Connect with us

राजनांदगांव

छुरिया तहसील के फसल बीमा से वंचित किसानो ने की धरना

Published

on

*छुरिया तहसील के फसल बीमा से वंचित किसानो ने की धरना।*

*मंडल भाजपा के नेतृत्व में छुरिया तहसील का किया घेराव।*

*किसानो के समर्थन में पहुंचे जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव।*

भारतीय जनता पार्टी मंडल छुरिया/कुमर्दा के मार्गदर्शन में छुरिया तहसील के लगभग 100 ग्रामों में प्रधानमंत्री फसल बीमा से वंचित हजारो किसानो ने छुरिया पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया, धरना प्रदर्शन का शुभांरभ महात्मा गांधी के शैलचित्र पर माल्यार्पण उपरांत किसानो का स्वागत सम्मान कर आंदोलन का शुभांरभ किया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा के लाभ से विमुख लगभग सैकड़ो ग्रामों के किसानों ने धरना स्थल पर पहुंच कर राज्य सरकार एवं बीमा कंपनी को किसानो की बीमा की राशि देने में भेदभाव करने का आरोप लगाया, साथ ही क्षेत्र के राज्य सरकार के प्रतिनिधियों पर भी अपनी भड़ास निकाली। छुरिया तहसील में राजस्व विभाग, कृषि विभाग एवं बीमा कंपनी के संयुक्त फसल कटाई प्रयोग किये जाने के बाद भी रिपोर्ट में छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया गया। जिसका परिणाम किसानों को भुगतान पड़ रहा है। जिसमें से बीमा कंपनी द्वारा 50 गांव शुन्य एवं 31 गांव का आपत्ति दर्ज होने की स्थिति बताया गया। किसानो का यह कहना है कि, शासन प्रशासन एवं बीमा कंपनी द्वारा स्पष्ट जानकारी नहीं देने के कारण आज किसान आंदोलन करने पर मजबूर हो गए है, और हजारो की संख्या में धरना प्रदर्शन कर घेराव करने की स्थिति निर्मित हुई है, साथ ही व्यवासायिक परिसर के दुकान के आबंटन के विषय पर भी नगर पंचायत छुरिया को कटघेरे में खड़े करते हुए कहा कि, आज 01 वर्ष से दुकान बन कर तैयार है एवं प्रभावितों को नियमानुसार दुकान का आबंटन करने की बात कही गई। इस अवसर पर धरना प्रदर्शन पर उपस्थित माननीय मधुसूदन यादव जी, पूर्व सांसद ने कहा कि, राज्य सरकार के जनप्रतिनिधि इतना निरंकुश है कि, किसानो के नाम में सरकार जरूर बनायी है लेकिन आज किसानो के विषय में कांग्रेसी जनप्रतिनिधि किसानो की सुध लेने को तैयार नहीं, और जब श्रेय लेने की बात आती है तो, वहीं कांगे्रसी बड़े-बड़े अखबारो एवं पोस्टरो में नजर आते है। भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता किसानो की हितों को लेकर सड़क की लड़ाई करने को तत्पर है। आंदोलन को संबोधित करते हुए जिला भाजपा महामंत्री दिनेश गांधी जी ने कहा कि, प्रदेश की कांग्रेसी सरकार किसान विरोधी सरकार है, आज किसानों को बीमा की राशि से लेकर खाद, बीज, कृषि यंत्र जैसे अनेक समस्याओं को लेकर किसान आंदोलित है तथा सरकार के पास कोई विकल्प नहीं है, सरकार के अधिकारी कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं है, ऐसे निरंकुश सरकार को सबक सिखाने का समय आ गया है, हम सब किसान मिलकर अपनी मांग को मजबूत करें एवं डटे रहें। इस अवसर पर चंद्रिका डड़सेना, रविन्द्र वैष्णव, हिरेन्द्र साहू, किरण वैष्णव, ललिता कंवर, घासी राम साहू, आत्माराम चंद्रवंशी, कैलाश शर्मा, अजय पटेल, मनभावन उइके, बोधन साहू, हनीफ कुरैशी, मनीष जैन, धनीराम कुंजाम, खेमचंद साहू, बालमुकुंद कुंजाम, मनीष त्रिपाठी, द्रोपती मंडावी, चुरामन साहू, श्याम सुंदर साहू जगतराम साहू, ने भी अपने विचार रखते हुए किसानों के समर्थन में अपनी बात रखते हुए धरना को संबोधित किया। साथ ही धरना कार्यक्रम में मिथलेश दुबे, रोमी भाटिया, संजय सिन्हा, खिलेश्वर साहू, अनिरूद्ध चंद्राकर, एकांत चंद्राकर, शेखर भारद्वाज, राधेश्याम शर्मा, मोहन सिन्हा, आलोक मिश्रा, हिरेन्द्र साहू, दीनदयाल साहू, मयाराम साहू, भुनेश्वर साहू, भेषबाई साहू, किरण साहू, उत्तरा निषाद, अशोक मरकाम, गोपाल भुआर्य, भुपेन्द्र नायक, नैनसिंह पटेल, धनेश्वर कोर्राम, पदमभुषण साहू, परमानंद कुंजाम, मनोज साहू, सोनु कसेर, भुखन धनकर, मुकेश साहू, अनंत तिवारी, सीता वैष्णव, डामन साहू, धन्ना यादव, धरमवीर चंद्रंवशी, दिलेश्वर साहू, रामकुमार साहू, टिकम साहू, हुमदास साहू, हेतराम साहू, राजेश मोंगरे, हौसीलाल साहू, रामसुरत साहू, राजकुमार सिन्हा, सुरेश साहू, कुंदन बडोले, ईश्वर साहू, बिरझू नेताम, बृजलाल यादव, सतीश साहू, सुरेश उइके, शत्रुहन नेताम, रामपाल साहू, उपस्थित रहें। किसानो का किया गया सम्मान, कंवल सिंह ठाकुर खोभा, सोनसिंह ओटी खोभा, गौतरिहा राम मंडावी जैतगुंडरा, लतखोर साहू सड़कचिरचारी, सुदंर लाल उइके कुमर्राछुरिया, मेहताब कोर्राम सड़कचिरचारी, रामदयाल यादव जैतगुडरा, खेमनाथ चंद्रवशी पेण्ड्रीडीह, उमर साहू बिसाहूटोला, हीरालाल साहू हाटबंजारी, हरीराम चंद्रवंशी पेण्ड्रीडीह ने साल भेंट कर किसानो का सम्मान किया कार्यकम का सफल संचालन संजय सिन्हा मंडल महामंत्री आभार खिलेश्वर साहू मंडल महामंत्री द्वारा किया गया

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपराध

माता-पिता और ग्रामीणों से आए दिन विवाद करने वाला युवक जेल भेजा गया

Published

on

राजनांदगांव। ग्राम मचानपार में अपने ही माता-पिता और ग्रामीणों के साथ आए दिन वाद-विवाद कर अशांति फैलाने वाले एक आदतन युवक के खिलाफ तुमडीबोड पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में अमन-चैन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सतत अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में तुमडीबोड पुलिस द्वारा की गई है।

आए दिन करता था गाली-गलौज और विवाद
चौकी पुलिस ने बताया कि मचानपार निवासी पुरुषोत्तम गेंडरे (26 वर्ष), पिता स्वर्गीय गड़बड़, आए दिन अपने ही घर में माता-पिता को प्रताड़ित करता था और ग्रामीणों से बेवजह वाद-विवाद पर उतारू हो जाता था। उसकी हरकतों से पूरे गांव की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों और क्षेत्र में किसी गंभीर अप्रिय घटना के घटित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लिया।

इन धाराओं के तहत हुई जेल
तुमडीबोड पुलिस ने आरोपी पुरुषोत्तम गेंडरे के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में नए कानून की धारा 170, 126 और 135(3) बीएनएसएस (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को माननीय अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में तुमडीबोड चौकी प्रभारी उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक (सउनि) चुन्नी लाल साहू, आरक्षक संजय यारदा, आरक्षक लोकेश साहू एवं चौकी तुमडीबोड स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू हिंसा और सार्वजनिक शांति भंग करने वाले तत्वों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Continue Reading

अपराध

छेड़छाड़ व धमकी देने वाला आरोपी वारदात के 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती से छेड़छाड़, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ नए कानून के तहत मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

घर के सामने आकर की बदसलूकी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पठानपारा निवासी अशद कुरैशी उसे लगातार फोन कर बातचीत करने और मिलने का दबाव बनाता था। बार-बार मना करने के बाद भी वह फोन कर परेशान करता रहा। 12 जून की शाम लगभग 5:00 बजे आरोपी अचानक प्रार्थिया के घर के सामने पहुंच गया और फोन पर बात न करने की बात को लेकर सरेराह अश्लील गाली-गलौज करने लगा। जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी दी और बेइज्जती करने की नीयत से उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की।

बीएनएस (BNS) के तहत अपराध दर्ज
युवती की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बसंतपुर पुलिस ने आरोपी अशद कुरैशी (29 वर्ष), पिता कलीम कुरैशी, निवासी पठानपारा (वार्ड क्रमांक 39) के खिलाफ अपराध क्रमांक 283/2026, धारा 74, 296 एवं 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

एसपी के निर्देश पर 3 घंटे में एक्शन
महिला सुरक्षा से जुड़े इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी श्री कीर्तन राठौर एवं सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में विशेष टीम ने तत्काल आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और वारदात के महज 3 घंटे के भीतर आरोपी अशद को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में जुर्म कबूल करने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल दाखिल कर दिया गया।

कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू, सहायक उप निरीक्षक (सउनि) डेमिन साहू, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक अतहर अली, ललित रावटे एवं विक्रम चन्द्रवंशी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

कटारनुमा चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। चिखली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर कटारनुमा चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार हथियार जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 12 जून को पेट्रोलिंग के समय पुलिस को सूचना मिली कि स्टेशनपारा स्थित बुद्ध गली में एक व्यक्ति कटारनुमा चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। उसने अपना नाम दिनेश भावे (45 वर्ष), निवासी स्टेशनपारा वार्ड क्रमांक 12, चिखली बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार कटारनुमा चाकू बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया तथा न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी सहित चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

Trending