Connect with us

राजनांदगांव

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के प्रदेशव्यापी दौरे को लेकर सभी अधिकारियों को विभागीय कसावट लाने के दिए निर्देश

Published

on

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के प्रदेशव्यापी दौरे को लेकर सभी अधिकारियों को विभागीय कसावट लाने के दिए निर्देश

 

*- जनसामान्य की समस्याओं का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से करें – कलेक्टर*

 

*- फील्ड में जाकर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करें*

 

*- साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न*

 

राजनांदगांव 18 अप्रैल 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ शासन द्वारा संचालित कार्यक्रमों और योजनाओं की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री आगामी माह प्रदेशव्यापी दौरे पर रहेंगे, इसे ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारी सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी जिला अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा करें। फील्ड पर जाएं और जनसामान्य की समस्याओं को सुनें। साथ ही गुणवत्तापूर्वक निराकरण करते हुए उन्हें उनकी समस्याओं का निराकरण करें। कलेक्टर ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। गर्मी के मद्देनजर जरूरी दवाइयों का भंडारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था उचित ढंग से होनी चाहिए। कहीं भी पानी को लेकर समस्या नहीं होनी चाहिए।

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के प्रदेशव्यापी दौरे को लेकर शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जिले के भ्रमण के दौरान शासन द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा कर जमीनी हकीकत से रूबरू होंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि जहां कहीं भी कोई कमी हो उन्हें अविलंब ठीक कर लें। जनसामान्य की प्राप्त शिकायतों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से करें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अपने भ्रमण के दौरान स्कूलों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, शाला में संचालित मध्यान्ह भोजन सहित बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की समीक्षा करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जिले के भ्रमण के दौरान मध्यान्ह भोजन का संचालन एवं मेनू चार्ट का पालन की भी समीक्षा करेंगे। स्वास्थ्य केन्द्रों, उप स्वास्थ्य केन्द्रों में जेनेरिक दवाइयों की उपलब्धता के साथ-साथ मरीजों के उपचार की व्यवस्था, स्वास्थ्य केन्द्रों में सेवाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही लोकसेवा केन्द्रों में संचालित योजना और सेवा की समीक्षा की जाएगी। गांवों में विद्युत व्यवस्था, लो वोल्टेज की समस्या, ट्रांसफार्मर की आवश्यकता संबंधित जानकारी लेंगे। इस दौरान राजीव मितान क्लब का गठन और उनके खाते में पैसे का ट्रांजेक्शन की जानकारी लेंगे। साथ ही साथ सड़कों की स्थिति, नई सड़क की आवश्यकता पर भी समीक्षा होगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति, आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन, आंगनबाड़ी केन्द्रों की सेवा की समीक्षा की जाएगी। शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता की योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के संचालन, ग्रामीण आजीविका के साधन पर भी समीक्षा होगी। समीक्षा के दौरान पंचायत सचिवों की उपलब्धता उनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की जाएगी। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत लंबित प्रकरण, पेंशन वितरण की व्यवस्था की समीक्षा होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, नल जल योजना के सुचारू संचालन, पशुओं के टीकाकरण, पशु चिकित्सा सेवा, वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, भूमिहीन किसानों को भूमि आबंटन, कृषि उद्यानिकी से संबंधित अधिकारियों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा होगी। समीक्षा के दौरान खाद बीज की उपलब्धता, जन सुविधा केन्द्रों की सुविधाओं की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के बेहतर क्रियान्वयन की समीक्षा होगी। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को इन सभी बिंदुओं के आधार पर अपने-अपने विभाग का स्वआकलन करते हुए कमियों को दूर करने और योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करते हुए लोगों को लाभान्वित करने कहा। कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में सभी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी अधिकारी उदासीनता या लापरवाही प्रदर्शित करेगा या अपने कर्तव्य के प्रति गंभीर नहीं होगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर श्री इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर श्री निष्ठा पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम राजनांदगांव श्री अरूण वर्मा उपस्थित थे।

क्रमांक 53 – प्रभाकर ————————-

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending