षेत्र में देश में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के संयुक्त प्रयासों से जिले को देश में सबसे अधिक क्षमता का सोलर कनेक्शन लगाने वाला जिला बताया जा रहा है।

जिले में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के चलते शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के प्रति लोगों में तेजी से जागरूकता और रुचि बढ़ी है।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन एवं सतत मॉनिटरिंग तथा जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह की सक्रिय भूमिका से योजना को व्यापक स्तर पर सफलता मिली है।

योजना के तहत अब तक की प्रगति इस प्रकार है—
जिले में कुल 6776 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 6381 हितग्राहियों ने वेंडर चयन कर लिया है। अब तक 3255 घरों में सौर ऊर्जा प्रणाली की स्थापना पूरी की जा चुकी है, जबकि 2218 लाभार्थियों को सब्सिडी का भुगतान भी किया जा चुका है।

इसके अलावा जिले में 162 व्यावसायिक सोलर कनेक्शन (3.40 मेगावाट क्षमता), 3255 घरेलू सोलर कनेक्शन (लगभग 9 मेगावाट क्षमता) तथा 31 पावर प्लांट सोलर कनेक्शन (383 मेगावाट क्षमता) स्थापित किए जा चुके हैं।

विशेष रूप से मेसर्स सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, ढाबा राजनांदगांव में 160 मेगावाट क्षमता का सोलर कनेक्शन स्थापित कर देश में एक नई मिसाल कायम की गई है।

जिला प्रशासन द्वारा कहा गया है कि इस योजना का उद्देश्य हर घर को स्वच्छ, सस्ती और सतत ऊर्जा उपलब्ध कराना है, जिससे बिजली बिल में कमी आने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हितग्राहियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, जिससे अन्य नागरिकों में भी सौर ऊर्जा अपनाने के प्रति उत्साह बढ़ा है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेकर अपने घरों में सोलर पैनल स्थापित करें और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में योगदान दें।

Continue Reading

राजनांदगांव

शहरी विकास व स्वच्छता के लिए टीम वर्क के साथ करें कार्य : सचिव आर. शंगीता

Published

on

राजनांदगांव। “नगरीय प्रशासन को बेहतर बनाना और शासन की योजनाओं का जमीनी स्तर पर बेहतरीन क्रियान्वयन कराना अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण कार्य है। अधिकारी केवल दफ्तरों में न बैठें, बल्कि वार्डों में जाकर जमीनी स्तर पर निरीक्षण और सर्वे करें। आपसी समन्वय, सहयोग और टीम वर्क से ही शहर का विकास और स्वच्छता सुनिश्चित की जा सकती है।” यह बात नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव सुश्री आर शंगीता ने कही। वे शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा कर रही थीं। बैठक में कलेक्टर जितेन्द्र यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सचिव सुश्री आर शंगीता ने अधिकारियों को दोटूक शब्दों में कहा कि विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्वीकृत की गई शासन की राशि का सदुपयोग होना चाहिए। सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने निगम आयुक्त व सीएमओ सहित सभी तकनीकी अधिकारियों को पूरी सक्रियता, ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करने के निर्देश दिए।

बारिश से पहले पूरी हो नालियों की सफाई, जलजनित बीमारियों पर रखें नजर
आगामी मानसून को देखते हुए सचिव ने जलभराव की समस्या से निपटने के लिए कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने निर्देश दिए कि शहरों में ऐसे स्थानों को तत्काल चिन्हित किया जाए, जहां बारिश में पानी भरता है। मानसून के दस्तक देने से पहले शहर के सभी छोटे-बड़े नालों और नालियों की सफाई का काम शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाए। साथ ही, बारिश के मौसम में पानी से होने वाली मौसमी व संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए भी अभी से पुख्ता कार्ययोजना बनाने को कहा।

पीएम आवासों के काम में लाएं तेजी, समय पर दें सफाईकर्मियों को वेतन
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा करते हुए सचिव ने निर्माणाधीन मकानों को शीघ्र पूर्ण करने तथा उनकी जियो टैगिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश शुरू होने से पहले हितग्राहियों के मकानों की छत, प्लिंथ और फाउंडेशन का काम हर हाल में पूरा कर लिया जाए। स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने सार्वजनिक शौचालयों के रख-रखाव और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन को और मजबूत करने को कहा। उन्होंने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सभी सफाई कर्मियों को समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बिजली बिल का खर्च घटाने नगर निगम बढ़ाए सौर ऊर्जा: कलेक्टर
बैठक में कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने जिले के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि नगरीय निकायों की आय बढ़ाने के लिए शासकीय भूमि पर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा सकता है। वहीं, बिजली बिलों के भारी-भरकम खर्च में कमी लाने के लिए अधोसंरचनाओं में सौर ऊर्जा (सोलर एनर्जी) को बढ़ावा दिया जा रहा है। कलेक्टर ने यह भी बताया कि जिले के उद्यानों के जीर्णोद्धार और मरम्मत के लिए सीएसआर (कारपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत औद्योगिक प्रतिष्ठानों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नाला सफाई और निर्माण कार्य प्रगति पर: निगम आयुक्त
नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने राजनांदगांव निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए नालों की सफाई युद्ध स्तर पर जारी है। इसके साथ ही जल प्रबंधन, अमृत मिशन 2.0, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, पीएम स्वनिधि योजना, नालंदा परिसर और शहर की विभिन्न सड़कों व नाली निर्माण के कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में ये रहे उपस्थित:
इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में नगरीय प्रशासन के संचालक श्री आर एक्का, जिला पंचायत की सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, राज्य शहरी विकास प्राधिकरण के सीईओ श्री शशांक पाण्डे, उप कार्यपालन अधिकारी श्री सचित साहू व श्री सुनील अग्रहरि, क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग के संयुक्त संचालक श्री जय प्रकाश साहू सहित सभी नगर पंचायतों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ), तकनीकी अधिकारी और नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

राजनांदगांव

मुहर्रम को लेकर प्रशासन की सख्ती, डीजे-धुमाल और आतिशबाजी पर रहेगा प्रतिबंध

Published

on

राजनांदगांव। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में आयोजित बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, एसडीएम गौतम पाटिल, नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो और उप पुलिस अधीक्षक के.पी. मरकाम मौजूद रहे। अधिकारियों ने मुहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि वक्फ बोर्ड के निर्देशानुसार मुहर्रम के दौरान डीजे, धुमाल, बैंड-बाजा, नाच-गाना और आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा शेर या अन्य किसी प्रकार का स्वांग धारण कर नृत्य, प्रदर्शन तथा गैर-पारंपरिक गतिविधियों के आयोजन की भी अनुमति नहीं होगी।

अधिकारियों ने आयोजन समितियों और समाज के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे शांति, अनुशासन और भाईचारे के साथ पर्व मनाएं तथा शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। साथ ही चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शहर में सार्वजनिक उद्घोषणा कर लोगों को शेर या अन्य स्वांग धारण नहीं करने के संबंध में जागरूक किया जाएगा। समाज के प्रतिनिधियों ने भी स्पष्ट किया कि ऐसे किसी भी कृत्य के लिए समाज जिम्मेदार नहीं होगा।

प्रशासन ने जिलेवासियों से अफवाहों से दूर रहने, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Continue Reading

Trending