Connect with us

राजनांदगांव

निजात’’ अभियान के माध्यम से समाज को नशा मुक्त बनाने का लिया संकल्प

Published

on

प्रेस विज्ञप्ति

 

*पुलिस अधीक्षक द्वारा लिया गया सर्व समाज सद्भावना बैठक*

 

*‘‘निजात’’ अभियान के माध्यम से समाज को नशा मुक्त बनाने का लिया संकल्प*

 

दिनांक 12.05.2022 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह द्वारा सर्व धर्म समभाव (सभी धर्मो के प्रति समानता का भाव) कायम रहे इस हेतु शहर के सभी धर्मो के प्रतिनिधियों की बैठक कार्यालय में आयोजित की गई जिसमें पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा बताया गया कि किसी भी समुदाय के पर्व/धार्मिक रैली/जुलूस/प्रार्थना आदि के दौरान सभी समुदाय एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें एवं पर्व को अच्छे से मनाये इस हेतु परस्पर समन्वय बनाये रखें। राजनांदगांव जिला में साम्प्रादायिक रूप से अभी तक शांतिपूर्ण स्थिति रही है, सभी एकजुट होकर साम्प्रदायिक सौहार्द्र बनाये रखे। किसी भी समुदाय के देवी-देवताओं या धर्म के विषय पर किसी तरह की टिप्पणी ना करें एवं वाट्सअप, इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर आदि पर पोस्ट न करें जिससे कोई अप्रिय स्थिति निर्मित ना हों। सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न देकर कभी भी इस तरह के पोस्ट फारवर्ड न करें । इस तरह के पोस्ट प्रायः मंद बुद्धि या नाबालिक बालकों द्वारा किया जाता है जिसे उसका दूरगामी अंजाम का ज्ञान नही होता है और शांति व्यवस्था बिगड़ने की सम्भावना बन जाती है। अतः सोशल मीडिया का सर्तकतापूर्वक उपयोग करें और ऐसे पोस्ट को बिना पढ़े या बिना सत्यता जाने किसी को भी फार्वड ना करें।

किसी भी समाजिक रैली, धरना-प्रदर्शन के पूर्व नियमानुसार अनुमति लेवें । डी0जे0 का उपयोग निर्धारित डेसिबल साउण्ड में ही करें। किसी भी तरह के आयोजन, रैली, जुलूस, धरना प्रदर्शन के पूर्व आयोजनकर्ता का नाम, पता, पद, मोबाईल नम्बर, आदि आवश्यक जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराया जाये। सभी सम्प्रदाय के अपने-अपने धर्मिक पर्व के दौरान चौक-चौराहों एवं मोहल्लों में लगाये गये तोरण-झण्डे को किसी तरह से छेडछाड न करें, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जावे। सभी सम्प्रदाय के लोग अपने-अपने धार्मिक पर्व के दौरान लगाये जाने वाले झण्डे, बैनर, पोस्टर को किसी अन्य सम्प्रदाय के पर्व को ध्यान में रखते हुए स्वयं आयोजनकर्ता सहर्ष निकालना सुनिश्चित करें, जिससे साम्प्रदायिक सद्भाव बना रहे। रैली, जुलूस, धरना प्रदर्शन, एवं अन्य गतिविधि के दौरान रूट पर यातायात व्यवस्था हेतु भीड के 10 प्रतिशत अनुपात में स्वयं सेवक रखें जो यातायात व्यवस्था में पुलिस को सहयोग करे। शहर की गुडाखू लाईन, कामठी लाईन, सदर बाजार, सिनेमा लाईन संकीर्ण होने से यातायात की समस्या रहती है। अतः रैली-जुलूस की अनुमति लोक सुविधा को ध्यान में रखी जाकर लेवें। आयोजनकर्ता इस ओर गंभीरता से ध्यान देने को कहा गया। रेली, जुलूस, सभा के पूर्व स्थान निर्धारित करने हेतु चर्चा करने पर जोर दिया गया। सभी स्थानीय अधिकारी जैसे बिजली विभाग, डॉक्टर, एम्बूलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस कंट्रोल रूम, डायल-112, आदि को अपने मोबाईल में सेव कर के रखे और किसी भी आपात स्थिति में उनसे सीधे संपर्क करने की समझाईश दी गई।

*पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा सर्व समाज सद्भावना बैठक में आये प्रतिनिधियों से समाज को नारकोटिक्स/ड्रग्स व अवैध नशे से लोगों को मुक्त करने के लिए राजनांदगांव पुलिस द्वारा चलाये जा रहे निजात अभियान सहयोग करने को कहा गया।*

 

26 जनवरी 2022 से नारकोटिक्स, ड्रग्स के खिलाफ निजात अभियान की शुरूआत की गई है। इस अभियान में मुख्यरूप से तीन बिन्दु है :- 1- कड़ी पुलिस कार्यवाही 2- व्यापक जनजागरूकता 3- नशे के आदी लोगों की काउंसलिंग कर पुर्नवास में मदद शामिल है। इसके साथ ही उपस्थित सर्वधर्म के प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि अवैध रूप से मादक पदार्थो की बिक्री करने वालों की जानकारी निकटतम थाना एवं पुलिस राजपत्रित अधिकारियों देवें, जिन पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाकर नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाया जा सकें । नशा मुक्ति हेतु समाज में जागरूकता फैलावें । नशे में लिप्त व्यक्तियों की जानकारी दी जावे, जिससे उनकी काउंसलिंग कर उनका ईलाज कराया जाकर उन्हें मुख्यधारा में जोडने का प्रयास राजनांदगांव पुलिस द्वारा किया जा सकें ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपराध

माता-पिता और ग्रामीणों से आए दिन विवाद करने वाला युवक जेल भेजा गया

Published

on

राजनांदगांव। ग्राम मचानपार में अपने ही माता-पिता और ग्रामीणों के साथ आए दिन वाद-विवाद कर अशांति फैलाने वाले एक आदतन युवक के खिलाफ तुमडीबोड पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में अमन-चैन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सतत अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में तुमडीबोड पुलिस द्वारा की गई है।

आए दिन करता था गाली-गलौज और विवाद
चौकी पुलिस ने बताया कि मचानपार निवासी पुरुषोत्तम गेंडरे (26 वर्ष), पिता स्वर्गीय गड़बड़, आए दिन अपने ही घर में माता-पिता को प्रताड़ित करता था और ग्रामीणों से बेवजह वाद-विवाद पर उतारू हो जाता था। उसकी हरकतों से पूरे गांव की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों और क्षेत्र में किसी गंभीर अप्रिय घटना के घटित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लिया।

इन धाराओं के तहत हुई जेल
तुमडीबोड पुलिस ने आरोपी पुरुषोत्तम गेंडरे के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में नए कानून की धारा 170, 126 और 135(3) बीएनएसएस (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को माननीय अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में तुमडीबोड चौकी प्रभारी उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक (सउनि) चुन्नी लाल साहू, आरक्षक संजय यारदा, आरक्षक लोकेश साहू एवं चौकी तुमडीबोड स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू हिंसा और सार्वजनिक शांति भंग करने वाले तत्वों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Continue Reading

अपराध

छेड़छाड़ व धमकी देने वाला आरोपी वारदात के 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती से छेड़छाड़, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ नए कानून के तहत मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

घर के सामने आकर की बदसलूकी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पठानपारा निवासी अशद कुरैशी उसे लगातार फोन कर बातचीत करने और मिलने का दबाव बनाता था। बार-बार मना करने के बाद भी वह फोन कर परेशान करता रहा। 12 जून की शाम लगभग 5:00 बजे आरोपी अचानक प्रार्थिया के घर के सामने पहुंच गया और फोन पर बात न करने की बात को लेकर सरेराह अश्लील गाली-गलौज करने लगा। जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी दी और बेइज्जती करने की नीयत से उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की।

बीएनएस (BNS) के तहत अपराध दर्ज
युवती की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बसंतपुर पुलिस ने आरोपी अशद कुरैशी (29 वर्ष), पिता कलीम कुरैशी, निवासी पठानपारा (वार्ड क्रमांक 39) के खिलाफ अपराध क्रमांक 283/2026, धारा 74, 296 एवं 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

एसपी के निर्देश पर 3 घंटे में एक्शन
महिला सुरक्षा से जुड़े इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी श्री कीर्तन राठौर एवं सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में विशेष टीम ने तत्काल आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और वारदात के महज 3 घंटे के भीतर आरोपी अशद को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में जुर्म कबूल करने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल दाखिल कर दिया गया।

कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू, सहायक उप निरीक्षक (सउनि) डेमिन साहू, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक अतहर अली, ललित रावटे एवं विक्रम चन्द्रवंशी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

कटारनुमा चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। चिखली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर कटारनुमा चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार हथियार जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 12 जून को पेट्रोलिंग के समय पुलिस को सूचना मिली कि स्टेशनपारा स्थित बुद्ध गली में एक व्यक्ति कटारनुमा चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। उसने अपना नाम दिनेश भावे (45 वर्ष), निवासी स्टेशनपारा वार्ड क्रमांक 12, चिखली बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार कटारनुमा चाकू बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया तथा न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी सहित चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

Trending