राजनांदगांव
झाड़ फूंक के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में पुलिस को मिली सफलता
राजनांदगांव। प्रकरण सदर में प्रार्थी रिपोर्ट दर्ज कराए कि इनकी पत्नी को पिछले कुछ समय से पैर में तकलीफ था, जिसका कई जगह ईलाज कराने के बाद भी कोई आराम नहीं मिला जो कि प्रार्थी के जान-पहचान वाले द्वारा बताया गया कि राजनांदगांव का रहने वाला ज्ञानु सिंग आयुर्वेदिक दवाई देता है, एक बार उसके पास जाकर देख लो और भी लोग ज्ञानु से दवाई लिए थे जो ठीक हो गए है, बताने पर एक बार आयुर्वेदिक ईलाज करवाकर देख लेता हॅू, ज्ञानु को मेरे घर भेजना कहकर बोलने पर 5 नवंबर को ज्ञानु सिंह प्रार्थी के घर आया और प्रार्थी को ईलाज के लिए बस्तर से एक बहुत बड़े वैद्यराज को लाऊंगा कहने पर प्रार्थी द्वारा 6 नवंबर 2022 को 5000 रूपये फोन-पे के माध्यम् से ज्ञानुसिंग के बताये मोबाईल नंबर में ट्रांसफर किया एवं दिनांक 9 नवंबर 2022 को 20,000 रूपये फोन-पे के माध्यम् से उक्त बताए मोबाईल नंबर पर ट्रांसफर किया, फिर 13 नवंबर 2022 को ज्ञानु सिंग को नगद 1000 रूपये दिया। 14 नवंबर 2022 को अपनी पत्नी एवं पहचान वाले के साथ तिलई पहंुचकर ज्ञानु सिंग से मिला जो कि ज्ञानु सिंह अपनी मोटर सायकल से आगे चलते हुए हमें ग्राम बोईरडीह के एक मकान में ले गया। मकान के अंदर एक बैगा (बैद्यराज) के पास हम सभी बैठे, कुछ ही देर में उस मकान में 6-7 लोग घुस आए, उनमें एक महिला भी थी, वे सभी अपने आप को पुलिस वाला होना बताए, तभी अंदर कमरे से एक और महिला निकली जिसे वे सभी पुलिस वाले चांदनी कहकर बुला रहे थे। इसी बीच चांदनी और महिला पुलिस मेरी पत्नी को अंदर कमरे में ले जाकर कपड़ा उतरवाकर के साड़ी में रखे नगद 25000 रूपये को छीन लिए और एक गोरा-मोटा सा पुलिस वाला मुझे अपने पास रखी पिस्तौल दिखाकर धमकाने लगा। मेरे साथ मारपीट करते हुए 5,00,000 रूपये की मांग करने लगे। पैसे नहीं है कहने पर किसी से मांग कर दो कहकर धमकाए, तब अपने साला से फोन पे के माध्यम से 1,00,000 रूपये ट्रांसफर कर दे दिया, इसके बाद उनमें से तीन लोगों ने मुझे मेरी ही कार में बैठाकर घर के आसपास सड़क पर घुमाया और गाड़ी चला रहे मोटे गोरे से लड़के ने मेरी दाहिने हाथ में पहने सोने की अंगूठी को छीन लिया। 16 नवंबर 2022 को मोबाईल नंबर 9691352644 से मुझे कई बार फोन करके गाली-गलौच किये और धमकी देते हुए फिर से एक लाख ूरूपये की मांग किये। पैसा नहीं देने पर घर आकर जान से मारने की धमकी दिये। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 2022 धारा 419, 420, 34 भादंवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों जरिये मोबाईल के सूचना दिया गया। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के मार्गदर्शन पर चौकी चिखली प्रभारी उप निरीक्षक शशांक पौराणिक, चौकी चिचोला एवं थाना सोमनी स्टाप द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर अरोपियों की पता तलाश कर कड़ी मसक्कत कर आरोपीगण राजेश गोड पिता खन्ना गोड़ उम्र 19 साल, खन्ना ठाकुर पिता करींगा ठाकुर उम्र 45 साल दोनों निवासी ग्राम टेडेसरा आबादी पारा थाना सोमनी, तारकेश्वर राजपूत पिता रमेश कुमार राजपूत उम्र 32 साल निवासी ग्राम टेकाहरदी पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़, सूरज कुमार वर्मा पिता तेजलाल वर्मा उम्र 24 साल निवासी डोंगरगढ़, राजूनगर बड़े मंदिर के पास थाना डोंगरगढ़, संतकुमार पारधी पिता रूमसिंह पारधी उम्र 39 साल निवासी ग्राम बोईरडीह पुलिस चौकी चिखली, चांदनी पारधी पिता स्व. संतोष पारधी उम्र 19 साल निवासी ग्राम बोईरडीह पुलिस चौकी चिखली, ज्ञानु सिंग पिता पृथ्वीराज गोड़ उम्र 52 साल निवासी ग्राम बोरी पुलिस चौकी चिखली, विनोद निषाद पिता रात कुमार निषाद उम्र 28 साल निवासी राजीव नगर दुर्ग कुंआ चौक हनुमान के पास रतन साहू का घर जिला दुर्ग, राजेन्द्र सिंग गोड़ पिता पाउसिंग ठाकुर उम्र 55 साल निवासी ग्राम बोरी पुलिस चौकी चिखली को हिरासत मे लेकर पुछताछ किया जो घटना घटित करना स्वीकार किये। आरोपीगण से मेमोरण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त तीन नग मोटर सायकिल, दो नग मोबाईल एवं एक नग एयरगन तथा ठगी किए हुए नगदी रकम में से 37000 रूपये नगद और एक नग सोने का अंगूठी बरामद किया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र किये जाने प्रयास जारी है।
राजनांदगांव
145 पथ विक्रेताओं ने कराया पंजीयन, स्वनिधि महोत्सव में बांटे गए ऋण स्वीकृति पत्र
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को नगर निगम द्वारा टाउन हॉल में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 145 स्ट्रीट वेंडर्स ने ऋण प्राप्त करने के लिए पंजीयन कराया। महापौर मधुसूदन यादव ने विभिन्न बैंकों से स्वीकृत ऋण प्रकरणों के हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के 16 पात्र हितग्राहियों को आवास आबंटन पत्र भी सौंपे गए।
महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू की गई पीएम स्वनिधि योजना से पथ विक्रेताओं और छोटे व्यवसायियों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध हो रहा है, जिससे वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर आर्थिक रूप से मजबूत बन रहे हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों से योजना का लाभ लेने की अपील की।
नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि योजना के तहत पहले चरण में 15 हजार, दूसरे चरण में 25 हजार और तीसरे चरण में 50 हजार रुपए तक का ऋण दिया जाता है। नियमित रूप से ऋण चुकाने वाले हितग्राहियों को ब्याज में 7 प्रतिशत तक अनुदान का लाभ भी मिलता है।
महोत्सव में कुल 145 वेंडर्स ने पंजीयन कराया, जिनमें 90 नए आवेदन शामिल रहे, जबकि 55 लंबित प्रकरणों के हितग्राही भी उपस्थित हुए। महापौर ने निगम अध्यक्ष टोपेंद्र सिंह पारस वर्मा, एमआईसी सदस्यों और पार्षदों की मौजूदगी में हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए।
कार्यक्रम में लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि योजना से प्राप्त ऋण ने उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महोत्सव में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और वेंडर्स के ऋण संबंधी पंजीयन किए।
इस अवसर पर निगम के कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके, प्रभारी सहायक अभियंता गरिमा वर्मा, सुषमा साहू सहित निगम अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।
राजनांदगांव
अतिक्रमण व गंदगी पर निगम सख्त : फल दुकान का सामान जब्त कर लगाया जुर्माना, 10 दुकानें सील
राजनांदगांव। शहर को साफ-सुथरा, व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर पालिक निगम ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। निगम के अमले ने गुरुवार को जीई रोड और मोहारा फ्लाई ओवर के पास बड़ी कार्रवाई की। जीई रोड पर मुंदड़ा कुंज के पास सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने और गंदगी फैलाने वाले एक फल विक्रेता का सामान जब्त कर 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, मोहारा फ्लाई ओवर के नीचे मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत बनी 10 दुकानों से अवैध कब्जा हटाकर उन्हें सील कर दिया गया।
शहर में स्वच्छ वातावरण निर्मित करने और सड़कों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि यातायात बाधित कर ठेला-खोमचा लगाने, नाली व सड़क पर कब्जा करने और गंदगी फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने राजस्व और स्वास्थ्य अमले को निर्देश दिए हैं कि जहां भी अतिक्रमण या सड़क पर मलबा-गंदगी दिखे, तुरंत सख्त कार्रवाई करें।
निगम से मिली जानकारी के अनुसार, मोहारा फ्लाई ओवर के नीचे मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत निर्मित कई दुकानों में लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर अपना सामान भर दिया था। अमले ने ऐसे 10 दुकानों के भीतर रखा सामान जब्त कर उन्हें पूरी तरह सील कर दिया। निगम अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र की अन्य दुकानों की भी जांच की जा रही है, जहां भी गड़बड़ी मिलेगी वहां सीलबंदी की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आयुक्त ने राजस्व विभाग को निर्देश दिए हैं कि जिन दुकानदारों ने अनुबंध नहीं कराया है या किराया जमा नहीं कर रहे हैंए उन्हें नोटिस थमाकर दुकानें सील की जाएं।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान प्रमुख रूप से प्रभारी राजस्व अधिकारी हितेश ठाकुर, राजस्व उप निरीक्षक रविन्द्र ठाकुर, श्रीमती द्रोपती हरिहारनो, सहायक उद्यान प्रभारी दिलीप गिरी, समयपाल चिराग मेश्राम, प्रभारी पटवारी मिलिन्द रेड्डी व गणेश झा सहित निगम का अतिक्रमण विरोधी दस्ता और स्वास्थ्य अमला मौजूद था।
राजनांदगांव
बेहतर काम करने वाली पंचायतों को मिलेंगे 60 लाख, कर संग्रहण व सोलर विलेज पर कलेक्टर ने दिया जोर
राजनांदगांव। डोंगरगांव जनपद पंचायत के सभाकक्ष में कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने ग्राम पंचायतों के सरपंचों और सचिवों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान कलेक्टर ने मनरेगा, स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, फसल चक्र परिवर्तन और प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। कलेक्टर ने घोषणा की कि जो ग्राम पंचायतें शासकीय योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी, उन्हें मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 60 लाख रुपये तक की विकास राशि स्वीकृत की जाएगी।
स्कूलों के शौचालयों की मरम्मत और नाली निर्माण प्राथमिकता में
कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं पर सरपंचों से सीधे सुझाव और प्रतिक्रिया ली। उन्होंने गांवों में नाली निर्माण, स्कूलों में निर्मित शौचालयों की मरम्मत और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को समय-सीमा के भीतर प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छता अभियान के अंतर्गत माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने की हिदायत दी।
आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें पंचायतें, टैक्स वसूली बढ़ाएं
पंचायतों को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कलेक्टर ने कहा कि ग्राम पंचायतें टैक्स संग्रहण बढ़ाएं। इसके अलावा सामुदायिक भवनों और व्यावसायिक परिसरों का निर्माण कराएं, ताकि उनसे मिलने वाला किराया पंचायतों की नियमित आय का जरिया बन सके। समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन कर मांग जनरेट करने में उल्लेखनीय कार्य करने वाली ग्राम पंचायत कोकपुर और अर्जुनी के सरपंच-सचिवों की उन्होंने सराहना की।
‘सोलर विलेज’ के रूप में विकसित होंगे गांव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत गांवों को ‘सोलर विलेज’ के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि ग्राम पंचायत अर्जुनी में सबसे अधिक 43 सोलर कनेक्शन स्थापित किए गए हैं। इस शानदार उपलब्धि पर कलेक्टर ने अर्जुनी की सरपंच श्रीमती ललिता साहू को सम्मानित किया। इसके साथ ही खुज्जी, तुमड़ीबोड़ और दीवानभेड़ी पंचायत के प्रयासों की भी सराहना की गई।
फसल चक्र परिवर्तन: ग्रीष्मकालीन धान का रकबा किया शून्य
खेती-किसानी की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने धान के बदले दलहन, तिलहन और अन्य लाभकारी फसलों को बढ़ावा देने की बात कही। इस दिशा में मिसाल पेश करने वाले ग्राम पंचायत खुज्जी के सरपंच श्री अजय कुमार पंसारी और ग्राम पंचायत बड़गांव चारभांठा की सरपंच श्रीमती ज्योति साहू को सम्मानित किया गया। इन दोनों पंचायतों ने किसानों को प्रेरित कर ग्रीष्मकालीन धान के रकबे को पिछले वर्ष की तुलना में पूरी तरह ‘शून्य’ कर दिया है और अन्य फसलों की बुआई सुनिश्चित की है।
इस अवसर पर डोंगरगांव जनपद पंचायत की सीईओ श्रीमती रोशनी भगत सहित क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच और सचिव उपस्थित थे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
