Connect with us

राजनांदगांव

खम्हारडीह से जंगल रास्ता में छुपा कर रखे डम्प को पोलिस फ़ोर्स ने किया बरामद

Published

on

राजनांदगांव। नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहूँचाने की नियत से विस्फोटक एवं IED बनाने कि सामग्री तथा नक्सल साहित्य छुपा कर रखा गया था। आईटीबीपी टीम, डीआरजी, CAF के जवान, बीडीएस टीम एवं की सयुक्त कार्यवाही। पुलिस कैम्प मलैदा की आईटीबीपी एवं डीआरजी खैरागढ़ की संयुक्त टीम ग्राम खम्हारडीह व कौहाबहरा के मध्य के पास जंगली रास्ते में सुरक्षा बलो को ज़मीन के अंदर नक्सलियों का एक डम्प गड़ा हुआ मिला। डम्प को निकाला गया, जिस डंप में विस्फोटक गन पाउडर सहित लोहे के छर्रे, IED बनाने में उपयोग किए जाने वाले फ़्लैश के साथ वायर, स्विच बटन, एमसिल एवं नक्सल साहित्य बरामद हुआ। अभियान में आईटीबीपी मलैदा, थाना प्रभारी सर्चिंग में शामिल जिला पुलिस बल, बीडीएस टीम राजनांदगांव एवं आईटीबीपी के अधिकारी एवं डीआरजी जवानों शामिल रहे

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

गंजपारा स्कूल पहुंचे महापौर : व्यवस्थाओं का लिया जायजा, विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा

Published

on

राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव ने शुक्रवार को हीरामोती वार्ड क्रमांक 39 स्थित इग्नाइट इंग्लिश मीडियम स्कूल (गंजपारा स्कूल) का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ वार्ड पार्षद रवि सिन्हा भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल का अवलोकन किया और उप अभियंता अनुप पाण्डे को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।
महापौर ने विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया की भी जानकारी ली। प्राचार्य श्रीमती राबिया सादाब से लॉटरी के माध्यम से विद्यार्थियों के चयन और प्रवेश संबंधी व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने विद्यार्थियों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी पढ़ाई, खेलकूद और अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर अध्ययन करने तथा जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
पार्षद रवि सिन्हा ने विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही। वहीं महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि नगर निगम एवं प्रशासन शासकीय विद्यालयों में निजी स्कूलों की तर्ज पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आधारभूत संरचनाओं का विस्तार प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है।

Continue Reading

राजनांदगांव

नीलगिरी पार्क में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का महापौर ने किया लोकार्पण, वार्डवासियों को मिली बड़ी सौगात

Published

on

राजनांदगांव। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा स्टेडियम वार्ड क्रमांक-22 के नीलगिरी पार्क कॉलोनी में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का शुक्रवार को विधिवत लोकार्पण किया गया। विधायक एवं सांसद निधि से 10 लाख रुपए की लागत से तैयार इस भवन का लोकार्पण महापौर मधुसूदन यादव ने वार्डवासियों की गरिमामयी उपस्थिति में फीता काटकर और पट्टिका का अनावरण कर किया।
इस अवसर पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु और वार्ड पार्षद श्रीमती प्रियंका कुरंजेकर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि वार्डवासियों की लंबे समय से इस क्षेत्र में एक सर्वसुविधायुक्त भवन की मांग थी, जिसे देखते हुए इस सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है। इसके बन जाने से अब स्थानीय नागरिकों को सामाजिक, धार्मिक, पारिवारिक एवं अन्य मांगलिक आयोजनों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और उन्हें कॉलोनी में ही एक उचित स्थान मिल सकेगा।
महापौर ने विकास कार्यों का श्रेय देते हुए कहा कि हमारे पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान विधायक डॉ. रमन सिंह एवं सांसद संतोष पांडेय के सतत सहयोग से शहर के सभी वार्डों में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने वार्डवासियों की ओर से विधायक और सांसद के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
सामुदायिक भवन के लोकार्पण से पूर्व वार्डवासियों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। पुष्प-गुच्छ से स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से आदित्य पराते, कृष्णा तिवारी, बीरबल दादा, श्रवण मिश्रा, रामजी गजबल्ला, श्रीमती सातोबाई साहू, सुधीर शेंडे, श्रीमती आभा श्रीवास्तव, महेश चौहान, कमलेश दास, चंदन सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, अनमोल विश्वास, संजीव वर्मा, हार्दिक चौहान और दक्ष साहू शामिल रहे।
इसके बाद मुख्य अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ भवन को जनता को समर्पित किया। कार्यक्रम में पार्षद मनोहर यादव, सतीश साहू, सेवक उईके, पूर्व पार्षद अतुल रायजादा, विजय राय, पार्षद प्रतिनिधि पंकज कुरंजेकर, राजेश यादव, अभय पारख सहित निगम के उप अभियंता अनुप पाण्डे, मोनेन्द्र साठिया एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

Continue Reading

राजनांदगांव

अवैध गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, दो वाहन जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण कर चूना पत्थर (गिट्टी) के अवैध परिवहन में संलिप्त दो वाहनों को जब्त किया है।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने बीजाभांठा, तुमड़ीबोड़, कोहका, मारगांव, दीवानभेड़ी, मचानपार, मटिया और डोंगरगांव क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान कोहका क्षेत्र में बिना वैध दस्तावेजों के गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर माजदा वाहन क्रमांक सीजी 08-एएफ 0152 और हाईवा क्रमांक सीजी 08-एएन 8053 को जब्त किया गया।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार माजदा वाहन ग्राम पटपर निवासी भोला देवदास के स्वामित्व का है, जिसे चालक मनोज चला रहा था। वहीं हाईवा वाहन चिचोला निवासी अशरफ अली के स्वामित्व का है, जिसे चालक भैयालाल संचालित कर रहा था। दोनों वाहनों से चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन किया जा रहा था।
जब्त वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए थाना तुमड़ीबोड़ के सुपुर्द कर दिया गया है। प्रकरण में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर निगरानी लगातार जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

Trending