राजनांदगांव
थाना अंबागढ़ चौकी द्वारा निजात कार्यक्रम का किया गया भव्य आयोजन
➡️ थाना अंबागढ़ चौकी द्वारा निजात कार्यक्रम का किया गया भव्य आयोजन
➡️ क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मानपुर मोहला एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन माननीय श्री इंद्र शाह मंडावी जी और क्षेत्र के लोकप्रिय विधायिका माननीया श्रीमती छन्नी चंदू साहू जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे
➡ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ साथ आम जनों के विशाल जनसमूह को ड्रग्स, नारकोटिक्स व अवैध नशे के खिलाफ किया गया जागरूक
➡️ बैनर पोस्टर एवं नाटक का अंश दिखाकर आम जनों को किया गया नशे से होने वाली दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक
➡️ जनप्रतिनिधियों के साथ साथ आम जनों ने किया पुलिस की अनोखी पहल का स्वागत और जमकर की की तारीफ
➡️ थाना अंबागढ़ चौकी पुलिस की जन जागरूकता कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री संतोष सिंह, ओएसडी पुलिस प्रशासन श्री अक्षय कुमार नवीन जिला मोहला मानपुर चौकी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर श्री पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंबागढ़ चौकी श्री अर्जुन कुर्रे के मार्गदर्शन में ड्रग्स, नारकोटिक्स एवं अवैध नशे के खिलाफ आम जनों को जागरूक करने निजात अभियान के तहत दिनांक 16.05.2022 को नगर अंबागढ़ चौकी में थाना अंबागढ़ चौकी पुलिस द्वारा निजात कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय बस स्टैंड में किया गया । लोगों को ड्रग्स, नारकोटिक्स एवं अवैध नशा से होने वाली सामाजिक, आर्थिक, पारिवारिक और शारीरिक नुकसानों के बारे में विस्तार पूर्वक बैनर पोस्टर एवं ब्रह्माकुमारी संस्था तथा क्षेत्र के लोकनाट्य मंच के कलाकारों द्वारा गानो और नाटक रूपांतरण के माध्यम से समझाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्री इंदरशाह मंडावी संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक विधानसभा क्षेत्र मोहला मानपुर, माननीया श्रीमती छन्नी चंदू साहू विधायक खुज्जी विधानसभा क्षेत्र, ओएसडी महोदय प्रशासन श्री जयवर्धन, ओएसडी महोदय पुलिस प्रशासन श्री अक्षय कुमार, श्री संजीव शाह पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव, ब्रह्मा कुमारी हेमा बहन जी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या ताम्रकार, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री दिनेश मेश्राम, वरिष्ठ पत्रकार एवं नगर के गणमान्य नागरिक श्री अनिल मानिकपुरी, रफीक खान, श्री अरुण यादव, गुलाब गोस्वामी, दिनेश शाह मंडावी, जनपद सीईओ श्री भानु प्रताप चूरेंद्र, तहसीलदार अंबागढ़ चौकी प्रीती लारोकर, नगर पंचायत सीईओ दिलीप यदु जी एवं शासन प्रशासन के अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं नगर के अन्य सम्माननीय गणमान्य नागरिक उपस्थित थे | कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री संतोष सिंह द्वारा राजनांदगांव जिले में ड्रग्स, नारकोटिक्स एवं अवैध नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसे निजात अभियान का नाम दिया गया है, के संबंध में जानकारी देते हुए सभी प्रकार के नशो के दुष्परिणाम एवं नुकसान के बारे में बता कर आमजन खासकर युवा पीढ़ी को उनसे दूर रहने एवं अपने परिवार के साथ समाज में खुशी के साथ अपना जीवन जीने की समझाइश दिए। अंबागढ़ चौकी पुलिस परिवार द्वारा निजात अभियान के तहत किए गए निजात कार्यक्रम का अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के नागरिकों द्वारा सराहना किया गया एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री संतोष सिंह का इस अभियान का स्वागत करते हुए पूरी तरह समर्थन किए हैं।
साथ ही अंबागढ़ चौकी पुलिस द्वारा मंचासीन मुख्य अतिथियों एवं अन्य अतिथियों का एवं क्षेत्र के होनहार प्रतिभावान बच्चे जिन्होंने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं में क्षेत्र में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है उन्हें निजात अभियान का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर श्री पुपलेश कुमार द्वारा मंचासीन अतिथियों एवं सम्मानीय गणमान्य नागरिकों व आम जनों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। निजात कार्यक्रम के प्रति क्षेत्र की आमजनता में भारी उत्साह नजर आए और करीबन 700 की संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित रहे|
थाना अंबागढ़ चौकी पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत किए गए वृहद कार्यक्रम में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंबागढ़ चौकी श्री अर्जुन कुर्रे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मानपुर श्री हरीश पाटिल, डीएसपी नक्सल ऑप्स श्री ताजेश्वर दीवान, थाना प्रभारी थाना अंबागढ़ चौकी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सहायक उपनिरीक्षक श्याम ठावरे, जी एस किरंगे, हेमन्त कुमार बोरकर एवं थाना अंबागढ़ चौकी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
अपराध
माता-पिता और ग्रामीणों से आए दिन विवाद करने वाला युवक जेल भेजा गया
राजनांदगांव। ग्राम मचानपार में अपने ही माता-पिता और ग्रामीणों के साथ आए दिन वाद-विवाद कर अशांति फैलाने वाले एक आदतन युवक के खिलाफ तुमडीबोड पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में अमन-चैन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सतत अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में तुमडीबोड पुलिस द्वारा की गई है।
आए दिन करता था गाली-गलौज और विवाद
चौकी पुलिस ने बताया कि मचानपार निवासी पुरुषोत्तम गेंडरे (26 वर्ष), पिता स्वर्गीय गड़बड़, आए दिन अपने ही घर में माता-पिता को प्रताड़ित करता था और ग्रामीणों से बेवजह वाद-विवाद पर उतारू हो जाता था। उसकी हरकतों से पूरे गांव की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों और क्षेत्र में किसी गंभीर अप्रिय घटना के घटित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लिया।
इन धाराओं के तहत हुई जेल
तुमडीबोड पुलिस ने आरोपी पुरुषोत्तम गेंडरे के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में नए कानून की धारा 170, 126 और 135(3) बीएनएसएस (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को माननीय अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में तुमडीबोड चौकी प्रभारी उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक (सउनि) चुन्नी लाल साहू, आरक्षक संजय यारदा, आरक्षक लोकेश साहू एवं चौकी तुमडीबोड स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू हिंसा और सार्वजनिक शांति भंग करने वाले तत्वों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अपराध
छेड़छाड़ व धमकी देने वाला आरोपी वारदात के 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
राजनांदगांव। शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती से छेड़छाड़, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ नए कानून के तहत मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
घर के सामने आकर की बदसलूकी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पठानपारा निवासी अशद कुरैशी उसे लगातार फोन कर बातचीत करने और मिलने का दबाव बनाता था। बार-बार मना करने के बाद भी वह फोन कर परेशान करता रहा। 12 जून की शाम लगभग 5:00 बजे आरोपी अचानक प्रार्थिया के घर के सामने पहुंच गया और फोन पर बात न करने की बात को लेकर सरेराह अश्लील गाली-गलौज करने लगा। जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी दी और बेइज्जती करने की नीयत से उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की।
बीएनएस (BNS) के तहत अपराध दर्ज
युवती की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बसंतपुर पुलिस ने आरोपी अशद कुरैशी (29 वर्ष), पिता कलीम कुरैशी, निवासी पठानपारा (वार्ड क्रमांक 39) के खिलाफ अपराध क्रमांक 283/2026, धारा 74, 296 एवं 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
एसपी के निर्देश पर 3 घंटे में एक्शन
महिला सुरक्षा से जुड़े इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी श्री कीर्तन राठौर एवं सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में विशेष टीम ने तत्काल आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और वारदात के महज 3 घंटे के भीतर आरोपी अशद को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में जुर्म कबूल करने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल दाखिल कर दिया गया।
कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू, सहायक उप निरीक्षक (सउनि) डेमिन साहू, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक अतहर अली, ललित रावटे एवं विक्रम चन्द्रवंशी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
अपराध
कटारनुमा चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव। चिखली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर कटारनुमा चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार हथियार जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 12 जून को पेट्रोलिंग के समय पुलिस को सूचना मिली कि स्टेशनपारा स्थित बुद्ध गली में एक व्यक्ति कटारनुमा चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। उसने अपना नाम दिनेश भावे (45 वर्ष), निवासी स्टेशनपारा वार्ड क्रमांक 12, चिखली बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार कटारनुमा चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया तथा न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी सहित चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
