Connect with us

राजनांदगांव

विकास की ओर बढ़ता डोंगरगढ़ विधानसभा,विधायक निधि से 3 करोड़ के कार्य स्वीकृति

Published

on

*विकास की ओर बढ़ता डोंगरगढ़ विधानसभा,विधायक निधि से 3 करोड़ के कार्य स्वीकृति*

 

राजनांदगांव:-डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल ने अपने विधायक निधि से 3 करोड़ क्षेत्र के विकास हेतु स्वीकृति कराये है ।

 

विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश साहू ने बताया की विधायक बघेल द्वारा अपने विधायक निधि से 3 करोड़ के कार्य स्वीकृति कराया गया है जिसमे राजनांदगांव विकासखंड ग्राम भैसातरा सांस्कृतिक मंच निर्माण हाईस्कूल के 3.50लाख,ग्राम पंचायत खपरीकला सास्कृतिक भवन निर्माण 6.00लाख, ग्राम पंचायत जराही सामुदायिक भवन निर्माण ,शीतला मंदिर पास 2.00लाख, ग्राम डंगनिया ग्राम पंचायत तिलई सामुदायिक भवन निर्माण शीतला मंदिर पास 6.०0लाख, ग्राम मालाड़बरी ग्राम पंचायत बहेराभाठा सामुदायिक भवन निर्माण 6.50लाख,ग्राम पंचायत बघेरा व्यबसायिक परिसर निर्माण 8.00लाख,ग्राम ढाबा ग्राम पंचायत अमलीडीह सीसी रोड निर्माण 4.50लाख,ग्राम भरकाटोला ग्राम पंचायत सहसपुर दल्ली मंच निर्माण 2.00लाख ,ग्राम पंचायत मनगटा सामुदायिक भवन पटेल पारा 6.50लाख, ग्राम पंचायत खैरा ब सामुदायिक भवन यादव पारा 6.50लाख,ग्राम पंचायत पटेवा मंच निर्माण शिशु मंदिर के पास 2.00लाख एवम सामुदायिक भवन निर्माण(मंडल साहू पारा)6.50लाख, ग्राम पंचायत घुमका सामुदायिक भवन निर्माण राजपूत पारा 6.50लाख, एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण शा.महाविधालय में 20.00लाख, ग्राम पंचायत गिधवा सामुदायिक भवन निर्माण शीतला के पास 5.00लाख ,ग्राम बरगाही ग्राम पंचायत कलडबरी सांस्कृतिक भवन 6.50लाख,ग्राम पंचायत सलोनी व्यवसायिक परिसर पंचायत भवन के पास 5.00लाख,ग्राम कुँवरझोरकी ग्राम पंचायत कलेवा खेल मैदान समतलीकरण कार्य 2 लाख,ग्राम पंचायत सहसपुर दल्ली बाउंड्रीवाल निर्माण हाईस्कूल 6.00लाख,ग्राम पंचायत खैरा ब पुलिया निर्माण आशा बॉडी के पास 5.00लाख ,खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम गाड़ाघाट ग्राम पंचायत झिकादाह व्यावसयिक परिसर निर्माण 6.00लाख,ग्राम पंचायत चिचका सीसी रोड निर्माण 5.00लाख,ग्राम पंचायत सिरसाही सीसी रोड एवं पक्का नाली निर्माण 6.00लाख,ग्राम पंचायत देवरी सामुदायिक भवन निर्माण सिन्हा पारा 5.00लाख ,ग्राम बनबोड़ ग्राम पंचायत भण्डारपुर सीसी रोड निर्माण ,वार्ड 14 संतोष पाडे के घर से शिव घर तक 5.00लाख ,ग्राम पंचायत खम्हारडीह सीसी रोड निर्माण वार्ड नम्बर 09 5.00लाख,ग्राम पंचायत परसाही मंच निर्माण हनुमान मंदिर के पास 2.00लाख,ग्राम सल्हेवारा ग्राम पंचायत बेन्द्रिडीही सीसी रोड निर्माण वार्ड नम्बर 06 में 5 लाख ,ग्राम खैरबना ग्राम पंचायत बरबसपुर स्टेडियम में सीडी निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण 8.00लाख ग्राम पंचायत जोरातराई सीसी रोड निर्माण वार्ड नम्बर 18 5.00लाख,ग्राम पंचायत चारभाठा सामुदायिक भवन निर्माण 6.50लाख,ग्राम पंचायत सिंगारपुर मंच निर्माण 2.00लाख,ग्राम पंचायत चिचका सौर्वजनिक मंच निर्माण 3.00लाख,ग्राम बनबोड ग्राम पंचायत भण्डारपुर सीसी रोड निर्माण वार्ड नम्बर 17 थानसिंग से इतवारी घर तक 5.00लाख,ग्राम पंचायत दैहान सी सी रोड निर्माण वार्ड नम्बर 4और 5 में 5.00लाख ,ग्राम पंचायत पाड़ादाह सामुदायिक भवन निर्माण 10.00लाख ,ग्राम जगन्नाथपुर ग्रामपंचायत करेला सीसी रोड निर्माण नीलाम्बर से सेवक वर्मा के घर तक 5.00लाख,ग्राम पंचायत परसाही सौदर्यकरण ,विश्वकर्मा मंदिर के पास 1.50लाख एवं सीसी रोड निर्माण वार्ड नम्बर 1 कृष्णा राम से रामजी घर तक 5.00लाख,ग्राम पंचायत खम्हारडीह मंच निर्माण कर्मा मंदिर के पास 2.50लाख,ग्राम पंचायत बल्देवपुर गोड़वाना भवन में आहाता निर्माण 4.50लाख,ग्राम पंचायत सिरदार खपरी व्यावसायिक परिसर निर्माण 8.00लाख,ग्राम चिकालदाह ग्राम पंचायत बेन्द्रिङीह सामुदायिक भवन राजपूत पारा 6.50लाख,एवं चबूतरा निर्माण सौदर्य करण एवं वृक्षारोपण महाराणा प्रताप चौक के पास 4.00लाख,ग्राम पंचायत चिचोला सायकल स्टैंड निर्माण उ.मा.शाला में 4.00लाख, ग्राम सारंगपुर ग्राम पंचायत घोघेंड़बरी रंग मंच निर्माण वार्ड नंबर 11 1.50लाख,ग्राम पंचायत सिंगारपुर मंच निर्माण 2.00लाख,ग्राम सनडोंगरी ग्राम पंचायत गुमानपुर मंच निर्माण वार्ड नम्बर 09 में 2.00लाख,ग्राम पंचायत गातापारकला मंच निर्माण शा.उ.मा.वि. परिसर 2.00लाख, ग्राम पंचायत कोहकाबोड सामुदायिक भवन 6.50लाख,ग्राम पंचायत कटंगीकला सार्वजनिक मंच निर्माण 3.50लाख,ग्राम पंचायत करेला तटबंध निर्माण ,करेला पहाड़ी के नाले पर 1.50लाख ,डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत नागतराई सामुदायिक भवन पटेल पारा 6.50लाख,ग्राम लोहझरी ग्राम पंचायत कलकसा पचरी निर्माण स्कूल तालाब में 4.00लाख,ग्राम पंचायत भैंसरा मंच निर्माण वार्ड नंबर 06में 2.00लाख ,ग्रामपंचायत बिजनापुर

सीसी रोड निर्माण 5.00लाख,ग्राम पंचायत अछोली सामुदायिक भवन निर्माण बगदई पारा 5.00लाख,ग्राम पंचायत बेलगॉव सामुदायिक भवन निर्माण शीतला के पास 3.50लाख,ग्राम पंचायत मुढिया पंचायत भवन के सामने शेड निर्माण एव कंक्रीटीकरण 8.00लाख कार्य स्वीकृति कराये गए है जिस पर जिला पंचायत सदस्य,जनपद सदस्य,ब्लॉक के अध्यक्ष एवम समस्त पदाधिकारी सरपंच एवम ग्रामवासी ने खुशी जाहिर की है ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपराध

माता-पिता और ग्रामीणों से आए दिन विवाद करने वाला युवक जेल भेजा गया

Published

on

राजनांदगांव। ग्राम मचानपार में अपने ही माता-पिता और ग्रामीणों के साथ आए दिन वाद-विवाद कर अशांति फैलाने वाले एक आदतन युवक के खिलाफ तुमडीबोड पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में अमन-चैन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सतत अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में तुमडीबोड पुलिस द्वारा की गई है।

आए दिन करता था गाली-गलौज और विवाद
चौकी पुलिस ने बताया कि मचानपार निवासी पुरुषोत्तम गेंडरे (26 वर्ष), पिता स्वर्गीय गड़बड़, आए दिन अपने ही घर में माता-पिता को प्रताड़ित करता था और ग्रामीणों से बेवजह वाद-विवाद पर उतारू हो जाता था। उसकी हरकतों से पूरे गांव की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों और क्षेत्र में किसी गंभीर अप्रिय घटना के घटित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लिया।

इन धाराओं के तहत हुई जेल
तुमडीबोड पुलिस ने आरोपी पुरुषोत्तम गेंडरे के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में नए कानून की धारा 170, 126 और 135(3) बीएनएसएस (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को माननीय अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में तुमडीबोड चौकी प्रभारी उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक (सउनि) चुन्नी लाल साहू, आरक्षक संजय यारदा, आरक्षक लोकेश साहू एवं चौकी तुमडीबोड स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू हिंसा और सार्वजनिक शांति भंग करने वाले तत्वों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Continue Reading

अपराध

छेड़छाड़ व धमकी देने वाला आरोपी वारदात के 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती से छेड़छाड़, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ नए कानून के तहत मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

घर के सामने आकर की बदसलूकी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पठानपारा निवासी अशद कुरैशी उसे लगातार फोन कर बातचीत करने और मिलने का दबाव बनाता था। बार-बार मना करने के बाद भी वह फोन कर परेशान करता रहा। 12 जून की शाम लगभग 5:00 बजे आरोपी अचानक प्रार्थिया के घर के सामने पहुंच गया और फोन पर बात न करने की बात को लेकर सरेराह अश्लील गाली-गलौज करने लगा। जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी दी और बेइज्जती करने की नीयत से उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की।

बीएनएस (BNS) के तहत अपराध दर्ज
युवती की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बसंतपुर पुलिस ने आरोपी अशद कुरैशी (29 वर्ष), पिता कलीम कुरैशी, निवासी पठानपारा (वार्ड क्रमांक 39) के खिलाफ अपराध क्रमांक 283/2026, धारा 74, 296 एवं 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

एसपी के निर्देश पर 3 घंटे में एक्शन
महिला सुरक्षा से जुड़े इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी श्री कीर्तन राठौर एवं सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में विशेष टीम ने तत्काल आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और वारदात के महज 3 घंटे के भीतर आरोपी अशद को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में जुर्म कबूल करने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल दाखिल कर दिया गया।

कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू, सहायक उप निरीक्षक (सउनि) डेमिन साहू, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक अतहर अली, ललित रावटे एवं विक्रम चन्द्रवंशी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

कटारनुमा चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

राजनांदगांव। चिखली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर कटारनुमा चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार हथियार जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 12 जून को पेट्रोलिंग के समय पुलिस को सूचना मिली कि स्टेशनपारा स्थित बुद्ध गली में एक व्यक्ति कटारनुमा चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। उसने अपना नाम दिनेश भावे (45 वर्ष), निवासी स्टेशनपारा वार्ड क्रमांक 12, चिखली बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार कटारनुमा चाकू बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया तथा न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी सहित चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue Reading

Trending