Connect with us

राजनांदगांव

ढाबा में हुए प्राणघातक हमले के विरोध में सर्व हिन्द समाज मिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से

Published

on

राजनांदगांव। सर्व हिन्दू समाज की ओर से सोमनी क्षेत्र के देवादा स्थित हमारा ढाबा में 22 मई को पार्रीनाला दरगाह के उर्स से लौटते लोगों द्वारा हमारा ढाबा के संचालकों पर योजनाबद्ध तरीके से हमला कर भय आतंक निर्मित किया गया है। उक्त घटना का सर्व हिंदू समाज घोर विरोध प्रकट करता है। घटना जिले व राजनांदगांव शहर के आमजनों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए अपराध में संलिप्त लगभग 200 से 250 लोगों की भीड़ के विरूद्ध कार्यवाही किये जाकर गिरफ्तार किया जाना आवश्यक है। उक्त घटना के प्रमाण स्वरूप चक्षुदर्शी साक्षी एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज को संग्रहित कर उक्त घटना में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून व्यवस्था बनाये रखने व अपराधियों का हौसला बुलंद न हो इस दृष्टि से अविलंब कार्यवाही किया जाना आवश्यक है। उक्त घटना से आमजन एवं जीई रोड़ के व्यवसायी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे है। शहर में अथवा ग्रामीण क्षेत्र व जीई रोड़ में असामाजिक तत्वों के द्वारा नियमित पेट्रोलिंग न होने से अपराधी अपराध कर रहे है। प्रायः यह देखने में मिल रहा है कि असामाजिक तत्वों का चौक-चौराहों में तथा स्कूल परिसरों में मैदानों में जमवाड़ा लगा रहता है। इसके पूर्व 6 माह तक सतत् पेट्रोलिंग की जाती थी, जिसका असर अपराधियों पर हो रहा था। पिछले कुछ समय से नियमित पेट्रोलिंग नहीं हो रही ऐसा देखने में मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र एवं आउटर के वार्डों मे पेट्रोलिंग नहीं होने से शराब कोचियों का धंधा बढ़ रहा है। असामाजिक तत्व बेखौफ हो गये है, जिस पर अंकुश लगाया जाना आवश्यक है। उक्त घटना में पीड़ित पक्षकारगण को लगभग 2,00,000 रूपये की आर्थिक हानि पहुंचाई गई है। विगत दिनों संपन्न हुए पार्रीनाला उर्स के संबंध में पर्याप्त शासन के नियमों का पालन नहीं किया गया। भीड़ अनियंत्रित हुई, जिसके परिणाम स्वरूप एक हादसा में एक युवक को जान गवाना पड़ा। सड़क पर अनियंत्रित रूप से दुकान लगाई गई थी। पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं थी, दंगाईयों के द्वारा राजनांदगांव शहर एवं सोमनी व अंजोरा थाना के कुछ दूरी पर लगातार 1 घंटे तक जमकर उत्पाद मचाया गया। टेबल-कुर्सी तोड़ी गई, ढाबा संचालक एवं कर्मचारियों पर डंडे एवं चाकू से हमला किया गया उसके ढाबा को पूरी तरह से तहस-नहस किया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी एवं समाचार में प्रकाशित जानकारी के आधार पर मात्र अभी 5 लोगों की गिरफ्तारी किया जाना दर्शाया गया है, जो पर्याप्त नहीं है। 5 लोगों के द्वारा ऐसा कृत्य किया जाना संभव भी नहीं है। घटित अपराध को देखते हुए भविष्य में इस प्रकार का घटना का पुनःवृत्ति न हो, इसलिए कानून व्यवस्था की दृष्टि से प्रत्येक नागरिक को जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा दी जाये एवं पुलिस विभाग के द्वारा पर्याप्त पेट्रोलिंग की जावे और दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध बिना किसी राजनीतिक संरक्षण के कार्यवाही किये जाने का मांग सर्वहिन्दू समाज के प्रतिनिधियों के द्वारा किया जा रहा है, यदि 15 दिनों के अन्दर कानून व्यवस्था में सुधार नही होता है और उक्त घटना के दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध पर्याप्त कार्यवाही नहीं की जाती है, तो सर्वहिन्दू समाज सतत् कार्यवाही धरना प्रदर्शन आंदोलन व चक्काजाम की ओर अग्रसर होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु साव, विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री अरुण गुप्ता, स्वयं सेवक प्रशांत सोनी, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्निहोत्री, मंत्री राजेश खांडेकर, पूर्व विधायक सरोजनी बंजारे, कोमल सिंह राजपूत, पूर्णिमा साहू, नगर अध्यक्ष योगेश बागड़ी, जिला संयोजक सुनील सेन, तीर्थराज यादव, आभा तिवारी, जीवन बंजारे, अंकित खंडेलवाल, अंशुल कसार, गुड्डु गुप्ता, त्रिगुण सदानी, दुर्गा यादव, रोहित माखीजा, करणी सेना जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह, महिला विंग से आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपराध

माता-पिता और ग्रामीणों से आए दिन विवाद करने वाला युवक जेल भेजा गया

Published

on

राजनांदगांव। ग्राम मचानपार में अपने ही माता-पिता और ग्रामीणों के साथ आए दिन वाद-विवाद कर अशांति फैलाने वाले एक आदतन युवक के खिलाफ तुमडीबोड पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में अमन-चैन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सतत अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में तुमडीबोड पुलिस द्वारा की गई है।

आए दिन करता था गाली-गलौज और विवाद
चौकी पुलिस ने बताया कि मचानपार निवासी पुरुषोत्तम गेंडरे (26 वर्ष), पिता स्वर्गीय गड़बड़, आए दिन अपने ही घर में माता-पिता को प्रताड़ित करता था और ग्रामीणों से बेवजह वाद-विवाद पर उतारू हो जाता था। उसकी हरकतों से पूरे गांव की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों और क्षेत्र में किसी गंभीर अप्रिय घटना के घटित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लिया।

इन धाराओं के तहत हुई जेल
तुमडीबोड पुलिस ने आरोपी पुरुषोत्तम गेंडरे के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में नए कानून की धारा 170, 126 और 135(3) बीएनएसएस (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को माननीय अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में तुमडीबोड चौकी प्रभारी उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक (सउनि) चुन्नी लाल साहू, आरक्षक संजय यारदा, आरक्षक लोकेश साहू एवं चौकी तुमडीबोड स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू हिंसा और सार्वजनिक शांति भंग करने वाले तत्वों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Continue Reading

अपराध

छेड़छाड़ व धमकी देने वाला आरोपी वारदात के 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती से छेड़छाड़, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ नए कानून के तहत मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

घर के सामने आकर की बदसलूकी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पठानपारा निवासी अशद कुरैशी उसे लगातार फोन कर बातचीत करने और मिलने का दबाव बनाता था। बार-बार मना करने के बाद भी वह फोन कर परेशान करता रहा। 12 जून की शाम लगभग 5:00 बजे आरोपी अचानक प्रार्थिया के घर के सामने पहुंच गया और फोन पर बात न करने की बात को लेकर सरेराह अश्लील गाली-गलौज करने लगा। जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी दी और बेइज्जती करने की नीयत से उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की।

बीएनएस (BNS) के तहत अपराध दर्ज
युवती की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बसंतपुर पुलिस ने आरोपी अशद कुरैशी (29 वर्ष), पिता कलीम कुरैशी, निवासी पठानपारा (वार्ड क्रमांक 39) के खिलाफ अपराध क्रमांक 283/2026, धारा 74, 296 एवं 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

एसपी के निर्देश पर 3 घंटे में एक्शन
महिला सुरक्षा से जुड़े इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी श्री कीर्तन राठौर एवं सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में विशेष टीम ने तत्काल आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और वारदात के महज 3 घंटे के भीतर आरोपी अशद को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में जुर्म कबूल करने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल दाखिल कर दिया गया।

कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू, सहायक उप निरीक्षक (सउनि) डेमिन साहू, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक अतहर अली, ललित रावटे एवं विक्रम चन्द्रवंशी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

कटारनुमा चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। चिखली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर कटारनुमा चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार हथियार जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 12 जून को पेट्रोलिंग के समय पुलिस को सूचना मिली कि स्टेशनपारा स्थित बुद्ध गली में एक व्यक्ति कटारनुमा चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। उसने अपना नाम दिनेश भावे (45 वर्ष), निवासी स्टेशनपारा वार्ड क्रमांक 12, चिखली बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार कटारनुमा चाकू बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया तथा न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी सहित चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

Trending