राजनांदगांव
देश में किसानों का आय नहीं हुआ दुगुना पर महंगाई बेरोजगारी बढ़ गई कई गुना -शाहिद भाई
देश में किसानों का आय नहीं हुआ दुगुना पर महंगाई बेरोजगारी बढ़ गई कई गुना -शाहिद भाई
मनरेगा के 445 करोड़ और खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराएं केंद्र सरकार
केंद्र में बैठी भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूरे होने एवं मोदी सरकार के जनविरोधी नीति, किसानों के साथ लगातार हो रहे अन्याय के विरोध में जनहित के लिए विभिन्न मांगों का ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई के नेतृत्व में जिला कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन,युवा व्यवसायी भावेश अग्रवाल, सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता शेषनाथ ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई ने बताया कि भाजपा सत्ता में आने के लिए लोक लुभावने वादे करते हैं और सरकार में आने के बाद उन वादों पर अमल करना तो दूर उसकी कार्ययोजना भी लागू करने में असफल होते हैं भाजपा केंद्र में काबिज होने पर देश के किसानों के आय को 2022 तक दुगना करने की बड़ी-बड़ी बातें की थी लेकिन किसानों की आय को दोगुना करना तो छोड़ो इसकी कार्ययोजना भी बता सकने में केंद्र सरकार पूरी तरह से असफल है इसी प्रकार सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई चरम पर है सरकार देश के युवाओं को बेरोजगारी की मार झेलने पर विवश कर दी है वर्तमान आंकड़ों के अनुसार देश में 48 करोड युवा बेरोजगार हैं और 42 लाख नौकरियां सरकारी पदों में रिक्त होने के बाद भी उन पदों पर भर्ती ना कर केंद्र सरकार युवाओं के साथ अन्याय कर रही है अपने निजी पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए रेलवे का निजीकरण जिसके कारण आज देश में बहुत सी ट्रेनें किसी भी समय रद्द कर दी जाती है जिससे जनता को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसी प्रकार रेलवे में गैर सुरक्षा श्रेणी के 91629 पदों को समाप्त कर रोजगार का बहुत बड़ा माध्यम बंद कर युवाओं को बेरोजगारी के अंधकार में धकेलने का काम भी किया गया है। किसानों को खाद उपलब्ध कराने की संपूर्ण जवाबदारी केंद्र सरकार की होती है छ ग सरकार की मांग अनुरूप रासायनिक खाद उपलब्ध ना करते हुए सरकार के साथ जहां पक्षपातपूर्ण नीति अपनाई जाती है वही राज्य के किसानों के साथ घोर अन्याय है रासायनिक खादों में एवं कृषि यंत्रों पर जीएसटी लगाकर किसानों को उन्नतशील कृषि से दूर करने के साथ-साथ उन्हें खाद के बढ़े दाम और जीएसटी की दोहरी मार भी दे रहे हैं पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई चरम पर है वहीं कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं अतः कृषकों को कृषि कार्य हेतु पेट्रोल डीजल में सब्सिडी भी प्रदान की जाने की मांग की गई है
शाहिद भाई ने केंद्र सरकार पर पक्षपातपूर्ण नीति का आरोप लगाते हुए कहा कि यूपीए सरकार की महत्वपूर्ण रोजगार योजना मनरेगा में छत्तीसगढ़ के मटेरियल के 300 करोड़ जिसमें राजनांदगांव जिले के 18 करोड एवं मजदूरी के 145 करोड़ की राशि पिछले 8 माह से केंद्र सरकार ने प्रदान नहीं किया है जिसके कारण बेरोजगारी, महंगाई के साथ रोजगार मूलक कार्य जहां प्रभावित हो रहे हैं वहीं सरपंच एवं ग्राम पंचायत स्तर के जनता व जनप्रतिनिधि भी काफी परेशान हैं छत्तीसगढ़ की जन हितैषी सरकार किसानों के लिए न्याय योजना लागू कर समय-समय पर हितग्राहियों से जीवंत संपर्क कर राशि का वितरण करते हैं उसी तर्ज पर आज देश के प्रधानमंत्री ने कार्य कर यह भी साबित कर दिया कि छत्तीसगढ़ सरकार की साफ नीति और नियतका अनुसरण करना मजबूरी है।
अपराध
माता-पिता और ग्रामीणों से आए दिन विवाद करने वाला युवक जेल भेजा गया
राजनांदगांव। ग्राम मचानपार में अपने ही माता-पिता और ग्रामीणों के साथ आए दिन वाद-विवाद कर अशांति फैलाने वाले एक आदतन युवक के खिलाफ तुमडीबोड पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में अमन-चैन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सतत अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में तुमडीबोड पुलिस द्वारा की गई है।
आए दिन करता था गाली-गलौज और विवाद
चौकी पुलिस ने बताया कि मचानपार निवासी पुरुषोत्तम गेंडरे (26 वर्ष), पिता स्वर्गीय गड़बड़, आए दिन अपने ही घर में माता-पिता को प्रताड़ित करता था और ग्रामीणों से बेवजह वाद-विवाद पर उतारू हो जाता था। उसकी हरकतों से पूरे गांव की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों और क्षेत्र में किसी गंभीर अप्रिय घटना के घटित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लिया।
इन धाराओं के तहत हुई जेल
तुमडीबोड पुलिस ने आरोपी पुरुषोत्तम गेंडरे के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में नए कानून की धारा 170, 126 और 135(3) बीएनएसएस (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को माननीय अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में तुमडीबोड चौकी प्रभारी उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक (सउनि) चुन्नी लाल साहू, आरक्षक संजय यारदा, आरक्षक लोकेश साहू एवं चौकी तुमडीबोड स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू हिंसा और सार्वजनिक शांति भंग करने वाले तत्वों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अपराध
छेड़छाड़ व धमकी देने वाला आरोपी वारदात के 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
राजनांदगांव। शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती से छेड़छाड़, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ नए कानून के तहत मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
घर के सामने आकर की बदसलूकी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पठानपारा निवासी अशद कुरैशी उसे लगातार फोन कर बातचीत करने और मिलने का दबाव बनाता था। बार-बार मना करने के बाद भी वह फोन कर परेशान करता रहा। 12 जून की शाम लगभग 5:00 बजे आरोपी अचानक प्रार्थिया के घर के सामने पहुंच गया और फोन पर बात न करने की बात को लेकर सरेराह अश्लील गाली-गलौज करने लगा। जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी दी और बेइज्जती करने की नीयत से उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की।
बीएनएस (BNS) के तहत अपराध दर्ज
युवती की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बसंतपुर पुलिस ने आरोपी अशद कुरैशी (29 वर्ष), पिता कलीम कुरैशी, निवासी पठानपारा (वार्ड क्रमांक 39) के खिलाफ अपराध क्रमांक 283/2026, धारा 74, 296 एवं 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
एसपी के निर्देश पर 3 घंटे में एक्शन
महिला सुरक्षा से जुड़े इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी श्री कीर्तन राठौर एवं सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में विशेष टीम ने तत्काल आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और वारदात के महज 3 घंटे के भीतर आरोपी अशद को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में जुर्म कबूल करने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल दाखिल कर दिया गया।
कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू, सहायक उप निरीक्षक (सउनि) डेमिन साहू, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक अतहर अली, ललित रावटे एवं विक्रम चन्द्रवंशी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
अपराध
कटारनुमा चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव। चिखली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर कटारनुमा चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार हथियार जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 12 जून को पेट्रोलिंग के समय पुलिस को सूचना मिली कि स्टेशनपारा स्थित बुद्ध गली में एक व्यक्ति कटारनुमा चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। उसने अपना नाम दिनेश भावे (45 वर्ष), निवासी स्टेशनपारा वार्ड क्रमांक 12, चिखली बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार कटारनुमा चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया तथा न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी सहित चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
