राजनांदगांव
शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में करें कार्य – सचिव मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा विभाग तथा जिले के प्रभारी सचिव डॉ. एस भारतीदासन
*शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में करें कार्य – सचिव मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा विभाग तथा जिले के प्रभारी सचिव डॉ. एस भारतीदासन*
*- जिले के प्रभारी सचिव डॉ. एस भारतीदासन ने जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा ली बैठक*
*- चिटफंड कंपनी की राशि निवेशकों को लौटाने में राजनांदगांव जिला प्रदेश में सबसे आगे*
*- शिविर लगाकर खाद का उठाव कराने के दिए निर्देश*
*- जिले में समूह की महिलाओं द्वारा गौठान में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की*
राजनांदगांव 05 मई 2022। सचिव मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा विभाग तथा जिले के प्रभारी सचिव डॉ. एस भारतीदासन ने जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। जिले के प्रभारी सचिव डॉ. एस भारतीदासन ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में सभी कार्य करें। जिले मेेंं बहुत अच्छा कार्य हो रहा है। चिटफंड कंपनी की राशि निवेशकों को लौटाने में राजनांदगांव जिला प्रदेश में सबसे आगे है। उन्होंने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत वर्मी कम्पोस्ट निर्माण की समीक्षा करते हुए किसानों को दिए गए ऋण वितरण संबंध में जानकारी ली। उन्होंने शिविर लगाकर खाद का उठाव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद के लिए पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत के अनुसार वितरण कराएं। पॉस मशीन में खाद के वितरण की सही एन्ट्री होनी चाहिए। इसके आधार पर खाद का आबंटन किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिले में समूह की महिलाओं द्वारा गैंदे की अच्छी खेती की जा रही है, इसे और आगे बढ़ाएं। मुर्गीपालन, बतखपालन, मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देते हुए हर कलस्टर में विभिन्न तरह की गतिविधियां होनी चाहिए। इसके लिए अलग से योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने जीमैप एप की जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से गौठान का रकबा देखने के साथ ही अन्य जानकारी की भी एन्ट्री करना आवश्यक है। उन्होंने जिले में धान के बदले अन्य फसलों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा उपस्थित रहे।
प्रभारी सचिव डॉ. एस भारतीदासन ने कहा कि सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा के प्रकरणों का निराकरण का प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें। समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों की शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिवासी विकास विभाग द्वारा की जा रही खरीदी के संबंध में जानकारी ली। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में स्टाफ की भर्ती के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के अंतर्गत मोहला, मानपुर, अंबागढ़ चौकी के दूरस्थ अंचलों में जनसामान्य को लाभान्वित करने के लिए कहा। जेनेरिक दवाईयों तथा श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, सुपोषण अभियान के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। राजीव युवा मितान क्लब, नरवा विकास एवं मितान योजना के संबंध में जानकारी ली।
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने बताया कि चिटफंड कंपनी के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए अब तक 17 हजार 691 निवेशकों को 12 करोड़ 80 लाख रूपए की राशि लौटाई गई है। डोंगरगांव तहसील के अंतर्गत भूमि कुर्क की गई है और शीघ्र ही 63 लाख रूपए की राशि लौटाई जाएगी। प्रदेश भर में सर्वाधिक धान की खरीदी राजनंादगांव जिले में की गई। उन्होंने धान का उठाव किया जा रहा है। शेष धान का उठाव शीघ्र ही हो जाएगा। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत 247443.75 क्ंिवटल वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया गया है। वहीं 136880.11 क्ंिवटल वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय किया जा चुका है। 5 करोड़ 6 लाख रूपए की राशि गौठान समिति को तथा 3 करोड़ 24 लाख रूपए की राशि महिला समूहों को दी गई है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में 346 गौठान है। धान के बदले अन्य फसलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। जिले में उतेरा फसल भी ली गई। मनरेगा के अंतर्गत 813 ग्राम पंचायतों में श्रमिकों को कार्य दिया गया है। प्रदेश में श्रमिकों को सर्वाधिक कार्य राजनांदगांव जिले में दिया गया है। सी-मार्ट में समूह की महिलाओं के उत्पादों की बिक्री प्रारंभ हो गई है। समूह की महिलाओं द्वारा मसाले, फिनाईन, खाद्य तेल, अचार, बड़ी, पापड़ की आपूर्ति आश्रम-छात्रावास, स्कूल, आंगनबाड़ी एवं अन्य विभागों में की जा रही है। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वर्ष 2021-22 में 87.12 एकड़ एवं वर्ष 2022-23 में 107.32 एकड़ में किया गया है। बैठक में ओएसडी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई श्री जगदीश सोनकर, ओएसडी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी श्री एस जयर्धन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर, वनमंडलाधिकारी श्रीमती सलमा फारूखी, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, एसडीएम राजनांदगांव श्री अरूण वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक 16 – उषा किरण ————————–
राजनांदगांव
जवाहर नवोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
डोंगरगढ़। जवाहर नवोदय विद्यालय, डोंगरगढ़ में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, सम्मान और आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा का स्मरण करते हुए गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। वहीं विद्यालय में अगस्त और सितंबर में आयोजित होने वाली क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ताइमंडो प्रतियोगिताओं की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं गुरुजनों के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यार्थियों ने गुरु वंदना, प्रेरक भाषण और कविता-पाठ के माध्यम से गुरु के महत्व को रेखांकित किया।
विद्यालय के प्राचार्य एसके सिंह ने कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, चरित्र और जीवन मूल्यों का निर्माण कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा भी प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों का सम्मान करने, अनुशासित जीवन अपनाने और ज्ञानार्जन के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
उप प्राचार्य एसके मंडल ने गुरु पूर्णिमा के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए महर्षि वेदव्यास के योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सत्य, परिश्रम, विनम्रता और संस्कारों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि 5-6 अगस्त तथा 1 से 5 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ताइमंडो प्रतियोगिताओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों को आवश्यक प्रशिक्षण और सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
खेल
राज्य स्तरीय शालेय हॉकी में गुरुनानक स्कूल का जलवा, दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चैंपियन
राजनांदगांव। जशपुर में 26 से 29 जुलाई तक आयोजित 26वीं राज्यस्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता में गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल, राजनांदगांव के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों के दमदार खेल की बदौलत दुर्ग संभाग ने हॉकी स्पर्धा में ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता में प्रदेश के दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर और सरगुजा संभागों की टीमों ने हिस्सा लिया। हॉकी के अंडर-15 बालक, अंडर-17 बालक और अंडर-17 बालिका वर्ग में दुर्ग संभाग की टीम ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए सभी मुकाबले 8 से 10 गोल के बड़े अंतर से जीतकर तीनों वर्गों का खिताब अपने नाम किया।
इस सफलता में गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल के अनुराज श्रीवास्तव, योगेश द्विवेदी, अशोक मेहरा, अभिनव मिश्रा और महिमा यादव की अहम भूमिका रही। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासित और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीमों पर अपना दबदबा बनाए रखा।
टीम की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रभास बघेल, गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर जरनैल सिंह भाटिया, जिला खेल अधिकारी देवेंद्र ठाकुर, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, सचिव शिवनारायण धकेता, भूषण साव, नीलमचंद जैन सहित खेल एवं शिक्षा जगत से जुड़े पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
राजनांदगांव
जिला कांग्रेस में चार संगठनात्मक नियुक्तियां : चुम्मन व प्रकाश बने प्रवक्ता, अमित को सोशल मीडिया की कमान
राजनांदगांव। संगठन को और अधिक सशक्त, गतिशील एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी में चार महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन नियुक्तियों पर अपनी मुहर लगा दी है।
इसके तहत चुम्मन साहू एवं प्रकाश शर्मा को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सोशल मीडिया नेटवर्क को मजबूत करने के लिए अमित अग्रवाल को सोशल मीडिया प्रभारी तथा सागर ताम्रकार को सोशल मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा और संगठनात्मक गतिविधियों को मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन तक मजबूती से पहुंचाने के लिए जिला अध्यक्ष विपिन यादव ने प्रदेश नेतृत्व को अनुशंसा भेजी थी, जिसे स्वीकृति मिल गई है।
जिला कांग्रेस कमेटी अनीस खान, प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी इन नई नियुक्तियों से जिला कांग्रेस की मीडिया एवं सोशल मीडिया टीम को नई ऊर्जा और गति मिलेगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनहित के मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाएंगे।
अनीस खान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे और संगठन को धरातल पर और अधिक सक्रिय व सुदृढ़ बनाने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
