Connect with us

राजनांदगांव

कांग्रेस की नीतियों से भाजपाइयों की बोलती बंद- भूपेश बघेल 

Published

on

कांग्रेस की नीतियों से भाजपाइयों की बोलती बंद- भूपेश बघेल

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्टार प्रचारक एवं प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने आज पिपरिया अमलीडीह बाजगुड़ा मंडला में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए चुटकुले अंदाज में कहा की खैरागढ़ को जिला बनाने और कांग्रेस की नीतियों से छग में जो विकास दिख रही है जिसके कारण भाजपाइयों की बोलती बंद हो गई है छत्तीसगढ़ी में भाषण देते हुए भूपेश बघेल जी ने कहा कि पहली के चाउर वाले बाबा माताओं बहनों को घर की मुखिया बनाकर उनके नाम से राशन कार्ड जारी किया और आदमियों को चावल बेचकर शराब पीने के लिए बदनाम करने से भी पीछे नहीं हटे थे एक घर में सास बहू बहन के नाम से चुनावी लाभ को देखते हुए राशन कार्ड बना दिए थे और चुनाव खत्म होते ही भाजपा सरकार के लोग घरों के चूल्हे तक जांच करने पहुंचे थे यह छत्तीसगढ़ की जनता का घोर अपमान था और तो और 35 किलो के जगह पर 5 किलो चावल देकर गरीब जनता के अन्न का निवाला भी छीना था और कांग्रेस की सरकार आज भूमिहीन किसानों को 7 हजार प्रति वर्ष देकर उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने का बीड़ा उठाया है 15 वर्षीय भाजपा सरकार के लुटेरे लोग आज सवाल पूछ रहे हैं जिनकी ना निति ठीक ना नियत ठीक थी और आज कांग्रेस सरकार की नीति और नियत से आम जनता, युवा, महिला सभी खुशहाल है और तो और किसान और मजदूर की जेब में सीधे पैसा डालकर उन्हें आर्थिक रूप से संपन्न बनाने का काम कांग्रेस कर रही है

सभा को कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में भाजपा की लुटेरों की सरकार ने 15 साल में छग राज्य को खोखला करने का काम की है और आज भूपेश बघेल के नेतृत्व में छग आर्थिक, सामाजिक रूप से मजबूत हो रही है भाजपा ने लोधी समाज की हमारी बड़ी बहन उमा भारती को मुख्यमंत्री तो बना दिया और उसके बाद उसे पद से भी हटा हटा कर उनका और समाज का अपमान किया है उनकी अपमान का बदला हमें इस चुनाव में लेना है और पूरे लोधी समाज के लोग उमा भारती जी के अपमान का बदला लेकर यशोदा वर्मा को चुनाव जिताने में अपनी ताकत लगा दे।

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू अपने सीधे-सीधे संबोधन में छत्तीसगढ़ सरकार की स्पष्ट नीति के बारे में बताते हुए कहा कि आज छग में अपराध का ग्राफ कम हुआ है सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट आया है अपराधियों पर लगाम लगा है किसानों की हित के बारे में कांग्रेस सरकार बैठने के 1 घंटे में कर्जा माफ करने की बड़ी घोषणा की है।

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले किसानों को नागरिकों को खसरा बी 1 लेने में पापड़ बेलने पड़ते थे पटवारियों को उनके मुख्यालय में ढूंढने के लिए हप्तो चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन जब से भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार आई है तब से खसरा बी 1 एक बटन दबाने से मिल जा रहा है और पटवारी सहित राजस्व विभाग के अमले काम कर रहे हैं जिसका सीधा लाभ राज्य की जनता को मिल रहा है ऐसे सुशासन वाली कांग्रेसी सरकार के पक्ष में आप मतदान कर यशोदा वर्मा को विजयी बनावे। मंच पर वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, दलेश्वर साहू, अरुण वोरा, विकास उपाध्याय, आशीष छाबड़ा, द कुंवर सिंह निषाद, रश्मि सिंह, शकुंतला साहू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी उपस्थित थे।

 

अभय नारायण/रूपेश दुबे

प्रवक्ता

खैरागढ़ विधानसभा चुनाव

➖➖➖➖

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

जिला साहू संघ चुनाव : उपाध्यक्ष प्रत्याशी ओमप्रकाश साहू ने मांगा आशीर्वाद, संगठन-अनुभव और समाजसेवा को लेकर उतरेंगे मैदान में

Published

on

राजनांदगांव। जिला साहू संघ के आगामी त्रिवार्षिक चुनाव को लेकर समाज में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में उपाध्यक्ष पद के मजबूत दावेदार ओमप्रकाश साहू (ग्राम एवं परिक्षेत्र पदुमतरा) ने समाज के मतदाताओं से संपर्क साधते हुए समर्थन और आशीर्वाद की अपील की है। लंबे समय से सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने के कारण समाज के विभिन्न वर्गों में उनके प्रति सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है।

श्री साहू के पास राष्ट्रीय से लेकर स्थानीय स्तर तक काम करने का लंबा अनुभव है। वे वर्तमान में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा (युवा प्रकोष्ठ), नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं।

दो बार संभाल चुके हैं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का जिम्मा
ओमप्रकाश साहू का संगठनात्मक ट्रैक रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है। वे दो बार प्रदेश साहू संघ (युवा प्रकोष्ठ), रायपुर में कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व निभा चुके हैं। इसके अलावा जिला साहू संघ राजनांदगांव के युवा प्रकोष्ठ में भी कार्यकारी अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर रहकर उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है।

जनप्रतिनिधि और धार्मिक क्षेत्र का भी अनुभव
पूर्व जनपद सभापति: सामाजिक कार्यों के साथ-साथ उन्हें प्रशासनिक और जनप्रतिनिधि के रूप में भी काम का अच्छा अनुभव है। वे पूर्व में जनपद पंचायत राजनांदगांव के सभापति रह चुके हैं।

राम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष: धार्मिक क्षेत्र में सक्रियता दिखाते हुए वे वर्तमान में श्री राम मंदिर ट्रस्ट समिति, पदुमतरा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जहां वे सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं।

समाज की एकता और युवाओं की शिक्षा पर फोकस
ओमप्रकाश साहू का विजन: उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी ओमप्रकाश साहू का कहना है कि यदि समाज उन्हें अवसर देता है, तो वे समाज की एकजुटता, युवाओं के विकास, शिक्षा के प्रोत्साहन और संगठन को और अधिक पारदर्शी व सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। उनका मुख्य लक्ष्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

14 जून को क्रमांक (4) पर मुहर लगाने की अपील
श्री साहू ने जिला साहू संघ के सभी सम्मानित मतदाताओं से विनम्र निवेदन किया है कि आगामी 14 जून को होने वाले चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए क्रमांक (4) पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनाएं। उन्होंने भरोसा जताया कि समाज उनके अनुभव और सेवा भाव को देखते हुए अपना अमूल्य वोट जरूर देगा।

Continue Reading

राजनांदगांव

किराए के मकान की घुटन से मिली मुक्ति, पीएम आवास ने संवारा ऑटो मैकेनिक का आशियाना

Published

on

राजनांदगांव। “किराए के घर को कितना भी संवारो या सजाओ, वह हमेशा पराया ही रहता है। जब बारिश होती थी, तो मकान मालिक हमें कपड़े सुखाने तक की जगह नहीं देते थे। बच्चों के खेलने पर पाबंदी थी और हर छोटी बात पर विवाद होता था। उमस भरे उस छोटे से कमरे में पूरा परिवार घुट-घुट कर जीता था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना ने हमारी जिंदगी बदल दी और आज हमारा स्वयं का सुंदर आशियाना है।” यह भावुक कर देने वाले बोल शंकरपुर निवासी श्रीमती आशा पराते के हैं, जिनका परिवार अब अपने खुद के पक्के मकान में सुकून की जिंदगी बसर कर रहा है।

दरअसल, आशा के पति संतोष कुमार पराते पेशे से ऑटो मैकेनिक हैं। कम आय होने के कारण पत्नी और तीन बच्चों के इस छोटे से परिवार के लिए खुद का मकान बनाना एक बेहद चुनौतीपूर्ण सपना था।

खर्चों में कटौती कर खरीदी जमीन, फिर योजना से मिली मदद
संतोष पराते ने विपरीत परिस्थितियों के बीच हार नहीं मानी। अपने छोटे बेटे ऋषभ के जन्म के बाद उन्होंने और उनकी पत्नी ने पेट काटकर, अपने दैनिक खर्चों में भारी कटौती की। बूंद-बूंद से घड़ा भरने की तर्ज पर उन्होंने पैसे जोड़े और साल 2023 में एक छोटा सा जमीन का टुकड़ा खरीदा। जमीन खरीदने के बाद पक्का मकान बनाने के लिए उन्होंने नगर पालिक निगम में आवेदन किया। कुछ ही दिनों के भीतर उन्हें ‘प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0’ (शहरी) के तहत मकान बनाने की शासकीय स्वीकृति मिल गई। किस्तों में मिली राशि और खुद की जमापूंजी से आज उनका सर्वसुविधायुक्त पक्का मकान बनकर तैयार है, जिसमें टाइल्स वाले कमरे, सुंदर आंगन और व्यवस्थित किचन है।

राजनांदगांव में तेजी से स्वीकृत हो रहे आवास
योजना की प्रगति: राजनांदगांव शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 शहरी के माध्यम से अब तक कुल 869 आवासों की स्वीकृति बी.एल.सी. (हितग्राही द्वारा स्वयं निर्माण) घटक के तहत शासन से प्राप्त हो चुकी है।

निर्माणाधीन मकान: महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा के कुशल मार्गदर्शन में नगर निगम की टीम तेजी से काम कर रही है। अब तक शहर के विभिन्न वार्डों में 54 आवासों का निर्माण पूरी तरह से संपन्न हो चुका है, जबकि 520 आवास निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं।

पूरे परिवार ने जताया प्रशासन का आभार:
अब मानसून की आहट के बीच संतोष पराते का परिवार बेहद खुश है। अब उन्हें बारिश में छत टपकने या मकान मालिक की प्रताड़ना का कोई डर नहीं है। अपनी खुशियों को साझा करते हुए मैकेनिक संतोष और उनकी पत्नी आशा ने देश के नेतृत्व और नगर निगम की पूरी टीम को सहृदय धन्यवाद दिया है, जिनकी वजह से आज उनके बच्चों को अपने घर के आंगन में खुलकर हंसने और खेलने का अधिकार मिला है।

Continue Reading

खेल

महक नरवासे बनीं भारतीय अंडर-19 टीम की उपकप्तान, कलेक्टर ने दी बधाई

Published

on

राजनांदगांव। जिले की प्रतिभाशाली क्रिकेटर महक नरवासे को भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें टी-20 और वनडे दोनों प्रारूपों में टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव एवं वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन ने महक नरवासे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने कहा कि महक ने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।

कलेक्टर ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि महक की यह सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास और लगन से किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत और श्रीलंका के बीच अंडर-19 महिला टीम की टी-20 श्रृंखला 22 जून से शुरू होगी, जिसके बाद वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। महक नरवासे दोनों प्रारूपों में उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी।

महक की इस उपलब्धि से जिले में खेल प्रेमियों और नागरिकों में उत्साह का माहौल है तथा उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

Continue Reading

Trending