राजनांदगांव
किसान के माथे में ना हो कर्ज इसलिए, निभा रहा हूं फर्ज : भूपेश बघेल
राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्टार प्रचारक प्रदेश के मुख्यमंत्री खैरागढ़ उपचुनाव में तूफानी 2 दिनों के दौरे के बाद आज तीसरे दिन ग्राम सलोनी, बिजलदेहि बाजार, अतरिया, बोरई में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पता नहीं भाजपाइयों को विकास से या किसानों को मिलने वाले आर्थिक लाभ से तकलीफ होती है अभी हमने जिला बनाने की घोषणा की है, उसे सौदा करार दे रहे हैं और जब किसानों का कर्जा माफ करने किसानों को उनके फसल का वाजिब हक देने का निर्णय लेती है, तो भाजपाई उसका विरोध करते हैं अभी भाजपा के नेता किसानों को जो राशि छ ग सरकार दे रही है, उसका विरोध करते हुए सरकार को कर्ज लेकर दिवालिया होने का आरोप लगा रहे हैं, वह नहीं जानते कि छत्तीसगढ़ के किसान मजदूर युवा माताओं-बहनों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए सरकार की योजनाएं लागू की जा रही हैं और उसके लिए यदि हमें कर्ज भी लेना पड़े तो हम उसे पीछे नहीं हटेंगे भाजपाई 41 हजार करोड़ तक कर्ज देकर के जो गए हैं, उस पर भी हो चिंतन करें। छत्तीसगढ़ की सरकार देश में पहली सरकार है, जो मछली पालन को कृषि का दर्जा और गोबर खरीदी का कार्य प्रारंभ कर सीधे अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का काम कर रही है, चिटफंड कंपनी में राशि जमा कराने को बढ़ावा देने वाले भाजपा नेता कितने लोगों के पैसे चिटफंड कंपनियों में डुबोए हैं उनको वापस कराने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने चिटफंड कंपनियों की संपत्तियों को कुर्क कर आम जनता को उनके खून पसीने की कमाई को वापस करने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ की सरकार खनिज संपदाओं को व्यापारियों को ना बेच कर अर्थव्यवस्था मजबूत करने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी का यह संकल्प है कि ग्राम सुराज के उद्देश्य को लेकर काम करना है। आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक, समृद्धि को आगे बढ़ाना है, इसके लिए हमें जो भी करना पड़ेगा, हम करते हुए छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा करेंगे। गोधन या योजना राजीव गांधी किसान या योजना के बाद भूमि हर मजदूर किसान योजना में भूमिहीन किसानों को भी हम 7000 रूपये देने का कार्य प्रारंभ कर दिया है और सबसे बड़ी बात यह है सरकारी कर्मचारियों को जो भाजपा की सरकार पेंशन योजना बंद की थी, उसे फिर से छत्तीसगढ़ सरकार ने लागू कर सेवानिवृत्त कर्मचारी और उसके परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की है, हमने दिया पेंशन भाजपा को हो गया टेंशन और तो और भूपेश बघेल आक्रमक तेवर दिखाते हुए केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी की सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिस उज्जवला गैस योजना का यह वाहवाही लूटते थे उसी उज्जवला गैस योजना का प्रति परिवार के कनेक्शन धारी 1 वर्ष के लिए पूरी फिल्म 1.6 है अर्थात साल में डेढ़ सिलेंडर की खपत उज्जवला गैस योजना की है इससे यह समझ आता है भाजपा की योजना कितनी कारगर हैं।
कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने अपने तेज तर्रार अंदाज में भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा के लोग मुद्दे और नेताओं के दिवालियापन के कगार पर है, उनके पास छत्तीसगढ़ में कोई नेता नहीं है जो उनकी बातों को रख सके इसलिए वह मध्य प्रदेश और देश से नेता बुलाकर चुनाव प्रचार कर आ रहे हैं यह वही भाजपा है जो पहले 270 रु बोनस फिर 300 रूपये बोनस और 2100 सौ रूपये समर्थन मूल्य देने की बात करती थी, लेकिन इनकी सारी घोषणाएं खोखली साबित हुई और छत्तीसगढ़ में आज किसानों को 25 सौ धान का समर्थन मूल्य मिल रहा है और आने वाले दिनों में यह राशि बढ़कर 28 सौ रूपये होगी, जिससे छत्तीसगढ़ के किसान समृद्ध और खुशहाल होंगे। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के लिए काम करती है और भाजपा की 15 वर्षीय सरकार सिर्फ कमीशन खोरी के लिए टिफिन बांटने और मोबाइल बांटने का काम करती रही है। कोरोना संक्रमण काल में 20 लाख करोड़ रुपए राहत देने की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली भाजपा यह बता दें कि 20 लाख करोड़ में छत्तीसगढ़ की जनता को 20 पैसा मिला हो उसका प्रमाण बता दें, सिर्फ छत्तीसगढ़ के आम जनता को ठगने का काम भाजपा करती रही है।
पूर्व विधायक गिरवर जंघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब का आशीर्वाद कांग्रेस को मिलता रहा है और अभी भी कांग्रेस को मिलेगा और कांग्रेस के चुनाव जीतने के बाद हम अपने नए जिले में नई विकास करेंगे इसके लिए मैं भूपेश बघेल को धन्यवाद देता हूं।
इस अवसर पर मंच पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, प्रवक्ता रूपेश दुबे सहित बड़ी संख्या में नेता उपस्थित थे।
अतरिया में हेमंत शर्मा ने किया कांग्रेस प्रवेश
खैरागढ़ के कद्दावर नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य हेमंत शर्मा आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने अतरिया की आम सभा में कांग्रेसी प्रवेश किया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेसी गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया और हेमंत शर्मा ने अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सहरसा, सहृदयता और विकास रूपी संकल्प की सोच के साथ कार्यप्रणाली से प्रसन्न होकर कांग्रेस प्रवेश किया। उपस्थित कांग्रेसजनों एवं जनसमूह ने ताली बजाकर हेमंत शर्मा का स्वागत किया और हेमंत शर्मा ने मंच से यह ऐलान किया कि खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है।
राजनांदगांव
जिला साहू संघ चुनाव : उपाध्यक्ष प्रत्याशी ओमप्रकाश साहू ने मांगा आशीर्वाद, संगठन-अनुभव और समाजसेवा को लेकर उतरेंगे मैदान में
राजनांदगांव। जिला साहू संघ के आगामी त्रिवार्षिक चुनाव को लेकर समाज में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में उपाध्यक्ष पद के मजबूत दावेदार ओमप्रकाश साहू (ग्राम एवं परिक्षेत्र पदुमतरा) ने समाज के मतदाताओं से संपर्क साधते हुए समर्थन और आशीर्वाद की अपील की है। लंबे समय से सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने के कारण समाज के विभिन्न वर्गों में उनके प्रति सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है।
श्री साहू के पास राष्ट्रीय से लेकर स्थानीय स्तर तक काम करने का लंबा अनुभव है। वे वर्तमान में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा (युवा प्रकोष्ठ), नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं।
दो बार संभाल चुके हैं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का जिम्मा
ओमप्रकाश साहू का संगठनात्मक ट्रैक रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है। वे दो बार प्रदेश साहू संघ (युवा प्रकोष्ठ), रायपुर में कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व निभा चुके हैं। इसके अलावा जिला साहू संघ राजनांदगांव के युवा प्रकोष्ठ में भी कार्यकारी अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर रहकर उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है।
जनप्रतिनिधि और धार्मिक क्षेत्र का भी अनुभव
पूर्व जनपद सभापति: सामाजिक कार्यों के साथ-साथ उन्हें प्रशासनिक और जनप्रतिनिधि के रूप में भी काम का अच्छा अनुभव है। वे पूर्व में जनपद पंचायत राजनांदगांव के सभापति रह चुके हैं।
राम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष: धार्मिक क्षेत्र में सक्रियता दिखाते हुए वे वर्तमान में श्री राम मंदिर ट्रस्ट समिति, पदुमतरा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जहां वे सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं।
समाज की एकता और युवाओं की शिक्षा पर फोकस
ओमप्रकाश साहू का विजन: उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी ओमप्रकाश साहू का कहना है कि यदि समाज उन्हें अवसर देता है, तो वे समाज की एकजुटता, युवाओं के विकास, शिक्षा के प्रोत्साहन और संगठन को और अधिक पारदर्शी व सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। उनका मुख्य लक्ष्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।
14 जून को क्रमांक (4) पर मुहर लगाने की अपील
श्री साहू ने जिला साहू संघ के सभी सम्मानित मतदाताओं से विनम्र निवेदन किया है कि आगामी 14 जून को होने वाले चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए क्रमांक (4) पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनाएं। उन्होंने भरोसा जताया कि समाज उनके अनुभव और सेवा भाव को देखते हुए अपना अमूल्य वोट जरूर देगा।
राजनांदगांव
किराए के मकान की घुटन से मिली मुक्ति, पीएम आवास ने संवारा ऑटो मैकेनिक का आशियाना
राजनांदगांव। “किराए के घर को कितना भी संवारो या सजाओ, वह हमेशा पराया ही रहता है। जब बारिश होती थी, तो मकान मालिक हमें कपड़े सुखाने तक की जगह नहीं देते थे। बच्चों के खेलने पर पाबंदी थी और हर छोटी बात पर विवाद होता था। उमस भरे उस छोटे से कमरे में पूरा परिवार घुट-घुट कर जीता था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना ने हमारी जिंदगी बदल दी और आज हमारा स्वयं का सुंदर आशियाना है।” यह भावुक कर देने वाले बोल शंकरपुर निवासी श्रीमती आशा पराते के हैं, जिनका परिवार अब अपने खुद के पक्के मकान में सुकून की जिंदगी बसर कर रहा है।
दरअसल, आशा के पति संतोष कुमार पराते पेशे से ऑटो मैकेनिक हैं। कम आय होने के कारण पत्नी और तीन बच्चों के इस छोटे से परिवार के लिए खुद का मकान बनाना एक बेहद चुनौतीपूर्ण सपना था।
खर्चों में कटौती कर खरीदी जमीन, फिर योजना से मिली मदद
संतोष पराते ने विपरीत परिस्थितियों के बीच हार नहीं मानी। अपने छोटे बेटे ऋषभ के जन्म के बाद उन्होंने और उनकी पत्नी ने पेट काटकर, अपने दैनिक खर्चों में भारी कटौती की। बूंद-बूंद से घड़ा भरने की तर्ज पर उन्होंने पैसे जोड़े और साल 2023 में एक छोटा सा जमीन का टुकड़ा खरीदा। जमीन खरीदने के बाद पक्का मकान बनाने के लिए उन्होंने नगर पालिक निगम में आवेदन किया। कुछ ही दिनों के भीतर उन्हें ‘प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0’ (शहरी) के तहत मकान बनाने की शासकीय स्वीकृति मिल गई। किस्तों में मिली राशि और खुद की जमापूंजी से आज उनका सर्वसुविधायुक्त पक्का मकान बनकर तैयार है, जिसमें टाइल्स वाले कमरे, सुंदर आंगन और व्यवस्थित किचन है।
राजनांदगांव में तेजी से स्वीकृत हो रहे आवास
योजना की प्रगति: राजनांदगांव शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 शहरी के माध्यम से अब तक कुल 869 आवासों की स्वीकृति बी.एल.सी. (हितग्राही द्वारा स्वयं निर्माण) घटक के तहत शासन से प्राप्त हो चुकी है।
निर्माणाधीन मकान: महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा के कुशल मार्गदर्शन में नगर निगम की टीम तेजी से काम कर रही है। अब तक शहर के विभिन्न वार्डों में 54 आवासों का निर्माण पूरी तरह से संपन्न हो चुका है, जबकि 520 आवास निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं।
पूरे परिवार ने जताया प्रशासन का आभार:
अब मानसून की आहट के बीच संतोष पराते का परिवार बेहद खुश है। अब उन्हें बारिश में छत टपकने या मकान मालिक की प्रताड़ना का कोई डर नहीं है। अपनी खुशियों को साझा करते हुए मैकेनिक संतोष और उनकी पत्नी आशा ने देश के नेतृत्व और नगर निगम की पूरी टीम को सहृदय धन्यवाद दिया है, जिनकी वजह से आज उनके बच्चों को अपने घर के आंगन में खुलकर हंसने और खेलने का अधिकार मिला है।
खेल
महक नरवासे बनीं भारतीय अंडर-19 टीम की उपकप्तान, कलेक्टर ने दी बधाई
राजनांदगांव। जिले की प्रतिभाशाली क्रिकेटर महक नरवासे को भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें टी-20 और वनडे दोनों प्रारूपों में टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है।
इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव एवं वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन ने महक नरवासे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने कहा कि महक ने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।
कलेक्टर ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि महक की यह सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास और लगन से किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।
उल्लेखनीय है कि भारत और श्रीलंका के बीच अंडर-19 महिला टीम की टी-20 श्रृंखला 22 जून से शुरू होगी, जिसके बाद वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। महक नरवासे दोनों प्रारूपों में उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी।
महक की इस उपलब्धि से जिले में खेल प्रेमियों और नागरिकों में उत्साह का माहौल है तथा उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
