Connect with us

राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां न्याय योजना के माध्यम से लोगों के सामाजिक और आर्थिक अधिकार को सुनिश्चित किए जा रहे : मुख्यमंत्री

Published

on

*छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां न्याय योजना के माध्यम से लोगों के सामाजिक और आर्थिक अधिकार को सुनिश्चित किए जा रहे : मुख्यमंत्री*

 

*- मुख्यमंत्री ने किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों एवं महिला समूहों को दी बधाई*

 

*- मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राजनांदगांव जिले के 2 लाख 11 हजार 153 किसानों के खाते में पहली किश्त 156 करोड़ 33 लाख 38 हजार रूपए की राशि अंतरित की*

 

*- राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के 19 हजार 786 हितग्राहियों को 3 करोड़ 95 लाख 72 हजार रूपए की राशि तथा गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 लाख 71 हजार 254 रूपए की राशि उनके खातों में अंतरित की*

 

राजनांदगांव 21 मई 2022। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल माध्यम से बटन दबाकर आज राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राजनांदगांव जिले के 2 लाख 11 हजार 153 किसानों के खाते में पहली किश्त 156 करोड़ 33 लाख 38 हजार रूपए की राशि अंतरित की। पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आयोजित कार्यक्रम में राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के 19 हजार 786 हितग्राहियों को 3 करोड़ 95 लाख 72 हजार रूपए की राशि तथा गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 लाख 71 हजार 254 रूपए की राशि उनके खातों में अंतरित की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों एवं महिला समूह को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां न्याय योजना के माध्यम से लोगों के सामाजिक और आर्थिक अधिकार को सुनिश्चित किए जा रहे हंै। मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी ने देश को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा था। वह साकार हो रहा है। उनकी बनाई राह हमेशा याद रहेगी। छत्तीसगढ़ की पहचान धान के कटोरे के रूप में है। किसान हितैषी सरकार के योजनाओं के माध्यम से अन्नदाताओं के चेहरों पर खुशी झलक रही है। 10 हजार किसानों की कर्ज माफी की गई। वहीं 2500 रूपए समर्थन मूल्य में धान की खरीदी की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल किसानों को मजबूत करने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर हमें गर्व है। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं। कोविड संक्रमण के दौरान शासन द्वारा जनसामान्य को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के साथ ही उपचार का कार्य प्रतिबद्धतापूर्वक किया गया।

छत्तीसगढ़ राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री दलेश्वर साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में अब संस्कृति से जुड़ाव महसूस होता है। राम वन गमन पथ, छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए गए। किसानों के हित में बहुत सी योजनाएं प्रारंभ की गई है। शासन की सुराजी गांव योजना गांव-गांव तक पहुंच रही है। उन्होंने आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी। छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री भुवनेश्वर बघेल ने कहा कि शासन ने छत्तीसगढ़ की चार चिन्हारी नरवा, घुरवा, गरवा और बाड़ी को बढ़ाने का कार्य किया है। गौठान रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित हो रहे हैं। किसानों के हित में लगातार कार्य किए गए हैं वहीं महिला स्वसहायता समूह की महिलाएंं आर्थिक रूप से समृद्ध हो रही हैं। विधायक खुज्जी श्रीमती छन्नी साहू ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से जमीनी स्तर पर किसानों को मजबूती मिली है। योजना से किसानों की आमदनी बढ़ी है । योजना से किसानों की दशा और दिशा सुधरी है। खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना गोधन योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों का मान बढ़ाया है। किसानों की उपज का सही दाम मिल रहा है, जिससे किसानों में खुशी की लहर है।

अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित श्री नवाज खान ने कहा कि राजनांदगांव जिले में प्रदेश में सर्वाधिक धान खरीदी की गई है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आए हैं। मुख्यमंत्री ने ठेठरी, खुरमी, चिला, फरा और बासी को ब्रांड देने का कार्य किया है। महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि स्वर्गीय श्री राजीव गांधी ने डिजिटल क्रांति और पंचायती राज के क्रियान्वयन का सपना देखा था। उनकी सोच को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि वर्मी कम्पोस्ट निर्माण कर आज समूह की महिलाएं सशक्त बन रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के माध्यम से बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जा रही है। इस अवसर पर समाज सेवी श्री पदम कोठारी एवं प्रगतिशील किसान श्री एनेश्वर वर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर सभी ने आतंकवादी विरोधी दिवस की शपथ ली।

कार्यक्रम में किसानों तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरों को चेक का वितरण किया गया। छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, युवा आयोग के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र मुदलियार, राजगामी संपदा न्याय के अध्यक्ष श्री विवेक वासनिक, पूर्व विधायक श्री गिरवर जंघेल, श्री कुलबीर छाबड़ा एवं अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, एसडीएम श्री अरूण वर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

क्रमांक 99 – उषा किरण/ प्रभाकर ————————–

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपराध

माता-पिता और ग्रामीणों से आए दिन विवाद करने वाला युवक जेल भेजा गया

Published

on

राजनांदगांव। ग्राम मचानपार में अपने ही माता-पिता और ग्रामीणों के साथ आए दिन वाद-विवाद कर अशांति फैलाने वाले एक आदतन युवक के खिलाफ तुमडीबोड पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में अमन-चैन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सतत अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में तुमडीबोड पुलिस द्वारा की गई है।

आए दिन करता था गाली-गलौज और विवाद
चौकी पुलिस ने बताया कि मचानपार निवासी पुरुषोत्तम गेंडरे (26 वर्ष), पिता स्वर्गीय गड़बड़, आए दिन अपने ही घर में माता-पिता को प्रताड़ित करता था और ग्रामीणों से बेवजह वाद-विवाद पर उतारू हो जाता था। उसकी हरकतों से पूरे गांव की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों और क्षेत्र में किसी गंभीर अप्रिय घटना के घटित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लिया।

इन धाराओं के तहत हुई जेल
तुमडीबोड पुलिस ने आरोपी पुरुषोत्तम गेंडरे के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में नए कानून की धारा 170, 126 और 135(3) बीएनएसएस (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को माननीय अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में तुमडीबोड चौकी प्रभारी उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक (सउनि) चुन्नी लाल साहू, आरक्षक संजय यारदा, आरक्षक लोकेश साहू एवं चौकी तुमडीबोड स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू हिंसा और सार्वजनिक शांति भंग करने वाले तत्वों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Continue Reading

अपराध

छेड़छाड़ व धमकी देने वाला आरोपी वारदात के 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती से छेड़छाड़, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ नए कानून के तहत मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

घर के सामने आकर की बदसलूकी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पठानपारा निवासी अशद कुरैशी उसे लगातार फोन कर बातचीत करने और मिलने का दबाव बनाता था। बार-बार मना करने के बाद भी वह फोन कर परेशान करता रहा। 12 जून की शाम लगभग 5:00 बजे आरोपी अचानक प्रार्थिया के घर के सामने पहुंच गया और फोन पर बात न करने की बात को लेकर सरेराह अश्लील गाली-गलौज करने लगा। जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी दी और बेइज्जती करने की नीयत से उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की।

बीएनएस (BNS) के तहत अपराध दर्ज
युवती की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बसंतपुर पुलिस ने आरोपी अशद कुरैशी (29 वर्ष), पिता कलीम कुरैशी, निवासी पठानपारा (वार्ड क्रमांक 39) के खिलाफ अपराध क्रमांक 283/2026, धारा 74, 296 एवं 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

एसपी के निर्देश पर 3 घंटे में एक्शन
महिला सुरक्षा से जुड़े इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी श्री कीर्तन राठौर एवं सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में विशेष टीम ने तत्काल आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और वारदात के महज 3 घंटे के भीतर आरोपी अशद को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में जुर्म कबूल करने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल दाखिल कर दिया गया।

कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू, सहायक उप निरीक्षक (सउनि) डेमिन साहू, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक अतहर अली, ललित रावटे एवं विक्रम चन्द्रवंशी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

कटारनुमा चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। चिखली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर कटारनुमा चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार हथियार जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 12 जून को पेट्रोलिंग के समय पुलिस को सूचना मिली कि स्टेशनपारा स्थित बुद्ध गली में एक व्यक्ति कटारनुमा चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। उसने अपना नाम दिनेश भावे (45 वर्ष), निवासी स्टेशनपारा वार्ड क्रमांक 12, चिखली बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार कटारनुमा चाकू बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया तथा न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी सहित चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

Trending