राजनांदगांव
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की
राजनांदगांव। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में समस्त संभागायुक्त एवं कलेक्टर्स की बैठक ली। इस दौरान कलेक्टर डोमन सिंह उपस्थित रहे। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 2022-23 में डीएमएफ की राशि का आकलन कर लें। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत बच्चों को गर्म भोजन दिया जाना है। इसके लिए नियमानुसार डीएमएफ की राशि का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि सभी जिले एफसीआई में लक्ष्य के विरूद्ध चावल जमा करने के कार्य में प्रगति लाएं। कलेक्टर इसकी लगातार मानिटरिंग करते रहें। समय -सीमा के बाहर के राजस्व प्रकरणों का शत-प्रतिशत कारण पोर्टल में अंकित करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराये जाने की कार्ययोजना बना लें। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के दूरस्थ अंचलों में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्थानों का चिन्हांकन कर लें। ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिीविटी अन्य सुविधाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुदूर क्षेत्रों में बैंक की शाखाओं के लिए स्थान का चयन करें। राजस्व नक्शे के जिओ-रिफे्रन्सिंग कार्य के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर दें। इस कार्य के लिए प्रशिक्षण देने की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गर्भवती महिलाओं में एनीमिया में कमी लाने की कार्ययोजना बनाई जानी है। इस दिशा में जिला प्रशासन नवाचार करते हुए कार्य करें। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का टीकाकरण कराया जाना है। इसके लिए 75 दिन तक बुस्टर डोज के लिए कार्य करें। जितने लोग इससे लाभान्वित होंगे, उतना ही कोविड का असर कम होगा। शहरी क्षेत्रों में अभियान चलाकर निःशुल्क टीकाकरण का फायदा जनसामान्य को दिलाए।
मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर झंडा अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए सरकारी कार्यालय, स्कूल, कालेज, सामुदायिक सहभागिता से इसे बढ़ाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को गति देने की जरूरत है। इसके लिए व्यवहार में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के संबंध में उन्होंने कहा कि इसके लिए होटल एवं दुकानों में लोगों को सेन्सटाइज करें। समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित कम कीमत के इको फ्रेंडली कैरी बैग को प्रोत्साहित कर सकते हैं। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना अंतर्गत व्यापक पैमाने पर पौधरोपण करना है। उन्होंने जिले में निर्माणाधीन एसटीपी का निरीक्षण करने एवं एसटीपी निर्माण कार्य पूर्ण करने की समय-सीमा के संबंध में, शासकीय भूमि का आबंटन एवं व्यवस्थापन आवेदनों का निराकरण के संबंध में, राम वन गमन पथ के लिए निर्धारित राशि जमा करने के संबंध में, धन्वंतरी दुकानों के नियमित निरीक्षण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा सिंह, श्रीमती निष्ठा पाण्डे तिवारी, खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।
विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अपराध
मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
अपराध
शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
