Connect with us

राजनांदगांव

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव निष्पक्ष एवं शंतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा ली गई बैठक

Published

on

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव निष्पक्ष एवं शंतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा ली गई बैठक

*पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा राजनीतिक एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की बनाई रणनीति।

*उपचुनाव हेतु बाहर से आने वाले बलों को ठहराने एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने हेतु तैयार किय गया कार्ययोजना।*

दिनांक 26.03.2022 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह द्वारा खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु जिले के समस्त राजपत्रिअधिकारी पुलिस एवं थाना/चौकी प्रभारी तथा चुनाव सेल में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों की मीटिंग आहुत कर खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए कार्ययोजना तैयार कर सभी अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई। जैसे बाहर से आने वाले सुरक्षा बलों को ठहराने की व्यवस्था, उनके पानी, बिजली एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी। खैरागढ़ विधानसभा में ज्यादातर क्षेत्र नक्सल प्रभावित होने से नक्सल गतिविधि पर नजर रखने एवं क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन व सर्चिंग ऑपरेशन करने। बाहर से आने वाले फोर्स की लाईजनिंग एवं वाहन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा एवं मतदान केन्द्रों तक ऑबजर्वर, चुनाव दल एवं सुरक्षा में तैनात बल को पहुंचाने एवं वोटिंग पश्चात लाने की जिम्मेदारी, चुनाव में लगने वाले बलों की ड्यूटी चार्ट तैयार करना, चुनाव संबंधी शिकायतों का निराकरण आदि विषयों पर चर्चा कर कार्ययोजना तैयार किया गया। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 उपचुनाव निष्पक्ष एवं शंतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

नगरीय प्रशासन सचिव ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर

Published

on

राजनांदगांव। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव सुश्री आर. शंगीता ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर श्री मधुसूदन यादव और कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव उपस्थित रहे।

सचिव ने राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजना के तहत निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। साथ ही उन्होंने भवन पूर्ण होने से तीन से चार माह पूर्व ही लाइब्रेरी एवं कैंटीन संचालन की तैयारी शुरू करने को कहा। इस दौरान उन्होंने परिसर में पौधरोपण भी किया।

इसके बाद सचिव ने रानीसागर जलाशय का निरीक्षण किया और इसके सौंदर्यीकरण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने आसपास के दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने और कचरा तालाब में नहीं डालने की सख्त हिदायत दी। साथ ही कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने 18 एकड़ क्षेत्र में स्थित एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण कर स्वच्छता दीदियों से संवाद किया और गीले व सूखे कचरे के संग्रहण एवं प्रबंधन की जानकारी ली। उन्होंने स्वच्छता कार्य में लगे कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का पालन करने पर विशेष जोर दिया।

इसके अलावा सचिव ने अमृत मिशन 2.0 के अंतर्गत सेप्टेज मैनेजमेंट योजना के तहत मोहारा-सिंगदई स्थित एमएलडी एसटीपी का निरीक्षण कर उसकी संचालन व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही तुमड़ीबोड़-ढाबा स्थित 120 मेगावाट सोलर पावर प्लांट का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर संचालक नगरीय प्रशासन आर. एक्का, सीईओ राज्य शहरी विकास प्राधिकरण शशांक पांडे, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

राजनांदगांव

राजनांदगांव बना सौर ऊर्जा में देश का अग्रणी जिला, रूफटॉप सोलर कनेक्शन में रिकॉर्ड उपलब्धि

Published

on

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत राजनांदगांव जिले ने सौर ऊर्जा क्षेत्र में देश में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के संयुक्त प्रयासों से जिले को देश में सबसे अधिक क्षमता का सोलर कनेक्शन लगाने वाला जिला बताया जा रहा है।

जिले में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के चलते शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के प्रति लोगों में तेजी से जागरूकता और रुचि बढ़ी है।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन एवं सतत मॉनिटरिंग तथा जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह की सक्रिय भूमिका से योजना को व्यापक स्तर पर सफलता मिली है।

योजना के तहत अब तक की प्रगति इस प्रकार है—
जिले में कुल 6776 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 6381 हितग्राहियों ने वेंडर चयन कर लिया है। अब तक 3255 घरों में सौर ऊर्जा प्रणाली की स्थापना पूरी की जा चुकी है, जबकि 2218 लाभार्थियों को सब्सिडी का भुगतान भी किया जा चुका है।

इसके अलावा जिले में 162 व्यावसायिक सोलर कनेक्शन (3.40 मेगावाट क्षमता), 3255 घरेलू सोलर कनेक्शन (लगभग 9 मेगावाट क्षमता) तथा 31 पावर प्लांट सोलर कनेक्शन (383 मेगावाट क्षमता) स्थापित किए जा चुके हैं।

विशेष रूप से मेसर्स सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, ढाबा राजनांदगांव में 160 मेगावाट क्षमता का सोलर कनेक्शन स्थापित कर देश में एक नई मिसाल कायम की गई है।

जिला प्रशासन द्वारा कहा गया है कि इस योजना का उद्देश्य हर घर को स्वच्छ, सस्ती और सतत ऊर्जा उपलब्ध कराना है, जिससे बिजली बिल में कमी आने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हितग्राहियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, जिससे अन्य नागरिकों में भी सौर ऊर्जा अपनाने के प्रति उत्साह बढ़ा है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेकर अपने घरों में सोलर पैनल स्थापित करें और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में योगदान दें।

Continue Reading

राजनांदगांव

शहरी विकास व स्वच्छता के लिए टीम वर्क के साथ करें कार्य : सचिव आर. शंगीता

Published

on

राजनांदगांव। “नगरीय प्रशासन को बेहतर बनाना और शासन की योजनाओं का जमीनी स्तर पर बेहतरीन क्रियान्वयन कराना अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण कार्य है। अधिकारी केवल दफ्तरों में न बैठें, बल्कि वार्डों में जाकर जमीनी स्तर पर निरीक्षण और सर्वे करें। आपसी समन्वय, सहयोग और टीम वर्क से ही शहर का विकास और स्वच्छता सुनिश्चित की जा सकती है।” यह बात नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव सुश्री आर शंगीता ने कही। वे शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा कर रही थीं। बैठक में कलेक्टर जितेन्द्र यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सचिव सुश्री आर शंगीता ने अधिकारियों को दोटूक शब्दों में कहा कि विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्वीकृत की गई शासन की राशि का सदुपयोग होना चाहिए। सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने निगम आयुक्त व सीएमओ सहित सभी तकनीकी अधिकारियों को पूरी सक्रियता, ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करने के निर्देश दिए।

बारिश से पहले पूरी हो नालियों की सफाई, जलजनित बीमारियों पर रखें नजर
आगामी मानसून को देखते हुए सचिव ने जलभराव की समस्या से निपटने के लिए कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने निर्देश दिए कि शहरों में ऐसे स्थानों को तत्काल चिन्हित किया जाए, जहां बारिश में पानी भरता है। मानसून के दस्तक देने से पहले शहर के सभी छोटे-बड़े नालों और नालियों की सफाई का काम शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाए। साथ ही, बारिश के मौसम में पानी से होने वाली मौसमी व संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए भी अभी से पुख्ता कार्ययोजना बनाने को कहा।

पीएम आवासों के काम में लाएं तेजी, समय पर दें सफाईकर्मियों को वेतन
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा करते हुए सचिव ने निर्माणाधीन मकानों को शीघ्र पूर्ण करने तथा उनकी जियो टैगिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश शुरू होने से पहले हितग्राहियों के मकानों की छत, प्लिंथ और फाउंडेशन का काम हर हाल में पूरा कर लिया जाए। स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने सार्वजनिक शौचालयों के रख-रखाव और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन को और मजबूत करने को कहा। उन्होंने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सभी सफाई कर्मियों को समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बिजली बिल का खर्च घटाने नगर निगम बढ़ाए सौर ऊर्जा: कलेक्टर
बैठक में कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने जिले के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि नगरीय निकायों की आय बढ़ाने के लिए शासकीय भूमि पर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा सकता है। वहीं, बिजली बिलों के भारी-भरकम खर्च में कमी लाने के लिए अधोसंरचनाओं में सौर ऊर्जा (सोलर एनर्जी) को बढ़ावा दिया जा रहा है। कलेक्टर ने यह भी बताया कि जिले के उद्यानों के जीर्णोद्धार और मरम्मत के लिए सीएसआर (कारपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत औद्योगिक प्रतिष्ठानों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नाला सफाई और निर्माण कार्य प्रगति पर: निगम आयुक्त
नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने राजनांदगांव निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए नालों की सफाई युद्ध स्तर पर जारी है। इसके साथ ही जल प्रबंधन, अमृत मिशन 2.0, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, पीएम स्वनिधि योजना, नालंदा परिसर और शहर की विभिन्न सड़कों व नाली निर्माण के कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में ये रहे उपस्थित:
इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में नगरीय प्रशासन के संचालक श्री आर एक्का, जिला पंचायत की सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, राज्य शहरी विकास प्राधिकरण के सीईओ श्री शशांक पाण्डे, उप कार्यपालन अधिकारी श्री सचित साहू व श्री सुनील अग्रहरि, क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग के संयुक्त संचालक श्री जय प्रकाश साहू सहित सभी नगर पंचायतों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ), तकनीकी अधिकारी और नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

Trending