राजनांदगांव
नगर निगम का जन चौपाल, तेरहवें दिन वार्ड नं. 42,43,44,45 व 46 से 1001 आवेदन प्राप्त
*नगर निगम का जन चौपाल, तेरहवें दिन वार्ड नं. 42,43,44,45 व 46 से 1001 आवेदन प्राप्त*
*16 जून को वार्ड नं. 47 के लिये मोहारा सार्वजनिक मंच में एवं*
*वार्ड नं. 49 के लिये मोहड प्राथमिक शाला में जन चौपाल*
राजनंादगांव 15 जून। वार्डो मंे ही वार्डवासियों की समस्या का समाधान करने नगर निगम तुहर द्वार के तहत नगर निगम द्वारा 1 जून से 16 जून 2022 तक वार्डो में जन चौपाल लगाया जा रहा है। जन चौपाल में वार्डवासी पहुॅच कर अपनी समस्या एवं काम के लिये आवेदन दे रहे है, प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही की जा रही है। आज दिनांक 15 जून को वार्ड नं. 42 व 43 के लिये सर्वधर्म समाज भवन राजीव नगर में, वार्ड नं. 44 व 45 के लिये कौरिनभाठा स्कूल में एवं वार्ड नं. 46 के लिये सामुदायिक भवन बसंतपुर में 9ः30 बजे से 11ः30 बजे तक आयोजित जन चौपाल में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख, निगम अध्यक्ष व वार्ड नं. 46 के पार्षद श्री हरिनारायण पप्पू धकेता,निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण सर्वश्री मधुकर वंजारी, सतीश मसीह, संतोष पिल्ले,श्रीमती दुलारी बाई साहू, राजेश गुप्ता चम्पू,वार्ड नं. 42 के पार्षद श्री ऋषि शास्त्री,वार्ड नं. 43 की पार्षद श्रीमती खेमीन बाई यादव वार्ड नं. 45 के पार्षद श्री गगन आईच, नामांकित पार्षद श्री एजाजूल रहमान,श्री मामराज अग्रवाल व श्री प्रभात गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि श्री राजेश यादव ने उपस्थित होकर वार्डवासियों की समस्या सुन समास्याओं से संबंधी आवेदन प्राप्त किये।
जन चौपाल में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने कहा कि वार्ड की जनता से रूबरू होने एवं उनकी समस्या का समाधान वार्ड में ही करने नगर निगम द्वारा 1 जून से वार्डो मेें जन चौपाल लगाया जा रहा है। आज 15 जून को वार्ड नं. 42 व 43 के लिये सर्वधर्म समाज भवन राजीव नगर में, वार्ड नं. 44 व 45 के लिये कौरिनभाठा स्कूल में एवं वार्ड नं. 46 के लिये सामुदायिक भवन बसंतपुर में आयोजित जन चौपाल में वार्डवासियों से रूबरू होकर वार्डवासियों की मांगे एवं उनकी समस्या सूनी गयी व राशन कार्ड, निराश्रित पेंशन, जन्म-मृत्यु, विवाह, जाति प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास के प्रकरणों के अलावा साफ-सफाई, विद्युत, पानी की समस्या एवं भवन अनुज्ञा के प्रकरणों आवेदन लिये गये एवं निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
निगम आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि जन चौपाल में बारहवें दिन तक 41 वार्ड में 3868 आवेदन प्राप्त हुये और आज तेरहवे दिन 15 जून को वार्ड नं. 42 व 43 के लिये सर्वधर्म समाज भवन राजीव नगर में, वार्ड नं. 44 व 45 के लिये कौरिनभाठा स्कूल में एवं वार्ड नं. 46 के लिये सामुदायिक भवन बसंतपुर में प्रातः 9ः30 से 11ः30 बजे तक आयोजित जन चौपाल में राशन कार्ड के 61, निराश्रित पेंशन के 71 प्रधानमंत्री आवास के 251 प्रकरणों के अलावा साफ-सफाई के 30 विद्युत के 48 जल के 67 निगम राजस्व के 2, जन्म मृत्यु के 4 एवं नजूल संबंधी 326 आवेदन आवेदन प्राप्त हुये। इसके अलावा निर्माण कार्य संबंधी 117 आवदेन तथा अन्य 24 आवेदन, इस प्रकार कुल 1001 आवेदन प्राप्त हुये। जिसका निराकरण संबंधित विभाग को 02 दिवस के भीतर करने के निर्देश दिये। इसके अलावा जन चौपाल में वार्डवासियों का मेडिकल मोबाईल यूनिट द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वार्ड मेें जन चौपाल लगने से वार्डवासियों में उत्साह है।
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि वार्ड नं. 47 के लिये मोहारा सार्वजनिक मंच मंे एवं वार्ड नं. 49 के लिये मोहड प्राथमिक शाला में आयोजित जन चौपाल में दिनांक 16 जून 2022 को प्रातः 9ः30 से 11ः30 बजे तक उपस्थित होकर अपने प्रकरणों का वार्ड में ही समाधान कराये। उन्होंने कहा कि अन्य वार्डो में भी जन चौपाल लगाया जायेगा। जन चौपाल में उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, सहायक श्री संजय ठाकुर, प्र. सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, उप अभियंता श्री दिलीप मरकाम, श्री अमिनेष चंद्राकर व श्री अनुप पांडे, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक श्री राजेश मिश्रा सहित राजस्व के प्रकरणो के निराकरण के लिये राजस्व तहसीलदार, पटवारी, आर.आई. सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थिति थे।
अपराध
माता-पिता और ग्रामीणों से आए दिन विवाद करने वाला युवक जेल भेजा गया
राजनांदगांव। ग्राम मचानपार में अपने ही माता-पिता और ग्रामीणों के साथ आए दिन वाद-विवाद कर अशांति फैलाने वाले एक आदतन युवक के खिलाफ तुमडीबोड पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में अमन-चैन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सतत अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में तुमडीबोड पुलिस द्वारा की गई है।
आए दिन करता था गाली-गलौज और विवाद
चौकी पुलिस ने बताया कि मचानपार निवासी पुरुषोत्तम गेंडरे (26 वर्ष), पिता स्वर्गीय गड़बड़, आए दिन अपने ही घर में माता-पिता को प्रताड़ित करता था और ग्रामीणों से बेवजह वाद-विवाद पर उतारू हो जाता था। उसकी हरकतों से पूरे गांव की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों और क्षेत्र में किसी गंभीर अप्रिय घटना के घटित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लिया।
इन धाराओं के तहत हुई जेल
तुमडीबोड पुलिस ने आरोपी पुरुषोत्तम गेंडरे के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में नए कानून की धारा 170, 126 और 135(3) बीएनएसएस (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को माननीय अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में तुमडीबोड चौकी प्रभारी उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक (सउनि) चुन्नी लाल साहू, आरक्षक संजय यारदा, आरक्षक लोकेश साहू एवं चौकी तुमडीबोड स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू हिंसा और सार्वजनिक शांति भंग करने वाले तत्वों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अपराध
छेड़छाड़ व धमकी देने वाला आरोपी वारदात के 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
राजनांदगांव। शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती से छेड़छाड़, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ नए कानून के तहत मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
घर के सामने आकर की बदसलूकी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पठानपारा निवासी अशद कुरैशी उसे लगातार फोन कर बातचीत करने और मिलने का दबाव बनाता था। बार-बार मना करने के बाद भी वह फोन कर परेशान करता रहा। 12 जून की शाम लगभग 5:00 बजे आरोपी अचानक प्रार्थिया के घर के सामने पहुंच गया और फोन पर बात न करने की बात को लेकर सरेराह अश्लील गाली-गलौज करने लगा। जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी दी और बेइज्जती करने की नीयत से उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की।
बीएनएस (BNS) के तहत अपराध दर्ज
युवती की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बसंतपुर पुलिस ने आरोपी अशद कुरैशी (29 वर्ष), पिता कलीम कुरैशी, निवासी पठानपारा (वार्ड क्रमांक 39) के खिलाफ अपराध क्रमांक 283/2026, धारा 74, 296 एवं 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
एसपी के निर्देश पर 3 घंटे में एक्शन
महिला सुरक्षा से जुड़े इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी श्री कीर्तन राठौर एवं सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में विशेष टीम ने तत्काल आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और वारदात के महज 3 घंटे के भीतर आरोपी अशद को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में जुर्म कबूल करने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल दाखिल कर दिया गया।
कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू, सहायक उप निरीक्षक (सउनि) डेमिन साहू, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक अतहर अली, ललित रावटे एवं विक्रम चन्द्रवंशी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
अपराध
कटारनुमा चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव। चिखली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर कटारनुमा चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार हथियार जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 12 जून को पेट्रोलिंग के समय पुलिस को सूचना मिली कि स्टेशनपारा स्थित बुद्ध गली में एक व्यक्ति कटारनुमा चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। उसने अपना नाम दिनेश भावे (45 वर्ष), निवासी स्टेशनपारा वार्ड क्रमांक 12, चिखली बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार कटारनुमा चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया तथा न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी सहित चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
