Connect with us

राजनांदगांव

लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पक्षधर पार्टी है कांग्रेस- हुसैन दलवाई

Published

on

लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पक्षधर पार्टी है कांग्रेस- हुसैन दलवाई

 

2023 में 71 को 80 और रमन सिंह को हराने का संकल्प लें कार्यकर्ता

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन निर्वाचन हेतु नियुक्त प्रदेश निर्वाचन अधिकारी श्री हुसैन उमर दलवाई राजनांदगांव पहुंच कर कांग्रेसजनों को संगठन निर्वाचन की जानकारी देकर मार्गदर्शन किया।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि कांग्रेस पार्टी में संगठन निर्वाचन की प्रकिया चल रही है इसी तारतम्य में मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री हुसैन उमर दलवाई जी का राजनांदगांव आगमन हुआ था जिला व शहर कांग्रेस के पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारो के साथ उनका स्वागत किया स्वागत पश्चात बैठक में उपस्थित कांग्रेस जनों को जिले के प्रभारी महामंत्री अरुण सिसोदिया ने बैठक के उद्देश्य के संबंध में अतिथियों एवं कांग्रेसजनों को अवगत कराते हुए कहा कि हम सबके लिए संगठन सर्वोपरि है अतः संगठन के निर्देशों का पालन करना है शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा एवं जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी ने कांग्रेस सदस्यता अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि राजनांदगांव जिले में कांग्रेस सदस्यता अभियान पूरी निष्ठा और ईमानदारी से की गई है। बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री हुसैन साहब ने कहा कि मैं भाषण देने नहीं संवाद करने आया हूं क्योंकि संवादहीनता नही होनी चाहिए कांग्रेस लोकतंत्र पर विश्वास करने व चलने वाली पार्टी है लेकिन आज देश में लोकतंत्र केंद्र सरकार के कार्यों से खतरे में है। पूंजीपतियों के इशारे में चलने वाली सरकार है और चार लोग मिलकर केंद्र में सरकार को चला रहे हैं कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो महिलाओं को सत्ता और संगठन में बराबर की भागीदारी देने के का काम कर रही है कांग्रेस की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि कांग्रेस संगठन में पदाधिकारी बनने के लिए सदस्य बनाना अनिवार्य है इसके लिए हमारे शीर्ष नेताओं ने भी सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया संगठन चुनाव बूथ स्तर से प्रारंभ होकर जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर होगा और प्रक्रिया में कांग्रेस पार्टी का कोई भी सदस्य भाग ले सकता है सदस्यता अभियान में छत्तीसगढ़ मैं अपना शीर्ष स्थान बनाया है छ ग में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में सरकार जनहित के कार्य कर रही है जिसके कारण ही यहां कांग्रेस के सदस्य बनने में उत्साह नजर आया है हम मिस्डकॉल से नही प्रमाणिकता से सदस्य बनाए है।केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी की सरकार आम जनता को हर दिन तकलीफ देने का काम कर रही है इसलिए 2024 के चुनाव में हमें केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ कर फेंकना है और कांग्रेस की जन हितैषी सरकार बनाना है। संगठन चुनाव के चीफ कोऑर्डिनेटर प्रकाश सोनवाने ने भी संबोधित करते हुए शानदार उपस्थिति के लिए जिले के कांग्रेस जनों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जनों के उत्साह और क्रियाकलाप को देखकर हमारा भी सीना चौड़ा हो जाता है और आप सब कांग्रेस पार्टी की निष्ठा से सेवा कर रहे हैं यह हमारे लिए गर्व की बात है और उन्होंने संगठन चुनाव की बारीकियों से भी अवगत कराया सभा को पूर्व मंत्री धनेश पाटिला ने संबोधित करते हुए संगठन की महत्वता के बारे में बताया वही महापौर हेमा देशमुख ने संगठन चुनाव में पूरे तन मन धन से कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता लगा हुआ है और लगेगा इस संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया आयोजित बैठक में युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई, थानेश्वर पाटिल एआईसीसी सदस्य क्रांति बंजारे, खादी ग्रामउद्योग के सदस्य श्री किशन खंडेलवाल पर्यटन मंडल के सदस्य निखिल द्विवेदी, शशिकांत अवस्थी, पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, पूर्व अध्यक्ष रमेश डाकलिया, कमलजीत पिंटू, डॉ आफताब आलम, पंकज बांधव, मोती साहू, रुपेश दुबे, कुतुबुद्दीन सोलंकी, राजा त्रिपाठी, रमेश जैन, हनी ग्रेवाल, राजू खान, नरेश शर्मा, चुम्मन साहू, राजकुमारी सिन्हा, नरेश शुक्ला, मामराज अग्रवाल, राम छतरी चंद्रवंशी, कांति भंडारी, हर्षिता स्वामी बघेल, शैलेंद्र छतरी, आसिफ अली सूर्यकांत जैन, कोमल साहू, रतन यादव, अनिल मानिकपुरी, घनश्याम देवांगन, नेहरू कुमेटी, संजीव गुमास्ता, चेतन साहू भीकमचंद जैन, रामकुमार पटेल, लच्छू सामले, रमेश साहू, रितेश जैन, चंदू साहू, राहुल तिवारी, शकील रिजवी, मदन साहु, चेतन भानूशाली, कादिर सोलंकी, नरेश साहू, सज्जाक खान,मनीष साहू, ऋषि शास्त्री, गणेश पवार, महेश साहू, चिंटू शर्मा, भोजराज शरद खंडेलवाल, संजीव श्रीवास्तव, अनिस जैन, अब्बास खान, शेख नाजिम उद्दीन, संजय महोबिया, दुर्गेश द्विवेदी, अजय मारकंडे, ललिता साहू, प्रज्ञा गुप्ता, संध्या साहू, मोहिनी सिन्हा, पूर्णिमा नागदेवे, दुलारी साहू, प्रभा वैष्णव , शिशुपाल भारती, गोपीचंद गायकवाड, अशोक जंघेल, प्रकाश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

जिला साहू संघ चुनाव : उपाध्यक्ष प्रत्याशी ओमप्रकाश साहू ने मांगा आशीर्वाद, संगठन-अनुभव और समाजसेवा को लेकर उतरेंगे मैदान में

Published

on

राजनांदगांव। जिला साहू संघ के आगामी त्रिवार्षिक चुनाव को लेकर समाज में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में उपाध्यक्ष पद के मजबूत दावेदार ओमप्रकाश साहू (ग्राम एवं परिक्षेत्र पदुमतरा) ने समाज के मतदाताओं से संपर्क साधते हुए समर्थन और आशीर्वाद की अपील की है। लंबे समय से सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने के कारण समाज के विभिन्न वर्गों में उनके प्रति सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है।

श्री साहू के पास राष्ट्रीय से लेकर स्थानीय स्तर तक काम करने का लंबा अनुभव है। वे वर्तमान में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा (युवा प्रकोष्ठ), नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं।

दो बार संभाल चुके हैं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का जिम्मा
ओमप्रकाश साहू का संगठनात्मक ट्रैक रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है। वे दो बार प्रदेश साहू संघ (युवा प्रकोष्ठ), रायपुर में कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व निभा चुके हैं। इसके अलावा जिला साहू संघ राजनांदगांव के युवा प्रकोष्ठ में भी कार्यकारी अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर रहकर उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है।

जनप्रतिनिधि और धार्मिक क्षेत्र का भी अनुभव
पूर्व जनपद सभापति: सामाजिक कार्यों के साथ-साथ उन्हें प्रशासनिक और जनप्रतिनिधि के रूप में भी काम का अच्छा अनुभव है। वे पूर्व में जनपद पंचायत राजनांदगांव के सभापति रह चुके हैं।

राम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष: धार्मिक क्षेत्र में सक्रियता दिखाते हुए वे वर्तमान में श्री राम मंदिर ट्रस्ट समिति, पदुमतरा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जहां वे सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं।

समाज की एकता और युवाओं की शिक्षा पर फोकस
ओमप्रकाश साहू का विजन: उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी ओमप्रकाश साहू का कहना है कि यदि समाज उन्हें अवसर देता है, तो वे समाज की एकजुटता, युवाओं के विकास, शिक्षा के प्रोत्साहन और संगठन को और अधिक पारदर्शी व सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। उनका मुख्य लक्ष्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

14 जून को क्रमांक (4) पर मुहर लगाने की अपील
श्री साहू ने जिला साहू संघ के सभी सम्मानित मतदाताओं से विनम्र निवेदन किया है कि आगामी 14 जून को होने वाले चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए क्रमांक (4) पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनाएं। उन्होंने भरोसा जताया कि समाज उनके अनुभव और सेवा भाव को देखते हुए अपना अमूल्य वोट जरूर देगा।

Continue Reading

राजनांदगांव

किराए के मकान की घुटन से मिली मुक्ति, पीएम आवास ने संवारा ऑटो मैकेनिक का आशियाना

Published

on

राजनांदगांव। “किराए के घर को कितना भी संवारो या सजाओ, वह हमेशा पराया ही रहता है। जब बारिश होती थी, तो मकान मालिक हमें कपड़े सुखाने तक की जगह नहीं देते थे। बच्चों के खेलने पर पाबंदी थी और हर छोटी बात पर विवाद होता था। उमस भरे उस छोटे से कमरे में पूरा परिवार घुट-घुट कर जीता था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना ने हमारी जिंदगी बदल दी और आज हमारा स्वयं का सुंदर आशियाना है।” यह भावुक कर देने वाले बोल शंकरपुर निवासी श्रीमती आशा पराते के हैं, जिनका परिवार अब अपने खुद के पक्के मकान में सुकून की जिंदगी बसर कर रहा है।

दरअसल, आशा के पति संतोष कुमार पराते पेशे से ऑटो मैकेनिक हैं। कम आय होने के कारण पत्नी और तीन बच्चों के इस छोटे से परिवार के लिए खुद का मकान बनाना एक बेहद चुनौतीपूर्ण सपना था।

खर्चों में कटौती कर खरीदी जमीन, फिर योजना से मिली मदद
संतोष पराते ने विपरीत परिस्थितियों के बीच हार नहीं मानी। अपने छोटे बेटे ऋषभ के जन्म के बाद उन्होंने और उनकी पत्नी ने पेट काटकर, अपने दैनिक खर्चों में भारी कटौती की। बूंद-बूंद से घड़ा भरने की तर्ज पर उन्होंने पैसे जोड़े और साल 2023 में एक छोटा सा जमीन का टुकड़ा खरीदा। जमीन खरीदने के बाद पक्का मकान बनाने के लिए उन्होंने नगर पालिक निगम में आवेदन किया। कुछ ही दिनों के भीतर उन्हें ‘प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0’ (शहरी) के तहत मकान बनाने की शासकीय स्वीकृति मिल गई। किस्तों में मिली राशि और खुद की जमापूंजी से आज उनका सर्वसुविधायुक्त पक्का मकान बनकर तैयार है, जिसमें टाइल्स वाले कमरे, सुंदर आंगन और व्यवस्थित किचन है।

राजनांदगांव में तेजी से स्वीकृत हो रहे आवास
योजना की प्रगति: राजनांदगांव शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 शहरी के माध्यम से अब तक कुल 869 आवासों की स्वीकृति बी.एल.सी. (हितग्राही द्वारा स्वयं निर्माण) घटक के तहत शासन से प्राप्त हो चुकी है।

निर्माणाधीन मकान: महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा के कुशल मार्गदर्शन में नगर निगम की टीम तेजी से काम कर रही है। अब तक शहर के विभिन्न वार्डों में 54 आवासों का निर्माण पूरी तरह से संपन्न हो चुका है, जबकि 520 आवास निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं।

पूरे परिवार ने जताया प्रशासन का आभार:
अब मानसून की आहट के बीच संतोष पराते का परिवार बेहद खुश है। अब उन्हें बारिश में छत टपकने या मकान मालिक की प्रताड़ना का कोई डर नहीं है। अपनी खुशियों को साझा करते हुए मैकेनिक संतोष और उनकी पत्नी आशा ने देश के नेतृत्व और नगर निगम की पूरी टीम को सहृदय धन्यवाद दिया है, जिनकी वजह से आज उनके बच्चों को अपने घर के आंगन में खुलकर हंसने और खेलने का अधिकार मिला है।

Continue Reading

खेल

महक नरवासे बनीं भारतीय अंडर-19 टीम की उपकप्तान, कलेक्टर ने दी बधाई

Published

on

राजनांदगांव। जिले की प्रतिभाशाली क्रिकेटर महक नरवासे को भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें टी-20 और वनडे दोनों प्रारूपों में टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव एवं वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन ने महक नरवासे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने कहा कि महक ने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।

कलेक्टर ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि महक की यह सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास और लगन से किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत और श्रीलंका के बीच अंडर-19 महिला टीम की टी-20 श्रृंखला 22 जून से शुरू होगी, जिसके बाद वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। महक नरवासे दोनों प्रारूपों में उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी।

महक की इस उपलब्धि से जिले में खेल प्रेमियों और नागरिकों में उत्साह का माहौल है तथा उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

Continue Reading

Trending