Connect with us

राजनांदगांव

पुलिस ने किया बड़ी चोरी का खुलासा, एंकर कंपनी के इलेक्टि्रक गोडाउन से हुई थी चोरी, पुराना ग्राहक ही निकला चोर

Published

on

राजनांदगांव। 11 से 13 जून 2022 के दरम्यानी रात एंकर कंपनी के एक इलेक्ट्रानिक सामान के वर्धमान नगर स्थित गोडाउन में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर गोडाउन के अन्दर रखे इलेक्ट्रानिक सामान वायर एस्वीच, टुल्लु पंप, कीमती लगभग 95,000 रूपये की चोरी का रिपोर्ट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली नरेश पटेल द्वारा मौके में जाकर घटना स्थल निरीक्षण किया गया, जो प्रथम द्वष्टया किसी जानकार संदेही द्वारा चोरी की आशंका व्यक्त की गयी। घटना के संबध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय के द्वारा कोतवाली थाना को विशेष टीम गठित किया गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुये इलेक्टि्रक दूकान संचालक पंकज खत्री से गोडाउन में आने-जाने वाले नौकरों, ग्राहको व पूर्व में काम छोड़ चुके स्टाफ के संबध में विस्तृत जानकारी ली गई व घटना स्थल पर लगेसीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये, जो सीसीटीव्ही फुटेज से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बार-बार ज्यूपिटर वाहन से गोडाउन से सामान चोरी कर ले जाते दिखा जो संदेही का फुटेज धुधंला होने से रास्ते में पड़ने वाले लगभग 50 सीसीटीव्ही कैमरा को गंभीरता से खंगाला गया। संदेही के फुटेज के आधार पर ज्यूपिटर वाहन की तलाश की गयी जो संदेही द्वारा ज्यूपिटर का नंबर प्लेट फर्जी लगाकर चोरी की घटना की जा रही थी और चोरी के सामान को जीई रोड में डंप कर स्वंय के इको वाहन क्रमांक सीजी 08-एएल 9096 से अपने घर एवं स्वयं के दुकान में इलेक्टि्रक सामान को ले जाकर बिक्री के लिये रखा था। संदेही नरेन्द्र कुमार साहू मुसरा बाजार डोंगरगढ में साहू इलेक्टि्रकल एवं हार्डवेयर के नाम से दुकान का संचालन करता है, जो पुलिस को पूछताछ में शुरू में स्वंय का खरीदी का इलेक्टि्रक सामान होना बताकर गुमराह करता रहा, पर लगातार पूछताछ करने पर समान के संबध में कोई बिल प्रस्तुत नहीं किया व स्वयं अकेले चोरी की घटना करना स्वीकार किया। नरेन्द्र कुमार साहू द्वारा पूर्व में वर्धमान नगर स्थित एंकर कंपनी के इलेक्ट्रानिक गोडाउन से खरीदी करना व दुकान में रात्रि में ताला बंद रहना, कोई गार्ड ना रहना के संबध में पूर्व से जानकारी होना बताया। 11-12 जून की दरम्यानी रात को अपने ज्यूपिटर वाहन से अकेले जाकर ताला काटकर गोडाउन से सामान लेकर चार बार लगातार ले जाकर जीई रोड में डंप कर अपने इको वाहन से सामान को लोडकर अपने दुकान में ले जाकर बिक्री के लिये रखना बताया।
चोरी किये गये सामानों में 16 बंडल वायर 1.0 एमएम, 125 बंडल वायर 1.5 एमएम, 32 बंडल वायर 2.5 एमएम, 82 नग 32 एम्पीयर का एमसीबी, 100 नग 16 एम्पीयर का एमसी, 360 नग 3 पिन साकेट, 1340 नग 6.0 एम्पीयर डिलक्स स्वीच, 540 नग टेप, दो नग टुल्लु पंप 1 एचपी उपरोक्त सभी समान एंकर कंपनी का कुल रकम 3,70,000 रूपये, घटना में प्रयुक्त वाहन क्रमंाक सीजी 08-एएल 9096 ईको वेन ग्रे रंग कीमती 4,00,000रूपये घटना में प्रयुक्त मोपेड जूपीटर सीजी 08-जेड 7076 भूरा रंग का कीमती 50000 रूपये कुल जप्ती रकम 8,20,000 रूपये शामिल है।
उपरोक्त समान को आरोपी नरेन्द्र कुमार साहू पिता रामाधीन साहू उम्र 29 साल साकिन मुसरा कला थाना डोगंरगढ़ जिला राजनांदगांव से जप्त किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली प्रभारी नरेश पटेल, सउनि श्याम ठावरे, सउनि सुमन कर्ष, महिला प्रधान आरक्षक सरीता तारम, प्रधान आरक्षक संदीप चौहान, सिविल टीम प्रधान आरक्षक जी. सिरील, आरक्षक प्रख्यात जैन, आरक्षक अविनाश झा की भूमिका सराहनीय रही।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

Published

on

राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।

Continue Reading

राजनांदगांव

आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल

Published

on

राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।

Continue Reading

राजनांदगांव

विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue Reading

Trending