राजनांदगांव
बेहतर पोषण के लिए बाड़ी में पोषण वाटिका को बढ़ावा देने पर जोर
दुर्ग। पोषण माह के दौरान बच्चों, गर्भवती महिलाओं व शिशुवती माताओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों में जहां विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को सुपोषण का संदेश दिया जा रहा है, वहीं कृषि विज्ञान केंद्र अंजोरा में राष्ट्रीय पोषण अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बेहतर पोषण के लिए पोषण वाटिका की महत्ता बताते हुए विशेषकर महिला कृषकों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से वाटिका में मुनगा, पपीता एवं केला पेड़ लगाने का संकल्प लेने की अपील की गई। साथ ही जागरुकता कार्यक्रम अवसर पर जिले की 105 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं कृषक महिलाओं को इफको के सहयोग से मौसमी सब्जियों के बीज पैकेट का वितरण किया गया।
पोषण माह के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों में लाभार्थियों को पोषण किट व बच्चों को गुड़-चना, चिक्की और टाफियां बांटी जा रही है। पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई जा रही है। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण किट में सम्मिलित पौष्टिक खाद्य पदार्थों के नियमित सेवन तथा उनके महत्व के विषय में लाभार्थियों को व्यापक जानकारी दी जा रही है, ताकि बच्चों में कृपोषण तथा महिलाओं में एनीमिया या प्रोटीन की कमी को दूर किया जा सके। कृषि विज्ञान केंद्र अंजोरा में आयोजित राष्ट्रीय पोषण अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्व विद्यालय, दुर्ग के कुलपति डॉ. एनपी दक्षिणकर (कर्नल) थे। विस्तार शिक्षा के निदेशक डॉ. संजय शाक्य ने अध्यक्षता की। वहीं ग्राम पंचायत अंजोरा की सरपंच संगीता साहू एवं राज्य विपणन प्रबंधक, रायपुर आरण्एसण् तिवारी विशिष्ट अतिथि थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. एनपी दक्षिणकर ने कहाः पोषण के स्तर एवं परिवार की आर्थिक स्थिति का सीधा संबंध है, इसे गंभीरता से लेते हुए गुजरे पांच वर्ष से सुपोषित भारत अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। परिवार के बेहतर पोषण के लिए वर्ष भर सब्जी-भाजी एवं मौसमी फलों का सेवन करना चाहिए। इनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बाड़ी में पोषण वाटिका को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। विशेषकर महिला कृषकों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को वाटिका में मुनगा, पपीता एवं केला पेड़ लगाने का संकल्प लेना चाहिए। यदि बाड़ी नहीं हो तो अपने घर की छत पर बेकार पड़े डिब्बे या बाल्टियों का उपयोग कर सब्जी-भाजी का उत्पादन किया जा सकता है। साथ ही डबरी में जहां पानी जमा रहता है, वहां देसी छोटी मछलियों का पालन किया जाए तो इनके सेवन से सूक्ष्म पोषक तत्वों की पूर्ति करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बच्चों में कुपोषण, महिलाओं में एनीमिया या प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए संतुलित आहार लेने की आवश्यकता पर बल दिया है।
वहीं इफको के आरएस ा् तिवारी ने कहाः भूमि का स्वास्थ्य अच्छा रहे तो पोषण भी अच्छा होता है। राष्ट्रीय पोषण अभियान के दौरान लाभार्थियों को दिए जा रहे पोषण किट में रेडी टू इट फूड से बने व्यंजन, पोषण वाटिका में उत्पादित फल व सब्जियां तथा अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्रियों को प्रमुखता से शामिल किया गया है। यह किट बच्चों, गर्भवती महिलाओं व शिशुवती माताओं में सुपोषण के लिए लाभकारी है।
जागरुकता कार्यक्रम अवसर पर जिले की 105 आंगनबाड़ी कार्यकर्तां एवं कृषक महिलाओं को इफको के सहयोग से मौसमी सब्जियों के बीज पैकेट का वितरण किया गया।
अपराध
घर में अकेली पाकर नाबालिग से दुष्कर्म, तुमडीबोड़ पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को दबोचा
राजनांदगांव। महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस द्वारा चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत तुमडीबोड़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। घर में अकेली पाकर 17 वर्षीय एक नाबालिग बालिका के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
सूने मकान का आरोपी ने उठाया फायदा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामला तुमडीबोड़ चौकी क्षेत्र के ग्राम धौराभाठा का है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में महिला और बालकों से जुड़े अपराधों पर पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी कड़ी में 14 जून को पीड़िता की मां ने तुमडीबोड़ चौकी पहुंचकर आपबीती सुनाई और लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
शिकायत के मुताबिक, रविवार को प्रार्थिया अपने पति के साथ किसी काम से राजनांदगांव गई हुई थी। घर पर उनकी 17 वर्षीय बेटी अकेली थी। इसी दौरान सूनेपन का फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाला आरोपी कुणाल जोशी (20 वर्ष) उनके घर में जबरन दाखिल हो गया।
पड़ोसियों ने दी सूचना, कूलर के पीछे छिपा मिला आरोपी
दोपहर करीब 1:00 बजे जब पड़ोसियों को कुछ आहट हुई और घर में किसी अज्ञात व्यक्ति के घुसने का शक हुआ, तो उन्होंने तत्काल फोन पर इसकी सूचना पीड़िता के माता-पिता को दी। सूचना मिलते ही दंपती दोपहर करीब 2:00 बजे आनन-फानन में अपने घर वापस लौटे।
दरवाजा खुलते ही भागा आरोपी
जब माता-पिता घर पहुंचे तो अंदर का दरवाजा बंद था। काफी आवाज देने और खटखटाने के बाद जब दरवाजा खुला, तो भीतर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। संदेह के आधार पर जब घर की तलाशी ली गई, तो आरोपी कुणाल जोशी कमरे में रखे कूलर के पीछे छिपा हुआ पाया गया। जैसे ही माता-पिता ने शोर मचाकर पड़ोसियों को एकत्र किया, आरोपी मौका पाकर वहां से भाग निकला। इसके बाद जब मां ने डरी-सहमी बेटी से पूछताछ की, तो पीड़िता ने रोते हुए आपबीती सुनाई और बताया कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती अनाचार किया है।
बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए तुमडीबोड़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक धनीराम नारंगे ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल टीम गठित की। पुलिस ने आरोपी कुणाल जोशी के खिलाफ अपराध क्रमांक 258/26, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 64 तथा धारा 04 पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस की मुस्तैदी के कारण घेराबंदी कर आरोपी को चंद घंटों के भीतर ही उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया। वैधानिक कार्रवाई पूरी होने के बाद सोमवार को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर उसे जेल दाखिल कर दिया गया है।
सराहनीय भूमिका: इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक धनीराम नारंगे, सहायक उपनिरीक्षक चुन्नीलाल साहू, आरक्षक लोकेश कुमार साहू, महिला आरक्षक रानी साहू, महिला आरक्षक पूनम बैस तथा तुमडीबोड़ चौकी स्टाफ की मुख्य और सराहनीय भूमिका रही।
राजनांदगांव
नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा की तैयारियां तेज, 21 जून को होगी परीक्षा, 6 केंद्रों में 1982 परीक्षार्थी शामिल होंगे
राजनांदगांव। जिले में नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में केंद्राध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर परीक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
बैठक में बताया गया कि नीट (यूजी) 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक संपन्न होगी, जबकि परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। जिले में कुल 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 1982 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षा की तैयारियों को परखने के लिए 20 जून को सभी परीक्षा केंद्रों में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसमें प्रवेश प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, तकनीकी व्यवस्थाओं और परीक्षा संचालन से जुड़े सभी प्रोटोकॉल का परीक्षण किया जाएगा।
अधिकारियों ने केंद्राध्यक्षों को एनटीए द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। परीक्षा सामग्री के सुरक्षित संधारण, पहचान सत्यापन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।
बैठक में सभी केंद्राध्यक्षों से आपसी समन्वय के साथ परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की गई। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्ष उपस्थित रहे।
राजनांदगांव
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी शुरू
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा महावीर चौक स्थित फ्लाईओवर के नीचे तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। 15 से 17 जून तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का शुभारंभ सांसद संतोष पाण्डेय एवं महापौर मधुसूदन यादव ने किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ली।
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एवं छत्तीसगढ़ में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों को चित्रों और जानकारीपूर्ण प्रदर्शनों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। साथ ही एलईडी स्क्रीन के जरिए भी केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी नागरिकों को दी जा रही है।
प्रदर्शनी में किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को दी गई आर्थिक सहायता, कृषि क्षेत्र में सुधार, ई-नाम पोर्टल का विस्तार, गरीब कल्याण योजनाओं के तहत पक्के आवास निर्माण, मुफ्त राशन वितरण तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों को प्रमुखता से दर्शाया गया है।
देश की सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए रक्षा उत्पादन और निर्यात में हुई वृद्धि, स्वदेशी हथियार निर्माण तथा आधुनिक सैन्य क्षमताओं से संबंधित उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा विश्व के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज, अटल सेतु, राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के विस्तार और वंदे भारत ट्रेनों जैसी अधोसंरचना परियोजनाओं की जानकारी भी प्रदर्शनी में दी गई है।
फोटो प्रदर्शनी में डिजिटल इंडिया, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, युवा सशक्तिकरण, लखपति दीदी अभियान, पोषण योजनाएं तथा अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर सहित विभिन्न विषयों पर आधारित प्रदर्श सामग्री आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा आगंतुकों को जनमन पत्रिका एवं सुशासन के नवीन आयाम पुस्तक का वितरण भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में दिनेश गांधी, राजेश श्यामकर, रघु शर्मा, बलवंत साहू, प्रखर श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह, ईशान शर्मा, अरविंद बैद, हेतल भोजानी, सज्जन सिंह ठाकुर, सतीश यादव, अश्विनी, परमेश्वर लहरे, मनोज साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
