राजनांदगांव
शहरी क्षेत्रों में व्यापक रूप से पौधरोपण करने के लिए करें कार्य : कलेक्टर
राजनांदगांव। कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि शासन के हर घर हरियाली अभियान के अंतर्गत सभी नगर पंचायतों में घर-घर पौधा वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में व्यापक रूप से पौधरोपण करना है। जनप्रतिनिधियों के सहयोग से यह कार्य नगरीय निकायों में तेजी से करना है। हरेली त्यौहार के अवसर पर जिले के दो गौठानों में प्रतीकात्मक तौर पर मनाया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दिन गौ मूत्र की खरीदी भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि 21 जुलाई से कक्षा 10वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग सुविधा प्रारंभ की जा रही है। इसके अंतर्गत 10वीं के एवं विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों को दी जाएगी। इसके लिए 204 स्कूलों में इंटरनेट कनेक्टीविटी की जानकारी ली गई है। उन्होंने इसकी तैयारी के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों में सिंगल यूज प्लास्टिक की जब्ती की कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी नगरीय निकाय इस पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय में एक एकड़ भूमि में निर्माणाधीन कृष्ण कुंज की साज-सज्जा अच्छी होनी चाहिए। इसके साथ ही वहां पौधरोपण करें। प्रकाश, पेयजल एवं शौचालय सहित अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने जिले में हो रहे तेज बारिश के मद्देनजर मोगरा बैराज से छोड़े गए जल एवं अन्य बैराज में जल की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से कहा कि बैराज की लगातार मॉनिटरिंग करते रहें। पर्यटन क्षेत्र एवं अन्य आवश्यक स्थान जहां सड़कों को खतरे की वजह से बंद करना आवश्यक हो उन स्थानों में विशेष ध्यान देते हुए बंद करा दें। पीडब्ल्यूडी विभाग युद्ध स्तर पर सड़क के मरम्मत का कार्य करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर डोमन सिंह ने उक्त बातें साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कहीं।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि बिहान मेला आयोजित करने के लिए महिला समूहों को चिन्हित कर लें। इससे समूह की महिलाओं को आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत होने के साथ ही सीखने का अवसर मिलेगा। हर मंगलवार को विकेन्दि्रत जन-चौपाल के अंतर्गत जनसामान्य को जाति प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका का वितरण अवश्य करें। साप्ताहिक समय-सीमा के लंबित प्रकरणों का लगातार निराकरण करते जाए इसके लिए गुरूवार को सभी विभाग शिकायतों के संबंध में जानकारी दें। उन्होंने कहा कि जिले में सभी ग्राम पंचायतों में शत प्रतिशत गौठान का निर्माण करना है। दूरस्थ क्षेत्रों के गौठानों में तीन गतिविधियां होनी चाहिए। गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, सामुदायिक बाड़ी के साथ ही मुर्गीपालन एवं पशुपालन की गतिविधियां की जा सकती है। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारी से हर गौठान में पशुपालन के लिए गाय देने के लिए कहा। वन विभाग के गौठानों पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करने की आवश्यकता है। सभी जनपद सीईओ को गौठान में कार्य हेतु प्रस्ताव बनाने के लिए कहा। उन्होंने चारागाह निर्माण तथा सी-मार्ट में समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पाद की बिक्री के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सी-मार्ट के माध्यम से 5 लाख 50 हजार की लागत की सामग्री का विक्रय किया गया है। सभी विभाग सी-मार्ट के माध्यम से आवश्यक सामग्री की खरीदी करें। शासन की मंशा के अनुरूप समूह की महिलाओं को सी-मार्ट के माध्यम से सशक्त बनाकर बढ़ावा देना है।
कलेक्टर श्री सिंह ने खाद एवं बीज की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स में जेनेरिक दवाईयों के बिक्री के लिए सभी सीएमओ एवं बीएमओ निजी डॉक्टर की बैठक लें। कम कीमत पर नागरिकों को दवाईयां उपलब्ध कराने के लिए विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। टीकाकरण के गति बढ़ाते हुए कार्य करें। इसके लिए दल की संख्या बढ़ाए। स्कूलों में भी टीकाकरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रिकॉशन डोज जरूरी संबंधी निबंध प्रतियोगिता कराएं। इसमें स्कॉउड गाईड, एनसीसी एवं समूह की महिलाओं को जोड़े। उन्होंने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने भवन विहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों के संबंध में जानकारी ली।
हर घर झण्डा कार्यक्रम के तैयारी की स्थिति, पीजीएन जनशिकायत प्रकरण, जनचौपाल से प्राप्त शिकायतों का निराकरण, हाट बाजार टीम द्वारा जांच मरीज की संख्या की जानकारी, आजादी से अंत्योदय तक, राजीव युवा मितान क्लबों के निर्वाचन एवं खाता की जानकारी, नगरीय क्षेत्रों में 7500 वर्ग फुट अतिक्रमित भूमि के व्यवस्थापन की जानकारी, विशेष पिछड़ी जनजातियों के शिक्षित युवाओं को नियुक्ति दिये जाने के संबंध में, जल शक्ति अभियान, मुख्यमंत्री वृक्षोरपण प्रोत्साहन योजना, वन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु गठित राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की स्थापना, ऑनलाईन समय-सीमा के बाहर के प्रकरणों की संख्यात्मक जानकारी के संबंध में समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा सिंह, श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, खेमलाल वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम अरूण वर्मा एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
राजनांदगांव। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटीर सुंदरा में जिला साहू संघ राजनांदगांव द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को समर्पित एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए जिलेभर में इस जनअभियान को व्यापक रूप से चलाने की घोषणा की।
जिला साहू संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण का अनूठा संगम है। उन्होंने बताया कि जिला साहू संघ इस अभियान को जिले के प्रत्येक गांव, परिक्षेत्र और तहसील स्तर तक पहुंचाएगा। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया जाएगा, ताकि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनाने का जनआंदोलन बन सके।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन से निपटने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, जिलाध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डॉ. महेश साहू, तहसील अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, नगर अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सुंदरा सरपंच हीपेंद्र साहू, टेड़ेसरा सरपंच खिलेश्वर साहू, भेड़ीकला के पूर्व सरपंच कृष्णा साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की जानकारी जिला साहू संघ के नव नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सचिव परदेशी राम साहू ने दी।
राजनांदगांव
आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
राजनांदगांव। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज के पास जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। पानी निकासी बाधित होने से गंदा पानी आसपास के रहवासियों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने स्टेशन प्रबंधक श्री बर्मन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा नाली पर दीवार बना दिए जाने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है और लोगों के घरों में भर रहा है।
शिकायत मिलते ही स्टेशन प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने नाली पर बनी दीवार को तोड़कर पानी निकासी की व्यवस्था बहाल कर दी, जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर हो गई।
रेलवे की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय रहवासियों को राहत मिली। लोगों ने जनहित में तत्काल कदम उठाने के लिए रेलवे प्रशासन तथा समस्या को प्रमुखता से उठाने पर कांग्रेस नेता आसिफ अली की सराहना की।
राजनांदगांव
विपिन यादव ने संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए की अहम नियुक्तियां, महामंत्रियों को मिली ब्लॉकों की जिम्मेदारी
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। जारी आदेश के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रितेश जैन को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत महेंद्र यादव को राजनांदगांव ग्रामीण, पंकज बांधव को घुमका, हेमंत बैष्णव को डोंगरगढ़ (ग्रामीण), राजकुमार सिन्हा को डोंगरगढ़ (शहर), रवि साहू को एलबी नगर, राजू सिंह राजपूत को छुरिया, शिशुपाल भारती को कुमरदा तथा चुम्मन साहू को डोंगरगांव ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री राहुल तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। नियुक्त सभी ब्लॉक प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अपने-अपने ब्लॉकों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे अपने प्रभार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ सतत समन्वय बनाए रखने तथा बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे। वहीं जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी रितेश जैन जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वय तथा कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण का दायित्व निभाएंगे।
अनीस खान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय एवं अनुशासित बनाते हुए जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना, गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच को सशक्त करना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभा सके।
उन्होंने बताया कि इन सभी नियुक्तियों की सूचना विधिवत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित कर दी गई है। विश्वास है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव3 months agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव5 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
