राजनांदगांव
आखिर क्यूं सर्वेक्षण टीम की जानकारी छिपा रहे महापौर-आयुक्त : किशुन यदु
*आखिर क्यूं सर्वेक्षण टीम की जानकारी छिपा रहे महापौर-आयुक्त : किशुन यदु*
*0 नेता प्रतिपक्ष का आरोप : शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था से मुंह छिपा रहे जिम्मेदार*
*0 कागजों पर ही चल रहा काम, धरातल में व्यवस्था बदहाल*
*राजनांदगांव।*
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख और आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी पर नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने स्वच्छता सर्वेक्षण से संबंधित जानकारियां छिपाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस विषय पर उन्होंने बयान जारी किया है। अपने बयान में नेता प्रतिपक्ष यदु ने कहा कि, शहर में सफाई के हालात बदतर हैं। नगर निगम के जिम्मेदार चेहरे इस अव्यवस्था से वाकिफ हैं और मुंह चुराने की कोशिशें कर रहे हैं। यही कारण है कि सफाई व्यवस्था का सर्वेक्षण करने केंद्र से आई टीम की जानकारी अब तक छिपा कर रखी गई है। टीम ने कब, कहां का जायजा लिया इससे संबंधित किसी भी तरह की जानकारी साझा नहीं की जा रही है।
नेता प्रतिपक्ष यदु ने कहा कि, शहर के कई हिस्सों में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। कचरा संग्रहण केंद्रों में आए दिन बवाल हो रहे हैं। ढाई वर्ष के कार्यकाल में महापौर हेमा देशमुख के पास शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए कोई ब्लू-प्रिंट नहीं हैं। वें महज कागजी कार्रवाई करने वाली महापौर साबित हो रहीं हैं। यदु ने कहा कि, महापौर के ही इशारे पर उन चेहरों को सफाई ठेका मिला जिन्हें वे यह काम दिलाना चाहती थीं। अब जब यह सफाई ठेकेदार काम नहीं कर रहे हैं तो उन्हें कार्रवाई से बचाने के लिए सिर्फ कागजी चेतावनी जारी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि, बीते 31 मार्च को आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी शहर में निरीक्षण के दौरान सफाई पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने तीन दिनों के भीतर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने या फिर ठेका निरस्त किए जाने की नोटिस जारी की थी। पखवाड़े भर बाद महापौर श्रीमती देशमुख ने निगम में बैठक लेकर यही बातें दोहराईं। नोटिस और चेतावनी के बाद भी सफाई बेपटरी है और अब तक किसी भी सफाई ठेकेदार पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है। इससे साबित होता है कि निगम में महज कागजी कार्रवाईयां और बयानबाजी ही चल रही है।
नेता प्रतिपक्ष यदु ने मांग की है कि, महापौर – आयुक्त केंद्र से आई सर्वेक्षण टीम की जानकारी सार्वजनिक की जाए। निगम अमला एक दिन पहले सर्वेक्षण की टीम के दौरे की जानकारी जारी करे जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों का फीडबैक मिल सके। यह एक महत्वपूर्ण सर्वेक्षण है। हम सभी की मानिकसता है कि संस्कारधानी देश में सबसे स्वच्छ निकायों में शामिल हो। इस उद्देश्य के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने की आवश्यकता है और यही आशा नगर पालिक निगम के जिम्मेदारों से भी है।
राजनांदगांव
जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
डोंगरगढ़। जवाहर नवोदय विद्यालय, डोंगरगढ़ में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, सम्मान और आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा का स्मरण करते हुए गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। वहीं विद्यालय में अगस्त और सितंबर में आयोजित होने वाली क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ताइमंडो प्रतियोगिताओं की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं गुरुजनों के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यार्थियों ने गुरु वंदना, प्रेरक भाषण और कविता-पाठ के माध्यम से गुरु के महत्व को रेखांकित किया।
विद्यालय के प्राचार्य एसके सिंह ने कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, चरित्र और जीवन मूल्यों का निर्माण कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा भी प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों का सम्मान करने, अनुशासित जीवन अपनाने और ज्ञानार्जन के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
उप प्राचार्य एसके मंडल ने गुरु पूर्णिमा के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए महर्षि वेदव्यास के योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सत्य, परिश्रम, विनम्रता और संस्कारों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि 5-6 अगस्त तथा 1 से 5 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ताइमंडो प्रतियोगिताओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों को आवश्यक प्रशिक्षण और सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
खेल
राज्य स्तरीय शालेय हॉकी में गुरुनानक स्कूल का जलवा, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन
राजनांदगांव। जशपुर में 26 से 29 जुलाई तक आयोजित 26वीं राज्यस्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल, राजनांदगांव के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों के दमदार खेल की बदौलत दुर्ग संभाग ने हॉकी स्पर्धा में ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता में प्रदेश के दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर और सरगुजा संभागों की टीमों ने हिस्सा लिया। हॉकी के अंडर-15 बालक, अंडर-17 बालक और अंडर-17 बालिका वर्ग में दुर्ग संभाग की टीम ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए सभी मुकाबले 8 से 10 गोल के बड़े अंतर से जीतकर तीनों वर्गों का खिताब अपने नाम किया।
इस सफलता में गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल के अनुराज श्रीवास्तव, योगेश द्विवेदी, अशोक मेहरा, अभिनव मिश्रा और महिमा यादव की अहम भूमिका रही। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासित और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीमों पर अपना दबदबा बनाए रखा।
टीम की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रभास बघेल, गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर जरनैल सिंह भाटिया, जिला खेल अधिकारी देवेंद्र ठाकुर, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, सचिव शिवनारायण धकेता, भूषण साव, नीलमचंद जैन सहित खेल एवं शिक्षा जगत से जुड़े पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
राजनांदगांव
जिला कांग्रेस में चार संगठनात्मक नियुक्तियां : चुम्मन व प्रकाश बने प्रवक्ता, अमित को सोशल मीडिया की कमान
राजनांदगांव। संगठन को और अधिक सशक्त, गतिशील एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी में चार महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन नियुक्तियों पर अपनी मुहर लगा दी है।
इसके तहत चुम्मन साहू एवं प्रकाश शर्मा को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सोशल मीडिया नेटवर्क को मजबूत करने के लिए अमित अग्रवाल को सोशल मीडिया प्रभारी तथा सागर ताम्रकार को सोशल मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा और संगठनात्मक गतिविधियों को मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन तक मजबूती से पहुंचाने के लिए जिला अध्यक्ष विपिन यादव ने प्रदेश नेतृत्व को अनुशंसा भेजी थी, जिसे स्वीकृति मिल गई है।
जिला कांग्रेस कमेटी अनीस खान, प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी इन नई नियुक्तियों से जिला कांग्रेस की मीडिया एवं सोशल मीडिया टीम को नई ऊर्जा और गति मिलेगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनहित के मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाएंगे।
अनीस खान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे और संगठन को धरातल पर और अधिक सक्रिय व सुदृढ़ बनाने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
