Connect with us

राजनांदगांव

हुंकार रैली की चुनौती तय करेगी सरकार की दिशा : डॉ. रमन सिंह

Published

on

राजनांदगांव। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अध्यक्ष को अपनी जवाबदारी और मजबूती के साथ सहयोग करते हुए संगठन को आगे बढ़ाता है, उन्होंने कहा कि 11/11/22 को महिला मोर्चा की हुंकार रैली यह तय करेगी कि भूपेश सरकार जिन्होंने झूठे वायदे कर सरकार बनाई और आज शराबबंदी, भ्रष्टाचार और प्रदेश को अराजकता में धकेल दिया है, ऐसी भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए महिला मोर्चा ने प्रदेश में हुंकार भरी है। इस हुंकार रैली से प्रदेश में सरकार के खिलाफ लोगों में आक्रोश का भाव आएगा और विकास के पथ पर अग्रसर करने वाली भाजपा सरकार फिर से 2023 में बनेगी। डॉ. रमन सिंह ने पूर्व जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें संगठन ने प्रदेश भाजपा की महत्वपूर्ण जवाबदारी दी है उनको बधाई देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष के रूप में रमेश पटेल जैसे सरल व्यक्तित्व को भी डॉ. रमन सिंह ने बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में विजय का पताका फहरायगी।
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रमेश पटेल ने भाजपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के विशेष सानिध्य में अपना पदभार ग्रहण किया और अपने उद्बोधन में कहा कि चारों विधानसभा और प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन का संकल्प भी लिया।
मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इसके पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने अपना अध्यक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में सभी का सहयोग प्राप्त हुआ और आगे भी कार्यकर्ताओं के सहयोग से वे जनहित में कार्य करते रहेंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सबन्नी ने भी अपने उद्बोधन में संगठन की कार्य योजना को विस्तार से बताते हुए कहा कि महतारी हुंकार रैली में पहले छत्तीसगढ़ महतारी और भारत माता की आरती के पश्चात महिलाएं अपने क्षेत्र से बिलासपुर रवाना होंगी और संगठन को मजबूत करने के लिए तीन दिवसीय प्रवास योजना का भी पालन करना है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता एवं नेता मंडल में प्रवास करेंगे। साथ ही भूपेश सामान्य ने समीक्षा पत्रक भरने की बात समय पर कहीं और पन्ना प्रभारी की सक्रियता को बल देते हुए कहा कि 15 नवंबर तक पन्ना प्रभारी की लिस्ट बनाना अनिवार्य है, उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा सरकार के प्रति वातावरण का निर्माण हो चुका है। लोग भूपेश सरकार से त्रस्त हैं, जरूरत है कार्यकर्ता को मजबूती के साथ खड़े होने की, इसलिए उन्होंने कहा कि 9 तारीख से मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य शुरू हो रहा है, क्योंकि यह चुनाव की बुनियाद है, इसलिए प्राथमिकता से समय पर इसे पूरा करना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने कहा कि डिजिटल पोर्टल पर मतदाता सूची का कार्य करना है। साथ ही 8 विधानसभा की कार्य योजना के प्रभारी नंदकुमार साय एवं ओपी चौधरी को नियुक्त करने की जानकारी दी गई। बैठक का सफल संचालन जिला महामंत्री सचिन बघेल ने किया एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री दिनेश गांधी ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से संभाग संगठन प्रभारी भूपेश सवन्नी, वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, मधुसूदन यादव, संतोष अग्रवाल, प्रदीप गांधी, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा, पूर्व विधायक विनोद खांडेकर, रामजी भारती, सरोजनी बंजारे, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू, जनपद अध्यक्ष प्रतीक्षा भंडारी, सावन वर्मा, राजेंद्र गोलछा, अशोक चौधरी, कोमल सिंह राजपुत, रेखा मेश्राम, पारुल जैन, मधु बेद, आभा तिवारी, मोनू बहादुर सिंह, तरुण लहरवाणी, अतुल रायजादा, रोहित चंद्राकर, कृष्णा तिवारी, लीलाधर साहू, योगेश बागड़ी, त्रिगुण टांक, रघुवीर वादवा, आलोक श्रोती, गोलू गुप्ता, शिव वर्मा सहित जिलेभर के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नवनियुक्त जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल के पदभार ग्रहण में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। जिलेभर के कार्यकर्ताओं में अपने चहेते नेता के अध्यक्ष बनने की खुशी थी और सभी ने पटाखा फोड़ कर बैंड-बाजे के साथ अध्यक्ष का स्वागत सत्कार किया। भाजपा कार्यालय खचाखच कार्यकर्ताओं से भरा रहा। सभी ने जमीनी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने वाले रमेश पटेल को संगठन द्वारा अध्यक्ष बमाने का स्वागत किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

145 पथ विक्रेताओं ने कराया पंजीयन, स्वनिधि महोत्सव में बांटे गए ऋण स्वीकृति पत्र

Published

on

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को नगर निगम द्वारा टाउन हॉल में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 145 स्ट्रीट वेंडर्स ने ऋण प्राप्त करने के लिए पंजीयन कराया। महापौर मधुसूदन यादव ने विभिन्न बैंकों से स्वीकृत ऋण प्रकरणों के हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के 16 पात्र हितग्राहियों को आवास आबंटन पत्र भी सौंपे गए।
महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू की गई पीएम स्वनिधि योजना से पथ विक्रेताओं और छोटे व्यवसायियों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध हो रहा है, जिससे वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर आर्थिक रूप से मजबूत बन रहे हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों से योजना का लाभ लेने की अपील की।
नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि योजना के तहत पहले चरण में 15 हजार, दूसरे चरण में 25 हजार और तीसरे चरण में 50 हजार रुपए तक का ऋण दिया जाता है। नियमित रूप से ऋण चुकाने वाले हितग्राहियों को ब्याज में 7 प्रतिशत तक अनुदान का लाभ भी मिलता है।
महोत्सव में कुल 145 वेंडर्स ने पंजीयन कराया, जिनमें 90 नए आवेदन शामिल रहे, जबकि 55 लंबित प्रकरणों के हितग्राही भी उपस्थित हुए। महापौर ने निगम अध्यक्ष टोपेंद्र सिंह पारस वर्मा, एमआईसी सदस्यों और पार्षदों की मौजूदगी में हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए।
कार्यक्रम में लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि योजना से प्राप्त ऋण ने उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महोत्सव में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और वेंडर्स के ऋण संबंधी पंजीयन किए।
इस अवसर पर निगम के कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके, प्रभारी सहायक अभियंता गरिमा वर्मा, सुषमा साहू सहित निगम अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

Continue Reading

राजनांदगांव

अतिक्रमण व गंदगी पर निगम सख्त : फल दुकान का सामान जब्त कर लगाया जुर्माना, 10 दुकानें सील

Published

on

राजनांदगांव। शहर को साफ-सुथरा, व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर पालिक निगम ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। निगम के अमले ने गुरुवार को जीई रोड और मोहारा फ्लाई ओवर के पास बड़ी कार्रवाई की। जीई रोड पर मुंदड़ा कुंज के पास सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने और गंदगी फैलाने वाले एक फल विक्रेता का सामान जब्त कर 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, मोहारा फ्लाई ओवर के नीचे मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत बनी 10 दुकानों से अवैध कब्जा हटाकर उन्हें सील कर दिया गया।
शहर में स्वच्छ वातावरण निर्मित करने और सड़कों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि यातायात बाधित कर ठेला-खोमचा लगाने, नाली व सड़क पर कब्जा करने और गंदगी फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने राजस्व और स्वास्थ्य अमले को निर्देश दिए हैं कि जहां भी अतिक्रमण या सड़क पर मलबा-गंदगी दिखे, तुरंत सख्त कार्रवाई करें।
निगम से मिली जानकारी के अनुसार, मोहारा फ्लाई ओवर के नीचे मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत निर्मित कई दुकानों में लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर अपना सामान भर दिया था। अमले ने ऐसे 10 दुकानों के भीतर रखा सामान जब्त कर उन्हें पूरी तरह सील कर दिया। निगम अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र की अन्य दुकानों की भी जांच की जा रही है, जहां भी गड़बड़ी मिलेगी वहां सीलबंदी की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आयुक्त ने राजस्व विभाग को निर्देश दिए हैं कि जिन दुकानदारों ने अनुबंध नहीं कराया है या किराया जमा नहीं कर रहे हैंए उन्हें नोटिस थमाकर दुकानें सील की जाएं।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान प्रमुख रूप से प्रभारी राजस्व अधिकारी हितेश ठाकुर, राजस्व उप निरीक्षक रविन्द्र ठाकुर, श्रीमती द्रोपती हरिहारनो, सहायक उद्यान प्रभारी दिलीप गिरी, समयपाल चिराग मेश्राम, प्रभारी पटवारी मिलिन्द रेड्डी व गणेश झा सहित निगम का अतिक्रमण विरोधी दस्ता और स्वास्थ्य अमला मौजूद था।

Continue Reading

राजनांदगांव

बेहतर काम करने वाली पंचायतों को मिलेंगे 60 लाख, कर संग्रहण व सोलर विलेज पर कलेक्टर ने दिया जोर

Published

on

राजनांदगांव। डोंगरगांव जनपद पंचायत के सभाकक्ष में कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने ग्राम पंचायतों के सरपंचों और सचिवों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान कलेक्टर ने मनरेगा, स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, फसल चक्र परिवर्तन और प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। कलेक्टर ने घोषणा की कि जो ग्राम पंचायतें शासकीय योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी, उन्हें मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 60 लाख रुपये तक की विकास राशि स्वीकृत की जाएगी।

स्कूलों के शौचालयों की मरम्मत और नाली निर्माण प्राथमिकता में
कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं पर सरपंचों से सीधे सुझाव और प्रतिक्रिया ली। उन्होंने गांवों में नाली निर्माण, स्कूलों में निर्मित शौचालयों की मरम्मत और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को समय-सीमा के भीतर प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छता अभियान के अंतर्गत माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने की हिदायत दी।

आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें पंचायतें, टैक्स वसूली बढ़ाएं
पंचायतों को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कलेक्टर ने कहा कि ग्राम पंचायतें टैक्स संग्रहण बढ़ाएं। इसके अलावा सामुदायिक भवनों और व्यावसायिक परिसरों का निर्माण कराएं, ताकि उनसे मिलने वाला किराया पंचायतों की नियमित आय का जरिया बन सके। समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन कर मांग जनरेट करने में उल्लेखनीय कार्य करने वाली ग्राम पंचायत कोकपुर और अर्जुनी के सरपंच-सचिवों की उन्होंने सराहना की।

‘सोलर विलेज’ के रूप में विकसित होंगे गांव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत गांवों को ‘सोलर विलेज’ के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि ग्राम पंचायत अर्जुनी में सबसे अधिक 43 सोलर कनेक्शन स्थापित किए गए हैं। इस शानदार उपलब्धि पर कलेक्टर ने अर्जुनी की सरपंच श्रीमती ललिता साहू को सम्मानित किया। इसके साथ ही खुज्जी, तुमड़ीबोड़ और दीवानभेड़ी पंचायत के प्रयासों की भी सराहना की गई।

फसल चक्र परिवर्तन: ग्रीष्मकालीन धान का रकबा किया शून्य
खेती-किसानी की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने धान के बदले दलहन, तिलहन और अन्य लाभकारी फसलों को बढ़ावा देने की बात कही। इस दिशा में मिसाल पेश करने वाले ग्राम पंचायत खुज्जी के सरपंच श्री अजय कुमार पंसारी और ग्राम पंचायत बड़गांव चारभांठा की सरपंच श्रीमती ज्योति साहू को सम्मानित किया गया। इन दोनों पंचायतों ने किसानों को प्रेरित कर ग्रीष्मकालीन धान के रकबे को पिछले वर्ष की तुलना में पूरी तरह ‘शून्य’ कर दिया है और अन्य फसलों की बुआई सुनिश्चित की है।

इस अवसर पर डोंगरगांव जनपद पंचायत की सीईओ श्रीमती रोशनी भगत सहित क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच और सचिव उपस्थित थे।

Continue Reading

Trending