राजनांदगांव
भारत जोड़ों नफरत छोड़ों के जयघोष के साथ कांग्रेस ने दक्षिण ब्लाक से की पदयात्रा की शुरुआत
राजनांदगांव। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो पदयात्रा निकली। इसी तारतम्य में यात्रा के उद्देश्य सर्वधर्म सद्भाव को जनमानस तक पहंुचान है जिसमें समाज का हर वर्ग जुड़ रहा है और भारत को जोड़ने का काम कर रहे है। इस पदयात्रा की अगुवाई राहुल गांधी व पूरे भारत देश से चुने हुए भारतयात्री कर रहे है, जिसको लेकर 21 नवंबर को राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के भरकापारा वार्ड 28 के बूथ नंबर 133, 134, 138 से भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गई। दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन के निवास एवं कार्यालय भरकापारा वार्ड नंबर 28 से महात्मा गांधी जी के तैल चित्र पर पुष्प चढ़ाकर प्रणाम करते हुए यात्रा शुरू हुई। जिसमें दक्षिण ब्लाक के वरिष्ठजनएपदाधिकारी भी शामिल थे।
शहर कांग्रेस प्रवक्ता अमित चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार शहर जिला कांग्रेस प्रभारी अरूण सिसौदिया के मार्गदर्शन व राजनांदगांव विधानसभा प्रभारी व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन पर यात्रा की शुरुवात महात्मा गांधी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर भारत जोड़ो नफरत छोड़ो के जयघोष के साथ निकाली गई। भारत जोड़ो यात्रा भरकापारा से लोहारा पारा होते हुए गंज चैक पहंुची, जहां राजनांदगांव हमाल संघ के सदस्यों से शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबडा सहित कांग्रेसजनों ने भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को लेकर संवाद किया साथ ही चैक में स्थित नवनिर्मित बजरंगबली के मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात यात्रा गंज लाइन होते हुए दिगंबर जैन मंदिर पहंुची, जहां अंहिसा दूत आचार्य विद्यासागर महाराज जी के कीर्ति स्तंभ पर श्रीफल अर्पित कर यात्रा तिरंगा चैक होते हुए रामाधीन मार्ग, कमल टॉकीज चौक में अशोक स्तंभ पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात पदयात्रा भरकापारा होते हुए डा. भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। जिसके पश्चात भारत जोड़ो यात्रा मोतीनाथ मंदिर में श्रीफल चढ़ाते हुए काली मांई मंदिर चौक पर माताजी की पूजा अर्चना करते हुए कसाई पारा महामाई मंदिर पर नारियल चढ़ाया गया जिसके पश्चात यात्रा पुलिस लाइन होते हुए पुराना बस स्टैंड गांधी प्रतिमा पर पहंुचकर माल्यार्पण किया गया। जिसके पश्चात भारत को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले बाल गंगाधर तिलक जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारत जोड़ो आज की यात्रा का समापन किया गया। यात्रा के दौरान स्वास्थ्यकर्मी, नर्स बहनों के साथ यात्रा के उद्देश्य को लेकर कांग्रेसजनों ने संवाद स्थापित किया और यात्रा के उद्देश्य को साझा किया।
श्री जैन ने बताया कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी के सर्वधर्म सद्भाव के संदेश को जन-मानस में पहंुचाने के लिए निकाली गई राजनांदगांव विधानसभा स्तरीय यात्रा में प्रमुख रूप से अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, महापौर हेमा देशमुख, प्रदेश कांग्रेस महासचिव शाहिद भाई, निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, वरिष्ठ कांग्रेसी उमेश जोशी, श्रीकिशन खंडेलवाल, प्रेमचंद बाफना, रमेश डाकलिया, गौतम डाकलिया, कमलजीत सिंह पिन्टू, कुतबुद्दीन सोलंकी, नत्थुलाल अग्रवाल, श्रीमती शारदा तिवारी, उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आसिफ अली, रमेश राठौर, दिनेश शर्मा, आफताब आलम, अशोक पंजवानी, मामराज अग्रवाल, महेन्द्र शर्मा, रूबी गरचा, एजाजूर रहमान, झम्मन देवांगन, फिरोज अंसारी, राजा त्रिपाठी, राजू खान, सविता ठाकुर, नासिर जिंदरान, हेमंत ओस्तवाल, युगल बाफना, रविकांत जैन, शरद जैन, राकेश जैन, नथमल कोटडिया, नरेश शर्मा, रौशनी सिन्हा, हनी ग्रेवाल, मनीष गौतम, पार्षद विनय झा, महेश साहू, दुलारी साहू, मनीष साहू, पूर्णिमा नागदेवे, शरद पटेल, चंपू गुप्ता, चंद्रकला देवांगन, प्रभात गुप्ता, प्रज्ञा गुप्ता, खैरूनिशा, अवधेश प्रजापति, रिखी यादव, अनिस जैन, महेश अग्रवाल, राजेश चैहान, सतीश सोनपिपरे, विष्णु सिन्हा, जितेन्द्र शर्मा, प्रज्ञा गुप्ता, गुड्डू शर्मा, अतुल शर्मा, डा. राकेश कुमार, हेमू सोनी, मोहसिन कुरैशी, जितेश सिमनकर, मोहनी सिन्हा, रहीम मेमन, अनिल ठाकुर, रविन्द्र निर्मलकर, आयुष खंडेलवाल, शेषनाथ, संतोष हट्टवार, आयुब खान, प्रदीप हेडाऊ, नत्थूलाल हेडाऊ रईस खान, अनिता बक्सेरिया, सोनूराम साहू, मदन साहू, कमल समरीत, राजेश समरीत, रजत भोई, भोजराज भेलावे, शुभम कसार, विशु अजमानी, दुर्गेश धीवर, संदीप जायसवाल, आशा शर्मा, गंगाबाई साहू, सुनीता सिन्हा, भोजराज भेलावे, अरशद खान, रूपेश साहू, सुरेन्द्र देवांगन, खिलेश्वर बंजारे, लखु रूचंदानी, संगीता साहू, मजहर खान, संदीप सोनी, सुकृत गुप्ता, हितेश गोन्नाडे, मुस्तफा जोया, विलय बंसोड, हर्ष खोब्रागढ़े, रईस भूरू, खिलेश्वर पाल, अल्लू सोलंकी, सचिन चैरसिया, जसबीर सिंह भाटिया, अर्जुन सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं शहरवासियों ने भारत जोड़ो यात्रा में अपनी सहभागिता निभाई।
राजनांदगांव
145 पथ विक्रेताओं ने कराया पंजीयन, स्वनिधि महोत्सव में बांटे गए ऋण स्वीकृति पत्र
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को नगर निगम द्वारा टाउन हॉल में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 145 स्ट्रीट वेंडर्स ने ऋण प्राप्त करने के लिए पंजीयन कराया। महापौर मधुसूदन यादव ने विभिन्न बैंकों से स्वीकृत ऋण प्रकरणों के हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के 16 पात्र हितग्राहियों को आवास आबंटन पत्र भी सौंपे गए।
महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू की गई पीएम स्वनिधि योजना से पथ विक्रेताओं और छोटे व्यवसायियों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध हो रहा है, जिससे वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर आर्थिक रूप से मजबूत बन रहे हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों से योजना का लाभ लेने की अपील की।
नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि योजना के तहत पहले चरण में 15 हजार, दूसरे चरण में 25 हजार और तीसरे चरण में 50 हजार रुपए तक का ऋण दिया जाता है। नियमित रूप से ऋण चुकाने वाले हितग्राहियों को ब्याज में 7 प्रतिशत तक अनुदान का लाभ भी मिलता है।
महोत्सव में कुल 145 वेंडर्स ने पंजीयन कराया, जिनमें 90 नए आवेदन शामिल रहे, जबकि 55 लंबित प्रकरणों के हितग्राही भी उपस्थित हुए। महापौर ने निगम अध्यक्ष टोपेंद्र सिंह पारस वर्मा, एमआईसी सदस्यों और पार्षदों की मौजूदगी में हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए।
कार्यक्रम में लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि योजना से प्राप्त ऋण ने उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महोत्सव में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और वेंडर्स के ऋण संबंधी पंजीयन किए।
इस अवसर पर निगम के कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके, प्रभारी सहायक अभियंता गरिमा वर्मा, सुषमा साहू सहित निगम अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।
राजनांदगांव
अतिक्रमण व गंदगी पर निगम सख्त : फल दुकान का सामान जब्त कर लगाया जुर्माना, 10 दुकानें सील
राजनांदगांव। शहर को साफ-सुथरा, व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर पालिक निगम ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। निगम के अमले ने गुरुवार को जीई रोड और मोहारा फ्लाई ओवर के पास बड़ी कार्रवाई की। जीई रोड पर मुंदड़ा कुंज के पास सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने और गंदगी फैलाने वाले एक फल विक्रेता का सामान जब्त कर 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, मोहारा फ्लाई ओवर के नीचे मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत बनी 10 दुकानों से अवैध कब्जा हटाकर उन्हें सील कर दिया गया।
शहर में स्वच्छ वातावरण निर्मित करने और सड़कों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि यातायात बाधित कर ठेला-खोमचा लगाने, नाली व सड़क पर कब्जा करने और गंदगी फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने राजस्व और स्वास्थ्य अमले को निर्देश दिए हैं कि जहां भी अतिक्रमण या सड़क पर मलबा-गंदगी दिखे, तुरंत सख्त कार्रवाई करें।
निगम से मिली जानकारी के अनुसार, मोहारा फ्लाई ओवर के नीचे मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत निर्मित कई दुकानों में लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर अपना सामान भर दिया था। अमले ने ऐसे 10 दुकानों के भीतर रखा सामान जब्त कर उन्हें पूरी तरह सील कर दिया। निगम अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र की अन्य दुकानों की भी जांच की जा रही है, जहां भी गड़बड़ी मिलेगी वहां सीलबंदी की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आयुक्त ने राजस्व विभाग को निर्देश दिए हैं कि जिन दुकानदारों ने अनुबंध नहीं कराया है या किराया जमा नहीं कर रहे हैंए उन्हें नोटिस थमाकर दुकानें सील की जाएं।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान प्रमुख रूप से प्रभारी राजस्व अधिकारी हितेश ठाकुर, राजस्व उप निरीक्षक रविन्द्र ठाकुर, श्रीमती द्रोपती हरिहारनो, सहायक उद्यान प्रभारी दिलीप गिरी, समयपाल चिराग मेश्राम, प्रभारी पटवारी मिलिन्द रेड्डी व गणेश झा सहित निगम का अतिक्रमण विरोधी दस्ता और स्वास्थ्य अमला मौजूद था।
राजनांदगांव
बेहतर काम करने वाली पंचायतों को मिलेंगे 60 लाख, कर संग्रहण व सोलर विलेज पर कलेक्टर ने दिया जोर
राजनांदगांव। डोंगरगांव जनपद पंचायत के सभाकक्ष में कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने ग्राम पंचायतों के सरपंचों और सचिवों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान कलेक्टर ने मनरेगा, स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, फसल चक्र परिवर्तन और प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। कलेक्टर ने घोषणा की कि जो ग्राम पंचायतें शासकीय योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी, उन्हें मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 60 लाख रुपये तक की विकास राशि स्वीकृत की जाएगी।
स्कूलों के शौचालयों की मरम्मत और नाली निर्माण प्राथमिकता में
कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं पर सरपंचों से सीधे सुझाव और प्रतिक्रिया ली। उन्होंने गांवों में नाली निर्माण, स्कूलों में निर्मित शौचालयों की मरम्मत और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को समय-सीमा के भीतर प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छता अभियान के अंतर्गत माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने की हिदायत दी।
आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें पंचायतें, टैक्स वसूली बढ़ाएं
पंचायतों को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कलेक्टर ने कहा कि ग्राम पंचायतें टैक्स संग्रहण बढ़ाएं। इसके अलावा सामुदायिक भवनों और व्यावसायिक परिसरों का निर्माण कराएं, ताकि उनसे मिलने वाला किराया पंचायतों की नियमित आय का जरिया बन सके। समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन कर मांग जनरेट करने में उल्लेखनीय कार्य करने वाली ग्राम पंचायत कोकपुर और अर्जुनी के सरपंच-सचिवों की उन्होंने सराहना की।
‘सोलर विलेज’ के रूप में विकसित होंगे गांव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत गांवों को ‘सोलर विलेज’ के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि ग्राम पंचायत अर्जुनी में सबसे अधिक 43 सोलर कनेक्शन स्थापित किए गए हैं। इस शानदार उपलब्धि पर कलेक्टर ने अर्जुनी की सरपंच श्रीमती ललिता साहू को सम्मानित किया। इसके साथ ही खुज्जी, तुमड़ीबोड़ और दीवानभेड़ी पंचायत के प्रयासों की भी सराहना की गई।
फसल चक्र परिवर्तन: ग्रीष्मकालीन धान का रकबा किया शून्य
खेती-किसानी की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने धान के बदले दलहन, तिलहन और अन्य लाभकारी फसलों को बढ़ावा देने की बात कही। इस दिशा में मिसाल पेश करने वाले ग्राम पंचायत खुज्जी के सरपंच श्री अजय कुमार पंसारी और ग्राम पंचायत बड़गांव चारभांठा की सरपंच श्रीमती ज्योति साहू को सम्मानित किया गया। इन दोनों पंचायतों ने किसानों को प्रेरित कर ग्रीष्मकालीन धान के रकबे को पिछले वर्ष की तुलना में पूरी तरह ‘शून्य’ कर दिया है और अन्य फसलों की बुआई सुनिश्चित की है।
इस अवसर पर डोंगरगांव जनपद पंचायत की सीईओ श्रीमती रोशनी भगत सहित क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच और सचिव उपस्थित थे।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
