राजनांदगांव
मुख्यमंत्री बघेल ने भेंट-मुलाकात के दौरान अर्जुनी में कॉलेज खोलने की घोषणा की
राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डोंगरगांव विधानसभा के अर्जुनी गांव में भेंट-मुलाकात के दौरान ग्राम अर्जुनी में कॉलेज खोलने की घोषणा की। उन्होंने तुमड़ीबोड़-सूखानाला बैराज सिंचाई परियोजना के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी। डोंगरगांव में माटीकला, शिल्पकला के लिए ग्लेजिंग यूनिट की स्थापना करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि डोंगरगांव के सभी वार्डों में गली क्रांकीटीकरण किया जाएगा। कोटरासरार से मोहभट्टा तक सड़क निर्माण करवाया जाएगा। मचानपार में हाईस्कूल भवन निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बुद्धुभदरा में हाईस्कूल निर्माण घोषणा की।
सड़कों पर आवारा मवेशियों की मौजूदगी पर बोलते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गौठान हमारे छत्तीसगढ़ की पुरानी परम्परा है। आवारा मवेशियों की समस्या से निपटने के लिए गांव-गांव में गौठान बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से पैरा (पराली) न जलाने की अपील की। उन्हें मवेशियों के चारा के लिए इस्तेमाल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे मवेशियों को चारा मिलेगा तो उनका पेट भरेगा साथ ही उनसे मिलने वाले गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाकर उसे खेतों में खाद की तरह उपयोग कर सकते हैं। इससे उत्पादन भी बढ़ेगा। इस कदम से फसल के लिए रासायनिक खादों के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। जैविक खाद से फसल के सेवन से शरीर को कोई नुकसान नहीं है, जो मानवता की सेवा भी है। भेंट-मुलाकात को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पिछले वर्ष जो धान बेचा है, उसके तीन किश्तों का भुगतान हो चुका है। हमारी सरकार में हमने एपीएल, बीपीएल सभी वर्ग का राशन कार्ड बनवाया गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ग्राम कोपेडीह (आलीकुटा) की श्रीमती सरिता साहू ने बताया कि अभी तक 50 मि्ंटल गोबर बेचा है। इसके एवज में एक लाख रूपए मिले। जिसमें घर की जरूरतों को पूरा करने के साथ ही एक स्कूटी की खरीदी भी की।
मुख्यमंत्री से ग्राम अमलीडीह की महिला श्रीमती लक्ष्मी वैष्णव ने बुनकर के कार्य के लिए जमीन मांगी तो मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बताया कि उनके ग्राम में रीपा (रूरल इंडस्टि्रयल पार्क) के लिए दो करोड़ रूपए दिये गए हैं, जो बनकर तैयार भी हो चुका है। वहां लघु व मध्यम उद्योग संचालित किये जा सकते हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों के बारे में पूछने पर सिंगारपुर निवासी परस राम निषाद ने बताया कि योजना की बीते वर्ष की सभी किश्त मिल गई है। परस राम ने बताया कि इस बार की एक किश्त भी उनके खाते में आ चुकी है।
राजेंद्र कुमार साहू ने अर्जुनी की भेंट मुलाकात कार्यक्रम में बताया कि उन्होंने 34 मि्ंटल धान बेचा है जिसका पैसा उन्हें 1 दिन के अंतराल में ही प्राप्त हो गया। उन्होंने बताया कि बैंक पैसा निकालने जाने वाला थे परंतु जब उन्हें पता लगा कि मुख्यमंत्री जी का भेंट मुलाकात का दौरा है तो वो मुख्यमंत्री से मिलने के लिए कार्यक्रम में आ गए।
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल कि छात्र सानिया मेमन मुख्यमंत्री से बात करते हुए नर्वस हुई, मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रोत्साहित किया… और निडर होकर बात करने के लिए कहा। सानिया ने बताया कि वह कक्षा 12वीं की जीव विज्ञान संकाय की छात्रा है और प्रोफेसर बनना चाहती है। मुख्यमंत्री के पूछने पर सानिया ने बताया कि इससे पहले वो सीजी पब्लिक स्कूल में पढ़ती थी। जहां 20000 रूपए फीस देनी पड़ती थी, लेकिन आज वह शासन के द्वारा खोले गए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ रही है और बहुत ही उच्च कोटि की शिक्षा प्राप्त कर रही है और पैसे भी बच रहे हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव युवा मितान क्लब द्वारा जनसेवा की पहल के तहत प्रथम मोबाईल जनसेवा वाहन का उद्घाटन किया। जिससे ग्रामीणों एवं आमजनों को नेत्र क्लिनिक के माध्यम से जांच सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही साथ इसमें रक्तदान सेवा का संचालन भी होगा। राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से यह स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा भावना का क्रांतिकारी कदम है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ विधायक एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज़ खान, अर्जुनी की सरपंच श्रीमती द्रौपती साहू, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, संभागायुक्त महादेव कावरे, आईजी राजनांदगांव रेंज बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर मंच पर मौजूद रहे। इस मौके पर अन्य जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, अपर कलेक्टर सीएल मार्कण्डेय एसडीएम सुनील नायक सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
राजनांदगांव
अवैध शराब बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 35 हजार रुपये से अधिक का सामान जब्त
राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी चिखली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी शराब, बिक्री रकम और शराब बिक्री में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल 35 हजार 20 रुपये का सामान जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध शराब बिक्री, मादक पदार्थों की तस्करी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 19 जून को चौकी चिखली पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बोरी स्थित शीतला तालाब पार के पास एक युवक मोटरसाइकिल में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी गुलशन ताम्रकर पिता शिवा ताम्रकर, उम्र-24 वर्ष, निवासी बोरी वार्ड क्रमांक 7 को शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी की पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 14-एमआर 5313 की सीट के नीचे रखी हरे रंग की बोरी से 40 पौवा सुपर 36 देशी मदिरा और 15 पौवा शोले देशी मसाला शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7.200 बल्क लीटर सुपर 36 देशी शराब (कीमत 3200 रुपये), 2.700 बल्क लीटर शोले देशी मसाला शराब (कीमत 1500 रुपये), बिक्री रकम 320 रुपये तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल (कीमत 30 हजार रुपये) जब्त की है।
आरोपी के खिलाफ चौकी चिखली में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद आदेशानुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी गुलशन ताम्रकर के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट और अन्य अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2022 में आबकारी एक्ट व आर्म्स एक्ट, वर्ष 2024 और 2025 में मारपीट एवं अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदन पटले, आरक्षक आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी, चन्द्रकपूर आयाम सहित चौकी चिखली स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब बिक्री और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
राजनांदगांव
अवैध शराब बिक्री पर बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई, 30 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी शराब जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में 19 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहारा बायपास रोड किनारे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां राजीव नगर निवासी मनीष गुप्ता पिता स्व. नरेश गुप्ता को शराब बेचते पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की मात्रा 5.400 बल्क लीटर तथा कीमत 2640 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 293/2026 के तहत धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कियाए जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में भी आबकारी एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 560/2023 धारा 34 (ए), अपराध क्रमांक 47/2026 धारा 34, अपराध क्रमांक 229/2026 धारा 34 (ए) तथा अपराध क्रमांक 288/2026 धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक राजीव कुमार, मप्रआर मेनका साहू, आरक्षक अतहर अली एवं आरक्षक जमींद्र वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राजनांदगांव
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महापौर की अपील, स्वस्थ रहने योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा
राजनांदगांव। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव ने शहरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए नियमित योग अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की भागदौड़ भरी जीवनशैली में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है।
महापौर ने कहा कि योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर दिन की शुरुआत करने से व्यक्ति स्वस्थए ऊर्जावान और तनावमुक्त रह सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बाद लोगों में विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्याएं बढ़ी हैंए ऐसे में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने और बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग का नियमित अभ्यास जरूरी है।
उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को तन और मन दोनों स्तर पर संतुलित रखता है तथा स्वस्थ जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
महापौर मधुसूदन यादव ने नागरिकों से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुबह 7 बजे दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित सामूहिक योग शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक योग कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश जन.जन तक पहुंचाया जाएगा।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
